Saturday, June 13, 2020

easysaran.wordpress.com

गुलाबो सिताबो बाॅलीवुड की पहली ऐसी बड़े बजट की फिल्म बन गई है जो थियेटर में रिलीज न होकर सीधे ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज हुई है। देश भर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते थियेटर्स बंद होने के कारण निर्माताओं ने यह फैसला किया है। फिल्म की रिलीज के साथ ही यह बहस चल पड़ी है कि क्या ओटीटी प्लेटफाॅर्म भविष्य में थियेटर का विकल्प बन जाएंगे।

फिल्म इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में किसी फिल्म को रिलीज के लिए करीब 9600 स्क्रीन उपलब्ध हो पाती हैं। वहीं अगर ओटीटी प्लेटफाॅर्म की बात करें तो अकेले नेटफ्लिक्स के भारत में 1.1 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं जबकि दुनिया भर में 190 से अधिक देशों में 18.1 करोड़ पेड यूजर्स हैं। वहीं अमेजन प्राइम का 200 से अधिक देशों में पहुंच का दावा है।

अगर कमाई की बात करें तो फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन के मुताबिक2019 में बॉलीवुड में कुल कमाई 4400 करोड़ रही। वहीं स्टैटिस्टिका के आंकड़ों के अनुसार ओटीटी प्लेटफाॅर्म का सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू 2019 में 1200 करोड़ रुपए था। इसके 2024 तक 7400 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। ओटीटी प्लेटफाॅर्म को पिछले तीन महीने में सबसे अधिक फायदा लॉकडाउन का भी मिला।

मनोरंजन के लिए यह सबसे बड़ा जरिया बनकर उभरा। लॉकडाउन के दौरान 5 फरवरी से 29 मार्च 2020 के ही आंकड़ाें पर यदि नजर डालें तो ओटीटी पर वक्त बिताने के मामले में अकेले नेटफ्लिक्स पर 73% की दर से बढ़ोतरी हुई। अमेजन प्राइम वीडियो में 47% और हॉटस्टार पर यह समय 30% बढ़ा। मैक्स प्लेयर पर 27% की बढ़ोतरी हुई। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं देश में ओटीटी प्लेटफाॅर्म और थियेटर्स का भविष्य कैसा होगा।

ओटीटी नया सितारा: 2024 तक सब्सक्रिप्शन से 516% कमाईबढ़ जाएगी

1. ओटीटी पर कितने में बिकी गुलाबाे सिताबो, थियेटर में कितने में
फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार शूजित सरकार द्वारा निर्देशित की गई गुलाबाे सिताबो का बजट लगभग 25-30 करोड़ है जबकि अमेजन प्राइम ने इस फिल्म के राइट्स 61 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। वहीं उनका मानना है कि अगर यह फिल्म थियेटर में जाती तो लगभग 80 करोड़ रुपए मिलते।
2. ओटीटी का सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू 2024 तक 516 % बढ़ जाएगा
बाॅलीवुड के ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार 2019 में बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 4400 करोड़ रुपए रही जबकि ओटीटी प्लेफाॅर्म्स का 2019 में अकेले सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू ही 1200 करोड़ रुपए था। इसके 2024 तक 516% बढ़कर 7400 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है।

3. ओटीटी: सिर्फ 3 प्लेटफॉर्म पर ही 32 करोड़ सब्सक्राइबर्स
दिल्ली स्थित डिलाइट सिनेमा के मालिक आरके मेहरोत्रा के मुताबिक भारत में पूरे में करीब 271 करोड़ टिकट बेचे जाते है। वहीं रिसर्च एजेंसी और ब्रोकरेज फर्म्स के मुताबिक ओटीटी प्लेटफाॅर्म हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अमेजन को मिला दें तो इन 3 प्रमुख ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर ही देश में 32 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं।

बाहुबली-2 है देश की ऑलटाइम हिट
ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श के अनुसार 2017 में आई बाहुबली-2 फिल्म देश की अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1810 करोड़ रुपए की कमाई की है। दूसरे नंबर पर अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल है। इसने
दुनिया भर में 716 करोड़ रुपए की कमाई की है।

ऑरेंज इज़ द न्यू ब्लैक को मिले थे 10.5 करोड़ व्यू
टाइम मैगजीन के अनुसार 2013-2019 के बीच चली सीरीज ऑरेंज इज़ द न्यू ब्लैक को 10.5 करोड़ व्यूज मिले थे। नेट फ्लिक्स ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। दावा किया गया कि यह नेट फ्लिक्स का सर्वाधिक देखा गया ऑरिजिनल प्रोडक्ट है।

