Thursday, April 16, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हजार 552 हो गई है। महाराष्ट्र में तीन हजार से ज्यादा केस हो गए हैं। वहीं, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। गुरुवार को 1 हजार 81 नए मामले सामने आए। इनमें महाराष्ट्र में 286, राजस्थान में 55, उत्तरप्रदेश में 70, गुजरात में 163, और बिहार में 8 नए मरीज मिले हैं।

इधर, मध्य प्रदेश के इंदौर में रिकॉर्ड 256 नए मरीज मिले हैं। ये देश के किसी भी शहर में एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। एमपी के 65% मरीज इंदौर में ही हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 12 हजार 759 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 10 हजार 824 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 हजार 514 ठीक हो चुके हैं। अब तक 420 मौतें हुई हैं।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
13 अप्रैल 1242
16अप्रैल 1059
14अप्रैल 1033
15अप्रैल 881
10अप्रैल 871

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 3202 300 187
दिल्ली 1640 41 32
तमिलनाडु 1267 180 15
मध्यप्रदेश 1186 70 55
राजस्थान 1131 164 11
गुजरात 929 73 36
उत्तरप्रदेश 805 68 12
तेलंगाना 700 186 18
आंध्रप्रदेश 534 20 14
केरल 394 245 3
कर्नाटक 315 82 13
जम्मू-कश्मीर 314 38 4
पश्चिम बंगाल 231 42 7
हरियाणा 215 65 4
पंजाब 197 29 14
बिहार 80 37 1
ओडिशा 60 19 1
उत्तराखंड 37 9 2
हिमाचल प्रदेश 34 16 2
असम 34 5 1
छत्तीसगढ़ 33 23 0
झारखंड 34 5 1
चंडीगढ़ 29 0 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 11 11 0
मेघालय 7 0 1
गोवा 7 6 0
पुडुचेरी 7 1 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

यहआंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिलीजानकारीके अनुसार हैं।केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को देश में 12 हजार 759 संक्रमित हैं। इनमें से 10 हजार 824का इलाज चल रहा है। 1 हजार 514 लोग ठीक हुए हैं और 420की मौत हुई है।

6 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश के हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1186: मध्य प्रदेश के इंदौर में रिकॉर्ड 256 नए मरीज मिले हैं। ये देश के किसी भी शहर में एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। एमपी के 65% मरीज इंदौर में ही हैं। राज्य में बुधवार को 197 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। इनमें से 159 मरीज इंदौर में और 2 साल की बच्ची समेत 16 मरीज भोपाल में मिले थे। भोपाल में कुल 160 मरीज हैं।
भोपाल में सड़कों पर संदेश लिखकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमण इंदौर, इसके बाद भोपाल में फैला है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 3202: राज्य में गुरुवार को 286 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से अकेले मुंबई में 107 मरीज मिले। मुंबई में कुल 1 हजार 863 पॉजिटिव हैं। यह राज्य के कुल संक्रमितों का 62% है। मुंबई के बाद सबसे ज्यादा 351 मरीज पुणे में हैं।
ठाणे की स्वास्तिक इंडस्ट्रीज में पीपीई किट पैक करने के लिए कपड़े के बैग बनाए जा रहे हैं। देश में कोरोना से बचाव में काम आने वाली चीजों का उत्पादन तेजी से किया जा रहा है।
  • राजस्थान, संक्रमित- 1131: यहां गुरुवार को 55 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से टोंक में 11, जोधपुर में 10, झुंझुनूं में 2, जबकि बीकानेर और अजमेर में 1-1 संक्रमित मिला है। बुधवार को यहां 71 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 805: यहां गुरुवार को कुल 70 नए मामले मिले। आगरा में ही 19 संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 167 हो गई। बुधवार को राज्य में 45 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।
  • बिहार, संक्रमित-80: यहां गुरुवार को 8 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पल्स पोलियो की तर्ज पर अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। 8 हजार से अधिक गांव में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग की जाएगी।
पटना में शीतला मंदिर के पास सब्जी के थोक बाजार में जुटी भीड़। यहां लॉकडाउन के नियम-कायदे सब बेअसर हैं।
  • गुजरात, संक्रमित- 929: यहां गुरुवार को संक्रमण के 163 मामले आए। इनमें से सबसे ज्यादा 42 मरीज अहमदाबाद में और 35 सूरत में मिले हैं। बुधवार को राज्य में 116 नए केस आए। अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 492 संक्रमित हैँ। इसके बाद 127 मरीज वडोदरा में हैं।
लॉकडाउन के बीच सूरत में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। शहर में महिलाओं न उनका फूल और आरती उतारकर स्वागत किया।
  • दिल्ली, संक्रमित- 1640: यहां गुरुवार को 62 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि यहां एक पिज्जा बॉय संक्रमित मिला है। उसके 17 साथियों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। आसपास के 72 घरों के सदस्यों को होम क्वारैंटाइन होने की सलाह दी गई है।

मरकज के मौलाना के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस

प्रवर्तन निदेशालय ने तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले मौलाना के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सरकारी वकील की सलाह पर गैर-इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई थी। अब उसे थाने से जमानत नहीं मिल सकेगी। वहीं, इस धारा मेंदोषी पाए जाने पर 10 साल की जेल होगी। आरोप है कि निजामुद्दीन मरकज सेजमाती देश के कई हिस्सों में गए, जिससे कोरोना संक्रमण फैला और लोगों की मौत हुई।

केंद्रीय मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

  • केंद्रीय मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कोरोना पर गर्मी का असर पड़ेगा, इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगा। सभी को ऐसा लगता है कि ड्रॉपलेट गर्मी के कारण सूख जाएंगे और संक्रमण कम होगा। अगर ऐसा होगा तो यह दिखेगा, ऐसा होगा तो हम बताएंगे।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रैपिड टेस्टिंग किट मिल गई हैं। रैपिड टेस्ट डायग्नोसिस के लिए नहीं है यह शोध कार्य के लिए हैं।
  • हॉटस्पॉट में जिनको भी बुखार, सर्दी और खांसी होती है उनका टेस्ट किया जाता है। ऐसा नहीं है कि हम टेस्ट कम कर रहे हैं। जिन स्थानों पर 2 प्रतिशत से कम संक्रमण दर हैं वहां भी 5 सैम्पल्स की जांच करेंगे।
  • हमारा टेस्ट बिल्कुल दूसरे देशों की तरह ही है। हमारा नेटवर्क भी अच्छा है। जिन लोगों को लक्षण आए हैं उन्हें टेस्ट करवाने के लिए आगे आना चाहिए।
  • गृह मंत्रालय ने कहा- राज्य सरकारों ने लॉकडाउन लागू करने के प्रयास बढ़ा दिए हैं। गेहूं, चावल, दाल और दूध की आपूर्ति संतोषजनक है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रयागराज में महिला पुलिस ऑफिसर व्यक्ति को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत देते हुए।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127184898.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via