Saturday, June 27, 2020

easysaran.wordpress.com

राजस्थान के सांगेद से विधायक भरत सिंह ने कोरोना जागरुकता के लिए सरकार की तरफ से सुनाई जा रही कॉलर ट्यून पर आपत्ति जताई है। विधायक ने इसकी शिकायत करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है।

उन्होंने लिखा, 'कोरोनावायरस महामारी को लेकर जन-जन तक संदेश पहुंच चुका है।सरकार ने जिस मकसद से कोरोना ट्यून शुरू की थी। अब सभी तक उसकासंदेश पहुंच चुका है। इसे सुनते-सुनते कान पक गए हैं और समय भी खराब होता है। इसलिए अब इसे माेबाइल काॅलर ट्यून से हटवाएं।'

विधायक ने पत्र में लिखा कि जबसे काेविड-19 महामारी देश में आई है, तब से कॉल करते समय माेबाइल पर बचाव एवं सुरक्षा का संदेश सुनाई देता है। संदेश लंबा हाेता है। मार्च से लेकर जून करीब 4 महीने से जनता ये संदेश सुन रही है।

जन जन तक पहुंच चुका है संदेश
विधायक भरत सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि जनता तक यह संदेश पहुंच गया है। अब माेबाइल फाेन से ये ट्यून हटा देनी चाहिए। हर बार फोन करने पर जागरुकता संदेश सुनाया जाता है, जो समय की बर्बादी है। मेरा अनुराेध है कि काेविड-19 संदेश काे माेबाइल ट्यून से हटवाया जाए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कांग्रेस विधायक भरत सिंह। फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar /local/rajasthan/kota/news/corona-collar-tune-caught-ears-now-get-it-removed-bharat-singh-127454662.html
via

easysaran.wordpress.com

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के कुल आंकड़े अब 1 लाख 59 हजार 133 हो गए हैं। इनमें से अब तक 7,273 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल मरीजों में से 84,245 लोग अब तक कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, वहीं अभी एक्टिव मरीज 67,600 हैं। फिलहाल राज्य में 42% एक्टिव पेशेंट बचे हैं। इसमें से ज्यादातर में कोरोना के मामूली या हलके लक्षण है।

मुंबई में संक्रमण से अबतक 42 हजार लोग ठीक हुए
शहरों के हिसाव से राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित राजधानी मुंबई में हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2,077 मामले सामने आए, वहीं पिछले 24 घंटे में 65 और लोगों की मौत हो गई। इन मौतों में 40 मरीज ज्यादा उम्र के थे। इसके साथ ही मुंबई में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 74,252 हो गई है। इनमें से 4,284 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। मुंबई में इलाज के बाद अब तक 42,329 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मुंबई में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 27,631 है।

राज्य में आज से नाई की दुकान खुलेंगी
महाराष्ट्र में 100 दिन बाद आज से नाई की दुकान, हेयर स्पाऔर सैलून पार्लर खुल गए हैं। राज्य सरकार ने इन दुकानों को कुछ दिशा-निर्देशों के साथ खोलने की अनुमति दी है। दुकानों को पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट के आधार पर चलाने की इजाजत होगी। सैलून और नाई की दुकानों में सरकार की ओर से निर्धारित एहतियात के साथ बाल काटने, हेयर डाइंग, वैक्सिंग, थ्रेडिंग को अनुमति है। जबकि दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को इन सेवाओं को मुहैया कराते वक्त दस्ताने, एप्रन और मास्क पहनने होंगे। हर सर्विस के बाद कुर्सियों को सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा। दुकानदार को ग्राहकों के लिए तौलिया या नैपकिन का इंतजाम करना होगा। साथ ही दुकान के फर्श को हर दो घंटे में साफ करना होगा।


