Saturday, April 18, 2020

easysaran.wordpress.com

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कोरोना महामारी को लेकर चीन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। ट्रम्प ने कहा कि हमें पता चला कि यह देश वायरस के जिम्मेदार है। अगर ऐसा है तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

ट्रम्पने कहा,‘‘वायरस को चीन में शुरू होने से पहले रोका जा सकता था।ऐसा नहीं हुआ और अब पूरी दुनिया इसकी वजह से पीड़ित है। अब तक दुनिया में एक लाख 60 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। जैसा कहा जा रहा है कि वे (चीन का नाम नहीं लेते हुए‌) जानबूझकर जिम्मेदार थे, निश्चित रूप से यह गलती थी और गलती एक गलती ही होती है।’’अमेरिका में अब तक 39 हजार से ज्यादा जान जा चुकी हैं।सात लाख 38 हजार संक्रमित हैं। यहां शनिवार कोएक दिन में 1,867 मौतें हुई हैं, जबकि संक्रमण के 29 हजार 57 केस मिले।

‘वे जानते थे कि कुछ गलत हुआ है’

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूछा कि क्या यह एक गलती थी, जो नियंत्रण से बाहर हो गई या इसे जानबूझकर किया गया था? मेरे हिसाब से इन दोनों के बीच एक बड़ा अंतर है। मुझे लगता है कि वे जानते थे कि यह कुछ बुरा था और वे शर्मिंदा थे। अगर दुनिया महसूस कर रही है कि इसमें कुछ सच्चाई तो नजर आती है।
  • ट्रम्प ने कहाकि अमेरिका उन खबरों पर ध्यान दे रहा है, जिनमें कोरोनावायरस के चीनी शहर वुहान की प्रयोगशाला से पैदा होने का दावा किया गया है। चीन कहता है कि हम इसकी जांच कर रहे हैं। देखते हैं कि उनकी जांच में क्या सामने आता है। हम भी इसकी पड़ताल कर रहे हैं।

चीन को कोरोना पर बातचीत करनी चाहिए

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी शनिवार को चीन पर कोरोना से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चीन को कोरोना पर दुनिया से बात करनी चाहिए। चीन कहता है कि वह सहयोग करेगा। अगर वह ऐसा करना चाहता है तो उसे दुनिया और दुनियाभर वैज्ञानिकों को यह जानने देने में मदद करनी चाहिए कि संक्रमण कैसे शुरू हुआ और यह किस तरह दुनिया में फैला। चीन में लोकतांत्रिक सरकार होती तो ऐसे जानकारी नहीं छुपाई जाती। पारदर्शिता की कमी के कारण ऐसे खतरे पैदा होते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ez6FNa
via

easysaran.wordpress.com

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटेमेंयूपी में 125 नए मामले सामने आए और 26 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। प्रदेश में कुल974 संक्रमित हुए हैं।इनमें अभी 870 एक्टिव केस हैं। कुल 104 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गएहैं। जबकि 14 लोगों की मौत हो गईहै। इस बीच कानपुर में प्रशासन ने तब्लीगी जमातियों के लिए अस्थाईजेल बनाईहै। इसमें उन लोगों को रखा जाएगा जो दिल्ली मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहे हैं।

मेरठ: जिले में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति शुक्रवार दोपहर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले वह एक प्राइवेट हॉस्पटिल में इलाज करा रहा था।कोरोना संक्रमित होने का पता मौत के बाद ब्लड रिपोर्ट से पता चली। मेरठ में कोरोना संक्रमण से यह तीसरी मौत है।

झांसी :कोरोनावायरस का सबसे अधिक असर होटल, टूर एंड ट्रेवल, विमानन, खानपान, निर्माण और मनोरंजन क्षेत्र पर पड़ रहा है।यही कारण है कि अब इसका असर एक चैन के रूप में दिखने लगा है।लॉकडाउन की वजह से आवाजाही बंद हो गई जिसके चलते आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बच्चे जो हर दिन लोगों को खेल दिखाकर पैसा कमाते थे और खाना खाते थे,अब वे भूखे पेट रहने को मजबूर हैं।बच्चे भोजन की तलाश में हर रोज 21 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।

आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बच्चे जो हर दिन लोगों को खेल दिखाकर पैसा कमाते थे और खाना खाते थे। अब वे भूखे पेट रहने को मजबूर हैं।
आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बच्चे हर दिन लोगों को खेल दिखाकर पैसा कमाते थे और खाना खाते थे।अब वे भूखे पेट रहने को मजबूर हैं।

नोएडा: कोविड-19 का संक्रमण शहर में बढ़ रहा है। शनिवार को तीन नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमें एक मामलानोएडा के सेक्टर-15 ए औरदो मामले ग्रेटर नोएडा के एच्छर गांव के हैं। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। प्रशासन ने दोनों ही स्थानों को सील कर दिया है।वहीं, रविवार दोपहर तक 107 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए। दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

कानपुर:तब्लीगी जमातियों के लिए प्रशासन ने अस्थाई जेल बनवाई है। जेल अधीक्षक, एसपी वेस्ट और एसपी ट्रैफिक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। इस जेल में निजामुद्दीन मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहने वाले जमातियों को रखा जाएगा। इसके साथ ही ठीक होने वाले संक्रमित जमातियों औरजमातियों को छिपाने वालों को रखा जाएगा। प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि जो जमाती छिपकर रहे हैं और लोग उनकी जानकारी नहीं दे रहे हैं, ऐसे लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेलरोड पर बने विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाने का फैसला किया है। जेल के भीतर एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जाएगा। जिसमें 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेगी।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेलरोड पर बने विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाने का फैसला किया है। जेल के भीतर एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जाएगा। जिसमें 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेगी
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेलरोड पर बने विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाने का फैसला किया है। जेल के भीतर एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जाएगा, जिसमें 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेगी

संभल: जिले की पुलिस ने लॉकडाउन के बीच एक फैक्ट्री में काम कर रहे 45 मजदूरों को हिरासत में लियाहै। ये लोग जिले के चंदौसी में काम कर रहे थे।पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई थी। दोनों फैक्ट्रियों के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कानपुर में पुलिस की तरफ से तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के लिए अस्थायी जेल बनाया गया है। दिल्ली मरकज से जुड़े तब्लीगियों को यहीं रखा जाएगा।


from Dainik Bhaskar /national/news/uttar-pradesh-up-coronavirus-cases-outbreak-live-lucknow-agra-noida-meerut-ghaziabad-varanasi-kanpur-bareilly-mathura-latest-today-news-127200821.html
via

easysaran.wordpress.com

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण से देश में लगातार मौतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को मध्यप्रदेश और हरियाणा में दो मौतें हुई हैं। इसके साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 530 पर पहुंच गया है।देश में शनिवार को 37 मौतें हुई थीं। इनमें सबसेज्यादा गुजरात में 12 थीं। यहां अब तक 53 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

रविवार को हुईं मौतें

मध्यप्रदेश:कोरोना का एपिसेंटर बने इंदौर में एक थाना प्रभारी की संक्रमण से मौत हो गई। इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी जूनी थाने के प्रभारी थे। ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण होने पर उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात चंद्रवंशी ने दम तोड़ दिया। उनके साथ तैनात रहा एएसआई भी संक्रमित है। इंदौर में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा: गुड़गांव में50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरीज ने देर रात 12:30 बजे आखिरी सांस ली।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

प्रदेश मौतें
महाराष्ट्र 212
मध्य प्रदेश 70
गुजरात 53
दिल्ली 42
तेलंगाना 18
पंजाब 16
तमिलनाडु 15
राजस्थान 21
कर्नाटक 14
आंध्र प्रदेश 16
उत्तर प्रदेश 15
पश्चिम बंगाल 12
जम्मू कश्मीर 05
हरियाणा 05
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 02
चंडीगढ़ 02
झारखंड 02
असम 01
बिहार 02
मेघालय 01
ओडिशा 01
कुल 530

12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें

तारीख मौतें
08 अप्रैल 27
09 अप्रैल 34
10 अप्रैल 29
11 अप्रैल 36
12 अप्रैल 39
13 अप्रैल 25
14 अप्रैल 33
13 अप्रैल 33
14 अप्रैल 33
15 अप्रैल 33
16 अप्रैल 33
17 अप्रैल 30

टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर मौतें
मुंबई 121
पुणे 49
इंदौर 49
साउथ दिल्ली 28
हैदराबाद 13


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus India Death Toll | Novel Coronavirus Cases Deaths in Mumbai Pune Delhi Haryana Odisha Madhya Pradesh Uttar Pradesh Indore Today Latest Update: Corona Virus (COVID 19) India Death Toll Day Wise Details and Information


from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/corona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-127200901.html
via

easysaran.wordpress.com

काेराेना से सबसे ज्यादा प्रदेश में प्रभावित शहर इंदाैर में रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। लोगोंकी जान बचाने के लिए हमारे एक योद्धा ने अपनी जान गवांदी। काेरोना के चपेट में आए इंदौर के जूनी थाने के इंस्पेक्टर (टीआई) देवेंद्र चंद्रवंशी की शनिवार देर रात मौत हो गई। सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे जांबाज टीआई देवेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सुबह जैसे ही पुलिसकर्मियों की नींद खुली और ये दुःखद सूचना मिली तो सबका मन बैठ गया। टीआई का अरविंदोअस्पताल में कई दिनों से इलाज चल रहा था। कोरोना के साथ ही उन्हें निमोनिया का संक्रमण बहुत ज्यादा हो गया था। हालत गंभीर होने पर वे 15 दिन से वेंटिलेटर पर थे। 2007 में एसआई बने चंद्रवंशी शाजापुर जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत से पूरे पुलिस महकमे में शौक छा गया है। इससे पहले शनिवार को पंजाब के लुधियाना में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एसीपी अनिल कोहली की मौत हो गई थी। एसीपी कोहली अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे और वह वेंटिलेटर पर थे।

890 पॉजिटिव, 49 ने तोड़ा दम
कोरोना से बुरी तरह प्रभावित शहर इंदौर में शनिवार को आई रिपोर्ट में महज 9 नए मरीज मिले, जो बीते 7 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 8 मरीज आए थे। इसके साथ ही शहर में कुल मरीजों की संख्या 890 हो गई है। हालांकि इसको लेकर कुछ पेंच हैं। दरअसल, शुक्रवार को 50 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर में मरीजों की कुल संख्या 892 बताई थी। शनिवार को इसे घटाकर 881 कर दिया। बाद में सीएमएचओ ने स्पष्टीकरण दिया कि शुक्रवार को जो 50 की सूची आई थी, उसमें 11 मरीज दूसरे जिलों के थे, इसलिए उन्हें हटा दिया।