ओटीटी प्लेटफाॅर्म्स ने 2019 में कमाए 1200 करोड़

  • 2019 में ओटीटी प्लेटफार्म्स की सब्सक्रिप्शन से कुल कमाई 1200 करोड़ रुपए थी। इसके 2024 तक 7400 करोड़ रुपए पहुंचने की संभावना है।
  • जी फाइव इंडिया के सीईओ तरुण कटियाल के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान एप के डाउनलोड में 41% तक का इजाफा हुआ है।

2 सालमें नेटफ्लिक्स ने 18 फिल्मेंरिलीज कीं

  • नेटफ्लिक्स के अनुसार भारत में पिछले दो साल में उनके ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर 14 वेब सीरीज और 18 फिल्में रिलीज की गई हैं। आगे उनकी तैयारी 10 और फिल्में रिलीज करने की है जिसमें जाह्नवी कपूर स्टारर ‘गुंजन सक्सेना’ भी होगी। इसी तरह वे करीब 8 वेब सीरीज भी लॉन्च करेंगे। 2020 में नेटफ्लिक्स की भारत में 3000 करोड़ रुपए निवेश करने की तैयारी है। नेटफ्लिक्स 24 जून को अनुष्का शर्मा के बैनर की ‘बुलबुल’ भी रिलीज करेगा।
  • अमेजन प्राइम ने हाल ही में ‘गुलाबो सिताबो’ रिलीज की। 30 जून को विद्या बालन की ‘शकुंतला देवी’ रिलीज होगी। आने वाले दो महीनेमें कुल 7 हिंदी और गैर हिंदी भाषी फिल्में रिलीज करने की तैयारी है।
  • हॉटस्टार पर ‘लक्ष्मी बम’ और ‘सड़क 2’ के अलावा अजय देवगन की ‘भुज’, सुशांत सिंह राजपूत की ‘दिल बेचारा’, कृति सेनन की ‘मिमी’, सनी कौशल की ‘शिद्दत’ भी आने वाली है।

लॉकडाउन में ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर 102% तक एक्टिव यूजर्स बढ़े

कालागाटो की रिपाेर्ट के अनुसार 5 फरवरी से 29 मार्च 2020 के आंकड़ाें पर यदि नजर डालें तो ओटीटी पर समय बिताने से लेकर व्यूअर्स तक की संख्या में बढ़ोतरी हुई। आंकड़ों के अनुसार अकेले नेटफ्लिक्स के 73% व्यूअर्स बढ़े हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन एक यूजर ने इसे कम से कम 80 मिनट देखा। वहीं डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या में 102% की बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा जुड़े यूजर्स

इन प्लेटफाॅर्म के ओपन रेट डेटा से पता चलता है कि दर्शक किस प्लेटफाॅर्म से कितना जुड़ा। क्या वे इनका कंटेंट सिर्फ ऊपरी तौर पर देखते हैं या फिर एक बार में बैठकर पूरा कंटेंट खत्म करते हैं। जिसका जितना ज्यादा ओपन रेट होता है वह उस प्लेटफाॅर्म की अधिक व्यस्तता बताता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ओटीटी फ्लेटफॉर्म की बात करें तो अकेले नेटफ्लिक्स के भारत में 1.1 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, दुनिया भर में 18.1 करोड़ पेड यूजर्स हैं। वहीं अमेजन प्राइम का 200 से अधिक देशों में पहुंच का दावा है। -प्रतीकात्मक फोटो

from Dainik Bhaskar /local/maharashtra/mumbai/news/ott-earned-1200-crores-by-subscription-only-last-year-7400-crores-by-2024-will-earn-127408632.html
via

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 21हजार 626 हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 12 हजार 31 नएमरीज सामने आए। इससे पहले लगातार तीनदिन 11 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर,दिल्ली में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्यसरकार ने 10 से 49 बेड की कैपेसिटी वाले सभी मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग होम को कोविड-19 नर्सिंग अस्पातल घोषित कर दिया। सरकार के मुताबिक, ऐसे सभी नर्सिंग होम को3 दिन के अंदर कोविड मरीजों को एडमिट करने के लिएखुद को तैयार करना होगा।अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उधर, दिल्ली में कोरोना के हालात पर गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, एलजी अनिल बैजल के साथ आज सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी शामिल होंगे। दिल्ली में शनिवार को 2134 संक्रमित बढ़े। अब राजधानी में संक्रमितों की संख्या 38 हजार 958 हो गई है।