मुंबई में बीएमसी करेगी सीरो सर्वे
मुंबई में बीएमसी कोरोना वायरस के फैलाव को जांचने के लिए सीरो-सर्वे करवाएगी जिसमें 10,000 रैंडम ब्लड सैपेंल लिए जायेंगे। यह सर्वे नीति आयोग और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) के साथ मिलकर मुंबई के एम- वेस्ट, एफ नॉर्थ और आर नॉर्थ वॉर्ड में किए जाएगे। इस स्टडी से कोरोना संक्रमण की दर, इसके फैलाव की प्रकृति और आबादी पर इसके असर की जानकारी मिलेगी जिसके आधार पर कोरोना से संबंधित जनस्वास्थ्य नीतियां बनाने में सहायता मिलेगी।

नवी मुंबई में एक सप्ताह का लॉकडाउन
नवी मुंबई महानगरपालिका ने आदेश दिया है कि रोगियों की संख्या बढ़ने की वजह से 29 जून से 5 जुलाई तक पूरे शहर में लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया गया है। नवी मुंबई में कोरोना रोगियों का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच चुका है और 194 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद जिले का पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसका संज्ञान लिया है और इस संबंध में बैठक की गई।

ड्यूटी पर हाजरी नहीं होने के कारण 6 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर
कई बार नोटिस के बावजूद ड्यूटी पर हाजिर न होने के लिए 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये सारे पुलिसकर्मी बोरीवली पुलिस स्टेशन से जुड़े हैं। 6 पुलिसकर्मियों में दो पुलिस नाइक है जबकि चार पुलिस कांस्टेबल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन पुलिसकर्मियों को पहले कई बार चेतावनी दी गई। नोटिस भी दिया गया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर जांच के लिए बुलाया गया। इसके बावजूद ये पुलिसकर्मी नहीं आए। इसे देखते हुए अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

घर पर काम करने वालों पर राज्य में रोक नहीं
सहकारिता मंत्री बालासाहब पाटील ने कहा है कि राज्य सरकार ने हाउसिंग सोसाइटी के घरों में काम के लिए आनेवाले लोगों व वाहन चालको के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई है। लिहाजा मजदूरों व घर में काम पर आने वाले लोगों को सोसाइटी परिसर में आने से न रोका जाए। उन्होंने सोसायटी पदाधिकारियों को आग्रह करते हुए कहा है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने जो निर्देश जारी किए है, उसके अंतर्गत घर के काम के लिए मजदूरों व वाहनचालको के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई है।

राज्य में शिक्षिकाओं को स्कूल नहीं आने की छूट

राज्य सरकार ने सर्कुलर जारी कर स्कूल खुलने तक शिक्षिकाओं को स्कूल नहीं आने और घर से काम करने की छूट दे दी है, लेकिन जो शिक्षक स्वस्थ हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन स्कूल में हाजिरी लगानी होगी। इन शिक्षकों को किस दिन स्कूलों में आना है, यह मुख्याध्यापक तय करेंगे।सर्कुलर के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में अत्यावश्यक सेवाओं के लिए ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट चल रहे हैं। इससे शिक्षकों को स्कूलों में जाने में अड़चन आ सकती है, इसलिए शिक्षकों की सहूलत के लिए वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी गई है। साथ ही, स्कूल खोलने की तैयारी और ई-लर्निंग को लेकर मुख्याध्यायकों को सप्ताह में दो दिन स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

मुंबई में कोरोना नियंत्रित करने में असफल रही सरकार:फडणवीस
विपक्ष के नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकार इस पर नियंत्रण करने में असफल हो गई है। इस संबंध में फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी है।

फडणवीस ने पत्र में लिखा है कि कोरोना संक्रमण दर भिवंडी में 48 प्रतिशत, पनवेल में 45 प्रतिशत, मीरा-भाईंदर में 43 प्रतिशत, ठाणे में 29.94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह आंकड़े तब हैं, जब कोरोना टेस्ट नियंत्रित किया जा रहा है। साथ ही मरने वालों के आंकड़े भी तेजी से बढ़े हैं। फडणवीस का कहना है कि 24 जून 2020 तक मुंबई में 2 लाख 99 हजार 369 टेस्ट किया गया था जबकि उस वक्त मरीजों की संख्या 69 हजार 528 थी। मतलब टेस्ट किए गए 23.22 प्रतिशत लोग कोरोना पीड़ित पाए गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आज से नाई की दुकानें खुल रही है। मुंबई समेत राज्य के लगभग सभी सैलून में इसी तरह के बॉडी सूट पहनकर कर्मचारी लोगों के बाल काट रहे हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-maharashtra-live-updates-cases-latest-news-mumbai-pune-thane-nashik-june-28-127455926.html
via

