देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या67हजार 161हो गई है। रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा4296 नए मरीज सामने आए। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1943 मरीज बढ़े हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 22 हजार के पार हो गई। वहीं, तमिलनाडु में 669 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। अब तमिलनाडु 7204 मरीजों के साथ दिल्ली को पीछे छोड़कर तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य हो गया है। गुजरात में398 संक्रमित मिले हैं। यह राज्य मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर है।
इसके अलावा दिल्ली में 381, मध्यप्रदेश में 157,राजस्थान में 106, प. बंगाल में 153, पंजाब में 61,बिहार में 62 पॉजिटिव मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हुईहै।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन |
मामले |
| 10 मई |
4296 |
|
04 मई
|
3656 |
| 06 मई |
3602 |
| 07 मई |
3344 |
| 08 मई |
3563 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।
| राज्य |
कितने संक्रमित |
कितने ठीक हुए |
कितनी मौत |
| महाराष्ट्र |
22171 |
4199 |
832 |
|
गुजरात
|
8195 |
2545 |
493 |
| दिल्ली |
6923 |
2069 |
73 |
| तमिलनाडु |
7204 |
1959 |
47 |
|
राजस्थान
|
3814 |
2176 |
107 |
| मध्यप्रदेश |
3614 |
1676 |
215 |
| उत्तरप्रदेश |
3467 |
1653 |
79 |
| आंध्रप्रदेश |
1980 |
925 |
45 |
| पंजाब |
1823 |
166 |
31 |
| पश्चिम बंगाल |
1939 |
417
|
185 |
| तेलंगाना |
1196 |
751 |
30 |
| जम्मू-कश्मीर |
861 |
383 |
9 |
| कर्नाटक |
848 |
422 |
31 |
| हरियाणा |
703 |
300 |
9 |
| बिहार |
696 |
354 |
6 |
|
केरल
|
513 |
489
|
4 |
| ओडिशा |
377 |
68 |
3 |
| चंडीगढ़ |
173 |
24 |
3 |
|
झारखंड
|
157 |
78 |
3 |
| त्रिपुरा |
151 |
2 |
0 |
| उत्तराखंड |
68 |
46 |
1 |
| छत्तीसगढ़ |
59 |
49 |
0 |
| असम |
62 |
35 |
1 |
|
हिमाचल प्रदेश
|
55 |
35 |
3 |
| लद्दाख |
42 |
21 |
0 |
|
अंडमान-निकोबार
|
33 |
33 |
0 |
| मेघालय |
13 |
10 |
1 |
|
पुडुचेरी
|
12 |
8 |
0 |
| गोवा |
7 |
7 |
0 |
| मणिपुर |
2 |
2 |
0 |
| अरुणाचल प्रदेश |
1 |
1 |
0 |
| दादर एंड नगर हवेली |
1 |
0 |
0 |
| मिजोरम |
1 |
1 |
0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3614:यहां रविवार को 157 नए सामने आए। भोपाल में भाजपा के पूर्व विधायक और अब कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा संक्रमित हैं। राजधानी का जहांगीराबाद अब प्रदेश का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां 165 संक्रमित हैं।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3467:यहां रविवार को 94 नए मामले सामने आए। आगरा में सबसे ज्यादा 756संक्रमित हैं। बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में 79 संक्रमित हैं, इनमें सबसे ज्यादा जालौन में 30 मरीज हैं। राज्य में अब तक 1653मरीज ठीक हो चुके हैं और 79की मौत हुई है।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 22171:यहां रविवार को संक्रमण के 1943केस सामने आए। यह एक दिन में सर्वाधिक है।अब तक 4199 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा 800 पार हो गया है।महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि विभाग के 786 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 703 का इलाज चल रहा है। 76 ठीक हो चुके हैं और 7 की मौत हुई है।
- राजस्थान, संक्रमित- 3814:यहां रविवार को संक्रमण के 106 मामले सामने आए। जयपुर में अब तक39 सुपर स्प्रेडर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।सुपर स्प्रेडर ज्यादा लोगों के संपर्क में आने वालों को कहा जाता है। इनमें डेयरी, किराना, ड्राइविंग और सब्जी व्यवसाय से जुड़े लोग प्रमुख रूप से शामिल होते हैं।
- दिल्ली, संक्रमित- 6923:यहां रविवार को संक्रमण के 381 मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका दिल्ली मध्यहै। यहां कोरोना के 184 मरीज हैं। सबसे कब प्रभावित पूर्वोत्तर दिल्ली है। यहां 25 मरीज हैं। शहर में अब तक 2069 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 73 की मौत हो चुकी है।
बीएसएफ में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण
बीते 24 घंटे में आईटीबीपी के 56 और बीएसएफ के 18 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आईटीबीपी के सभी 156 पॉजिटिव केस दिल्ली मेंहैं। बीएसएफ में संक्रमित मिले 2 जवान दिल्ली और 16 त्रिपुरा से हैं। इसी के साथ सीमा सुरक्षा बल में कोरोना मरीजों की संख्या 276 हो गईहै।
पुणे के इंस्टीट्यूट ने स्वदेशी टेस्टिंग किट बनाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने बताया कि पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने पहली स्वदेशी कोरोना एंटीबॉडी टेस्टिंग किट तैयार करने में कामयाबी हासिलकर ली है।इससे कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि10 राज्यों में पिछले 24 घंटे में कोई नया केस नहीं मिला है। 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में तो शुरू से अभी तक एक भी संक्रमित नहीं मिला। देशभर में 4362 कोविड सेंटर हैं, यहां कम या बहुत कम लक्षण वाले 4 लाख 46 हजार 856 मरीजों को रखा जासकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127290559.html
via