टीआई सहितअब तक 49 लोगों की वायरस ने जान ली

रिपोर्ट में एक उपचाररत मरीज की मौत भी पुष्टि हुई है। गफूर खां की बजरिया निवासी 70 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। देर रात टीआई की मौत के साथ शहर में अब मृतकों का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। इसी बीच, प्रशासन ने पूरे शहर की स्क्रीनिंग कराने का फैसला किया है। इसके लिए 1600 टीमें बनेंगी जो अगले सात दिन में शहर के 5 लाख घरों में लोगों की सेहत की जानकारी जुटाएगी। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इसमें से 1 लाख घरों में (ज्यादातर कंटेनमेंट एरिया) करीब 7 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 525 टीमें संक्रमित इलाकों में सर्वे कर बीमारी के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर रही है। इस दौरान करीब 650 में से 40 के सैंपल लिए हैं। अब दायरा बढ़ाने के लिए 230 अतिरिक्त टीमें बना दी हैं। रविवार से कुल 640 टीमोंने काम शुरू किया। इसके अलावा 500 और टीमें बढ़ा रहे हैं। दो-तीन दिन में लगभग 1200 से 1600 टीमें घर-घर पहुंचेंगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एसआई से पुलिस विभाग में भर्ती हुए जूनी इंदौर थाने के टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी द्वारिकापुरी थाने में भी पदस्थ रहे।


from Dainik Bhaskar /local/mp/indore/news/juni-indore-ti-devendra-chandravanshi-died-from-corona-he-was-kept-on-ventilator-due-to-continuous-worsening-127200611.html
via

easysaran.wordpress.com

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 23 लाख 30 हजार 937 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 60 हजार 755 की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच लाख 96 हजार 537 ठीक भी हुए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को घोषणा की कि कनाडा और अमेरिका की सीमा 30 दिनों के लिए फिर से बंद रहेगी। इस दौरान दोनों देशओं के बीच किसी भी गैर-जरूरी यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि मृत्यु दर में हम नंबर वन नहीं है, बल्कि चीन हमसे आगे है। उन्होंने दुनिया को जो आंकड़ा बताया है, वह गलत है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 7 लाख 38 हजार 830 39 हजार 014 68 हजार 285
स्पेन 1 लाख 94 हजार 416 20 हजार 639 74 हजार 797
इटली 1 लाख 75 हजार 925 23 हजार 227 44 हजार 927
फ्रांस 1 लाख 51 हजार 793 19 हजार 323 35 हजार 983
जर्मनी 1 लाख 43 हजार 724 4 हजार 538 85 हजार 400
ब्रिटेन 1 लाख 14 हजार 217 15 हजार 464 उपलब्ध नहीं
चीन 82 हजार 735 4 हजार 632 77 हजार 029
तुर्की 82 हजार 329 1 हजार 890 10 हजार 453
ईरान

80 हजार 868

5 हजार 031 55 हजार 987
बेल्जियम 37 हजार 183 5 हजार 453 8 हजार 348

अमेरिका: 24 घंटे में 1,867 मौतें
अमेरिका में अब तक 39 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है। जबकि सात लाख 38 हजार संक्रमित हैं। यहां एक दिन में 1,867 मौतें हुई हैं, जबकि संक्रमण के 29 हजार 57 केस मिले हैं। व्हाइट हाउस में मीडिया ब्रीफिंग में ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अगर महामारी फैलाने के लिए चीन जिम्मेवार हुआ तो उसे इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

कनाडा: कुल मौतें 1500 के करीब
कनाडा में 24 घंटे में 160 लोगों की जान गई, जबकि 1,456 मरीज मिले। इसके साथ ही यहां मौतों का कुल आंकड़ा 1,470 हो गया है। वहीं, संक्रमण के मामले 33 हजार 383 हो गए हैं। सरकार ने 21 मार्च से ही अमेरिका के साथ सीमा बंद की हुई थी। यह पाबंदी मंगलवार को खत्म होने वाली थी। ट्रूडो ने कहा- दोनों देशों के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। केवल माल ढुलाई और स्वास्थ्य तथा आपातकालीन स्थिति के लिए ही सीमा से प्रवेश और निकासी की जा सकती है। देश के पूर्वी प्रांत क्यूबेक और ओंटारियो में कोरोना के दस हजार से भी अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।


ब्राजील: कोरोना के मामलों में वृद्धि

ब्राजील में मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में अब तक 2,340 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अब तक 36 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में 2,917 नए मामले मिले हैं। यहां अब कुल केस 36,599 हो गई है। वहीं 2,347 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार तक के आंकड़ों के अनुसार ब्राजील के साओ पौलो शहर में सबसे ज्यादा 13,894 मामले दर्ज किए गए हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कनाडा: मॉन्ट्रियल में एक मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। देश में अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cveAt8
via

easysaran.wordpress.com

नई दिल्ली. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने शनिवार कोवर्ल्ड हेरिटेज डे पर भारत की ऐतिहासिक धरोहरों को रोशन किया और कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इन धरोहरों में दिल्ली का लाल किला, कुतुबमीनार, हुमायूंमकबरा, कोलकाता का मेटकाल्फ हॉल, करेंसीबिल्डिंग और कूचबिहार पैलेस म्यूजियम शामिल हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इन इमारतों को रोशन कर कोरोना महामारी के खिलाफ दिन-रात काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की और कहा कि हम इस बीमारी से जीतेंगे।

दिल्ली: कुतुबमीनार

कुतुबमीनार को भी रोशन किया गया।
यहां मिट्टी के दीये जलाए गए।

दिल्ली: हुमायूं का मकबरा

हुमायूं के मकबरे पर एएसआई ने 41 दिनों के लॉकडाउन अवधि को प्रतीक मानकर 41 मोमबत्तियां 41 घंटे तक जलाईं।

कोलकाता:मेटकाल्फ हॉल

कोलकाता स्थितमेटकाल्फ हॉल। इसे भी शनिवार शाम को रोशन किया गया।
मेटकाल्फ हॉल को शनिवार को अलग-अलग लाइटिंग से रोशन किया गया।