5 दिन,जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
13 12031
12 जून 11314
11 जून 11128
10 जून 11156
7 जून 10882

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: यहां शनिवार को 198 मरीज सामने आए और 7 की मौत हुई। राजधानी भोपाल में 63, इंदौर में 57, नीमच में 12, जबलपुर में 9और उज्जैन में 8 पॉजिटिव मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हजार 641 हो गई। इनमें से 2817 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 447 लोगों ने जान गंवाई है।
उत्तरप्रदेश: यहां शनिवार को 502 नए मरीज मिले और 20 ने जान गंवाई। कानपुर में 50, लखनऊ में 44,गौतमबुद्धनगर में 49, मेरठ में 23, गाजियाबाद में 20 और वाराणसी में 16 संक्रमित बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 13 हजार 118 हो गई, इनमें से 4858 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 385 लोगों की मौत हुई है।

यह तस्वीर लखनऊ की है। यहां ज्यादातर सरकारी ऑफिस के बाहर एक व्यक्ति को तैनात किया गया है, जो कर्मचारियों के हाथ सैनिटाइज कराता है।

महाराष्ट्र: यहां शनिवार को 3427 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 113 मौतें हुईं। मुंबई में 1380, ठाणे में 863 और पुणे में 441 मरीज मिले।प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 4 हजार 568 हो गई, इनमें 51 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।सबसे ज्यादा 20% मरीज 31 से 40 साल के हैं। कोरोना से कुल3830 ने जान गंवाई।

राजस्थान: यहां शनिवार को 333 नए मरीज मिले और 10 की जान गई। जोधपुर में 75, पाली में 62, जयपुर में 27, सीकर में 16 और धौलपुर में 14 मरीज मिले।प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 401 हो गई, इनमें से 2782 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 282 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार:यहां शनिवार को 193 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और किसी की जान नहीं गई। मधुबनी में 21, पटना में 15 और बांका में 16 मरीज मिले।प्रदेश में कुल 6289 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, इनमें से 2568 एक्टिव मरीज हैं। बिहार में इस बीमारी से अब तक 35 लोग जान गंवा चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हरियाणा में 6700 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को गुड़गांव के सरकारी अस्पताल में जांच के लिए कोरोना के संदिग्धों के सैंपल लिए गए।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37uE0pa
via

easysaran.wordpress.com

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ से चर्चा करेंगे। बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन के अफसर और एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को कोरोना के हालात पर समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य सचिव, आईसीएमआर के डायरेक्टर और एम्पावर्ड ग्रुप के सदस्य शामिल हुए।

मीटिंग के बाद पीएमओ ने बताया कि देश में कोरोना के दो तिहाई मामले 5 राज्यों में हैं। बड़े शहरों में ज्यादा संक्रमण फैल रहा है। यहां पर कोरोना संकट से निपटने के लिए टेस्टिंग, बेड की संख्या और जरूरी सेवाएं बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मानसून सीजन के मद्देनजर अस्पतालों में बेड और कोरोना वॉर्ड की जरूरतों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय को राज्यों के साथ इमरजेंसी प्लानिंग करने के लिए कहा है। मोदी 16 और 17 जून को छठी बार सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी करेंगे।

इस महीने 13 दिन में केस दोगुना हुए
दिल्ली में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 30 मई को राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार 549 थी, जो 13 जून को 38 हजार 958 पर पहुंच गई। यहां अब तक 14 हजार 945 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 22 हजार 742 का इलाज चल रहा है। 1271 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर दिन पांच-साढ़े पांज हजार टेस्ट किए जा रहे हैं।

दिल्ली के नर्सिंग होम्स में कोरोना के इलाज का निर्देश
राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 2000 से ज्यादा केस मिले। केजरीवाल सरकार ने 10 से 49 बेड तक की क्षमता वाले सभी नर्सिंग होम्स को कोविड डेडिकेटेड घोषित कर दिया है। इनके संचालकों से कहा गया है कि वे 3 दिन में अपने सभी बेड पर कोरोना मरीजों का इलाज शुरू करें। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई होगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Amit Shah meet Arvind Kejriwal today as Coronavirus cases spike in Delhi news and updates