easysaran.wordpress.com

मध्यप्रदेश में 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। संभावित नामों को लेकर प्रदेश स्तर पर सहमति बन गई है। नए चेहरों में प्रेम सिंह पटेल, चेतन कश्यप, मोहन यादव और अरविंद भदौरिया के नाम हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सूची में शामिल किया गया है। भोपाल से विश्वास सारंग, इंदौर से रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़ के नामों की भी चर्चा है।

शिवराज आज दिल्ली जा सकते हैं। जहां उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाऔर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात होगी। इसमें मध्यप्रदेश में तय किए गए नामों को फाइनल किया जाएगा। इससे पहले वे दिल्ली में मध्यप्रदेश के चुनिंदा नेताओं से भी बात कर सकते हैं।

संघ को भी दी गई जानकारी

इधर, पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख और संघ की ओर से मध्यप्रदेश के पालक अधिकारी बनाए गए अरुण कुमार और क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते को जानकारी दे दी है। साथ ही संभावित नामों की सूची भी तैयार कर ली।मुख्यमंत्री और पार्टी की ओर से संकेत हैं कि दिल्ली में सीनियर नेताओं से मुलाकात के बाद 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर देर रात तक चली चर्चा

शनिवार को देर शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच भी बात हुई।इसके बाद ये नेता मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इनके बीच देर रात तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली के सामने रखे जाने वाले पक्ष पर चर्चा हुई।मंत्रिमंडल विस्तार मई के आखिर और जून के पहले सप्ताह में संभावित था, जिसमें पहले ही देरी हो चुकी है, लेकिन अब अगले महीने मानसून सत्र होना है, ऐसे में संवैधानिक रूप से मंत्रिमंडल विस्तार करने जरूरी हो गया है।

एक्सपर्ट्स ने बताया कि क्यों जरूरी है मंत्रिमंडल विस्तार

  • सुप्रीम कोर्ट के वकील और सांसद विवेक तन्खा का कहना है कि बिना कैबिनेट के बजट का अनुमोदन नहीं हो पाएगा। संविधान के अनुच्छेद 164 (1ए) के अनुसार मंत्रिमंडल में कम से कम 12 मंत्रियों का होना जरूरी है, लेकिन मुख्यमंत्री को आपातकालीन शक्तियां भी मिली हैं।
  • संसदीय मामलों के जानकार सुभाष कश्यप का कहना है कि अभी मुख्यमंत्री के साथ पांच मंत्री हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे कम से कम 12 मंत्री बनाएं, लेकिन बजट के अनुमोदन का जहां तक प्रश्न है तो यह गैर संवैधानिक नहीं है। पांच मंत्रियों के साथ भी यह हो सकता है। बात सिर्फ औचित्य की है, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार होना चाहिए।

4 से 5 पद रखे जाएंगे खाली
मंत्रिमंडल में चार से पांच पद खाली रखने पर प्रदेश स्तर पर सहमति बन गई है। बसपा से संजीव कुशवाह और निर्दलीय प्रदीप जायसवाल को भी मंत्रिमंडल में लिए जाने पर विचार हुआ, लेकिन यह दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार तक टल सकता है। हालांकि इसका निर्णय भी केंद्र को लेना है। अभी मुख्यमंत्री और पांच मंत्री मिलाकर छह हैं, जबकि कैबिनेट में मुख्यमंत्री को मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 35 संख्या हो सकती है।