कोलकाता: कूचबिहार पैलेस म्यूजियम

कोरोना महामारी के खिलाफ एकजुटता के लिएकूचबिहार पैलेस म्यूजियम परभी लाइटिंग की गई।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने लाल किले के सामने मिट्टी के दीयों से लिखा- 'हम जीतेंगे'।


from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/photos-fight-with-coronavirus-corona-virus-epidemic-a-message-from-red-fort-qutbminar-humayuns-tomb-archaeological-survey-of-india-127199035.html
via

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोनावायरस के किसी एक दिन में सबसे ज्यादा 1370 मामले शनिवार को सामने आए। इसमें महाराष्ट्र में 328, गुजरात में 277, दिल्ली में 186,उत्तरप्रदेश में 125, राजस्थान मेें 122 नए मरीज मिले।एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 920 नए मरीज मिले थे। 16 अप्रैल को 1062, 15 अप्रैल को 882, 14 अप्रैल को 1035 और 13 अप्रैल को 1243 नए केस मिले थे। इधर, शनिवार को देश में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 724 हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3648 मामले सामने आ चुके हैं। यहां मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा 211 है।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

अच्छी बात यह रही कि लगातार तीसरे दिनशनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 423 मरीज भी ठीक हुए। शुक्रवार को 304 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे, उससे एक दिन पहले 259 लोग ठीक होकर घऱ लौटे थे। इधर,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 14,792 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 12,289 का इलाज चल रहा है, 2015ठीक हो चुके हैं, जबकि488की मौत हुई है।

देश में संक्रमितों की ठीक होने की दर 14 फीसदी

केंद्र सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को बताया गया किदेश में अब तक 1991 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। यह कुल संक्रमितों का लगभग 14% है।मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में इस बीमारी से मौत की दर 3.3% है। यानीहर 100 संक्रमितोंमें से 3 से 4 लोगों की मौत हो रही है। 0-45 साल की उम्र के मरीजोंमें मृत्यु दर 14.4%,45-60 साल की उम्र में 10.3% और60-75 साल के लोगों में 33.1% है।75 साल से अधिक उम्र के लोगों में यह दर 42.2% है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
13 अप्रैल 1242
16अप्रैल 1059
14अप्रैल 1033
15अप्रैल 881
10अप्रैल 871

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 3648 365 212
दिल्ली 1893 207 42
तमिलनाडु 1372 365 15
मध्यप्रदेश 1402 127 69
राजस्थान 1351 200 21
गुजरात 1376 93 53
उत्तरप्रदेश 974 108 15
तेलंगाना 809 187 18
आंध्रप्रदेश 603 42 16
केरल 399 257 3
कर्नाटक 384 104 14
जम्मू-कश्मीर 341 51 5
पश्चिम बंगाल 287 55 12
हरियाणा 227 100 4
पंजाब 234 31 16
बिहार 86 42 2
ओडिशा 61 24 1
उत्तराखंड 42 9 0
हिमाचल प्रदेश 39 12 2
असम 34 12 1
छत्तीसगढ़ 36 25 0
झारखंड 35 0 2
चंडीगढ़ 29 9 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 14 11 0
मेघालय 11 0 1
गोवा 7 6 0
पुडुचेरी 7 1 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 14,792 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 12,289 का इलाज चल रहा है, 2015ठीक हो चुके हैं, जबकि488की मौत हुई है।

6 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश के हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1402:राज्य में शनिवार को कोरोना के 92 नए मरीज मिले। अच्छी बात यह रही कि प्रदेश के किसी भी जिले में शनिवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। यहां मृतकों की संख्या 69 है। बीते 24 घंटे में 59 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 127 हो गई है।राज्य में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में कोरोना के मरीजों की संख्या892 है। इधर, कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य सचिव पल्लवी जैन गोविल और हेल्थ डायरेक्टर जे. विजय कुमार की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद घऱ लौट गए हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 3648:महाराष्ट्र में शनिवार को 328 नए मामले सामने आए। इसमें से 184 नए मरीज मुंबई में मिले जबकि पुणे में 78 केस सामने आए। शनिवार को राज्य में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 211 हो गया।लॉकडाउन में घरेलू हिंसा के मामलेबढ़ रहे हैं। ऐसे मेंपुणे जिला परिषद ने एक अनोखा फैसला किया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति घरेलू हिंसा के मामलेंमेंदोषी पाया जाता है, तो उसे 14 दिन के क्वारैंटाइन किया जाएगा।
  • राजस्थान, संक्रमित 1351:राज्य में शनिवारको संक्रमण के 122 मामले आए। इसमें अजमेर में 3, बांसवाड़ा में 1, भरतपुर में 42, जयपुर में 25, जैसलमेर में 1, जोधपुर में 26, टोंक में 2, नागौर में 17 और कोटा में 4 नए मरीज मिले। शनिवार को2 मरीजों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले दोनों संक्रमितों में से एक को किडनी की और दूसरे को डायबिटीज की गंभीर समस्या थी।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 974:शनिवार को राज्य में 125 नए केस सामने आए। अब तक राज्य में कोरोना के 108 मरीज ठीक हो चुके हैं।राज्य मेंकुल कोरोना संक्रमितों में से570 तब्लीगी जमात से हैं। ऐसे में जौनपुर डीएम ने ऐलान किया है, जो भी छिपे हुए जमातियों की जानकारी देगा, उसे 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 24,643 सैम्पल भेजे गए, जिनमें से 23,648 रिपोर्ट निगेटिव आईं। 146 रिपोर्ट आना बाकी है।
  • बिहार, संक्रमित-86:लॉकडाउन के दौरान लोगों को बाहर आने से रोकने में पुलिस औरप्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नालंदा जिले में स्क्रीनिंग के लिए गई मेडिकल टीम को 32 जगह विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने टीम के साथ मारपीट भी की है। वहीं, मुंगेर के जमालपुर में 17 दिन से छिपकर रह रहे 7 जमाती पकड़े गए हैं।
  • गुजरात, संक्रमित- 1376:राज्य में शनिवार को कोरोनासंक्रमण के 277 नए मरीजमिले। इनमें से अहमदाबाद में 143, सूरत 16, वडोदरा में 8, राजकोट और भावनगर में 2-2, जबकि आणंद और भरूचमें 1-1 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। राज्य में शनिवार को 12 संक्रमितों की मौत हुई। इसमें अहमदाबाद(5), सूरत(2), पंचमहल, आनंद, गांधीनगर, भावनगर, वड़ोदरा में एक-एक संक्रमित की जान गई।यहां इस बीमारी से अब तक 53 लोग जान गंवा चुके हैं।
  • दिल्ली, संक्रमित- 1893:शनिवार को यहां 196 नए मामले सामने आए। कुल 134 लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 207 हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में मामले कम होना शुरू हो जाएंगे।राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को आठ और क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किया और इन्हें मिलाकर दिल्ली में ऐसे स्थानों की संख्या 76 हो गई।

