Sunday, May 3, 2020

आज कल बहुत अच्धा समय नहीं है।इसलिए
मै आप सब के लिए एक video clip पेश कर रहा हु।

https://youtu.be/8at5kjr-jEU

Saturday, May 2, 2020

easysaran.wordpress.com

राजस्थान में रविवार को कोरोना संक्रमण के 31 केस सामने आए। जिसमें जोधपुर में 9, जयपुर में8, उदयपुर में 5, चित्तौड़गढ़ में 3, अजमेर और प्रतापगढ़ में 2-2, कोटा और डूंगरपुर में 1-1लोग संक्रमित मिले। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2803 पहुंच गया। वहीं जयपुर में दो लोगों की मौत भी हो गई। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 70 पहुंच गया।

पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही भाई के साथ बाइक पर भागा स्वास्थ्यकर्मी
हरियाणा के फरीदाबाद के अस्पताल में काम करने वाला झुंझुनूं जिले के चिड़ावा का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसका सैंपल फरीदाबाद में ही लिया गया था, लेकिन चिड़ावा के लिए ये डराने वाली खबर इसलिए है कि ये युवक सैंपल देने के बाद दो दिन चिड़ावा में अपने घर में रुका। देर शाम पॉजिटिव रिपोर्ट आने की भनक लगने पर वह बाइक लेकर फरार हो गया। अभी वह पकड़ में नहीं आया है। फरीदाबाद के अस्पताल में सेवारत चिकित्साकर्मी दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर चिड़ावा आया था। दोनों भाइयों के वहां 29 अप्रैल को कोरोना संदिग्ध मानकर सैंपल लिए गए थे और दोनों को क्वारैंटाइन किया गया था, लेकिन दोनों ने क्वारेंटाइन तोड़कर 30 अप्रेल की शाम बाइक लेकर घर चिड़ावा आ गए। शनिवार शाम बड़े भाई की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की भनक लगते ही वे घर से निकल गए। रात आठ बजे इस बात की जानकारी मिलने पर एसडीएम जेपी गौड़, डीएसपी रघुवीरप्रसाद शर्मा, सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी, बीसीएमओ डॉ. संतकुमार जांगिड़ और सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्रसिंह यादव मंड्रेला रोड पर उसके घर पहुंचे। दोनों भाइयों की मोबाइल लोकेशन लेने के प्रयास किये, एक-दो बार कॉल उठने के बाद फोन स्वीच ऑफ कर दिए गए। घर में मिले पांच सदस्यों को श्रीधर यूनिवर्सिटी के क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।

पॉजिटिव युवक का शव जेएलएन अस्पताल के माेर्चरी के बाहर करीब एक घंटे तक पड़ा रहा
अजमेर शहर में शनिवार दोपहर कोरोना संक्रमण से पहली मौत होने का मामला सामने आने के बाद शव देर रात तक जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में ही पड़ा रहा। प्रशासन घंटों बाद भी तय नहीं कर सका कि मृतक का अंतिम संस्कार कब और कैसे कराना है। दरअसल, पिछले डेढ़ माह के दौरान जिले में यह पहला मामला है, जब कोरोना संक्रमण से किसी की मौत होने के बाद प्रशासन को उसका अंतिम संस्कार कराने के हालात से जूझना पड़ रहा है।जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के काेविड-19 वार्ड में भर्ती 45 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर उपचार के दौरान दम ताेड़ दिया। युवक की माैत के बाद शव काे मोर्चरी के लिए भेज दिया, लेकिन तकरीबन एक घंटे तक शव मोर्चरी गेट के बाहर ट्राली पर पड़ा रहा। बाद में मोर्चरी में दोपहर 12.30 बजे शव को डीप फ्रीजर में रखा गया।

अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पड़ा रहा पॉजिटिव व्यक्ति का शव।

राजस्थान: 33 में से 29 जिलों में पहुंचा कोरोना
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 973(2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 661(इसमें 47 ईरान से आए), कोटा में 208, अजमेर में 167, टोंक में 134, भरतपुर में 112, नागौर में 118, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 40, बीकानेर और भीलवाड़ा में 37-37, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चित्तौड़गढ़ में 30, चूरू में 14, पाली में 13, धौलपुर में 12, हनुमानगढ़-अलवर में 11-11, उदयपुर में 14, सवाईमाधोपुर में 8, डूंगरपुर में 7, सीकर में 6, करौली में 3, राजसमंद, बाड़मेर में 2, प्रतापगढ़ में 4कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं बारां में 1 संक्रमित मिला है।

जयपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में रैंडम सैंप्लिंग की जा रही।

जयपुर के 31 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, पार्क में घूमने और दुकान खोलने पर 39 गिरफ्तार

आदर्शनगर इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गुरुनानकपुरा राजापार्क, यूको बैंक ध्रुव मार्ग वाली गली के चिह्नित क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया है। अब तक कमिश्नरेट के 31 थानों में पूर्ण व आंशिक कर्फ्यू लागू किया गया है। कोरोना इन थाना क्षेत्रों की 78 कॉलोनियों तक फैल चुका है। वहीं इस दौरान 129 वाहन लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जब्त किए गए हैं। 39 लोगों को बुटीक खोलने व पार्क में घूमने पर गिरफ्तार किया गया। 14 केस आपदा प्रबंधन एक्ट, राजस्थान एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत दर्ज किए गए। 498 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की नाकाबंदी है।

अजमेर में कोरोना से पहली मौत
अजमेर में कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव मृतक को डायबिटीज, गुर्दे, कीटोएसीडोसिस की बीमारी थी। पिछले एक सप्ताह से युवक डायलिसिस और वेंटीलेटर पर था। मृतक के माता-पिता व पत्नी सहित दोनों बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव हैं। उनका इलाज जेएलएन अस्पताल के कोरोना वार्ड में चल रहा है। 25 अप्रैल को नला बाजार मूंदड़ी मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जांच में युवक के माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे भी पाॅजिटिव मिले। सभी को जेएलएन अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान युवक की डायबिटीज लगातार बढ़ रही थी, जिसका असर गुर्दों पर पड़ने लगा था। इस दौरान युवक की डायलिसिस की गई। इस दाैरान उसकी किडनी भी खराब हाे गई। उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया।

उदयपुर : महिला में संक्रमण के बाद सवीना में भी कर्फ्यू, अब कम्युनिटी स्प्रेड का अंदेशा
अब तक ऑरेंज जोन में रहे उदयपुर में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का अंदेशा है। रविवार को सवीना क्षेत्र की महिला सहित बीते हफ्ते में मिले तीनों पॉजिटिव केस में संक्रमण के सॉर्स का पता नहीं लग पा रहा है। न्यू भूपालपुरा, देबारी, गायरियावास के बाद अब सवीना थाना क्षेत्र में भी कर्फ्यू है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सवीना के शिल्प नगर में किराना व्यापारी की पत्नी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस दुकान पर शिल्प नगर के कई लोग आते थे, जिनसे दंपती ने राशन और नकदी का लेन-देन किया। फिलहाल यह पता लगा पाना मुश्किल है कि इनसे संपर्क में आने वालों की संख्या 100 से कितनी ज्यादा है।

अलवर जिले के चैनपुरा के संक्रमित सब्जी उत्पादक का बेटा व भाभी पॉजिटिव मिले, दोनों में लक्षण नहीं
अलवर जिले के चैनपुरा गांव में दो दिन पहले मिले कोरोना संक्रमित सब्जी उत्पादक का ढाई साल का बेटा और भाभी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। परिवार के 13 लोगों व किसान के संपर्क में आए 4 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बानसूर में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4 हो गई है, जबकि जिले में कुल 12 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अजमेर में फंसे जायरीन घर जाने के लिए निकले।





आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर जयपुर के रामगंज क्षेत्र की है। जहां मेडिकल विभाग की टीमें तैनात की गई है। जो लगातार सैंपल ले रही है।


from Dainik Bhaskar /national/news/rajasthan-coronavirus-cases-live-update-red-zones-districts-lockdown-news-jaipur-jodhpur-kota-ajmer-bharatpur-jhalawar-banswara-127267899.html
via

easysaran.wordpress.com

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 1324 हो गई है। शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 96 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इस बीच, दिल्ली में लोकपाल सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की भी संक्रमण से मौत हो गई। जस्टिस त्रिपाठी की उम्र 62 साल थी। उन्हें 2 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था। इसके पहले 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई थी। शनिवार का दिन महाराष्ट्र के लिए सबसे बुरा रहा। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 36 लोगों ने जान गंवा दी। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा भी 500 पार कर गया। यहां अब तक 522 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 322 लोग अकेले मुंबई से थे।

