Saturday, August 8, 2020

easysaran.wordpress.com

बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में नेपोली को 3-1 से हराकर लगातार 13वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। यहां उसका मुकाबला 15 अगस्त को बार्यन म्यूनिख से होगा।

बार्सिलोना ने मैच के 10वें मिनट में ​​​क्लिमेंट लेंगलेट के गोल की बदौलत नेपोली पर बढ़त हासिल की। यह बार्सिलोना की तरफ से चैम्पियंस लीग में इस खिलाड़ी का पहला गोल है। 23वें मिनट में लियोनल मेसी ने नेपोली के चार डिफेंडरों को चकमा देकर बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल किया।

मेसी चैम्पियंस लीग में अलग-अलग 35 टीमों के खिलाफ गोल कर चुके

इसके साथ मेसी ने लीग में नया रिकॉर्ड बनाया। वे चैम्पियंस लीग में अलग-अलग 35 टीमों के खिलाफ करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और राउल गोंजालेज ने 33-33 टीमों के खिलाफ गोल किए हैं, जबकि करीम बेंजेमा और ज्लाटन इब्राहिमोविच ने 29 टीमों के खिलाफ गोल दागे हैं।

बार्सिलोना ने तीनों गोल पहले हाफ में किए

कुछ मिनट बाद बाद मेसी ने दोबारा गोल किया। लेकिन वीडियो रिव्यू में रैफरी ने इसे हैंडबॉल माना और गोल को नकार दिया। हालांकि, इसका बार्सिलोना पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा और टीम ने हाफ टाइम से ठीक पहले तीसरा गोल किया। इस बार लुईस सुआरेज ने पेनल्टी के जरिए टीम की बढ़त को और मजबूत किया। हालांकि, पहले हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में बार्सिलोना के इवान रैकिटिक के फाउल की वजह नेपोली को पेनल्टी मिल गई।

नेपोली के लिए इकलौता गोल इनसाइन ने किया

नेपोली के लिए लॉरेंजो इनसाइन ने इस मौके को जाया नहीं होने दिया और टीम के लिए मैच में पहला और इकलौता गोल दागा। दोनों टीमों ने सेकेंड हाफ में भी गोल करने की काफी कोशिश की। लेकिन फुलटाइम तक स्कोर 3-1 ही रहा। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ने रिकॉर्ड 18वीं बार चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

बार्यन म्यूनिख ने चेल्सी को हराया

इधर, दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मन क्लब बार्यन म्यूनिख ने इंग्लिश क्लब चेल्सी को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बार्यन ने लगातार 18वां मैच जीता। टीम के लिए रॉबर्ट लेवेंडोस्की ने सबसे ज्यादा 2 गोल किए। चैम्पियंस लीग के इस सीजन में लेवेंडोस्की ने 7 मैच में 13 गोल किए, जबकि 2019-20 सीजन में क्लब के लिए वे अब तक 44 मैच में 53 गोल कर चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में रिकॉर्ड 18वीं बार पहुंचीं। लियोनल मेसी अब तक लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल स्टेज के 30 मैच में 27 गोल कर चुके हैं। यह एक रिकॉर्ड है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F7ynn1
via

easysaran.wordpress.com

चेक रिपब्लिक के शहर बोहुमिन में शनिवार तड़के एक दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। एक सनकी व्यक्ति ने 13 मंजिला अपार्टमेंट में आग लगा दी। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन, कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत एक ही अपार्टमेंट ब्लॉक में हुई। बाकी पांच जान बचाने की कोशिश में 12वीं मंजिल से कूदे और मारे गए।

फायर ब्रिगेड ने कई लोगों की जान बचाई
घटना बोहुमिन के बाहरी इलाके टाउन हॉल सेक्टर की है। यह करीब 300 किलोमीटर दूर पोलैंड का बॉर्डर लगता है। अल जजीरा चैनल ने पुलिस के हवाले से बताया कि शनिवार तड़के यहां 13 मंजिला इमारत में आग लगी। सबसे पहले 11वें फ्लोर पर आग दिखी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की। 11 लोग मारे गए। लेकिन, 100 से ज्यादा लोगों की जान आग बुझाने में मिली कामयाबी की वजह से बच गई।

