Saturday, September 26, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना के आंकड़ों से अब कुछ उम्मीद बंध रही है। बीते नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ है, जब नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान सिर्फ गुरुवार को नए संक्रमितों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही थी। बीते पांच में से तीन दिन टेस्टिंग 11 लाख से ज्यादा हुई, लेकिन संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार से कम ही रहा है।

तारीख नए केस ठीक हुए टेस्टिंग
18 सितंबर 92973 95515 881911
19 सितंबर 92574 94389 1206806
20 सितंबर 87395 92926 731534
21 सितंबर 74493 102075 933185
22 सितंबर 83362 89657 953683
23 सितंबर 86703 87459 1156569
24 सितंबर 85921 81142 1492409
25 सितंबर 85717 93327 1341535
26 सितंबर 88759 92359 987861

शनिवार को 88 हजार 759 संक्रमितों की पहचान हुए, जबकि 92 हजार 359 ठीक हो गए। 1124 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 59.90 लाख केस आ चुके हैं। 49.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, 94 हजार 534 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लाख 56 हजार 511 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट का सरकार से सवाल
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कोरोना वैक्सीन को लेकर शनिवार को केंद्र से एक सवाल किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘क्या केंद्र सरकार के पास कोविड-19 वैक्सीन की खरीददारी और डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए अगले एक साल में 80 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के लिए हैं? यह सवाल इसलिए, क्योंकि भारत में सभी के लिए वैक्सीन खरीदने और उसे बांटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को इतनी ही रकम की जरूरत होगी।’

कोरोना अपडेट्स

  • इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का दुबई ऑफिस में एक साथ कई कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। इससे दुबई में आईसीसी एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाली आईपीएल की टीमों पर असर पड़ सकता है।
  • पश्चिम बंगाल में 1 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत दे दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, ‘जतरास, प्ले, ओएटी, सिनेमा, म्यूजिकल और डांस कार्यक्रम और मैजिक शो को 1 अक्टूबर से 50 या इससे कम लोगों के साथ खोलने की अनुमति होगी।’
  • स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि देश में अब 110 कंपनियां पीपीई किट बना रही हैं। हर दिन पांच लाख से ज्यादा पीपीई किट बनाई जा रही हैं।
  • ओडिशा के बारगढ़ जिले में कोरोना की फर्जी वैक्सीन बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रह्लाद बिसी (32) ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है।
  • दुनिया में कोराना से जान गंवाने वालों की संख्या 9.90 लाख से ज्यादा हो गई है।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वह अभी उत्तराखंड की यात्रा पर हैं।
  • देश में अब तक 7 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 8.33% लोग संक्रमित मिले हैं। हर 10 लाख की आबादी में 50 हजार 803 लोगों की जांच हो रही है। इनमें 4200 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर पर कोरोना ने दस्तक दी है। शनिवार को उनके बेटे सुकर्ण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गृह मंत्री पिछले दिनों मास्क न पहनने के अपने बयान से चर्चा में आए थे। अगले दिन उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी थी। इसके बाद उसी दिन शाम को ग्वालियर और चंबल के दौरे पर वे फिर बिना मास्क के दिखे थे।

2. राजस्थान
शनिवार को कोरोना के 2045 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 1 लाख 26 हजार 775 हो गया है। वहीं, 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1426 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक 30.24 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। 1 लाख 59 हजार 94 लोग रिकवर भी हो चुके हैं।

3. बिहार
शनिवार को 1457 नए मरीज मिले। 1622 ठीक हो गए, जबकि पांच संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 77 हजार 355 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 63 हजार 132 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 336 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 886 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
शनिवार को 20 हजार 419 नए मरीज मिले। 23 हजार 644 संक्रमित ठीक हो गए। 430 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक संक्रमण के 13 लाख 21 हजार 176 केस आ चुके हैं। इनमें से 10 लाख 16 हजार 450 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 69 हजार 119 का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 35 हजार 191 लोग यहां जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
शनिवार को 4412 संक्रमितों की पहचान हुई। राहत की बात है कि प्रदेश में लगातार नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को यहां 6546 मरीज ठीक हुए। राज्य में रिकवरी रेट 83.64% हो गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 57 हजार 86 हो गई है। इसमें से 29 हजार 266 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 2629 मरीज प्राइवेट व 145 मरीज सेमी पेड अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-27-september-2020-127758025.html
via

easysaran.wordpress.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। यह इस कार्यक्रम की 69वीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री इस बार कोरोना महामारी और किसान बिल पर अपनी बात रख सकते हैं। संसद में पारित हुए किसान बिलों को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों में खासी नाराजगी है।