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XYh0f8

from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-14-june-127408355.html

from Dainik Bhaskar /national/news/amit-shah-meet-arvind-kejriwal-today-as-coronavirus-cases-spike-in-delhi-news-and-updates-127408440.html
via

easysaran.wordpress.com

फोटो गुजरात के भावनगर की है। यहांखेल-खेल में एक साल की प्रियांशी के सिर में कुकर फंस गया। कुकर निकालने में असफल रहने पर परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां बाल रोग और ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टरों की टीम ने 45 मिनट की कवायद के बाद कुकर को काट कर प्रियांशी के सिर से निकालने में सफलता प्राप्त की।

एक सवारी लेकर दौड़ रहीसीटीयू की बसें

फोटो चंडीगढ़ की सीटीयू बस की है। कोरोना के खौफ के चलते लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में वह पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन के बजाए अपने व्हीकल्स सेसफर करना ज्यादा सेफ मान रहे हैं। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के रूट पर सीटीयू की बसें तो चलाई जा रही हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर रूट पर चल रही बसों में इक्का-दुक्का सवारियां ही होती हैं।

प्री मानसून: अपने रेवड़ के साथ घर लौटने लगे रेबारी

फोटो राजस्थान के सराड़ी की है। प्री-मानसून की बारिश होते ही रेबारी जाति के लोग अपने रेवड़ के साथघर लौटने लगे हैं। दीपावली के बाद ये लोग अपनी रेवड को लेकर मालवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों में जाते हैं। आषाढ़ महीने में वापस राजस्थान आ जाते हैं। शनिवार को सराड़ी गांव से ऊंटों का रेवड़ गुजरा। रेबारी जाति के लोग अपने परिवार के साथ पाली, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर जिलों की तरफ जा रहे थे।

रेत का अवैध उत्खनन कर रहे लोग

फोटो मध्यप्रदेश के शिवपुरी की है। पचावली स्टॉप डैम से पानी छोड़ने के बाद भीलोग जान जोखिम में डालकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर लाते समय चढ़ाई पर ट्रैक्टर के अगले पहिए उठ जाते हैं। ऐसे मेंसंतुलन बनाने के लिएदो लोगटैक्टर के बोनट पर खड़े होते हैं ताकि टैक्टर का संतुलन बना रहे।

दाना पानी के लिए बड़ी संख्या में आते हैं पक्षी

फोटो राजस्थान के नागौर जिले के रोल गांव की है। यहां के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को दाना-पानी के लिए मोरनियांपहुंचीं। सीएचसी प्रभारी अधिकारी डॉ.राजेन्द्र सिंह कालवी ने गर्मी के मौसम को लेकर अस्पताल परिसर में पक्षियों के काफी संख्या में परिंडे व चुग्गा पात्र लगाए हैं। ऐसे में यहां इन दिनों शांत व स्वच्छ वातावरण को लेकर पक्षी पानी पीने व दाना चुगने के लिए आते हैं।

उफ ये गर्मी...सीप नदी से राहत

फोटो मध्यप्रदेश के श्योपुर की है। जिला म़ुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम साेईंकलां और मेवाड़ा के बीच सीप नदी है। गर्मी से राहत के लिए नदी में कुछ भैसें पड़ींथीं। भैसों की पीठ पर संरक्षित प्रजाति के कुछ कछुए आराम फरमाते नजर आए। वाइल्ड लाइफएक्सपर्ट सीताराम टैगोर नेइसेअपने कैमरे में कैद किया।

दूल्हा औरपरिजन मास्क पहन कर निभा रहे रस्में

फोटो राजस्थान के कोटा की है।शनिवार को शहर केटिपटा साई मंदिर के पास एक दूल्हे की निकासी निकली। घाेड़ी पर बैठा दूल्हा व परिवार की महिलाएंसंक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाएनजर आईं। सजी संवरी महिलाओें ने मास्क पहन कर ही सभी रस्में अदा कीं। बाद में दूल्हा व परिवार की महिलाएं लक्ष्मीनाथ मंदिर में देवता धोकने पहुंची।

मौसम: आधे घंटे की बारिश के बाद निकली धूप

फोटो चंडीगढ़ की है।यहां चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शनिवार सुबह 11 बजे एकाएक बादल छागए। तेज हवाओं के साथ कुछ देर बारिश हुई। लगा दिनभर बारिश होगी, लेकिन आधे घंटे के बाद आसमान साफ होना शुरू हो गया और धूप निकली। नमी की मात्रा बढ़ने से उमस ने लोगों को परेशान किया।