कोरोना वॉरियर्स की मौत पर दिल्लीसरकार 1 करोड़ का मुआवजा देगी

दिल्ली कीकेजरीवाल सरकार कोरोना ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की संक्रमण सेमौत होने परउनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देगी। इसमें डॉक्टर, नर्सों के अलावा पुलिसकर्मी, शिक्षकऔर सिविल डिफेंस से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पंजाब सरकार ने भी ऐसा ही फैसला लिया है। यहां भीड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अफसरों के परिवार को 50 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।इस फैसले के बाद लुधियाना में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली(52) और कानूनगो गुरमेल सिंह के परिजन को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

'घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने पर अभी कोई फैसला नहीं'

लॉकडाउन के कारण बंद हुई एयर इंडिया कीउड़ानें जल्द ही शुरू हो सकती हैं। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार से टिकटों की बुकिंग शुरू की। कंपनी ने कहा है कि यात्री 4 मई से कुछ घरेलू और 1 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा किनागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। एयरलाइंस को यह सलाह दी गई है कि वे अपनी बुकिंग तभी खोलें, जब सरकार इस संबंध में कोई निर्णय कर ले।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/so-far-15-thousand-724-cases-of-infection-1370-new-patients-were-found-in-a-day-on-saturday-a-record-423-infected-people-were-cured-in-24-hours-127199036.html
via

easysaran.wordpress.com

नई दिल्ली. कोरोनावायरस, कोविड़-19, लॉकडाउन, क्वरैंटाइन, आइसोलेशन, हॉट स्पॉट। ये चंद शब्द, चंद दिनों पहले ही चर्चा में आए और देखते ही देखते हर एक जुबान पर छागए। आजदुनिया का हर एक इंसान इन शब्दों को या तो सुन चुका है या फिर इनसे वाकिफ हो चुका है। या यूं कहें हमारी पूरी दुनिया ही इन शब्दों के ईर्द-गिर्द सिमट गई है। कोरोनावायरस की चपेट में दुनिया के 185 देश हैं। 4 अरब से अधिक आबादी लॉकडाउन है। तकरीबन 1 करोड़ से ज्यादा लोग होम क्वरैंटाइन हैं। 22 लाख से ज्यादा आबादी आइसोलेशन में है। 1000 से ज्यादा छोटे-बड़े शहर हॉट स्पॉट बन चुके हैं।


दुनिया की सुपर पावर अमेरिका से लेकर सबसे गरीब देश डीआर कांगो और मोजांबिक तक हर कोई बस कोरोना पर काबू पाने के जद्दोजहद में जुटा है। कोरोना को आए 118 दिन से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। लेकिन डर का वायरस अभी भीआसमान पर छाया हुआ है। यह गरज भी रहा है और बरस भी रहा है। इस कोरोनासूनामी के बीचकहींमृतकों को दफनाने के लिए कब्रें खोदी जा रही हैं, तो कहीं हेल्थ वर्कर्स का हौंसलाअफजाई के लिए तालियांबज रही हैं, तो कहीं खाने के लिए रोटी भीतलाशी जा रही है। इस सबके बीच जिंदगी के तौर-तरीकों में बदलावों की बयार भीबह रही है।

तो आइए कुछ चुनिंदा तस्वीरों के जरिए देखते हैं कि पिछले 15 दिनों में दुनिया के रंग-ढ़ंग कैसे रहे हैं, लॉकडाउन के बीच दुनिया कैसे दिख रही और क्या कर रही है-

1- अमेरिका: दुनिया केसबसे शक्तिशाली देश में सबसे बुरे हालात
अमेरिका में अब तक कोरोना के 7 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं। 37 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 2 करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हो चुकेहैं। युवा, बुजुर्गों से ज्यादा चिंतित हैं। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं है।कब्रिस्तानों में मृतकों को दफनाने के लिए जगह नहीं है। इस सबके बीच कुछ बची है तो वो हैउम्मीदें।

काम के साथ इमोशन भी-तस्वीर मैनहट्‌टन के एनवाईयू लैंगोन मेडिकल सेंटर के बाहर की है। मेडिकल वर्कर काम और गम के बीचआंसू पोंछ रही है। दरअसल,यहां रोजाना शाम 7 बजे पुलिस और अन्य सरकारी विभाग के कुछ कर्मचारीहेल्थ वर्कर को चीयर करने आते हैं। ताकि उनका दर्द कुछ हल्का हो सके।

जलवायु परिवर्तन भी जारी-तस्वीर वॉशिंगटन की है। यहां कोरोनावायरस के साथ लोग जलवायु परिवर्तन का भी सामना कर रहे हैं।समुद्र के बढ़ते जलस्तर के चलते लोगघर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। यहां आसपास के गांवों में पानी भर गया है। इन गांवों में जनजातियां रहती हैं, जो अब घर छोड़कर ऊंची जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