इंदौर से मेंदोला या मालिनी-9 सिंधिया समर्थकों के सूची में हैं नाम

  • भोपाल से विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा। इंदौर से रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ में से कोई एक।
  • संजय पाठक, अजय विश्नोई, नागेंद्र सिंह नागोद, जगदीश देवड़ा, बृजेंद्र सिंह, हरिशंकर खटीक के भी नाम।
  • कांग्रेस से भाजपा में आए महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंदल सिंह कंसाना, हरदीप डंग, रणवीर जाटव और बिसाहूलाल सिंह के भी नाम सूची में हैं।
  • उज्जैन से पारस जैन, रायसेन से सुरेंद्र पटवा, करण सिंह वर्मा और जालम सिंह पटेल पर प्रदेश में सहमति नहीं, दिल्ली पर छोड़ा निर्णय।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बताया जा रहा है कि सूची में सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंदल सिंह कंसाना, हरदीप डंग, रणवीर जाटव और बिसाहूलाल सिंह के नाम हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YEgqnn
via

easysaran.wordpress.com

राजधानी जयपुर में कोरोना संक्रमण की वजह से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली यह कहानी है 40 वर्षीय हंसराज जोरावत की। हंसराज अजमेर जिले केअराईं कस्बे के देवपुरी गांव के रहने वाले थे।कोरोना की वजह से हंसराज की मौत ने ना सिर्फ पत्नी की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया, बल्कि छह बेटियों और दो मासूम बेटों के सिर से पिता का साया भी छीन लिया। शनिवार कोअंतिम संस्कार के समयबेटियों नेमां को संभालाऔर15 दिन बाद चिता पर पिता के अंतिम दर्शन किए।

जयपुर में मोक्षधाम में कर्मचारियों ने परिजन को काफी समझाया। लेकिन, कोरोना संक्रमण के खतरे से ऊपर भावनाओं का ज्वार फूटकर आंसूओं से निकल रहा था। चिता पर हंसराज का अंतिम बार चेहरा देखकर ही पत्नी, बच्चे और बहन लौटी।

जयपुर केआदर्श नगर मोक्षधाम में लकड़ियों से सजी चिता पर पॉलिथिन में लिपटे हंसराज कोआखिरी बारदेखने के लिए अजमेर से पत्नी और बच्चे पहुंचे। चिता के पास खड़ी होकर रो रही अपनी बड़ी बहन मीनाक्षी की गोद मेंसबसे छोटा भाईयह सब देख रहा था। लेकिन, वह इस दुख से अनजान था। वह कभी मां को देखता, कभी बहन को। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद अन्य की आंखें भी भीग गईं।

हंसराज की चिता को तैयार कर रहे मोक्षधाम कर्मचारी दुर्गेश ने हाथ जोड़कर उनके परिजनों से विनती करते हुए धैर्य बंधाया। उन्हें संबल दिया। साथ ही दूर से ही खड़े होकर अंतिम दर्शन करने की बात कही।

भर्ती टिकट में गलत पता भरा होने से हंसराज के परिजनसे नहीं हो सका संपर्क

अजमेर के अराईं कस्बा निवासी हंसराज। (फाइल फोटो)

हंसराज 16 जून को पॉजिटिव होने पर अजमेर से रैफर होकर जयपुर आए। यहां 24 जून को प्रतापनगर स्थितआरयूएचएस में दम तोड़ा। भर्ती टिकट में पता गांव देवपुरी, किशनगढ़ लिखा था।जबकि वे देवपुरी,अराईं के रहने वाले थे। ऐसे में प्रताप नगर पुलिस दो दिन तक परिजन काे तलाशने में जुटी रही। फार्म में उनके ही मोबाइल नंबर रिश्तेदार के कॉलम में लिखे हुए थे।पुलिस स्टाफ ने शव की पहचान कर परिजनको सूचना देनी चाही तो भर्ती टिकट में लिखा पता गलत निकला। मोबाइल नंबर हंसराज के थे। वह फोन बंद हो चुका था।