पिछले महीने देश की टॉय इंडस्ट्री को बेहतर बनाने पर जोर दिया था
पिछले महीने मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘कोरोना काल में देश कई मोर्चों पर एकसाथ लड़ रहा है। यह भी ख्याल आता है कि घर में रहने वाले बच्चों का समय कैसे बीतता होगा? मैंने कहीं पढ़ा कि खिलौने के संबंध में रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि खिलौना वही अच्छा होता है जो अधूरा हो। बच्चे उसे खेल-खेल में तैयार करें। ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री सात लाख करोड़ रुपए की है, लेकिन भारत की इसमें हिस्सेदारी काफी कम है।

खिलौना वो हो जिसे बचपन खेले भी, खिलखिलाए भी। अब कंप्यूटर गेम्स का दौर है। इनमें ज्यादातर की थीम भारतीय होती है। आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है। असहयोग आंदोलन के समय गांधीजी ने कहा था कि यह भारतीयों में आत्मविश्वास जगाने का आंदोलन है। ऐसा ही आत्मनिर्भर भारत आंदोलन के साथ भी है।’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
PM Narendra Modi Mann Ki Baat Live | PM Narendra Modi 69th Mann Ki Baat Today Speech Live News


from Dainik Bhaskar /national/news/pm-narendra-modi-mann-ki-baat-live-pm-narendra-modi-69th-mann-ki-baat-today-speech-live-news-127758017.html
via

easysaran.wordpress.com

अटल सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह (82) का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि वे राजनीति और समाज को लेकर अपने अलग तरह के नजरिए के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। भाजपा को मजबूत करने में भी उनका खासा योगदान था। मैं उनके साथ हुई चर्चाओं को हमेशा याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

प्लेन हाईजैक होने के बाद आतंकियों को लेकर कंधार गए थे

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सिंह कपड़ा मंत्री भी रहे। 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर IC-814 को हाईजैक करके अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था। यात्रियों को बचाने के लिए भारत सरकार को तीन आतंकी छोड़ने पड़े थे। जिन आतंकियों को छोड़ा गया था, उनमें मुश्ताक अहमद जरगर, अहमद उमर सईद शेख और मौलाना मसूद अजहर शामिल थे। इन आतंकियों को लेकर जसवंत ही कंधार गए थे। 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे। तब जसवंत ने ही अमेरिका से बातचीत की थी। 1999 में करगिल युद्ध के दौरान भी उनकी भूमिका अहम रही।

भाजपा से दो बार बाहर हुए

2012 में भाजपा ने उन्हें उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया, लेकिन, यूपीए के हामिद अंसारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अपनी किताब में जसवंत ने मुहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की। भाजपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। 2010 में उनकी वापसी हुई 2014 में उन्हें भाजपा ने लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया। उनकी बाड़मेर सीट से भाजपा ने कर्नल सोनाराम चौधरी को उतारा। इसके बाद जसवंत ने फिर भाजपा छोड़ दी। निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। इसी साल उन्हें सिर में चोट लगी। इसके बाद से जसवंत कोमा में ही थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Jaswant Singh, who was a minister in the Atal government, died at the age of 82, Modi said - he will be known for different kinds of politics


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HB35WQ
via

easysaran.wordpress.com

अटल सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह (82) का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि वे राजनीति और समाज को लेकर अपने अलग तरह के नजरिए के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। भाजपा को मजबूत करने में भी उनका खासा योगदान था। मैं उनके साथ हुई चर्चाओं को हमेशा याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

