Wednesday, April 15, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार 321 हो गई है। बुधवार को महाराष्ट्र में 232 नए मरीज मिले। दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान में भी संक्रमितों की संख्या एक हजार से ऊपर हो गई है। वहीं, गुजरात में 116, मध्यप्रदेश में 197, राजस्थान में 71 और उत्तर प्रदेश में 75 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम 5 बजे तक देश में 11 हजार 933 संक्रमित मिलने की जानकारी दी। इनमें से 10 हजार 197 का इलाज चल रहा है। 1 हजार 343 लोग ठीक हो चुके हैं और 392 की मौत हुई है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
13 अप्रैल 1242
14अप्रैल 1033
15अप्रैल 881
10अप्रैल 871
11अप्रैल 854

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 2916 295 187
दिल्ली 1578 41 32
तमिलनाडु 1242 118 14
राजस्थान 1076 147 11
मध्यप्रदेश 938 64 53
गुजरात 766 64 33
उत्तरप्रदेश 735 57 11
तेलंगाना 650 117 18
आंध्रप्रदेश 525 20 14
केरल 387 218 2
जम्मू-कश्मीर 300 36 4
कर्नाटक 279 80 12
पश्चिम बंगाल 213 37 7
हरियाणा 204 57 3
पंजाब 186 27 13
बिहार 72 29 1
ओडिशा 60 19 1
उत्तराखंड 37 9 0
हिमाचल प्रदेश 35 13 2
छत्तीसगढ़ 33 17 0
असम 32 2 1
झारखंड 28 0 2
चंडीगढ़ 21 9 0
लद्दाख 17 12 0

अंडमान-निकोबार

11 10 0
गोवा 7 6 0
मेघालय 7 0 1
पुडुचेरी 7 1 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

यहआंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिलीजानकारीके अनुसार हैं।केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-बुधवार शाम 5 बजे तक देश में 11हजार 933 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 10 हजार 197 का इलाज चल रहा है। 1 हजार 343लोग ठीक हो चुके हैं और 392 की मौत हुई है।

6 राज्यों के हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 938: राज्य में एक दिन में 197 पॉजिटिव केस मिले। इंदौर में बुधवार को 159 मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 597 हो गई है। यहां बुधवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। भोपाल में 2 साल की बच्ची समेत 16 नए संक्रमित मिले, अब यहां 160 मरीज हैं। राजधानी में कोरोना से 5वीं मौत हुई।
भोपाल में बैंक के सामने लगी लंबी कतार। ये महिलाएं लॉकडाउन के बीच सरकार की ओर से दी जा रही आर्थिक मदद का पैसा निकालने आई हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 2916: बुधवार को एक अस्पताल के 10 और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले। अब तक कोरोना की चपेट में आए 35 कर्मचारियों का इलाज अस्पताल खुद करा रहा है। धारावी में 5 नए मरीज मिलने से यहां संक्रमितों की संख्या 60 हो गई, धारावी में 7 लोगों की जान गई है। पुणे में भी 44 नए मरीज मिले हैं। मुंबई में अफवाह फैलाने के आरोप में विनय दुबे नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुंबई में मंगलवार को संक्रमण के 350 मामले सामने आए।
मुंबई में लॉकडाउन के बीच अपने घर की खिड़की से शहर का सन्नाटा देखती महिलाएं। मुंबई संक्रमण से देशभर में सबसे ज्यादा प्रभावित है।
  • राजस्थान, संक्रमित- 1076: बुधवार को यहां 71 नए मरीज मिले। इससे पहले यहां मंगलवार को संक्रमण के 108 मामले सामने आए। इनमें जयपुर के 83 मरीजों के अलावा जोधपुर में 13, कोटा में 8, झालावाड़ में 2 और झुंझुनूं व जैसलमेर में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में इस बीमारी के सबसे ज्यादा 453 मरीज जयपुर में ही हैं। इसके बाद जोधपुर में 82, जबकि टोंक और बांसवाड़ा में 59-59 संक्रमित हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित-806: बुधवार को राज्य में 45 नए मरीज सामने आए। मंगलवार को 806 लोगों का सैंपल लिया गया था। लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में हुई टेस्टिंग में 45 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
लॉकडाउन की वजह से मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी शहर में ऐसे लोगों को सब्जी, सौदा और अनाज उपलब्घ करा रही है।
  • बिहार, संक्रमित-72: बुधवार को राज्य में 6 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 4 जिलों में कोरोना मरीजों की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की शुरुआत की गई। इस बीच समस्तीपुर में टूरिस्ट विजा पर भारत आए 9 बांग्लोदशी नागरिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वे तब्लीगी जमात के लिए यहां पर लोगों को धार्मिक उपदेश देने आए थे। इन्हें किराए पर रखने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पटना में ये लोग सरकारी राशन लेने आए हैं। इस दौरान बच्चे को धूप से बचाने की कोशिश करती दो महिलाएं।
  • गुजरात, संक्रमित- 766: बुधवार को राज्य में 116 नए केस आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 42 मामले अहमदाबाद से, 6 सूरत से, वडोदरा, पंचमहल में 3-3, जबकि बोटाड और खेडा से 1-1 मामले सामने आए। अहमदाबाद में पॉजिटिव केस की संख्या 404 और वडोदरा में 116 हो गई।
यह तस्वीर सूरत की है। लॉकडाउन की वजह से यहां कई राज्यों के मजदूर फंसे हैं। दो दिन पहले इन्होंने प्रदर्शन किया और सरकार से उन्हें अपने घर भेजने की मांग की।

अगले 2-3 हफ्ते देश के लिए बेहद अहम
इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अगले 2-3 हफ्ते बहुत अहम होंगे। खासतौर पर भारत में। उन्होंने कहा कि देश में 400 ऐसे जिले हैं, जहां कोविड-19 नहीं पहुंचा है। फिलहाल हम यह पता करने में कामयाब रहे हैं कि वायरस कहां तक फैला है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुंबई में लॉकडाउन के बीच जरूरी काम से घर से निकला एक पिता अपने बच्चे के चेहरे पर मास लगाता हुआ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K7FOd3
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via