गुजरात के लिए भी काला दिन रहा। यहां 26 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। यहां मरने वालों की संख्या 262 हो गई। इसमें 185 अहमदाबाद से थे। वहीं, पश्चिम बंगाल में 7, राजस्थान में 7, मध्य प्रदेश में 6, कर्नाटक में 3 और दिल्ली में 3, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और तेलंगाना में 1-1 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसके पहले शुक्रवार को 65 मरीजों की मौत हुई थी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 522
गुजरात 262
मध्य प्रदेश 151
दिल्ली 64
राजस्थान 68
पश्चिम बंगाल 48
उत्तर प्रदेश 43
आंध्र प्रदेश 33
तमिलनाडु 29
तेलंगाना 29
कर्नाटक 25
पंजाब 20
जम्मू कश्मीर 08
हरियाणा 05
बिहार 04
झारखंड 03
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 02
असम 01
उत्तराखंड 01
मेघालय 01
ओडिशा 01
पुडुचेरी 01
कुल 1324

30 अप्रैलको 73 मौतें हुईं थीं

तारीख मौतें
25 अप्रैल 37
26 अप्रैल 60
27 अप्रैल 54
28 अप्रैल 71
29 अप्रैल 69
30 अप्रैल 73
01 मई 65

टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर मौतें
मुंबई 322
अहमदाबाद 185
पुणे 85
इंदौर 72
जयपुर 32


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर दिल्ली के घाट की है। यहां रोजाना तीन बार नगर निगम के कर्मचारी घाट और आस-पास के इलाके को सैनिटाइज करते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WjwGaZ
via

easysaran.wordpress.com

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 1324 हो गई है। शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 96 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इस बीच, दिल्ली में लोकपाल सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की भी संक्रमण से मौत हो गई। जस्टिस त्रिपाठी की उम्र 62 साल थी। उन्हें 2 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था। इसके पहले 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई थी। शनिवार का दिन महाराष्ट्र के लिए सबसे बुरा रहा। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 36 लोगों ने जान गंवा दी। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा भी 500 पार कर गया। यहां अब तक 522 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 322 लोग अकेले मुंबई से थे।

गुजरात के लिए भी काला दिन रहा। यहां 26 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। यहां मरने वालों की संख्या 262 हो गई। इसमें 185 अहमदाबाद से थे। वहीं, पश्चिम बंगाल में 7, राजस्थान में 7, मध्य प्रदेश में 6, कर्नाटक में 3 और दिल्ली में 3, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और तेलंगाना में 1-1 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसके पहले शुक्रवार को 65 मरीजों की मौत हुई थी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 522
गुजरात 262
मध्य प्रदेश 151
दिल्ली 64
राजस्थान 68
पश्चिम बंगाल 48
उत्तर प्रदेश 43
आंध्र प्रदेश 33
तमिलनाडु 29
तेलंगाना 29
कर्नाटक 25
पंजाब 20
जम्मू कश्मीर 08
हरियाणा 05
बिहार 04
झारखंड 03
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 02
असम 01
उत्तराखंड 01
मेघालय 01
ओडिशा 01
पुडुचेरी 01
कुल 1324

30 अप्रैलको 73 मौतें हुईं थीं

तारीख मौतें
25 अप्रैल 37
26 अप्रैल 60
27 अप्रैल 54
28 अप्रैल 71
29 अप्रैल 69
30 अप्रैल 73
01 मई 65

टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर मौतें
मुंबई 322
अहमदाबाद 185
पुणे 85
इंदौर 72
जयपुर 32


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर दिल्ली के घाट की है। यहां रोजाना तीन बार नगर निगम के कर्मचारी घाट और आस-पास के इलाके को सैनिटाइज करते हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/indiacorona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-127267851.html
via

easysaran.wordpress.com

दुनिया में कोरोना से 34 लाख 79 हजार 521 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 44 हजार 581 जान जा चुकी है, जबकि 11 लाख 8 हजार 23 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में करीब 1638 लोगों की जान गई है। देश में अब तक 67 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, टेक्सास में राज्य के 2 लाख 90 हजार लोगों से स्टे-ऐट-होम ऑर्डर हटा लिया गया है।