महामारी के साथ आपदा भी- तस्वीर अमेरिकी प्रांत लुइसियाना की है। यहां ईस्टर के अगले दिन आए तूफान में बड़ी संख्या में लोगों के घर उजड़ गए हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना के साथ प्राकृतिक आपदासे भी लड़ना पड़ रहा है।

प्यार और सेफ्टी- न्यूयॉर्क की रहने वालेहासिम हेल्थ वर्कर हैं। वह न्यूयॉर्क के ही एक अस्पताल में इन दिनों तैनात हैं, ऐसे में कभी-कभी बेटी से मिलने घरआते हैं। सोशल डिस्टेंशिंग मेनटेन करने के लिए वो बेटी कोकांच की खिड़की के बाहर से ही हाय करते हैं और फिर अस्पताल लौट जाते हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग, इमोशनलनहीं- तस्वीर न्यूयॉर्क शहर की है। यहां लोग कोरोरावायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंशिंग को किस तरह मेनटेन कर रहे, इसका उदाहरण इस तस्वीर से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। यहां फेलिक्स और उसकी मां नाओमी हसब्रोबेक ने अपनी बहन के बच्चे को पहलीबार एक ग्लास दरवाजे के जरिए देखा। बहन घर के बाहर से ही वापस चली गई।

भूख और लाचारी सब पर भारी- 50 साल की जूआना गोमेज लॉस एंजेलेस की रहने वाली हैं। वह यहां एक फूड बैंक के सामने खाने का पैकेट लेने के लिए लाइन में लगी हैं। कहती हैं कि मेरे पति की जॉब चली गई है, मेरे छह बच्चे हैं, उन्हें अब खाना खिला पाना भी मेरे लिए मुश्किल हो रहा है।

इंतकाम की जगह-न्यूयॉर्क सिटी में प्रशासन ने हार्ट आईलैंड में कब्र खोदने के लिए मजदूरों को हायर किया हुआ है। न्यूयॉर्क में रोजाना कोरोना से मरने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

योद्धाओं को सलाम- वॉशिंगटन स्थित हार्बरव्यू मेडिकल सेंटरने कोरोनावायरस के इलाज में तैनात हेल्थ वर्कर्स केपोट्रेट फोटो का एक कोलॉज जारी किया। इसमें सभी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा दुनिया के कई और हॉस्पिटल भी कर रहे हैं, ताकि लोग इन वर्कर्स को सैल्यूट कर सकें।

जद्दोजहद-तस्वीर लॉस एंजेलेस की है, यहां एक नाविक मरीज को इलाज के लिए जहाज से उतार रहा है। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

बर्थ-डे वाली खुशी-लॉस एंजेलेस की रहने वाली लिली हायनेस ने इस बारघर के बालकनी में अपना 16वां जन्मदिन मनाया। उनके दोस्त घर के बाहर खड़े होकर ताली बजा रहे थे और गुब्बारे उड़ा रहे थे। बगल में मां मोबाइल से फोटो ले रही थीं।

फैशन का जलवा कायम- तस्वीरसैन फ्रांसिस्को स्थित गोल्डन गेट ब्रिज के सामने की है। यहां सूपर मून नाइट में मॉडल इमिली रिनाल्डोने फोटोशूट करवाया।

जिंदगी खूबसूरत है- लॉस एंजेलेस में डांस इंस्ट्रक्टर मोरेगन जेनकिंस ने वॉल पेंटिंग के सामने वीडियो बनाया। लॉकडाउन के बावजूद जिंदगी कितनी खूबसूरत है,जेनकिंस इसे लेकर इन दिनों अलग-अलग जगहों परवीडियो शूट कर रहे हैं।

2- चीन: कोरोना का लॉकडाउन हट गया, लेकिन इकोनॉमी पर लॉक लग गया
कोरोनावायरस केउत्पादक देश चीन के भी बुरे हाल हैं। यहीं के वुहान शहर से 31 दिसंबर 2019 की रात में कोरोना का पहला केस आया था। उस वक्त दुनिया नए साल के वेलकम में जुटी थी और चीन कोरोना को संभालने में जुटा था। आज 2020सदी का सबसे यादगार साल बन गया है। खैर, अब चीन ने कोरोना पर लगभग काबू पा लिया है। वह दुनिया को कोरोना से बचाने के लिए जरूरी उपकरण और सामान बेंच रहा है। वहां लॉकडाउन भी हट गया है। इस सबके बीच उसकी इकोनॉमी 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई है। ऐसे में वह इकोनॉमी के साथ कोरोना मृतकों के आंकड़ों का गियर भी शिफ्ट करने में जुटा है।

शादियों का मौसम शुरू:तस्वीर वुहान की है। जहां से कोरोनावायरस दुनिया में फैलना शुरू हुआ। वहां 76 दिनों बाद लॉकडाउन खत्म हो चुका है। ऐसे में शादियों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। लोग सड़कों पर भी फोटो शूट करवा रहे हैं।

बचपन वाली खुशी- लॉकडाउन हटने के बाद चीन में पार्क भी खुल गए हैं। ऐसे मेंबच्चे दोबारा पार्कों में जाना शुरू हो गए है। तस्वीर वुहान की है, यहां छोटी बच्ची काफी दिनों बादसाइकिल चलाने घर से बाहर निकली है। लेकिन मास्क पहनना नहीं भूली।

लेट नाइट वाली जिंदगी- तस्वीर वुहान शहर की है। यहां 76 दिन बाद लॉकडाउन खुला तो शहर में नाइट लाइफ फिर से जिंदा हो उठी। लोग अब रात में भीशहर में घूमने के लिए बाहर निकल रहे हैं।