इसी 13 मंजिला इमारत में शनिवार तड़के आग लगी थी।

5 लोग 12वीं मंजिल से कूदे
डॉयचे वैले की रिपोर्ट के मुताबिक, आग 11वीं मंजिल के ब्लॉक में लगी थी। इसकी लपटें 12वीं मंजिल तक पहुंचीं। वहां मौजूद पांच लोगों ने आग से बचने के लिए खिड़की से छलांग लगा दी। नीचे गिरने पर इन्हें गंभीर चोटें आईं। इन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

पुलिस ने क्या कहा
एरिया के पुलिस चीफ थॉमस कुजेल ने कहा- हम शुरुआत से ही शक था कि यह आग जानबूझकर लगाई गई। फायर ब्रिगेड जब आग बुझा रही थी तब हम संदिग्ध की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पर शक हुआ। उसने भागने की कोशिश की। लेकिन, हमने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आरोपी को मानसिक तौर पर बीमार और सनकी बताया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फायर ब्रिगेड जब आग बुझा रही थी तब आसपास के कई लोग मौके पर जुट गए। इस अपार्टमेंट में करीब 250 लोग रहते हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dyw0ZW
via

easysaran.wordpress.com

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को एक होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां 22 मरीज भर्ती थे। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्‌डी ने हादसे की जांच का आदेश दिया है। यह आग एलुरु रोड स्थित होटल स्वर्ण पैलेस में लगी। इसे रमेश हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए किराए पर लिया था।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

कृष्णा जिले के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि हादसा तड़के करीब 5 बजे हुआ। ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं। पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।

विजयवाड़ा की जिस होटल में आग लगी, उसे कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर बनाया गया था।

6 अगस्त को अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग से 8 मरीजों की मौत हुई थी

गुजरात के अहमदाबाद के श्रेय कोविड अस्पताल में भी गुरुवार को आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थे। आग अस्पताल के चौथी मंजिल पर लगी। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ट्रस्टी भारत महंत और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

आंध्र प्रदेश संक्रमण के मामले में देश में तीसरे नंबर पर

संक्रमण के मामले में आंध्र प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। यहां 2.17 लाख कोरोना के केस आ चुके हैं। 85 हजार 486 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 29 हजार 615 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 हजार 939 मरीजों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

कोविड अस्पताल में आग से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...

1. आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से महिला के बालों में आग लगी, इसे बुझाने में 3 कर्मचारी भी झुलसे: ऑक्सीजन सिलेंडर से आग फैल गई और सब खाक हो गया

2. अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग लगी, 3 महिलाओं समेत 8 कोरोना मरीजों की मौत; पुलिस ने ट्रस्टी और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह आग एलुरु रोड स्थित होटल स्वर्ण पैलेस में लगी। इसे रमेश हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए किराए पर लिया था।

from Dainik Bhaskar /national/news/andhra-pradesh-fire-breaks-out-at-a-hotel-covid-19-facility-in-vijayawada-127600725.html
via

easysaran.wordpress.com

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 65 हजार 156 मरीज मिले और 52 हजार 135 मरीज ठीक हो गए। यह लगातार तीसरा दिन है जब 60 हजार से ज्यादा केस आए और 50 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 21.52 लाख केस आ चुके हैं। अच्छी बात है कि इनमें से 14.79 लाख से ज्यादा ठीक हो गए हैं। 6.28 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 43 हजार 453 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 12 हजार 822 संक्रमित मिले। यहां एक दिन में पहली बार इतने केस आए। इसके साथ ही राज्य में कुल केस का आंकड़ा भी 5 लाख के पार हो गया। 10 हजार 80 नए केसों के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

अपडेट्स...