एयर वॉल्व फटा तोधमाके से जा सकती हैकिसी की भी जान

फोटो मध्यप्रदेश के शिवपुरी की है। यहांसिंध जलावर्धन की मुख्य पाइप लाइन में जगह-जगह एयर वॉल्व लगाए गए हैं। लेकिन लोग इन एयर वॉल्व से पानी भर रहे हैं। शहर की कठमई बस्ती में लोगों ने एयर वॉल्व का स्ट्रेक्चर ही तोड़ डाला। पानी का प्रेशर ऊपर जाने से रोकने के लिए वॉल्वके ऊपर पत्थर रख दिया।वॉल्वपर जैसे ही फव्वारे के साथ पानी छूटता है, बच्चों की भीड़ जमा हो जाती है।यदि एयर वॉल्व फटा तो तेज धमाके के साथ किसी की भी जान जा सकती है।

आरोपियों के संपर्क में आने से पहले भीकई पुलिसकर्मी हुए हैं संक्रमित

फोटो हरियाणा के रोहतक की है। जिले में चार आरोपी और तीन पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, इसके बावजूद पुलिसएहतियात नहीं बरत रही। शनिवार को पुलिस सामान्य अस्पताल में दो आरोपियों का कोरोना टेस्ट करवाने पहुंची,पुलिस वालों के हाथ में न तो ग्लब्स थे और न ही उन्होंने आरोपियों को हथकड़ी पहनाई थी। यदि आरोपीपॉजिटिव मिले तो हाथों में हाथ पकड़कर टेस्ट करवाने आए पुलिस कर्मचारी खतरे में आ सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Cooker stuck in baby's head, doctors pulled out in 45 minutes; Brakes on the income of buses, instead of public transport, people are considering traveling with their vehicles

from Dainik Bhaskar /local/delhi-ncr/news/cooker-stuck-in-babys-head-doctors-pulled-out-in-45-minutes-brakes-on-the-income-of-buses-instead-of-public-transport-people-are-considering-traveling-with-their-vehicles-127408300.html
via

easysaran.wordpress.com

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रही है। अकेले मुंबई में 13 जून तक कोरोना के 55 हजार 451 मामले आ चुके हैं, जबकि महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र में 3 हजार 717 मौतें हो चुकी हैं, जिसमें से 55% यानी 2 हजार 44 मौतें सिर्फ मुंबई में ही हुईं।

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख 8 हजार 993 हो गई है। इसमें से 17% मामले तो अकेले मुंबई में ही हैं। इतना ही नहीं, जितने मामले और मौतें मुंबई में हुई हैं, उतने मामले और मौतें तो देश के 30 राज्यों में भी नहीं हुई। देश में 13 जून तक 8 हजार 884 मौतें हुई हैं, जिनमें से 23% मौतें अकेले मुंबई में हुई हैं।

इन्हीं सब कारणों से एक सवाल बार-बार सामने आ रहा है कि क्या कोरोना के मामले में मुंबई, अमेरिका के न्यूयॉर्क की राह पर है। न्यूयॉर्क में 3 लाख 81 हजार 714 मामले आ चुके हैं और 24 हजार 495 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से जितने लोगों की मौत हुई है, उनमें से 22% मौतें न्यूयॉर्क में हुई है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 13 हजार 914 है।

1) पॉपुलेशन डेंसिटी : न्यूयॉर्क से ज्यादा घना है मुंबई
मुंबई देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला शहर है। यहां करीब 2 करोड़ की आबादी 600 स्क्वायर किमी में रहती है। यहां हर एक किमी के दायरे में 33 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। जबकि, न्यूयॉर्क की आबादी 85 लाख के आसपास ही है और यहां हर किमी के दायरे में 10 हजार से ज्यादा लोग ही रहते हैं।

2) केस की रफ्तार : न्यूयॉर्क में रफ्तार घटी, मुंबई में बढ़ी
कोरोनावायरस के नए मामलों की रफ्तार न्यूयॉर्क में तो घटनी शुरू हो गई है, लेकिन मुंबई में लगातार बढ़ती जा रही है। एक समय था जब न्यूयॉर्क में रोजाना 8 हजार से 11 हजार के बीच नए मामले आ रहे थे।

न्यूयॉर्क के हेल्थ डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर 11 जून तक के आंकड़े मौजूद हैं। इसके मुताबिक, पिछले 14 दिन से यहां रोजाना 1500 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

