Sunday, September 6, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में पांच महीने बाद सोमवार से मेट्रो सर्विस शुरू हो जाएगी। इसका फायदा दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, और अहमदाबाद के लोगों को मिलेगा। कोलकाता में मेट्रो 8 सितंबर से चलेगी। कोरोना की वजह से 25 मार्च को पूरे देश में ट्रेन सर्विस बंद कर दी गई थी। दिल्ली में 169 दिनों बाद मेट्रो सर्विस शुरू होगी। पहले यलो लाइन और रैपिड पर मेट्रो शुरू होगी। जयपुर मेट्रो के एक कोच में अधिकतम 50 लोग बैठ सकेंगे।

अनलॉक-4 में केंद्र सरकार ने 7 सितंबर से फेज वाइज मेट्रो शुरू करने का ऐलान किया था। इसके बाद 2 सितंबर को मेट्रो के लिए गाइडलाइंस जारी की गई थीं। इसके तहत, यात्रियों को फेस मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना होगा। कंटेनमेंट जोन में आने वाले मेट्रो स्टेशन फिलहाल बंद ही रहेंगे। केवल स्मार्ट कार्ड से ही यात्रा कर सकेंगे। कैशलेस ट्रांजेक्शन होगा। इसके लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी।

दिल्ली: यात्री कम सामान लेकर चलें
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इसके लिए पिछले सात दिनों से तैयारी कर रहा है। रविवार को कोच की साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन किया गया। डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों में किसी को भी बगैर मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर कोई मास्क लाना भूल गया है, तो स्टेशन पर पैसे देकर मास्क ले सकते हैं।

इसके अलावा, अगर कोई बीमार है या संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, तो उसे एंट्री नहीं मिलेगी। उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के लोगों से जरूरी होने पर ही सफर करने और यात्रा के दौरान कम बातचीत करने की अपील की है।

इन चीजों का ध्यान रखें

  • कम सामान के साथ यात्रा करें। स्टेशन पर फास्ट एंट्री के लिए मेटल से बने कम से कम सामान लेकर चले।
  • यात्री अपने साथ सिर्फ 30 एमएम की पॉकेट साइज हैंड सैनिटाइजर बॉटल ही रख सकेंगे। इससे ज्यादा की अनुमति नहीं होगी।
  • पीक अवर्स में भीड़ से बचने के लिए अपने ऑफिस टाइम को एडजस्ट करें। कोशिश करें कि पीक अवर्स से पहले ऑफिस के लिए निकलें और लौटें।
  • दिल्ली के 45 स्टेशनों पर ऑटो थर्मल के साथ हैंड सैनिटाइजेशन मशीनों का इंतजाम किया गया है। बाकी मेट्रो स्टेशन पर ऑटो सैनिटाइजर डिस्पेंसर्स लगे होंगे। इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग मैनुअली की जाएगी।
यह फोटो दिल्ली के खैबर पास यार्ड की है। यहां रविवार को मेट्रो ट्रेनों की सफाई और सैनिटाइज किया गया।

जयपुर: एक कोच में 50 लोग बैठ सकेंगे
जयपुर मेट्रो के एक कोच में अधिकतम 50 लोग बैठ सकेंगे। रात 10 बजे आखिरी ट्रेन चलेगी। सफर के दौरान यात्री रेड क्रॉस लगी सीट पर नहीं बैठ सकेंगे। एसी का तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच ही रखा जाएगा। लिफ्ट की अपेक्षा सीढ़ी का यूज करना होगा।

चेन्नई: एक कोच में 7 सीटर बेंच पर 3 लोग बैठ सकेंगे
चेन्नई में मेट्रो ट्रेन के एक कोच में 7 सीटर बेंच पर केवल तीन लोगों को बैठने की अनुमति होगी। एक बार में केवल 4 लोग ही एसकेलेटर यूज कर पाएंगे। मेट्रो स्टेशन में एंट्री से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए एक हजार से ज्यादा वॉलेंटियर्स तैनात किए जाएंगे। पीक टाइम पर हर 10 मिनट में और नॉन पीक टाइम में हर 15 मिनट में मेट्रो ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने फुट ऑपरेटेड लिफ्ट की व्यवस्था की है। इससे एलिवेटर बटन को नहीं दबाना पड़ेगा।