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या 14.79 लाख से ज्यादा हो गई है। रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। यह अब बढ़कर 68.32% हो गया है जबकि मृत्यु दर 2.04% है। देश में अब तक 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार 171 सैंपल की जांच हो चुकी है।
  • केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने ट्वीट करके यह खबर दी।
  • गुजरात, केरल, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बीते 24 घंटे में जितने नए केस आए, उनसे ज्यादा मरीज ठीक हो गए। इनके अलावा दादरा एवं नगर हवेली, चंडीगढ़ और मिजोरम में नए केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बराबर रही।

गुजरात और केरल समेत 7 राज्यों में जितने नए केस आए उनसे ज्यादा ठीक हो गए

राज्य नए केस ठीक हुए
गुजरात 1101 1135
केरल 1420 1715
त्रिपुरा 146 224
हिमाचल 114 127
नगालैंड 31 69
अरुणाल 68 104
सिक्किम 6 11
दादरा एवं नगर हवेली 51 51
चंड़ीगढ़ 52 52
मिजारम 8 8

5 राज्यों का हाल
1. महाराष्ट्र:
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में बीते 24 घंटे में 7 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,604 पहुंच गई। उधर, पुणे में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में सबसे ज्यादा हो चुकी है। कुल केस 1 लाख 264 आए हैं। इनमें से 30 हजार से ज्यादा एक्टिव पेशेंट हैं। यहां 2290 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब पुणे में 3 जंबो कोविड सेंटर तैयार किए गए हैं। हर सेंटर में 600 ऑक्सीजन बेड और 200 आईसीयू बेड लगाये गए हैं।

2. मध्यप्रदेश: अनलॉक-3 को लेकर राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक, त्योहारों पर बाहर निकलने की छूट नहीं मिलेगी। बाजार रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। नाइट कर्फ्यू सुबह 5 बजे तक होगा। राज्य में भोपाल समेत बाकी जगहों पर सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन रहेगा। होटल और रेस्त्रां अब रात 10 बजे तक खुल सकेंगे, लेकिन उन्हें इस बार गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। इंदौर प्रशासन ने सिर्फ 56 दुकानों को ही पूरी तरह खोलने की अनुमति दी है।

3. उत्तरप्रदेश: राज्य के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी होम अवनीश अवस्थी ने कहा कि हम कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करा रहे हैं। नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी तक धारा 188 के अंतर्गत कुल 1 लाख 74 हजार एफआईआर दर्ज की गई है। 66 हजार 600 से अधिक वाहनों को सीज किया गया है और चेकिंग के दौरान 59 करोड़ 13 लाख रुपए वसूले जा चुके हैं।

4. राजस्थान: राज्य में शनिवार को 499 केस सामने आए। अलवर में 91, कोटा में 85, नागौर में 52, उदयपुर में 47, अजमेर में 46, जयपुर में 42, बाड़मेर में 27, सीकर में 26 और बांसवाड़ा में 25 मरीज मिले हैं। उधर, झुंझुनूं में 19, डूंगरपुर में 18, झालावाड़ में 11, टोंक में 7, बीकानेर में 2, चित्तौड़गढ़ में 1 संक्रमित मिला। राज्य में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बारां और कोटा में 3-3, जयपुर में 2, बीकानेर, प्रतापगढ़ और उदयपुर में 1-1 की मौत हो गई।

