Sunday, January 12, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली. अमेरिका की रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भारत में 50 अधिकारियों को निकाल दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से सोमवार को यह रिपोर्ट दी। बताया जा रहा है कि भारत में कारोबार की रिस्ट्रक्चरिंग की वजह से छंटनी की गई है। निकाले गए ज्यादातर अधिकारी रिएल एस्टेट डिविजन के थे।

वॉलमार्ट होलसेल स्टोर के जरिए छोटे कारोबारियों को माल बेचती है

रिपोर्ट के मुताबिक वॉलमार्ट होलसेल स्टोर की बजाय ई-कॉमर्स बिजनेस पर फोकस कर रही है। कंपनी ने 2018 में फ्लिपकार्ट की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदी थी। यह ई-कॉमर्स में दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी डील है।वॉलमार्ट भारत में 28 होलसेल स्टोर के जरिए छोटे कारोबारियों को माल बेचती है, लेकिन ज्यादा विस्तार नहीं कर पाई, इसलिए ई-कॉमर्स पर जोर दे रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक वॉलमार्ट अब नए होलसेल स्टोर खोलने में भी तेजी नहीं दिखाएगी। इसकी बजाय बिजनेस-टू-बिजनेस और रिटेल ई-कॉमर्स के जरिए बिक्री बढ़ाने पर ध्यान देगी। भारत में वॉलमार्ट के 5,300 कर्मचारी हैं, इनमें से करीब 600 हेड ऑफिस में हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Walmart India Employees Cost Cutting | Walmart India, Walmart lays off up to 50 employees for cost cutting


from Dainik Bhaskar /business/news/walmart-india-employees-cost-cutting-news-updates-american-multinational-retail-corporation-126508272.html
via

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 5 जनवरी को हुई हिंसा के एक हफ्ते के बाद सोमवार से क्लास शुरू हो रही है। हालांकि, छात्रसंघ हॉस्टल फीस वृद्धि और छात्रों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन जारी रखेगा। छात्रों की सुविधा के लिए सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारिख 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। छात्र बिना विलंब शुल्क दिए पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने रविवार को कहा कि रविवार शाम तक 4,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके थे।

हिंसा में शामिलदो नकाबपोश लोगों के साथ नजर आई महिला की पहचान दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा के रूप में कर ली गई है। हिंसा की जांच कर रही एसआईटी टीम सोमवार को छात्रा को नोटिस भेजेगी। साथ ही उसे जांच में शामिल होने और दो नकाबपोशों की पहचान करने के लिए कहेगी।

छात्रों-शिक्षकों को बेहतरवातावरण मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा: वीसी

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रहा है कि छात्रों और शिक्षकों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिले। डीन और अध्यक्ष के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया कि क्लासेज 13 जनवरी से शुरू होंगी।वीसी ने शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खरे से भीमुलाकात की थी। वीसी नेमंत्रालय को बताया कि जेएनयू ने बढ़ी हुई फीस और हॉस्टल चार्जेज का भार यूजीसी से वहन करने का आग्रह किया है।

बढ़ी हुई फीस का भुगतान यूजीसी करेगा

शुक्रवार को छात्रसंघ के नेताओं और कुलपति के बीच बैठक हुई थी। इसमें फैसला लिया गया कि अगले सेमेस्टर के लिए बढ़ी हुई फीस नहीं ली जाएगी। बढ़ी हुई फीस का भुगतान यूजीसी करेगा। अमित खरे ने शुक्रवार को छात्रों से हड़ताल खत्म कर कक्षाओं में लौटने का आग्रह किया था। जगदीश कुमार ने रविवार को कहा कि हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया था। इसके लिए 2016 में समिति का गठन किया गया था।

दिल्ली की क्राइम ब्रांच हिंसा मामले की जांच कर रही

छात्र संघ ने आरोप लगाया था कि कुलपति ने फीस पेमेंट पोर्टल और ट्यूशन फीस पेमेंट को ब्लॉक कर दिया था। उन्होंने फर्जी तरीके से 300 छात्रों के रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगा दी थी। हालांकि, रजिस्ट्रार ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं। हमने सभी छात्रों का प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। दिल्ली की क्राइम ब्रांच जेएनयू में हुए हिंसा मामले की जांच कर रही। पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 9 पर मामला दर्ज किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जेएनयू में 5 जनवरी को हुई हिंसा के एक हफ्ते के बाद से क्लास शुरू।


from Dainik Bhaskar /national/news/jnu-classes-latest-news-updates-after-masked-mob-assaults-jawaharlal-nehru-university-students-126508138.html
via