जयपुर पहुंचने के बाद एसएमएस अस्पताल की मर्च्युरी के बाहर बदहवास हालत में हंसराज की पत्नी.. अब इन पर छह बेटियों और दो बेटों को पालने की जिम्मेदारी आ गई है। रिश्तेदारों का कहना था कि सरकार आर्थिक मदद करे, नौकरी दे तब परिवार का घर खर्च चल पाएगा।

अन्य रिश्तेदारों के नंबर नहीं थे। ऐसे में हंसराज का शव दो दिन तक एसएमएस अस्पताल की मर्च्युरी में लावारिस के जैसे पड़ा रहा।आखिरकार, प्रताप नगर थाने के सब इंस्पेक्टर सुंदरलाल औरहेडकांस्टेबल किशन सिंह नाग ने मोबाइल नंबरों के आधार पर पता जुटाया। तब मदनगंज किशनगढ़ के थानाप्रभारी ने देवपुरी गांव उनके इलाके में नहीं होना बताया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने अराईं कस्बे में संपर्क किया।

कोरोना संक्रमण और किडनी की बीमारी की वजह से जान गंवाने वाले अजमेर के हंसराज को उनके बड़े भाई शिवराज ने जयपुर में आदर्श नगर मोक्षधाम में मुखाग्नि दी। कुछ देर वहीं हाथ जोड़कर खड़े रहे।

तब हंसराज के परिजनका पता चला। 26 जून को सुबह पुलिस ने हंसराज के घर पहुंचकर बेटी मीनाक्षी औरउनकी पत्नी को सूचना दी। तब दोनों मां-बेटी, अपने छोटे भाई, मामा प्रभुलाल, ताऊ शिवराज और बुआ समेत कार किराए पर लेकर देर शाम को जयपुर पहुंचे। इसके बाद हेडकांस्टेबल किशनलाल ने कागजीप्रक्रिया पूरी कर शव परिजनको सुपुर्द किया।इसके बाद हंसराज का अंतिम संस्कार किया जा सका।

आदर्श नगर मोक्षधाम के बाहर हंसराज की पत्नी ने उन्हें बाहर से ही हाथ जोड़कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान अपनी बड़ी बहन मीनाक्षी की गोद में मासूम भाई एकटक अपनी मां को देखता रहा। इसके बाद पति का चेहरा देखने के लिए पत्नी चिता तक चली गई। वहां फूट फूटकर रोने लगी।

चार साल से किड़नी खराब थी, डायलिसिस करवाने गए तब कोरोना पॉजिटिव हो गए
हंसराज की बड़ी बेटी मीनाक्षी ने बताया कि पापा कोचार साल पहले किडनी खराब होने के बारे में बताया गया था।उनका सप्ताह में तीन बार डायलिसिस होता था। लॉकडाउन में भी उपचार जारी रहा। मीनाक्षी के मुताबिक, आखिरी बार पापा 10 जून को अराईं में ही एक नर्सिंग होम में डायलिसिस के लिए गए थे। लेकिन, कोरोना संक्रमण की वजह से वह नर्सिंग होम बंद हो गया।

इसकी वजह से पापा का 13 जून को डायलिसिस नहीं हो सका। वे 14 जून को किशनगढ़ चले गए। वहां से उन्हें अजमेर रैफर कर दिया। वहीं, कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें 16 जून को जयपुर में आरयूएचएस रैफर कर भर्ती करवाया गया। यहां वे करीब 7 दिन भर्ती रहे। लेकिन, डायलिसिस नहीं हो सका। इसी बीच 16 जून से 24 जून तक हंसराज की अपनी बेटी मीनाक्षी, उनके साले प्रभुलाल की मोबाइल फोन पर बातचीत होती रही। तब हंसराज ने कहा यहां किसी को मिलने नहीं देते हैं। इसलिए आने की जरूरत नहीं है। पापा अजमेर में गांव के आसपास मजदूरी कर परिवार के नौ सदस्यों की जिम्मेदारी उठा रहेथे।

पापा ने आखिरी बार कहा था- मैं दो-तीन दिन बाद घर आऊंगा, क्या पता था मौत की खबर आएगी