यह फोटो चेन्नई की है। यहां के मेट्रो स्टेशंस पर ट्रेवल कार्ड के लिए मशीन लगाई गई हैं।

बेंगलुरु: ट्रेनें पांच मिनट के गैप से चलेंगी
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन सुबह 8 बजे से 11 बजे और फिर शाम 4.30 बजे से 7.30 बजे तक चलेंगी। ट्रेनें पांच मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके अलावा, 11 सितंबर से सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक चलेगी।

यह फोटो बेंगलुरु के मेट्रो स्टेशन की है। यहां लोगों की जांच के लिए हैंड फ्री थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं।

कोलकाता: 8 सितंबर से शुरू होगी मेट्रो
कोलकाता में 8 सितंबर से अलग-अलग फेज में मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। टोकन की व्यवस्था नहीं होगी। पहले से जिनके पास स्मार्ट कार्ड होंगे, वही यात्रा कर सकेंगे। नया स्मार्ट कार्ड फिलहाल नहीं जारी किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड को ऑनलाइन रिचार्ज कराया जा सकेगा। जो ऑनलाइन नहीं कर पाते हैं, वो काउंटर पर रिचार्ज करवा सकेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
After 5 months metro services resumes in india Delhi, jaipur, lucknow


from Dainik Bhaskar /national/news/after-5-months-metro-services-resumes-in-india-delhi-jaipur-lucknow-127693887.html
via

easysaran.wordpress.com

कोरोना की वजह से मार्च से बंद मेट्रो ट्रेन सर्विस आज से दिल्ली समेत 9 शहरों में शुरू हो जाएगी। हालांकि, ट्रेनें केवल उन्हीं स्टेशन पर रुकेंगी, जहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आएंगे। इस बीच, बिहार में भी लॉकडाउन खत्म हो गया और आज से अनलॉक शुरू हो गया है। चलिए शुरू करते हैं आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 3 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद में आज से मेट्रो सर्विस शुरू होने जा रही है।

2. अनलॉक-4 आज से बिहार में भी होगा।

3. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आज फिर रिया चक्रवर्ती से सुशांत डेथ केस के ड्रग कनेक्शन को लेकर पूछताछ करेगा। रिया से रविवार को भी 6 घंटे पूछताछ हुई थी।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. आईपीएल का फाइनल इस बार मंगलवार को

आईपीएल सीजन-13 का शेड्यूल बीसीसीआई ने रविवार को जारी कर दिया। इस बार आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से बगैर दर्शकों के शुरू होगा। 13 सीजन में यह चौथा मौका है, जब मुंबई-चेन्नई के बीच पहला मैच होगा। फाइनल 10 नवंबर यानी मंगलवार को होगा। -पढ़ें पूरी खबर

2. सुशांत का हेल्पर एनसीबी की हिरासत में

सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत से पूछताछ में एनसीबी को पता चला है कि दीपेश उस सिंडिकेट का एक्टिव मेंबर था, जो हाईप्रोफाइल लोगों और सेलिब्रिटीज को ड्रग सप्लाई करते थे। दीपेश को 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। -पढ़ें पूरी खबर
3. हरामखोर कहे जाने पर कंगना का पलटवार

शिवसेना और कंगना के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। सांसद संजय राउत ने कंगना को हरामखोर कहा था। इस पर कंगना ने वीडियो जारी कर कहा- 9 सितंबर को आ रही हूं। आपके लोग मारने की धमकी दे रहे हैं। देश के लिए कितनों ने जान दी, हमें भी कर्ज चुकाना है। -पढ़ें पूरी खबर

4. कोरोना के कारण रेड लाइट एरिया में हुआ बदलाव

देश का तीसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया यानी पुणे के बुधवार पेठ में भी कोरोना के कारण बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रशासन, एनजीओ और यहां रहने वाली महिला सेक्स वर्कर भी संक्रमण रोकने के लिए जरूरी सावधानी बरत रही हैं। -पढ़ें पूरी खबर