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली. जनरल इंश्योरेंस की सरकारी कंपनियों के लिए बजट में दूसरे दौर की पूंजी का ऐलान हो सकता है। सरकार ने तीन कंपनियों- नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को पिछले महीने 2,500 करोड़ रुपए की पूंजी जारी की थी। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक इन कंपनियों को जरूरी मार्जिन के लिए 10 हजार से 12 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त पूंजी की जरूरत है।

तीनों कंपनियों के मर्जर की योजना

इंश्योरेंस कंपनियों को पूंजी मिलने से ना सिर्फ उनकी वित्तीय स्थिति सुधरेगी बल्कि मर्जर में भी मदद मिलेगी। 2018-19 के बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तीनों कंपनियों का विलय कर एक कंपनी बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, कंपनियों की वित्तीय हालत अच्छी नहीं होने जैसी वजहों के चलते विलय नहीं हो पाया। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट करवाया जाएगा।

मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी देश की सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा (नॉन-लाइफ इंश्योरेंस) कंपनी होगी। उसका वैल्यूएशन 1.2 लाख करोड़ रुपए से 1.5 लाख करोड़ रुपए तक होने का अनुमान है। 2017 में इंश्योरेंट सेक्टर की दो सरकारी कंपनियां- न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी और जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन शेयर बाजार में लिस्ट हुई थीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी।


from Dainik Bhaskar /business/news/nirmala-sitharaman-finance-minister-budget-2020-latest-announcement-news-updates-over-national-insurance-oriental-insurance-and-united-india-insurance-126507882.html
via

easysara.wordpress.com

वाॅशिंगटन. अमेरिका ने जनरल सुलेमानी की हत्या की जो वजहें बताईं, उनके पक्ष में अब तक सबूत पेश नहीं किए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दो दिन पहले ही बिना सबूतों के दावा किया था कि जनरल सुलेमानी बगदाद स्थित दूतावास के साथ पश्चिम एशिया में मौजूद 4 दूतावासों को निशाना बनाने वाला था। हालांकि, अब अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने ही ट्रम्प के इन दावों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। एस्पर ने रविवार को एक चैनल से कहा, “मेरे सामने चार दूतावासों पर हमले की कोई बात सामने नहीं आई। इससे जुड़े कोई सबूत नहीं है।”

हालांकि, उन्होंने राष्ट्रपति के बयान का बचाव करते हुए कहा, “ट्रम्प की तरह ही मुझे भी लगता था कि वे हमारे दूतावासों को ही निशाना बनाएंगे। क्योंकि वे किसी भी देश में हमारी ताकत दिखाते हैं।”

ट्रम्प ने क्या दावा किया था?
ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू मेंकहा था, “मुझे लगता है कि वह चार दूतावासों पर हमले की साजिश रच रहा था। शायद बगदाद स्थित दूतावास पर भी हमले की साजिश थी।” हालांकि, सुलेमानी की हत्या के एक हफ्ते बाद भी ट्रम्प ने यह दावा बिना कोई सबूत या अन्य जानकारी दिए ही कर दिया। इससे पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और ट्रम्प प्रशासन के अफसरसुलेमानी की हत्या पर कुछ ठोस नहीं कह पाए हैं।

जनरल सुलेमानी की हत्या की वजह बताना जरूरी: यूएन
संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आर्टिकल-51 के मुताबिक, किसी भी देश को दूसरे देश में कार्रवाई करने के बाद अपने पक्ष में सबूत पेश करने होते हैं। अमेरिकी प्रशासन अब तक जनरल सुलेमानी को मारने की सटीक वजहें नहीं बता पाया है। विदेश मंत्री पोम्पियो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जनरल सुलेमानी पश्चिमी एशिया क्षेत्र में अमेरिकी अफसरों को निशाना बनाने वाला था, लेकिन उन्होंने इस बारे में आगे कोई जानकारी नहीं दी। जब उनसे पूछा गया कि सुलेमानी किस तरह से खतरा था, तो पोम्पियो ने मुद्दा दिसंबर में विद्रोहियों के हमले में मारे गए अमेरिकी कॉन्ट्रैक्टर की तरफ मोड़ दिया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
US: Defense Secretary Mark Esper on Donald Trump General Soleimani attack US Embassy Iraq news and updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30cxPmi
via