5. बिहार: राज्य में कोरोना सैंपल की जांच से लेकर कुल संक्रमितों की संख्या तक में बढ़ोतरी का लगातार नया रिकॉर्ड बन रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 71 हजार 520 कोरोना सैंपल की जांच हुई। इनमें 3646 नए संक्रमितों की पहचान हुई। राज्य में संक्रमण की दर लगातार घट रही है। 31 जुलाई को संक्रमण दर 13.12% पर पहुंची थी, जो 7 अगस्त को 5.09% रह गई है। यानी इंफेक्शन रेट आधा से भी कम हो गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pza8A9

from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-09-august-127600700.html
via

easysaran.wordpress.com

कोरोनावायरस से बचने के लिए सबसे पहली और जरूरी चीज है मास्क। दुनियाभर में लोगों के बीच मास्क की जागरूकता बढ़ाने के मकसद से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने #WearAMaskChallenge की शुरुआत की है। संगठन के डायरेक्टर जनरल टेडरोस अधानोम घेब्रेयेस ने वीडियो मैसेज जारी कर इस बात की जानकारी दी। आइए जानते हैं क्या है यह चैलेंज? और इसे कैसे एक्सेप्ट करें?

क्या है #WearAMaskChallenge
#WearAMaskChallenge चैलेंज के तहत लोगों को मास्क पहने हुए अपना एक फोटो या वीडियो तैयार करना है। फिर इस मास्क पहने फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और अपने दोस्तों को भी यह चैलेंज पूरा करने के लिए नॉमिनेट करें। इससे मास्क के बारे में लोग और जागरूक होंगे, साथ ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे।

लेकिन, केवल मास्क काफी नहीं
कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में मास्क एक अहम हथियार है, लेकिन काफी नहीं। इसके साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और हाइजीन का ख्याल भी रखना होगा। अप्रैल के आखिर में आए Ipsos 15 नेशन सर्वे में पता चला है कि शहरों में रहने वाले 4 में से 3 भारतीय मास्क पहन रहे हैं।

मास्क चैलेंज क्यों एक्सेप्ट करना चाहिए?

  • 15 देशों के सर्वे रिपोर्ट में पाया गया कि मास्क पहनने के मामले में भारत (76%) के साथ 5वें नंबर पर है। मास्क पहनने में भारत से आगे वियतनाम (91%), चीन (83%), इटली (81%) और जापान (77%) हैं।
  • मास्क पहनने के मामले में कई बड़े देश पीछे हैं। ब्रिटेन में सिर्फ 16%, जर्मनी में 20%, ऑस्ट्रेलिया में 21%, कनाडा में 28% और फ्रांस में 34% लोग मास्क पहन रहे हैं। इन देशों में कोरोना के केस बड़ी संख्या में आए हैं।

भारत में नहीं है मास्क को लेकर गंभीरता

  • भारत में लोग अभी भी मास्क पहनने को लेकर जागरूक नहीं हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने जून में लॉकडाउन हटने के बाद 66 हजार 181 लोगों पर मास्क नहीं पहनने को लेकर जुर्माना लगाया।
  • वहीं, सिलिकॉन वैली माने जाने वाले बेंगलुरु में अनलॉक फेज के दौरान मास्क और डिस्टेंसिंग नहीं मानने पर 47 हजार लोगों पर 88 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है।

मास्क पहनने के दौरान कैसे रखें सावधानी?

मास्क के थ्री स्टेप्स

#1 सही मास्क का चुनाव
मास्क को पहनना सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है, न कि दिखावे और औपचारिकता के लिए। इसलिए अपने फेस कवर के तौर पर मास्क का चुनाव करते वक्त साइज का खास ख्याल रखें। ध्यान रखें कि आपके चेहरे पर मास्क की फिटिंग सही हो। अगर मास्क छोटा है तो यह चेहरे को ठीक से कवर नहीं करेगा और इससे सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। अगर मास्क का साइज बड़ा है तो चेहरे पर गैप बन जाएंगे, जिसके कारण संक्रमण का जोखिम भी बढ़ेगा।

#2 पहनने का सही तरीका
मास्क पहनते वक्त सफाई का ध्यान रखें। पहनने से पहले देख लें कि मास्क गंदा या फटा तो नहीं है। गीला मास्क न पहनें। उठाते या पहनते वक्त मास्क को सामने से न छुएं और स्ट्रैप की मदद से ही पहनें। गंदे हाथों से मास्क को न छुएं और न ही बार-बार एडजस्ट करें। बातचीत के दौरान मास्क को न हटाएं और न ही साइड बदलें।