पापा से अंतिम बार 24 जून को सुबह फोन पर बात की, तब बोले- मैं ठीक हूं, दो तीन दिन में घर आ जाऊंगा... यह कहते हुए आंखों से बड़ी बेटी मीनाक्षी की रूलाई फूट पड़ी।

मीनाक्षी के मुताबिक, आखिरी बात 24 जून दोपहर करीब 12 बजे पापा से फोन पर बात हुई तो बोले- कल-परसों मेरा डायलिसिस होगा। इसके दो तीन दिन बाद मैं घर आ जाऊंगा। सब सही हो जाएगा। इसके बाद हंसराज की उसी दिन मौत हो गई। वहीं, परिजनका कहना है कि उन्होंने शाम को फोन किया तो कुछ देर तो घंटी गई। इसके बाद मोबाइल फोन बंद आने लगा। मीनाक्षी ने 25 जून को पंचायत में बातचीत की तो जवाब मिला कि तुम्हारे पापा ठीक है। वहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। मोबाइल पर बातचीत नहीं करवा सकते।

आदर्श नगर मोक्षधाम में चिता पर लकड़ी लगाने में कर्मचारी के साथ जुटे प्रताप नगर थाने के हेडकांस्टेबल किशन सिंह, ये पिछले तीन महीने से सब इंस्पेक्टर सुंदरलाल के साथ कोरोना पॉजिटिव मृतकों के दाह संस्कार करवा रहे हैं। इन दोनों ने मिलकर ही हंसराज के परिजनों का पता लगाकर सूचना पहुंचाई।

पापा की मौत का उन्हें 26 जून को पता चला। जब स्थानीय पुलिस ने उन्हें इसकी सूचना दी। इसके पहले दो दिन तक वे पापा का मोबाइल बंद होने से परेशान होते रहे। घबराहट भी हुई। लेकिन, पापा उसी दिन हमारा साथ छोड़ गए। ये सपने में भी नहीं सोचा था। उनके रिश्तेदारों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में हंसराज के बच्चों औरपत्नी को सरकारी सहायता मिलनी चाहिए। ताकि वे घर खर्च चला सकें।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोरोना संक्रमण की वजह से 24 जून को जान गंवाने वाले अजमेर के अराईं कस्बा निवासी हंसराज की चिता के सामने हाथ जोड़कर ढोक लगाते हुए अंतिम विदाई देती उनकी पत्नी... इस बीच उनकी ननद और बेटी संभाले रही।


from Dainik Bhaskar /national/news/corona-positive-patient-death-in-ruhs-jaipur-the-body-was-lying-for-two-days-due-to-incorrect-address-from-ajmer-live-report-127455895.html
via

easysaran.wordpress.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस बार वे कोरोनावायरस महामारी के कारण प्रभावित हो रही पढ़ाई और मानसून पर चर्चा कर सकते हैं। इस बार की मन की बात कार्यक्रम के लिए उन्होंने 14 जून को ट्वीट करके जनता से सुझाव मांगे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘इस महीने #MannKiBaat कार्यक्रम 28 जून को प्रसारित होगा। चूंकि इसमें दो हफ्ते बाकी हैं, इसलिए अपने सुझाव दें। इससे मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों के विचार जान सकूंगा और फोन कॉल के ​जरिए उनसे जुड़ सकूंगा। मुझे विश्वास हैकि आपके पास कोविड 19 से लड़ाई और कई दूसरे मुद्दों पर कहने के लिए बहुत कुछ होगा।’’

पिछली बार कोरोना और योग पर बोले थे

पिछली बार मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जनता से योग और कोरोना महामारी पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था,‘‘कोरोना काल में देखा जा रहा है कि हरिद्वार से हॉलीवुड तक लोग योग अपना रहे हैं। कई लोग आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं। कम्युनिटी, इम्युनिटी और यूनिटी के लिए योग बेहतर साबित हो सकता है। जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने एक प्रतियोगिता शुरू की है। दुनियाभर से लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। आपको योग करते हुए वीडियो पोस्ट करना है और योग से आए बदलावों को बताना है।’’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Prime Minister Narendra Modi address nation through Mann Ki Baat on 28 June


