Monday, December 30, 2019

प्रधानमंत्री आवास में आग लगी, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर शाम 7 बजकर 25 मिनट पर आग लगी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों ने बताया कि आग छोटी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
9 fire engines present on the spot


from Dainik Bhaskar /national/news/9-fire-engines-present-on-the-spot-126407537.html
via

भारत 2026 या 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी करेगा, बर्मिंघम खेलों के लिए टीम भेजेगा

नई दिल्ली. भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को कहा कि वह 2026 या 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा। आईओए की सोमवार को दिल्ली में हुई वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा आईओए 2022 बर्मिंघम खेलों के बहिष्कार की मांग से भी पीछे हटने पर राजी हो गया है। इसका मतलब भारत अब इन खेलों के लिए अपना दल भेजेगा। आईओए ने राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने को लेकर इन खेलों से हटने का फैसला किया था।

अब ओलिंपक संघ राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की मंजूरी लेने के लिए सरकार से संपर्क साधेगा। भारत ने 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी।

आईओए महासचिव ने कहा- एनआरएआई की शूटिंग चैंपियनशिप के प्रस्ताव को मंजूरी मिली

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘हमने 2026 या 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने का फैसला किया है। साथ ही 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी भारतीय दल भेजना तय हुआ है। इसके अलावा बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप कराने केप्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। इसका आयोजन 2022 में होने वाले बर्मिंघम खेलों से पहले होगा। इससे इनखेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने की भरपाई हो सकेगी।’’

आईओए शूटिंग चैंपियनशिप के प्रस्ताव को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को भेजेगा

आईओए जल्द ही एनआरएआई के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के पास भेजेगा। सीजीएफ की कार्यकारी समिति इस पर फैसला करेगी।पिछले हफ्ते सीजीएफ ने इस संबंध में एनआरएआई को औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा था। एनआरएआई ने इस चैंपियनशिप की मेजबानी का खर्चा उठाने की भी पेशकश की है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली के ओलिंपिक भवन में सोमवार को भारतीय ओलिंपक संघ की एजीएम हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SD45wZ
via

यूपी प्रशासन के बाद अब रेलवे भी प्रदर्शनकारियों से वसूली करेगा, 80 करोड़ के नुकसान का अनुमान

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरह ही अब रेलवे भी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुए नुकसान की वसूली करेगा। रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बताया कि तोड़फोड़ और हिंसा से देशभर में रेलवे की संपत्ति को 80 करोड़ का नुकसान हुआ। नुकसान की भरपाई उन लोगों से की जाएगी, जिन्होंने तोड़फोड़ और हिंसा की है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि रेलवे ऐसे लोगों की पहचान कैसे करेगा।


विनोद यादव ने कहा- सीएए के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों में पूर्वी रेलवे को 70 करोड़ और पूर्वोत्तर रेलवे को 10 करोड़ का नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई उन लोगों से की जाएगी जो हिंसा में लिप्त पाए जाएंगे। हालांकि, नुकसान का आंकड़ा अभी शुरुआती है। पूरे आकलन के बाद नुकसान में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

बंगाल में सबसे ज्यादा आगजनी और तोड़फोड़ हुई
रेलवे ने बताया, प्रदर्शन के दौरान प. बंगाल में संकरेल रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर को आग लगा दी गई थी। सुजनीपारा रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई थी। कृष्णपुर रेलवे स्टेशन के पास लालगोला में खड़ी कुछ ट्रेनों को आग लगा दी गई थी। हरिश्चंद्रपुर स्टेशन को तोड़ दिया गया था। यहां पर नुकसान की भरपाई उन लोगों से की जाएगी, िजनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। कानून और व्यवस्था राज्य के जिम्मे है और इस पर वे काम कर रहे हैं। जल्द ही वसूली की जाएगी।

इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की थी कि रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

नुकसान की भरपाई के लिए अदालत भी जा सकता है रेलवे
सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों को संपत्ति के नुकसान का दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इसके तहत अधिकतम सात साल के कारावास का प्रावधान है। रेलवे अपने नुकसान की भरपाई के लिए अदालत भी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश में 238 लोगों को नोटिस भेजा गया
उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनों में संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। रामपुर, बिजनौर, संभल और मेरठ में 238 लोगों को नोटिस भेजा गया है। इनसे प्रशासन को 74 लाख रु. की वसूली की जानी है। कानपुर, मऊ और फिरोजाबाद में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले दिनों देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए। - फाइल


from Dainik Bhaskar /national/news/indian-railway-property-worth-rs-80-crore-damaged-during-citizenship-amendment-act-protests-to-be-recovered-from-caa-protesters-126407484.html
via

Sunday, December 29, 2019

Man stabs endangered sea lion in bid to protect partner

A New Zealand man who speared an endangered sea lion says he did it to protect his partner, adding: "It needed a stab. It will live."

from CNN.com - RSS Channel - Regions - Asia https://ift.tt/2Q7Az0H
via

Christmas typhoon death toll rises to 47

The death toll from a powerful typhoon that lashed the Philippines over Christmas has risen to 47, with another nine people still missing, authorities said on Monday morning local time

from CNN.com - RSS Channel - Regions - Asia https://ift.tt/2ZzTlks
via

Synthetic opioids have ravaged the US. They may do even more damage to Asia

Aroon's eyes rolled back into his head, his breath became fast and labored, and his body started to quiver.

from CNN.com - RSS Channel - Regions - Asia https://ift.tt/2rzUjk6
via

Sydney's New Year's Eve fireworks display to go ahead amid bushfire threat

Australian officials are pushing ahead with Sydney's New Year's Eve fireworks display despite more than a quarter of a million people signing a petition calling for the event to be scrapped.

from CNN.com - RSS Channel - Regions - Asia https://ift.tt/2Qrr3o8
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via