5. बिहार में वर्चुअल कैंपेन: भाजपा ने बनाए वॉट्सऐप प्रमुख

कोरोना के कारण राजनीतिक पार्टियां मैदानी रैली के बजाए वर्चुअल मोड को तवज्जो दे रही हैं। जदयू ने प्रचार के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की। भाजपा ने इस बार वॉट्सऐप प्रमुख बनाए हैं। वहीं, कांग्रेस लोगों को घर-घर जाकर डिजिटल मेंबरशिप दे रही है। -पढ़ें पूरी खबर

6. तेलंगाना में बन रहा तिरुपति जैसा यदाद्री मंदिर
तेलंगाना में आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी जैसा यदाद्री लक्ष्मी-नृसिंह स्वामी का मंदिर बन रहा है। इसका 90% काम पूरा हो चुका है। मंदिर की लागत 1800 करोड़ रुपए है। मंदिर में 39 किलो सोना और करीब 1753 टन चांदी का इस्तेमाल होगा। -पढ़ें पूरी खबर

अब 7 सितंबर का इतिहास

1963: नीरजा भनोट का जन्म हुआ। बाद में वे फ्लाइट अटैंडेंट बनीं और हाई-जैक किए गए प्लेन में यात्रियों की जान बचाकर अशोक चक्र से सम्मानित हुईं।

2008: भारत-अमेरिका के बीच एटमी करार हुआ।

2011: रूस में आइस हॉकी टीम को ले जा रहा प्लेन क्रैश हुआ। 43 की मौत हुई।

आखिर में जिक्र फ्रांस के मिलिट्री लीडर नेपोलियन बोनापार्ट का, जिन्होंने 1812 में आज के दिन ही रूस पर हमले की शुरुआत की थी...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Metro begins in 9 cities including Delhi from today; Lockdown ends in Bihar; NCB will interrogate Riya for the second consecutive day


from Dainik Bhaskar /national/news/metro-begins-in-9-cities-including-delhi-from-today-lockdown-ends-in-bihar-ncb-will-interrogate-riya-for-the-second-consecutive-day-127693886.html
via

easysaran.wordpress.com

क्या हो रहा वायरल : सोशल मीडिया पर एक वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि रेलवे की सात फैक्ट्रियों को बेचने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इन फैक्ट्रियों में काम करने वाले 3.5 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। दावा है कि इन कर्मचारियों की जगह कॉन्ट्रेक्ट लेबर्स को नौकरी पर रखा जाएगा।

और सच क्या है ?

  • पड़ताल की शुरुआत में हमने ये पता लगाने की कोशिश की कि रेलवे की 7 फैक्ट्रियों के बिकने का दावा सबसे पहले कहां से आया? Deshabhimani वेबसाइट के एक लेख में ये दावा किया गया है।
  • जिस लेख में रेलवे की फैक्टरियों के बिकने का दावा है। उसमें किसी भी आधिकारिक सोर्स का जिक्र नहीं है। न ही किसी सूत्र का हवाला दिया गया है। इसी से खबर की सत्यता पर सवाल खड़े होते हैं।
  • अलग-अलग कीवर्ड सर्च करने से किसी भी विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट पर ऐसी खबर नहीं मिली । जिससे फैक्ट्रियों के बिकने वाले दावे की पुष्टि होती हो।
  • रेलवे के निजीकरण पर दैनिक भास्कर ने एक रिसर्च स्टोरी की है। इसके अनुसार, रेलवे के 5% हिस्से के निजीकरण को मंजूरी मिली है। दैनिक भास्कर की इस स्टोरी में 7 फैक्ट्रियों के बिकने का कोई जिक्र नहीं है।
  • केंद्र सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फेक बताया है। स्पष्ट है कि रेलवे के पूरी तरह निजीकरण होने और 3.5 लोगों की नौकरी जाने का दावा भी मनगढ़ंत है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fake News Exposes: Did Modi government sacking 3.5 lakh employees of railway by selling 7 factories ? This claim is fake


from Dainik Bhaskar /no-fake-news/news/fake-news-exposes-did-modi-government-sacking-35-lakh-employees-of-railway-by-selling-7-factories-this-claim-is-fake-127693574.html
via

easysaran.wordpress.com

कोविड-19 महामारी के दौरान शेयर बाजारों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी के दौरान घर के खर्च में योगदान देने तथा वेतन में कटौती और छंटनियों की वजह से महिलाएं अब शेयर बाजारों में रुचि ले रही हैं। इसके अलावा बैंकों की मियादी जमा (एफडी) पर ब्याज दरें कम हो रही हैं, जिसके मद्देनजर महिलाएं बचत के अन्य विकल्पों पर विचार कर रही हैं।