3- ब्राजील: नया हॉट स्पॉट,रोजाना एक हजार से ज्यादा केस आ रहे
ब्राजील में कोरोना देर से पहुंचा, लेकिन अब आफत बनकर बरस रहा है। रोजाना तकरीबन एक हजार नए केस आ रहे हैं। ब्राजील में अब तक 34 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ चुके हैं। जबकि दो हजार से ज्यादा लोगों की जान चुकी है।

जनाजे की जमीन-यह तस्वीर ब्राजील के साओपाउलो शहर की है। यहां कोरोना मृतकों को दफनाने के लिए सबसे बड़ा कब्रिस्तान बनाया जा रहा है। एक साथ हजारों कब्रें खोदी जा रही हैं। कब्र खोदने वाले मजदूरों को प्रोटेक्टिव कपड़े भीदिए गए हैं।


4- ईरान: एशिया में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें यहीं हुई हैं
कोरोना चीन के बाद जिन देशों में सबसे पहले पहुंचा, उनमें ईरान भी है। चीन के हालत तो काफी सुधर गए, मगर ईरान में अभी भी बर्बादी का आलमहै। यहां अब तक 80 हजार कोरोना केस आ चुके हैं। 4900 से ज्यादा लोगों की जान गई है। हालांकि सरकार ने लॉकडाउन में कुछ शर्तों के साथ ढील भी दी है। आधे से ज्यादा सरकारी कर्मचारी काम पर वापस आ गए हैं। शनिवार को तेहरान से लॉकडाउन हटा लिया गया।

सुकून की तलाश में -तस्वीर ईरान की राजधानी तेहरान की है। यहां 28 साल की म्यूजिशियन मोजगान हुसैनी एक महीने से ज्यादा वक्त से घर में कैद हैं। ऐसे में वह अपने स्ट्रेस को कम करने और प्रैक्टिस को बनाए रखने के लिए रोजाना शाम को घर की छत क्वानुन बजाती हैं। यह प्राचीनकाल का ईरानीवाद्य यंत्र है। हुसैनी और अन्य ईरानी म्यूजिशियन को उम्मीद है कि वेजल्दफिर से परफार्मेंस कर पाएंगे।


5- मैक्सिको: मजदूरों के सामने कोरोना के साथ खाने का संकट खड़ा

देश में 6 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं। 550 से ज्यादा लोगों की जान चुकी है। कारखानों में काम बंद हो चुका है, माइग्रेंट मजदूरों के सामने कोरोना और खाने दोनों का संकट खड़ा है।

रोजी-रोटी के साथ स्क्रीनिंग भी जरूरी-तस्वीर मैक्सिको के मैटामोरोस की है। यहां ग्लोबल रिस्पांस मैनेजमेंट का मेडिकल स्टॉफ माइग्रेंट लोगों की स्क्रीनिंग कर रहाहै। ताकि कोरोना मरीजों का पता चल सके। यहां अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर करीब 2000 माइग्रेंट्स रह रहे हैं।


6- इजरायल: सरकार कोरोना से और लोग सरकार से जूझ रहे
इजरायल में अब तक कोरोना के 12,982 केस आए हैं। 191 लोगों की जान भी जा चुकी है। सरकार कोरोना से जूझ रही है, तो लोग सरकार से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्नयाहू के विरोध में देश भर में सड़कों पर प्रदर्शन चल रहा है।

बागों में बहार है-दक्षिणी इजरायल के किब्बुत्ज निर यीतझाक में बगीचे से फूल तोड़ती महिला। यह इलाका फिलिस्तीन के गाजा पट्‌टी से सटा हुआ है। यहां हमास के लड़ाके अक्सर हथगोले फेंकते रहते हैं।

7- रूस: कोरोना के खतरे से शुरू में बेपरहाव रहा रूस अब पूरी तरह से लॉक
रूस में भी अब तेजी के साथ कोरोनावायरस फैल रहा है। रोजाना 2000 से ज्यादा केस आ रहे हैं। अब तक 32 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित मॉस्को है, शायद इसीलिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सुरक्षित पनाह ढूंढ़ते हुए शहर से बाहर अपने दूसरे घर पर चले गए हैं। रूस शुरू में कोरोना के खतरे से बेपरहाव रहा था। लेकिन अब देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

विक्ट्री के लिए-तस्वीर रूस के येकातेरिनबर्ग की है। एक रूसी सैनिक मास्क पहनकर मिलेट्री वाहन से बाहर निकल रहा है। दरअसल, सैनिक विक्ट्री डे परेड की रिहर्सल कर रहे।


8- ब्रिटेन: जनता कोरोना से सिर्फडरी, पर प्रधानमंत्री बोरिस और प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने से सदमे में पहुंच गई
ब्रिटेन में कोरोना के अब तक 1 लाख से ज्यादा केस आ चुकेहैं, 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन तो वेंटिलेटर तक पहुंच गए। प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ऐसे मेंकोरोना से डरने वाला आम आदमी अबसदमे में पहुंच चुका है। देश मेंकोरोना का फैलाव अभी जारी है।

इत्मिनान में जिंदगी- तस्वीर लंदन की है, यहां एक महिला घर के बाहर बैठकर कुछ पढ़ रही है। ब्रिटेन में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। देश मेंअब तक एक लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं। जबकि 14 हजार ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

चांदनी रात-पिंक सुपरमून लंदन में कुछ इस तरह दिखा। यह 2020 का सबसे बड़ा सूपरमून था।

बदलावों के दौर में जिंदगी-लंदन में घरों की बालकनी में लोग एक साथ वर्कआउटकर रहे हैं।