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g09ab2
via

easysaran.wordpress.com

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या शनिवार रात 1 करोड़ के पार हो गई। इनमें 54 लाख 58 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 01 हजार 298 लोगों ने जान गंवाई हैं। सबसे संक्रमित देश अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 1.28 लाख मौतें हो चुकी हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 25,96,537 1,28,152 10,81,437
ब्राजील 13,15,941 57,103 7,15,905
रूस 6,27,646 8,969 3,93,352
भारत 5,29,577 16,103 3,10,146
ब्रिटेन 3,10,250 43,514 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,95,549 28,341 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,75,989 9,135 1,64,024
चिली 2,67,766 5,347 2,28,055
इटली 2,40,136 34,716 1,88,584
ईरान 2,20,180 10,364 1,80,661

*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ब्राजील: 57 हजार से ज्यादा मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 1,109 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 57,070 हो गया है। वहीं, एक दिन में संक्रमण के 38,693 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 13 लाख 13 हजार 667 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 7 लाख 15 हजार लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। ब्राजील के साओ पाउलो शहर के मेयर ने घोषणा की है कि रेस्टोरेंट, बार, पब और सैलून खोलने की योजना टाली जा सकती है।

ब्रिटेन: 6 जुलाई से विदेश यात्राओं से प्रतिबंध हटेगा
ब्रिटेन दुनिया में पांचवां सबसे संक्रमित देश है। यहां संक्रमण के अब तक 3.10 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ब्रिटेश सरकार ने 6 जुलाई से विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों का हटाने का फैसला किया है। ये छूट कुछ यूरोपीय देशों के लिए होंगे। इसके तहत जिन देशों में मामले कम हैं, वहां से आने पर क्वारैंटाइन नहीं होना होगा।

इजराइल: 621 नए मामले
इजराइल में दो अप्रैल के बाद से कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हुआ है। एक दिन में 621 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,421 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इजराइल में कुल 317 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी हैं। यहां गंभीर मरीजों की संख्या 46 से घटकर 41 हो गई है। यहां अब तक 17,002 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोरोनावायरस महामारी के बीच स्पेन में शनिवार को काला ऐगुब्लावा समुद्र तट पर हजारों लोग पहुंचे। यहां अब तक 2.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YFgL9b
via

easysaran.wordpress.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस बार वे कोरोनावायरस महामारी के कारण प्रभावित हो रही पढ़ाई और मानसून पर चर्चा कर सकते हैं। इस बार की मन की बात कार्यक्रम के लिए उन्होंने 14 जून को ट्वीट करके जनता से सुझाव मांगे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘इस महीने #MannKiBaat कार्यक्रम 28 जून को प्रसारित होगा। चूंकि इसमें दो हफ्ते बाकी हैं, इसलिए अपने सुझाव दें। इससे मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों के विचार जान सकूंगा और फोन कॉल के ​जरिए उनसे जुड़ सकूंगा। मुझे विश्वास हैकि आपके पास कोविड 19 से लड़ाई और कई दूसरे मुद्दों पर कहने के लिए बहुत कुछ होगा।’’

पिछली बार कोरोना और योग पर बोले थे

पिछली बार मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जनता से योग और कोरोना महामारी पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था,‘‘कोरोना काल में देखा जा रहा है कि हरिद्वार से हॉलीवुड तक लोग योग अपना रहे हैं। कई लोग आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं। कम्युनिटी, इम्युनिटी और यूनिटी के लिए योग बेहतर साबित हो सकता है। जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने एक प्रतियोगिता शुरू की है। दुनियाभर से लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। आपको योग करते हुए वीडियो पोस्ट करना है और योग से आए बदलावों को बताना है।’’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Prime Minister Narendra Modi address nation through Mann Ki Baat on 28 June


from Dainik Bhaskar /national/news/prime-minister-narendra-modi-address-nation-through-mann-ki-baat-on-28-june-127455753.html
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via