
आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 284.30 अंक नीचे और निफ्टी 74.05 पॉइंट नीचे खुले। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ खुला था, लेकिन बंद होते-होते इसमें गिरावट आ गई। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 800 अंक से ज्यादा ऊपर जाने में सफल रहा था। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 310.21 अंक या 1.01% नीचे 30,379.81 का और निफ्टी ने 68.55 पॉइंट या 0.76% नीचे 8,925.30 का करोबार किया था। इस सप्ताह बाजार बढ़त के साथ बंद नहीं हो पाया है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग रोक दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ की भूमिका की समीक्षा की जाएगी। अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सालाना करीब तीन हजार करोड़ रु. की वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
दुनियाभर के बाजारों में गिरावट रही
बुधवार को भारत के साथ दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 445.41 अंक नीचे 23,504.30 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.44 फीसदी गिरावट के साथ 122.56 अंक नीचे 8,393.18 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.20 फीसदी गिरावट के साथ 62.70 पॉइंट नीचे 2,783.36 पर बंद हुआ। फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान के बाजरों में भी गिरावट देखी गई। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी बढ़त के साथ 2.08 पॉइंट ऊपर 2,813.26 पर बंद हुआ।
कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,370 हो गई है। इनमें 10,440 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,508 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 422 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 20 लाख 83 हजार 33 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 34 हजार 603 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 5 लाख 10 हजार 171 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28,529 हो चुकी है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है।


09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है, वहीं 5 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।

09:15 AMसेंसेक्स 263.05 अंक नीचे 30,200.50 पर और निफ्टी 76.15 पॉइंट नीचे 8,849.15 पर कारोबार कर रहे हैं।
दुनियाभर के बाजारों में गिरावट रही

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KcGRs0
via
No comments:
Post a Comment