प्लेन हाईजैक होने के बाद आतंकियों को लेकर कंधार गए थे

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सिंह कपड़ा मंत्री भी रहे। 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर IC-814 को हाईजैक करके अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था। यात्रियों को बचाने के लिए भारत सरकार को तीन आतंकी छोड़ने पड़े थे। जिन आतंकियों को छोड़ा गया था, उनमें मुश्ताक अहमद जरगर, अहमद उमर सईद शेख और मौलाना मसूद अजहर शामिल थे। इन आतंकियों को लेकर जसवंत ही कंधार गए थे। 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे। तब जसवंत ने ही अमेरिका से बातचीत की थी। 1999 में करगिल युद्ध के दौरान भी उनकी भूमिका अहम रही।

भाजपा से दो बार बाहर हुए

2012 में भाजपा ने उन्हें उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया, लेकिन, यूपीए के हामिद अंसारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अपनी किताब में जसवंत ने मुहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की। भाजपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। 2010 में उनकी वापसी हुई 2014 में उन्हें भाजपा ने लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया। उनकी बाड़मेर सीट से भाजपा ने कर्नल सोनाराम चौधरी को उतारा। इसके बाद जसवंत ने फिर भाजपा छोड़ दी। निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। इसी साल उन्हें सिर में चोट लगी। इसके बाद से जसवंत कोमा में ही थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Jaswant Singh, who was a minister in the Atal government, died at the age of 82, Modi said - he will be known for different kinds of politics


from Dainik Bhaskar /national/news/jaswant-singh-who-was-a-minister-in-the-atal-government-died-at-the-age-of-82-modi-said-he-will-be-known-for-different-kinds-of-politics-127757992.html
via

easysaran.wordpress.com

अनुष्का पर गावस्कर की टिप्पणी कंगना को नागवार गुजरी। मगर उन्होंने एक्ट्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब मुझे हरामखोर कहा गया तब आप चुप थीं। उधर, भाजपा ने नई कार्यकारिणी बनाई लेकिन राम माधव को जगह नहीं दी। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. भारतीय वायु सेना राजस्थान, हरियाणा और बिहार में रिक्रूटमेंट रैली निकालेगी। इस लिंक पर https://airmenselection.cdac.in/CASB/ रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

2. IPL में आज किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

3. JEE एडवांस्ड 2020 परीक्षा आज देशभर के 1150 केंद्रों में होगी।

4. मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज लोगों से सुझाव मांगेंगे।

5. इस साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन पेरिस में आज से शुरू होगा।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट की बात कबूली

NCB ने दीपिका पादुकोण से साढ़े पांच घंटे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने ड्रग्स चैट की बात कबूल की है। इसी मामले में श्रद्धा कपूर से 6 घंटे और सारा अली खान से भी NCB ने पांच घंटे पूछताछ की। दोनों एक्ट्रेसेस ने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया है।

-पढ़ें पूरी खबर

2. अनिल अंबानी बोले- परिवार और पत्नी मेरा खर्च उठा रहे

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि वह (अंबानी) गहने बेचकर वकीलों की फीस चुका रहे हैं। उनका खर्च परिवार और पत्नी उठा रहे हैं। चीन के तीन सरकारी बैंकों से लोन लेने के मामले में अनिल अंबानी पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंदन की हाईकोर्ट में पेश हुए थे।

-पढ़ें पूरी खबर

3. अब मथुरा में शाही मस्जिद को हटाने की मांग

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का मामला स्थानीय कोर्ट में पहुंचा है। इसमें 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करते हुए स्वामित्व मांगा गया है। और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की गई है। हालांकि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव का कहना है कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।

-पढ़ें पूरी खबर

4. एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी से ग्राउंड रिपोर्ट

मुंबई के धारावी में अब तक 3 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जून में यहां कोरोना पर कंट्रोल हो गया था। दस दिन से मरीज फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। 'धारावी मॉडल' की दुनियाभर में तारीफ हो रही थी, तो अचानक क्या हुआ कि यहां दोबारा कोरोना ब्लास्ट हो गया? पढ़िए इस ग्राउंड रिपोर्ट में।

-पढ़ें पूरी खबर

5. विराट का खेल खराब हुआ, ट्रोलर्स ने अनुष्का को निशाना बनाया

विराट कोहली की टीम आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से हार गई। लेकिन, इसका ठीकरा एक बार फिर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के सिर फूटा। वैसे यह पहली बार नहीं हुआ। जब-जब विराट का खेल मैदान में खराब हुआ, ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को ही निशाना बनाया है।

-पढ़ें पूरी खबर

6. कोविड में चुनाव कैसे करवाते हैं, दक्षिण कोरिया और ताइवान ने दिखाया

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 मरीजों को घर बैठे वोटिंग और पीपीई सूट्स के विकल्प मिले। ताइवान में महामारी के बीच चुनाव हुए तो वहां वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वीडियो जारी किए गए। अब भारत-अमेरिका की बारी है; जानिए दोनों देशों से मिला सबक हम कैसे आजमाएंगे?