अमेरिका: 11 लाख से ज्यादा संक्रमित
अमेरिका में एक दिन में 28 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 11 लाख 59 हजार 430 हो गई है। देश के अलबामा और आइडाहो समेत कई राज्यों ने प्रतिबंधों में ढील देने शुरू कर दिए हैं।

  • न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि राज्य में एक दिन में 299 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा पिछले दिन से 10 कम है। इनमें 276 की हॉस्पिटल में, जबकि 10 की नर्सिंग होम में जान गई है।
  • क्यूमो ने कहा कि राज्य ने अब तक 15,000 से ज्यादा एंटीबॉडी टेस्ट हो चुका है। देश में सबसे ज्यादा सैम्पल यहां मिले हैं। न्यूयॉर्क में जितने टेस्ट हुए उनमें 12.3% एंटीबॉडी के लिए पॉजिटिव थे।
  • न्यूयॉर्क में अब तक तीन लाख 19 हजार 213 लोग संक्रमित हैं, जबकि 24 हजर 368 की जान जा चुकी है। यहां न्यूयॉर्क सिटी में सबसे ज्यादा 18 हजार 126 लोगों की मौत हुई है, जबकि यहां एक लाख 77 हजार संक्रमित हैं।
कैलफोर्निया की राजधानीसैक्रामेंटो में राज्य को खोले जाने को लेकर प्रदर्शन करते लोग। यहां 53 हजार से ज्यादा संक्रममित हैं।

ब्रिटिश पीएम ने बेटे का नाम जान बचाने वाले डॉक्टर के नाम पर रखा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिश जॉनसन औऱ उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने अपने बेटे का नाम उन दो डॉक्टरों के नाम पर रखा है, जिन्होंने पिछले महीने उनका इलाज किया था। जॉनसन कोरोना संक्रमित होने के बाद लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम विल्फ्रेंड लॉरी निकोलस रखा है। बेटे का पहला नाम पीएम के दादा, बीच का पहला नाम कैरी के दादा पर रखा गया है। वहीं, बेटे के बीच का दूसरा नाम निकोलस, डॉ. निक प्राइस और डॉ. निक हार्ट के नाम पर रखा है।

कैरी साइमंड्स ने बेटे के जन्म के बाद इंस्टाग्राम पर एनएचएस स्टाफ को धन्यवाद दिया।

इटली: 474 नई मौतें
इटली में शनिवार को 474 लोगों की मौत हो गई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 28 हजार 710 हो गया है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के मुताबिक, देश में 79 हजार 914 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां संक्रमण के दो लाख से ज्यादा मामले हो चुके हैं।

रोम में एक मरीज को नर्सिंग होम से अस्पताल ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें यहां हुई हैं।

स्पेन: मास्क पहनना जरूरी
स्पेन में सोमवार से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क लगाना जरूरी हो गया है। पीएम पेड्रो सांचेज ने कहा कि सरकार 60 लाख मास्क ट्रांसपोर्ट लोकेशन पर और 70 लाख स्थानीय अधिकारियों को बांटेगी। यहां लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। यहां पिछले हफ्ते 14 साल के बच्चों को भी ढील दी गई थी। यहां अब तक 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 24 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

यह तस्वीर स्पेन के ज्यूयोर्रिला समुद्र तट की है। सात हफ्तों के बाद व्यस्कों को भी घर से निकलने की अनुमति दी गई है।

फ्रांस: आपातकाल दो महीने बढ़ सकता है
फ्रांस सरकार ने साफ कर दिया है कि वो महामारी से निपटने के लिए आपातकाल दो महीने बढ़ाने जा रहा है। कैबिनेट का प्रस्ताव मंगलवार को संसद के सामने पेश किया जाएगा। यहां अब तक 24 हजार 760 की जान जा चुकी है, जबकि एक लाख 68 हजार संक्रमित हैं।