जबकि, मुंबई में 17 मई से रोजाना हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। 17 मई के बाद से 11 जून के बीच मुंबई में 35 हजार 263 मामले आए हैं। यानी, मुंबई में अब तक जितने संक्रमित मिले हैं, उनमें से 65% से ज्यादा मरीज 17 मई के बाद आए हैं।

3) टेस्टिंग : जितने टेस्ट न्यूयॉर्क में हुए, उसका 10% भी मुंबई में नहीं हुए
न्यूयॉर्क में 11 जून तक 28 लाख 1 हजार 400 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। जबकि, 12 जून तक मुंबई में 2 लाख 47 हजार 696 लोगों की कोरोना जांच हुई है। यानी, जितनी जांच न्यूयॉर्क में हुई है, उसकी तुलना में मुंबई में सिर्फ 8.84% ही टेस्ट हुए हैं।

इतना ही नहीं, न्यूयॉर्क की तुलना में मुंबई का पॉजिटिविटी रेट भी ज्यादा है। न्यूयॉर्क का पॉजिटिविटी रेट 13.6% और मुंबई का 21.79% है।

इसके अलावा, 12 जून तक मुंबई में हर 10 लाख आबादी पर 19 हजार 42 लोगों की कोरोना जांच हुई है। जबकि, न्यूयॉर्क में यही आंकड़ा 1 लाख 44 हजार 14 का है।

4) मौतें : मुंबई में 77% और न्यूयॉर्क में 95% मौतें 50 साल से ऊपर मरीजों की
कई स्टडी में ये सामने आया है कि कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा खतरा 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को है। आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं।

मुंबई में 12 जून तक 2 हजार 42 लोगों की मौत हुई। इनमें से 77% यानी 1 हजार 588 लोगों की उम्र 50 साल या उससे ऊपर थी। इसी तरह न्यूयॉर्क में 24 हजार 495 मौतों में से 23 हजार 216 मौतें 50 साल से ऊपर मरीजों की हुई है। ये कुल मौतों का 95% है।

5) अस्पताल : मुंबई में 17,847 बेड, इनमें से अब 26% ही खाली
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए हेल्थ फैसिलिटी को तीन कैटिगरी में बांटा है। पहली कैटेगरी में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल हैं, जहां गंभीर मरीजों का इलाज होगा। दूसरी कैटेगरी कोविड हेल्थ सेंटर की है, जहां कम गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। तीसरी कैटेगरी में कोविड केयर सेंटर है, जहां बिना लक्षण वाले या कम लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा।

बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, 12 जून तक इन तीनों कैटेगरी में 17 हजार 848 बेड हैं, जिनमें से 13 हजार 256 यानी 76% बेड पर मरीज हैं। इनमें से 1 हजार 197 आईसीयू बेड भी हैं, जिनमें अब सिर्फ 20 बेड ही खाली हैं।

जबकि, 5 हजार 325 ऑक्सीजन बेड में से 4 हजार 80 और 538 वेंटिलेटर में से 515 बेड भरे हुए हैं।

दोनों जगह संक्रमण क्यों फैला, इसके 3 कारण

  • पहला कारण : मुंबई और न्यूयॉर्क दोनों ही घनी आबादी वाले हैं। मुंबई में हर एक किमी के दायरे में 33 हजार और न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं।
  • दूसरा कारण : मुंबई में लोकल ट्रेन और न्यूयॉर्क में मेट्रो ट्रेन ही यहां के लोगों की पहली पसंद है। न्यूयॉर्क और मुंबई में हर दिन लाखों लोग इनसे यात्रा करते हैं। दोनों जगह मामले बढ़ने के बाद भी लोग इनसे सफर करते रहे।
  • तीसरा कारण : मुंबई और न्यूयॉर्क, दोनों ही अपने-अपने देश की आर्थिक राजधानी हैं। लिहाजा, यहां विदेशियों का आना और यहां के लोगों का विदेश जाना लगा रहता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, मार्च-अप्रैल में मुंबई एयरपोर्ट पर 4.79 लाख अंतर्राष्ट्रीय और 16.71 लाख घरेलू यात्रियों का मूवमेंट रहा था। वहीं, न्यूयॉर्क में हर साल 6 करोड़ से ज्यादा पर्यटक भी आते हैं। इतना ही नहीं, न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा चीनी नागरिक रहते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus NYC Mumbai | New York City Coronavirus Cases Vs Mumbai Latest COVID-19 News And Death Count Rate Statistics

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fnjlGt
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via