#3 सावधानी से हटाएं
पहनने की तरह ही मास्क हटाते वक्त भी टच का ध्यान रखें। मास्क को सामने से न छुएं और स्ट्रैप की मदद से हटाएं। हटाने के बाद मास्क को कपड़ों या सतहों से दूर रखें। उपयोग किए हुए मास्क को दूसरे व्यक्ति से शेयर न करें। अगर मास्क रि-यूजेबल नहीं है तो दोबारा न पहनें और सावधानी से डिस्पोज करें। मास्क हटाने के बाद हाथ धोएं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
WHO launches challenge, post 'mask' selfie on social media; India at number 5 in the matter of wearing masks

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XEtI23
via

easysaran.wordpress.com

आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप से चीनी कंपनी वीवो हट चुकी है। अब आईपीएल के दौरान चीनी कंपनियों के ऐड भी नहीं दिखाई देंगे। कहा रहा है कि इससे आईपीएल के रेवेन्यू में 20 से 30% तक की कमी आ सकती है। इस कमी के बाद भी आईपीएल दुनिया की टॉप-5 प्रोफेशनल लीग में बना रह सकता है। फिलहाल आईपीएल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी प्रोफेशनल स्पोर्ट्स लीग है।

पिछले छह साल में इसकी ब्रांड वैल्यू 147% बढ़ी है। 2019 में इसकी ब्रांड वैल्यू 47 हजार 500 करोड़़ रुपए थी। अमेरिकन फुटबॉल टूर्नामेंट नेशनल फुटबॉल लीग यानी एनएफएल दुनिया की सबसे बड़े प्रोफेशनल लीग है। इसकी मौजूदा वैल्यू करीब 97 हजार 500 करोड़ डॉलर है। यानी, आईपीएल से दो गुने से भी ज्यादा।

वीवो दूसरा स्पॉन्सर जिसने करार बीच में तोड़ा

12 साल में आईपीएल के तीन टाइटल स्पॉन्सर रहे हैं। शुरुआती 5 आईपीएल का टाइट स्पॉन्सर डीएलएफ था। आईपीएल-6 से आईपीएल-8 तक इसका टाइटल स्पॉन्सर पेप्सी थी। आईपीएल-9 से इसका टाइटल स्पॉन्सर वीवो था। पेप्सी की स्पॉन्सरशिप डील 5 साल की थी। लेकिन, तीन साल बाद ही उसने डील कैंसिल की थी। इसका कारण बताया गया आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को। अब वीवो दूसरा टाइटल स्पॉन्सर है जिससे डील बीच में टूटी है। वीवो का करार 2022 तक का था।

आईपीएल की टीमों में मुंबई और चेन्नई सबसे बड़े ब्रांड, हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू छह साल में सबसे ज्यादा बढ़ी

अगर आईपीएल की टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियन्स सबसे बड़ा ब्रांड है। मुंबई की मौजूदा ब्रांड वैल्यू 809 करोड़ है। वहीं, चेन्नई 732 करोड़ के साथ दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है। पिछले छह साल का ट्रेंड देखें तो ब्रांड वैल्यू में सबसे ज्यादा इजाफा हैदराबाद की टीम का हुआ है। पिछले छह साल में इसकी ब्रांड वैल्यू 222% बढ़ी है।

हालांकि, दुनिया की प्रोफेशनल टीमों में आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी बहुत पीछे हैं। अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग की टीम डलास काऊब्वॉय दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली टीम है। इसकी ब्रांड वैल्यू 7,792 करोड़ रुपए है। यानी, आईपीएल की सबसे ज्यादा वैल्यूएबल टीम मुंबई से 863% ज्यादा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL and its franchise BRAND value history

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3inIVwG
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via