-पढ़ें पूरी खबर

अब 27 सितंबर का इतिहास

1290: चीन में चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।

1833: महान समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय का निधन।

1932: मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा का जन्म हुआ।

1998: सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।

अब जिक्र महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का, जिन्होंने 1905 में आज ही के दिन e=mc स्क्वेयर का सिद्धांत पेश किया था। पढ़ें, इक्वेशन के जरिए उन्हीं की कही एक बात...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Kangana's new pang now with Anushka; Ambani paying the fees of lawyers by selling jewelry; Ram Madhav not included in BJP's new team


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30b1g9s
via

easysaran.wordpress.com

आज दो अहम दिन है। पहला, वर्ल्ड टूरिज्म डे। दूसरा, डॉटर्स डे। दोनों का ही अपना महत्व है। वहीं, भारत के राजनीतिक और न्यायपालिका के इतिहास में भी दो महत्वपूर्ण घटनाक्रम आज ही के दिन हुए थे।

सबसे पहले बात, वर्ल्ड टूरिज्म डे की

  • कोरोनावायरस की मार जिस सेक्टर पर सबसे ज्यादा पड़ी है, वह टूरिज्म सेक्टर है। इस साल वर्ल्ड टूरिज्म डे न केवल संस्कृति और विरासत को सहेजने और प्रोत्साहित करने में ट्रेवल सेक्टर का महत्व भी रेखांकित कर रहा है। इस साल यह टूरिज्म इंडस्ट्री के भविष्य पर दोबारा सोचने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। यूएन वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन (UNWTO) के अनुसार कोविड-19 की वजह से टूरिज्म से जुड़े 100 से 120 मिलियन जॉब्स सीधे-सीधे प्रभावित हुए हैं। टूरिज्म में आया निगेटिव इम्पैक्ट ही है कि यूएन कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट ने ग्लोबल जीडीपी में 1.5 से 2.8% की गिरावट का अनुमान लगाया है।
  • 1970 में 27 सितंबर को ही यूएन में UNWTO के नियमों को मंजूरी दी थी। यह ग्लोबल टूरिज्म के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि थी। इसी दिन को यादगार बनाने के लिए 1980 से हर साल पूरी दुनिया में 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य टूरिज्म के प्रति जागरुकता बढ़ाना है ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य प्रदान किए जा सके।

आज डॉटर्स डे भी...

  • कुछ समय पहले तक भारत में बेटे की चाहत बहुत ज्यादा होती थी। बालिका भ्रूण हत्या की शिकायतें भी तेजी से बढ़ रही थी। तब लड़कियों से भेदभाव के खिलाफ और लैंगिक समानता के मुद्दे पर जागरुकता बढ़ाने के लिए डॉटर्स डे मनाया जाने लगा। आम तौर पर लड़कियों को समर्पित यह दिन सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस साल 27 सितंबर को भारत में डॉटर्स डे मनाया जाएगा। यूएस, यूके, कनाडा और जर्मनी समेत कुछ और देश हैं जो डॉटर्स डे मनाएंगे। कुछ देशों में 25 सितंबर को कुछ देशों में 1 अक्टूबर को भी डॉटर्स डे मनता है। इसकी शुरुआत कब हुई, कोई नहीं जानता। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया की वजह से इसका चलन तेजी से बढ़ा है।

दो साल पहले, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पति परमेश्वर नहीं है!

  • सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में एडल्टरी (व्यभिचार) को अपराध बताने वाले कानून को रद्द कर दिया। उस समय के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच जजों वाली बेंच ने आईपीसी के सेक्शन 497 को अवैध करार दिया। जस्टिस मिश्रा ने कहा कि हमारे लोकतंत्र की खूबी ही मैं, तुम और हम की है। एडल्टरी चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अपराध नहीं है। यह शादियों में परेशानी का नतीजा हो सकता है उसका कारण नहीं। इसे अपराध कहना गलत होगा। फैसले में यह भी कहा गया कि पति अपनी पत्नी का आका नहीं हो सकता।

इतिहास में आज के दिन को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है...

