Tuesday, April 14, 2020

easysaran.wordpress.com

सप्ताह में कारोबार के दूसरे दिन आज बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 587 अंक ऊपर और निफ्टी 202 पॉइंट ऊपर खुले। मंगलवार को बाबा साहब अंबेडकर जयंती के चलते बाजार बंद था। इससे पहले सोमवार को बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 469.60 अंक या 1.51% नीचे 30,690.02 पर और निफ्टी 118.05 पॉइंट या 1.3% नीचे 8,993.85 का कारोबार किया था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 558.99 अंक ऊपर 23,949.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.95 फीसदी बढ़त के साथ 323.31 अंक ऊपर 8,515.74 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.06 फीसदी बढ़त के साथ 84.43 पॉइंट ऊपर 2,846.06 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.35 फीसदी गिरावट के साथ 9.92 पॉइंट नीचे 2,817.36 पर बंद हुआ।

3 मई तक बढ़ा दिया गया लॉकडाउनशभर में 21 दिन से जारी लॉकडाउन 19 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब ये 3 मई तक चलेगा। चर्चा तो 30 अप्रैल तक की थी, लेकिन इसे तीन दिन और बढ़ाया गया है। वजह ये हो सकती है कि 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी, 2 और 3 को शनिवार-रविवार। 20 अप्रैल से कुछ जरूरी चीजों में थोड़ी छूट दी जाएगी। ये छूट वहां मिलेगी, जहां कोरोना नहीं फैलेगा। आज एक गाइडलाइन भी जारी की जाएगी।

देश और दुनिया में कोरोनो से मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 487 हो गई है। इनमें 9,733 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं, 1,361 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 393 हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब 2 हजार 684 संक्रमित हो गए हैं। यहां मंगलवार को 18 लोगों की मौत हुई। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 19 लाख 97 हजार 906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 26 हजार 604 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान चार लाख 78 हजार 557 मरीज स्वस्थ भी हुए। अमेरिका में मौत का आंकड़ा 26 हजार 47 हो गया है।

09:51 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में आज बढ़त दिख रही है।

09:41 AM सेंसेक्स 540.03 अंक ऊपर 31,230.05 पर और निफ्टी 167.25 पॉइंट ऊपर 9,161.10 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:31 AM बीएसई सेसेंकेस में आईपीओ इंडेक्स को छोड़कर अन्य सभी में बढ़त बनी है।

डाइनिंग आउट और क्लोथिंग के रिटेल उद्योग को कोविड-19 के प्रभाव से बाहर आने में कम से कम एक साल का समय लग सकता है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) और क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमएआई) के अनुसार उद्योग की रिकवरी मुश्किल हो सकती है। ये उद्योग संगठन आदित्य बिरला फैशन एंड लाइफ स्टाइल, अरविंद फैशन, फ्यूचर ग्रुप, शॉपर्स स्टॉप रेमंड और अन्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

09:24 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 28 कंपनियों के शेयरों में उछाल और 2 में गिरावट है।

09:15 AMसेंसेक्स 495.40 अंक ऊपर 30,688.04 पर और निफ्टी 174.60 पॉइंट ऊपर 9,168.45 पर कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 2.39 फीसदी की

बढ़त के साथ 558.99 अंक ऊपर 23,949.80 पर बंद हुआ।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आज बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 587 अंक ऊपर और निफ्टी 202 पॉइंट ऊपर खुले।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aghaBP
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via