तुर्की: संक्रमितों की संख्या 1.24 लाख
तुर्की में एक दिन में 1983 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां संक्रमण के माामले एक लाख 24 हजार 375 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री फहरेट्टिन कोजा ने शनिवार को बताया कि अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 58हजार 259 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कैलिफोर्निया से स्टे-ऐट-होम ऑर्डर हटाने की मांग को लेकर हटिंगट्टन बीच पर प्रदर्शन करते लोग। इस दौरान शनिवार को 30 लोग गिरफ्तार किए गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ydRkBs
via

easysaran.wordpress.com

नई दिल्ली. कोरोना के खिलाफ जंग में कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए सेना, वायुसेना, नौसेना और कोस्टगार्ड्स सलामी देंगे। यह पहला मौका है, जब तीनों सेनाएं वॉरियर्स के सम्मान के लिए आगे आई हैं। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया था। इसके लिए तीनों सेनाओं के साथ कोस्टगार्ड्स ने तैयारी की। इसी के तैयारियों की तस्वीरें....

रविवार शाम 7:30 से रात 11:59 बजे के बीच मुंबई के गेट ऑफ इंडिया के नजदीक तैनात नौसेना के पांच जहाजों पर रोशनी की जाएगी। नौसेना की पश्चिमी कमान के इन जहाजों पर ‘इंडिया सैल्यूट्स कोरोना वॉरियर्स’ लिखे बैनर नजर आएंगे। शाम 7:30 बजे सायरन बजेगा और आतिशबाजी दिखेगी। ऐसा ही नजारा विशाखापट्‌टनम, पोरबंदर, कारवार, चेन्नई, कोच्चि और पोर्ट ब्लेयर में तैनात जंगी जहाजों पर भी नजर आएगा। पोरबंदर, रत्नागिरी, गोवा, पोर्ट ब्लेयर जैसी 24 अलग-अलग जगहों पर कोस्ट गार्ड के जहाजों पर भी रोशनी की जाएगी।

कोच्चि, केरल

यह तस्वीर कोच्चि की है। यहां दक्षिणी नौसेना कंमाड ने इंडिया सैल्यूट कोरोना वॉरियर्स के लिए शनिवार को रिहर्सल की। चार पोत को रोशनी से जगमाया।
कोच्चि में नौसेना के पोतों ने करीब तीन घंटे प्रैक्टिस की। वहीं,मुंबई के गेट ऑफ इंडिया के नजदीक तैनात नौसेना के पांच जहाजों पर रोशनी की जाएगी।
इन जहाजों परनौसेना की पश्चिमी कमान के इन जहाजों पर ‘इंडिया सैल्यूट्स कोरोना वॉरियर्स’ लिखे बैनर नजर आएंगे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर कोच्चि की है। यहां नौसेना के पोतों ने शनिवार को प्रैक्टिस की। रविवार को पोरबंदर, रत्नागिरी, गोवा, पोर्ट ब्लेयर जैसी 24 अलग-अलग जगहों पर कोस्ट गार्ड के जहाजों पर भी रोशनी की जाएगी।


from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/iaf-fly-pasts-photos-updates-on-indian-air-force-fighter-planes-sukhoi-30-mki-mig-29-jaguar-fly-past-127267834.html
via

easysaran.wordpress.com

आज सुबह जब आप आसमान को निहारें, तो हो सकता है कि आपको महज 500 से 1000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते फाइटर प्लेन नजर आएं। नौ फाइटर प्लेन और तीन ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स के अब तक के सबसे लंबे फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे। यह फ्लाई पास्ट उत्तर में श्रीनगर से दक्षिण में कोयंबटूर तक 2570 किमी और पूरब में गुवाहाटी से पश्चिम में अहमदाबाद तक 1966 किमी की हवाई दूरी तय करेगा। कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में शामिल डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, सफाई से जुड़े लोगों और पुलिस के सम्मान में यह किया जा रहा है।

यह पहला मौका है, जब तीनों सेनाएं वायरस का सामना कर रहे वॉरियर्स के सम्मान के लिए आगे आई हैं। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया था।