दिलचस्प तथ्य यह है कि इनमें से ज्यादातर महिलाएं पहली बार शेयर बाजारों में निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या गृहिणियों की है। शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के निदेशक शंकर वैलाया ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शेयर बाजारों में खुदरा भागीदारी बढ़ी है। यह बात महिलाओं पर भी लागू होती है। महिलाएं अब एफडी पर ब्याज में कटौती के मद्देनजर निवेश के अन्य विकल्पों पर विचार रही हैं।

ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनी अपस्टॉक्स ने कहा कि अप्रैल से जून, 2020 के दौरान महिलाओं द्वारा खोले गए खातों में इससे पिछली तिमाही की तुलना में 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इनमें से 70% महिलाएं पहली बार शेयर बाजारों में निवेश कर रही हैं। ब्रोकरेज कंपनी की महिला ग्राहकों में से 35% गृहणियां हैं। 74% महिला ग्राहक विशाखापत्तनम, जयपुर, सूरत, रंगा रेड्डी, नागपुर, नासिक, गुंटूर जैसे दूसरी और तीसरे श्रेणी के शहरों से हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar /national/news/amid-uncertainties-created-by-the-lockdown-housewives-have-increased-confidence-in-the-stock-market-with-35-of-women-in-new-accounts-127693845.html
via

easysaran.wordpress.com

गढ़ सरनाई गांव में दिहाड़ी मजदूर विकास को गनमैन मिलने और गार्ड को वापस लौटाने का रोचक मामला सामने आया है। दरअसल, श्रमिक को काला जठेडी नीरज बवाना गैंग के सदस्य के नाम से इंटरनेट कॉल कर 10 लाख रुपए रंगदारी और हत्या की धमकी मिली थी। इसलिए पुलिस ने मजदूर को गनमैन दे दिया।

पीड़ित ने यह आरोप लगाते हुए सुरक्षाकर्मी वापस कर दिया कि गनमैन ने पहली ही रात उनके परिवार को सोने तक नहीं दिया। वह रात भर शराब, सिगरेट और बीड़ी पीता रहा। बार-बार कार्बाइन लोड-अनलोड करता रहा। एसएचओ कमलजीत का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। दिहाड़ी मजदूर विकास ने बताया था कि 21 अगस्त को अनजान नंबर से कॉल आई थी।

विकास ने कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी थी। केस दर्ज कर सेक्टर-13/17 थाना पुलिस, साइबर सेल और सीआईए वन की टीम जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि विकास की शादी डेढ़ साल पहले सोनीपत की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। एक महीने पहले पत्नी सोनीपत अपने मायके चली गई। पुलिस को लगा कि पत्नी ने ही तो यह कॉल नहीं करवाई थी। इसलिए पुलिस ने उसे गनमैन दिया गया था।

अब कोई दूसरा सुरक्षाकर्मी लेने से भी कर दिया मना

विकास अगले दिन सुबह ही गनमैन को लेकर थाना सेक्टर-13/17 में पहुंच गया। गनमैन को वापस देते हुए कहा कि मैं दिहाड़ी मजदूरी करता हूं। गनमैन नहीं संभाल पाऊंगा। आरोप लगाया कि गनमैन ने पूरी रात उसे और उसके परिवार को सोने नहीं दिया। घर के बाहर बिठाए रखा। शराब पी। दो पैकेट सिगरेट और 4 बंडल बीड़ी के पी गया। बार-बार कार्बाइन को लोड-अनलोड करता रहा। उसे डर लग रहा था कि गलती से गोली चल गई तो जान चली जाएगी। उसने अब दूसरा भी कोई गार्ड लेने से मना कर दिया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar /national/news/the-guard-laborer-returned-for-protection-said-the-gunman-kept-on-drunkenly-and-rotating-his-arms-all-night-fearing-being-shot-127693795.html
via