9- कनाडा: 32 हजार केस आ चुके हैं, 1300 की जान जा चुकी है
देश में कोरोना के अब तक 32 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं। 1300 से ज्यादा लोगोंकी मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।

धुंधली उम्मीदें-तस्वीर कनाडा के क्यूबेक की है। हेरॉन में घर के बाहर किसी को जाते हुए देखकर महिला हाथ हिला रही है।यहां काफी सख्त लॉकडाउन लागू है, क्योंकि 31 मार्च के बाद से 31 लोगों की जान जा चुकी है।


10- स्पेन: दुनिया में सबसे ज्यादा 15 हजार हेल्थ वर्कर्स यहीं पर कोरोना से संक्रमित हुए हैं
अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश स्पेन है। यहां अब तक 1.90 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं। 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा हेल्थ वर्कर्स स्पेन में ही संक्रमित हुए हैं। इनकी संख्या 15 हजार से ज्यादा है। यह कुल संक्रमितों का 14 फीसदी है। येसभी हेल्थ वर्कर्ससेल्फ आइसोलेशलन में हैं।

साथी के साथ छोड़ने का गम-तस्वीर स्पेन के लेगेंस स्थित सेवेरो ओचोआ अस्पताल के बाहर की है। यहां तैनात हेल्थ वर्कर एस्टेबन की कोरोना से मौत हो गई। उसे श्रद्धांजलि देने के लिए साथी हेल्थ वर्कर्स ने शोकसभा की। इस दौरान साथी उसकी याद मेंरोते भी दिखाई दिए।

हौंसला बढ़ाने की बारी-तस्वीर स्पेन के मैड्रिड शहर की है। यहां लोग रोजाना शाम को घरों की बालकनियों में निकलकर हेल्थ वर्कर्स के लिए ताली बजाते हैं।

11- जर्मनी: कोरोना के साये में बसंत का मौसम आ गया है

लव इन कोरोना टाइम-जर्मनी में कोरोनावायरस के साये के बीच बसंत का मौसम आ गया है। बगीचों में फूल खिल गए हैं, लेकिन सड़कों और बाजारों में छिपे हुए वायरस की दहशत कायम है।ऐसे में कुछ लोग कोरोना के बावजूद खुद घर से बाहर निकलने से नहीं रोक पा रहे हैं। यह तस्वीर बर्लिन के ट्रेपटो जिले की है। कपल मास्क पहनकर फूलों के बगीचे में पहुंचा हुआ है। जर्मनी में कोरोना के अब तक 1.41 लाख केस आ चुके हैं। चार हजार तीन सौ से ज्यादा लोगोंकी मौत हो चुकी है।


12- इटली- तबाही का आलम जारी, 500 से ज्यादा मौतें अभी भी रोज हो रही हैं
चीन के बाद इटली दुनिया में कोरोनावायरस का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना। उत्तरी इटली इस वायरस से पूरी तरह तबाह हो चुका है। अब तक यहां 1.72 हजार केस आ चुके हैं, 22 हजार मौतें हो चुकी हैं। अभी रोजाना तकरीबन 500 से ज्यादा मौतें हो रहीं।

काम के बीच आराम के पल- तस्वरी इटली के तुरिन की है। यहां रेडक्रास सोसाइटी के वॉलिंटियर भी कोरोना से बचाव में इटली के हेल्थ वर्कर्स की मदद कर रहे हैं।तस्वीर में आराम करता हुआ व्यक्ति रेडक्रास कावॉलिंटियर है।

13- बेलारूस: यहां लोगों ने ईस्टर चर्च के बजाय मैदानों में सेलिब्रेट किया

त्योहारों का तरीका भी बदला- दुनिया भर में इस बार ईस्टर का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। ऐसी ही एक तस्वीर बेलारूस में देखने को मिली, यहां लोगों ने चर्च की बजाय खुले मैदान में ईस्टर मनाया। कैथोलिक पादरी ने लोगों को अंडे, केक और पवित्र जल दिए। यहां 4,779 से ज्यादा कोरोना केस अब तक आए हैं। 42 लोगों की मौत हुई है।

14- आयरलैंड: लोगहेल्थ वर्कर्स के लिए बालकनी में खड़े होकर रोज ताली और थाली बजाते हैं

हौंसलाअफजाई-तस्वीर उत्तरी आयरलैंड के बेलापास्ट की है। यहां एनएचएस के हेल्थ वर्कर्स की तारीफ में लोग रोजघरों की बालकनी में खड़े होकर ताली और बर्तन बजाते हैं। देश में अब तक13 हजार से ज्यादा केस आए हैं। 500 लोगों की मौत हो चुकी है।

15- इंडोनेशिया: हेल्थ वर्कर्स को शुक्रिया बोलने के लिए होटल नेलाइटिंग से कमरों में दिल बनाया

दिल से शुक्रिया-तस्वीर इंडोनेशिया की है। यहां बोगोर स्थित 101 नाम के होटल ने अपने कमरों में लाइटिंग के जरिए दिल बनाकर हेल्थ वर्कर्स को शुक्रिया बोला। देश में 6 हजार से ज्यादा केस आए हैं, 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

16- ग्रीस: एथेंस की सड़कों पर बस परिंदे ही उड़ रहे

परिंदों वालाचौक-तस्वीर ग्रीस के एथेंस स्थित कोत्जिआ स्कॉवयर की है। लॉकडाउन के चलते यहां आजकल सिर्फ परिंदे ही उड़ रहे हैं। देश में अब तकदो हजार से ज्यादा केस आए हैं। 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल की है। यहां बसंत का मौसम आ गया है। सड़कों के किनारे चेरी ब्लॉसम(फूल) भी खिल गए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yqavHM
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via