सुबह 9 बजे से हेलिकॉप्टरों का एयर सैल्यूट
सुबह 9 बजे सेना के हेलिकॉप्टर दिल्ली में पुलिस वॉर मेमोरियल पर फूल बरसाएंगे। सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच देशभर में कोरोना के अस्पतालों पर भी आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के हेलिकॉप्टरों के जरिए फूल बरसाए जाएंगे। इनमें दिल्ली का एम्स, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, लोकनायक अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, गंगाराम अस्पताल, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, मैक्स साकेत, रोहिणी अस्पताल, अपाेलो इंद्रप्रस्थ और आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रैफरल शामिल है।

अस्पतालों के बाहर मिलिट्री बैंड
सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच देशभर में कोरोना मरीजों के लिए तय अलग-अलग अस्पतालों के बाहर मिलिट्री बैंड देशभक्ति की धुनें बजाएंगे। यह डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के सम्मान में होगा।

फ्लाई पास्ट में ये विमान शामिल
सुखोई 30, मिग 29 और जगुआर फाइटर प्लेन एयर सैल्यूट में हिस्सा लेंगे। सी-130जे सुपर हरक्यूलिसट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी शामिल होंगे। यह ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 10 से 12 घंटे उड़ान भर सकता है। एक दिन की प्रैक्टिस में पहली बार फ्लाय पास्ट हो रहा है। अमेरिका ने न्यूयॉर्क में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में ही कुछ दिन पहले एक फ्लाय पास्ट किया था, जिसके लिए एक महीने प्रैक्टिस की थी।

फाइटर प्लेन सभी शहरों की विधानसभा के ऊपर से गुजरेंगे

  • दिल्ली और मुंबई के अलावा सभी जगहों पर स्टेट असेंबली के ऊपर यह फ्लाय पास्ट होगा।
  • दिल्ली में सुबह 10.15 बजे से 10.30 बजे तक।
  • मुंबई में 10.30 बजे मरीन ड्राइव पर।
  • जयपुर में 10.30 बजे।
  • गुवाहाटी 10.30 बजे।
  • अहमदाबाद में 11.25 बजे।
  • पटना 11.37 बजे।
  • लखनऊ 12.20 बजे।

श्रीनगर के बाद चंडीगढ़, फिर दिल्ली, जयपुर और भोपाल पहुंचेगा ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट
ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-130 की श्रीनगर की डल झील के ऊपर से सुबह 7.25 बजे शुरुआत होगी। 8.55 बजे ये चंडीगढ़ के सुकना लेक पहुंचेगा, 10.15 पर दिल्ली में राजपथ, 10.49 बजे जयपुर के जहाज महल होते हुए यह 11.51 पर भोपाल में बड़ा तालाब आएगा। फिर 13.22 पर मुंबई के मरीन ड्राइव, 14.40 हैदराबाद के हुसैनसागर लेक से होते हुए 15.46 पर बेंगलुरु के विधानसौदा और फिर 16.55 पर कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक होते हुए तिरुवनंतपुरम सेक्रेटरिएट शाम 5.11 मिनट पर और फिर सुलूर कोयंबटूर पर 5.55 पर फ्लाय पास्ट खत्म होगी।

नौसेना के जहाजों पर रोशनी होगी
रविवार शाम 7:30 से रात 11:59 बजे के बीच मुंबई के गेट ऑफ इंडिया के नजदीक तैनात नौसेना के पांच जहाजों पर रोशनी की जाएगी। नौसेना की पश्चिमी कमान के इन जहाजों पर ‘इंडिया सैल्यूट्स कोरोना वॉरियर्स’ लिखे बैनर नजर आएंगे। शाम 7:30 बजे साइरन बजेगा और आतिशबाजी दिखेगी। ऐसा ही नजारा विशाखापट्‌टनम, पोरबंदर, कारवार, चेन्नई, कोच्चि और पोर्ट ब्लेयर में तैनात जंगी जहाजों पर भी नजर आएगा। पोरबंदर, रत्नागिरी, गोवा, पोर्ट ब्लेयर जैसी 24 अलग-अलग जगहों पर कोस्ट गार्ड के जहाजों पर भी रोशनी की जाएगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-130जे सुपर हरक्यूलिस। ये एयरक्राफ्ट रविवार को हो रहे फ्लाई पास्ट में शामिल हैं। शनिवार को इनकी भी प्रैक्टिस हुई। ये एक बार में 10 से 12 घंटे उड़ान भर सकते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KQFSyj
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via