Saturday, September 5, 2020

easysaran.wordpress.com

यह है नेशनल स्कूल के इंटर का छात्र भोला पंडित। कोरोना के कारण स्कूल बंद होने के बाद घर पर है। घर में ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल नेटवर्क नहीं मिला तो कई बार कक्षाएं छूट गईं। अंत में साइंस के छात्र भोला ने नेटवर्क के लिए नया उपाय निकाला। उसने खेत में 10 फीट ऊंची मचान बना डाली, ताकि नेटवर्क मिल सके।

अब भोला ऑनलाइन कक्षाएं इसी मचान पर बैठकर कर रहा है। वह झारखंड के दुमका जिले में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके घर में किसी के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है, इसलिए उसने दूसरों की मदद से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एंड्रॉयड फोन खरीदा है।

महाकाल का पूरा शिखर और गर्भगृह होगा स्वर्ण मंडित

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के शिखर को श्रीयंत्र आकार में आप पहली बार देख रहे हैं। महाकाल का पूरा शिखर व गर्भगृह स्वर्ण मंडित होगा। इसमें 250 किलो सोना लगने की संभावना है। धर्मशास्त्रियों का कहना है कि ऐसे मंदिर इसलिए बनाए जाते हैं कि मंदिर में प्रधान देवता के अलावा किसी अन्य देवता की स्थापना की जरूरत नहीं रहती।

स्मार्ट सिटी मिशन

महाकाल मंदिर के पीछे रुद्रसागर के आसपास नया महाकाल वन आकार ले रहा है। यहां करीब 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत के काम चल रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इनमें पब्लिक प्लाजा, कमल ताल, मुख्य प्रवेश द्वार, रुद्रसागर घाट, हेरिटेज वॉल, महाकाल कॉरिडोर तथा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा फेसिलिटी सेंटर-2 का निर्माण किया जा रहा है।

कंधे पर रसद लादकर पहुंचा रहे लोग

चीन से चल रहे विवाद के बीच लद्दाख स्थित पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे की प्रमुख चोटियों के कुछ अहम मोर्चों पर भारतीय सेना के जवानों ने झंडा गाड़ दिया है। इस इलाके के आसपास के ग्रामीण भारतीय जवानों की मदद कर रहे हैं। चुशुल गांव के करीब 60 लोग ब्लैक टॉप माउंटेन पर पानी और आवश्यक वस्तुएं ले जा रहे हैं। पहले भारतीय सेना ने प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को पोर्टर के रूप में काम पर रखा था।

इसके लिए उन्हें भुगतान किया जाता था। लेकिन अब लोगों ने सेना का साथ देने के लिए मुफ्त सेवा की पेशकश की है। आज पांचवें दिन लगातार चुशुल के लोगों ने अपनी सेवाएं दीं। सेना के ट्रक आधे रास्ते तक पानी ले जाते हैं। उसके बाद स्वयंसेवकों को ब्लैक टॉप माउंटेन के शीर्ष तक लगभग 3 से 4 किमी तक पानी और जरूरी सामान ले जाना पड़ता है। चुशुल गांव ब्लैक टॉप के सबसे निकट स्थित है।

कोरोना के चलते काम में देरी

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अब अगस्त 2022 तक बनकर तैयार होगा। पहले यह पुल साल 2020 के अंत तक पूरा होने की बात कही जा रही थी, पर लॉकडाउन के चलते देरी हो रही है। अब फिर निर्माण कार्य तेजी से चल पड़ा है। यह पुल रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच बनाया जा रहा है।

1.3 किमी लंबे रेल ब्रिज की नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है। यह 324 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। ब्रिज 17 केबल्स पर टिका होगा। अभी फ्रांस के तरन नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बना हुआ है। इस ब्रिज का सबसे ऊंचा खंभा 340 मीटर है।