easysara.wordpress.com

मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 293 अंक चढ़कर 41,893.41 पर पहुंच गया। निफ्टी में 81 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 12,337.75 का स्तर छुआ। ये दोनों इंडेक्स के रिकॉर्ड उच्च स्तर हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 29 और निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इन्फोसिस के शेयर में करीब 4% तेजी आई। सन फार्मा 2% और इंडसइंड बैंक 1% चढ़ा। कोटक बैंक भी 1% ऊपर आ गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 13 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-january-13-2020-126507110.html
via

easysara.wordpress.com

मुंबई. दिल्ली के भाजपा नेता जय भगवान गोयल की किताब'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' को लेकर महाराष्ट्र में सियासी घमासान शुरू हो गया है। पुस्तक में छत्रपतिशिवाजी महाराज से प्रधानमंत्री की तुलना करने पर महाविकास आघाडी के तीनों दलों ने भाजपा पर हमले किए हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा-शिवाजी महाराज की तुलना विश्व में किसी से नहीं हो सकती। इस पुस्तक को लेकर महाराष्ट्र भाजपा को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।'

संजय राउत ने शिवाजी महाराज के वंशज और भाजपानेता उदयन राजे भोसले, विधायक शिवेंद्र राजे भोसले और राज्यसभा सदस्य संभाजी राजे से पूछा-क्या उन्हें इस तरह की तुलना स्वीकार है?वहीं, राकांपा नेता औरमंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि भाजपा नेताओं ने इस पुस्तकने मराठी अस्मिता को आहत किया है। इस पुस्तक का हाल ही में दिल्ली स्थित भाजपा के कार्यालय में लोकार्पण किया गया था।

कांग्रेस नेता ने दर्ज करवाई शिकायत
कांग्रेस नेता अतुल सुधाकर लोंढे ने नागपुर के नंदनवन थाने में शिकायत पत्र दिया औरइस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने पर उनकी धार्मिक भावना आहत हुई हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज करोड़ों शिव प्रेमियों के आराध्य देव हैं, ऐसे में उनकी तुलना प्रधानमंत्री मोदी या अन्य किसी से करना हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। इस पुस्तक के लेखक जयभगवान गोयल, प्रकाशक और विमोचक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


जानकारी लेकर ही बोलें राऊत: संभाजी राजे
राउत के बयान पर भाजपा नेता औरसांसद संभाजी राजे ने कहा- 'मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरेजी, राउत की जुबान पर लगाम लगाइए। उन्हें जानकारी लेकर ही ऐसे मामलों मेंबोलना चाहिए। मैंने सिंदखेड राजा में कहा है कि शिवाजी महाराज से किसी की भी तुलना नहीं की जा सकती। भाजपा को यह पुस्तक वापस लेना चाहिए, वरना इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शनिवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय पर इस किताब का विमोचन हुआ।


from Dainik Bhaskar /maharashtra/mumbai/news/controversy-on-todays-shivaji-narendra-modi-book-sanjay-raut-said-no-comparison-with-chhatrapati-congress-leader-lodged-complaint-126506846.html
via

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली. भाजपा की दिल्ली इकाई ने मनोज तिवारी का वीडियो इस्तेमाल करने के लिए आम आदमी पार्टी कोे 500 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस दिया है। आप ने पार्टी के थीम सॉन्ग ‘लगे रहो केजरीवाल’ में मनोज तिवारी के एडिटेड वीडियो का इस्तेमाल किया है। भाजपा ने इसे लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।

वीडियो में तिवारी आप के पोल कैंपेन सॉन्ग में डांस करते नजर आ रहे हैं। तिवारी ने इसे इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी एक्ट का उल्लंघन करार दिया और वीडियो का इस्तेमाल करने के लिए आप पर सवाल उठाए हैं।

भोजपुरी गायक और फिल्म स्टार तिवारी ने दावा किया कि उनके एक एल्बम के साउंडट्रैक का इस्तेमाल आप के थीम सॉन्ग के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की लोकप्रियता से डर गई है और ऐसी ओछी हरकत कर रही है।

दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पार्टी का थीम सॉन्ग लॉन्च किया था। गाने कोविशाल डडलानी ने कंपोज किया है। उन्होंने 2015 में भी आप के लिए ‘5 साल केजरीवाल’ गाना बनाया था। डडलानी का 2.52 मिनट का गाना पार्टी के नारे की तर्ज पर था: ‘ऐशे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल’। दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 11 जनवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मनोज तिवारी ने कहा- उनके एल्बम का इस्तेमाल आप के थीम सॉन्ग के लिए किया गया है।


from Dainik Bhaskar /national/news/delhi-bjp-sought-damages-of-500-cr-from-aap-for-using-videos-of-manoj-tiwari-126507199.html
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via