तेज हवा के साथ हुई बारिश

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शाम के वक्त मौसम ने करवट ली। दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में कुछ जगहों पर हवा के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

चंडीगढ़-मनाली एनएच बंद

मंडी जिला के दवाड़ा नामक स्थान पर बीती रात को पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद हो गया। सुबह तक पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरते रहे और सुबह भी साढ़े 8 बजे भारी मात्रा में पत्थर गिरने से मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मौके पर औट थाना की पुलिस टीम तैनात है और मंडी से कुल्लू सारा ट्रैफिक वाया बजौरा डायवर्ट किया गया है।

प्रकृति प्रेमियों को लुभाती है सड़क

राजस्थान के धार जिले के बदनौर कस्बे से 8 किमी दूर बड़ाछ गांव के बाहर खड़ की धुनी के पहाड़ों के बीच से गुजरती सड़क। हरियाली की सुरंग की तरह नजर आती है। दोनों छोर पर घने पेड़ से करीब 50 फीट लंबी सुरंग प्रकृति प्रेमियों को लुभाती है। युवक यहां सेल्फी लेते हैं। दूर-दूर से प्री-वेडिंग सूट के लिए जोड़े यहां आते हैं।

दिन का तापमान 34 डिग्री पार

भोपाल में पिछले हफ्ते की तेज बारिश से तर शहर में लोग अब तीखी धूप और उमस से बेहाल हैं। दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 33 दिन बाद दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंचा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
If the network is not found in Jharkhand, then the 10 feet high scaffolding for online class will be ready by August 2022, the world's highest railway bridge over the Chenab River.


from Dainik Bhaskar /national/news/if-the-network-is-not-found-in-jharkhand-then-the-10-feet-high-scaffolding-for-online-class-will-be-ready-by-august-2022-the-worlds-highest-railway-bridge-over-the-chenab-river-127691032.html
via

easysaran.wordpress.com

(धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया) आम लोगों से दूर और चार दीवारी के अंदर जेल की दुनिया से आम आदमी अंजान रहता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट (प्रिजन स्टेटिस्टिक्स इंडिया 2019) हाल ही में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश की 1350 जेलों पर वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कुल 5,958 करोड़ रुपए खर्च हुए।

इसमें सिर्फ कैदियों पर किया गया कुल खर्च करीब 2060.96 करोड़ रुपए है। 2019 के अंत तक देश की जेलों में करीब 4.78 लाख से अधिक कैदी थे। इस तरह जेलों में बंद प्रति कैदी, प्रति दिन का खर्च करीब 118 रुपए रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न राज्य सरकारें जो पैसा खर्च करती हैं, वह मंजूर बजट खर्च से करीब 860 करोड़ रुपए कम रहा। जबकि कुल जेल कर्मचारियों में से महज आधे से कुछ ज्यादा के लिए ही आवास की सुविधा उपलब्ध है। कैदियों पर खर्च होने वाले अलग-अलग खर्चों में सबसे ज्यादा 986 करोड़ रुपए का खर्चा खाने का है।

24 करोड़ रुपए से ज्यादा कैदियों के ट्रेनिंग और एजुकेशन पर खर्च

इसके बाद करीब 89.48 करोड़ रुपए का खर्च दवाई का है। जबकि 24 करोड़ रुपए से ज्यादा कैदियों की ट्रेनिंग और एजुकेशन पर खर्च किया गया है। कैदियों के कपड़ों और कुछ चीजों पर 22.56 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसी तरह कैदियों की वेलफेयर एक्टिविटी पर 20.27 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए।

2019 तक 808 जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा

रिपोर्ट में बताया गया है कि दिसंबर 2019 तक 808 जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू हो चुकी थी। जेलों पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। बीते साल की तुलना में 2019-20 के दौरान करीब 675 करोड़ रुपए अधिक खर्च किए गए। देश की जेलों में कुल 60,790 अधिकारी-कर्मचारी हैं। जबकि करीब 27 हजार पोस्ट खाली हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रिपोर्ट में कैदियों और जेलों की स्थिति आंकड़ों और राज्य सरकारों की ओर से जारी आंकड़ों के जरिए बताई गई है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i5ANRt
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via