  • 1290ः चीन में चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
  • 1760ः मीर कासिम ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद से बंगाल के नवाब बने।
  • 1825ः इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
  • 1833ः महान समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय का निधन।
  • 1871ः सरदार वल्लभ भाई पटेल के बड़े भाई एवं स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म।
  • 1905ः महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने ई=एमसी स्क्वेयर का सिद्धांत पेश किया।
  • 1958ः मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1961ः सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
  • 1996ः तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया।
  • 2001: केंद्र सरकार ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) को प्रतिबंधित किया। इसे लेकर लखनऊ में हिंसा भड़की और चार लोगों की मौत हुई।
  • 2014: अभिनेत्री से राजनेता बनीं तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को 18 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने दोषी माना और चार साल की जेल की सजा सुनाई।
  • 2015: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेन होजे से कैलिफोर्निया की यात्रा खत्म कर लौटे। इस दौरान उन्होंने भारत को अगली सिलिकन वैली बनाने का वादा किया था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for September 27th/ What Happened Today | World Tourism Day Why The World Tourism Day Celebrated Every Year on September 27 | Why Daughter's Day celebrated What is Daughter's Day Daughter's Day Quotes | Jayalalitha sentenced in 18-year-old corruption case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i78C3Y
via

easysaran.wordpress.com

कोविड-19 की वजह से ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री को जोरदार झटका लगा है। अलग-अलग सर्वे, स्टडी रिपोर्ट्स दुनिया की सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर इसके प्रतिकूल असर की बात कर रही हैं। इसके बाद भी इंडस्ट्री के कुछ एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि कोविड-19 एक स्पीडब्रेकर है।

यूएन वर्ल्ड टूरिज्म डे से दो दिन पहले जॉब्स वेबसाइट इंडीड ने कहा कि कई यूरोपीय देशों में टूरिज्म से जुड़े जॉब्स में 25% तक की गिरावट आई है। इंडीड की रिपोर्ट के मुताबिक टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी से जुड़ी जॉब पोस्टिंग्स और सर्च में करीब 40% तक की गिरावट आई है।

यूनाइटेड नेशंस ने कहा कि टूरिज्म सेक्टर के भविष्य पर दोबारा विचार करने का वक्त आ गया है। इसमें यह भी देखना होगा कि अपने सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के जरिए यह सेक्टर किस तरह टिकाऊ विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अपना योगदान दे सकता है।

वहीं, पिछले साल यानी ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉम्पिटिटिवनेस रिपोर्ट 2019 में छह रैंकिंग की छलांग लगाकर 40वें से 34वें स्थान पर पहुंचे भारत में भी हालात बहुत अच्छे नहीं है। 2019 में इस सेक्टर ने भारत में कुल जॉब्स के 12.75% का प्रतिनिधित्व किया और 8.75 करोड़ नए जॉब्स उपलब्ध कराए। लेकिन, छह महीने के लॉकडाउन ने ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है। इससे इस सेक्टर के लिए खड़े रहना मुश्किल हो रहा है।

अतुल्य भारतः स्वागत के लिए हो रहा है तैयार

  • भारत में यह सेक्टर अब धीरे-धीरे खुलने लगा है। उत्तराखंड ने पहल करते हुए टूरिज्म के लिए जाने वालों के लिए कोविड-निगेटिव सर्टिफिकेट की आवश्यकता खत्म कर दी है। उन्हें राज्य में आने से पहले सिर्फ वेब पोर्टल https://ift.tt/2SrsGUE पर रजिस्टर करना होगा।
  • अनलॉक 4.0 के तहत सितंबर से लोगों को देश में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ई-पास की आवश्यकता खत्म कर दी गई है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर अधिक से अधिक गतिविधियों को दोबारा शुरू किया जा सकता है। इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट मूवमेंट पर कोई प्रतिबंध नहीं रह गया है।

भारत में 1.25 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

  • केअर रेटिंग्स की एक स्टडी के मुताबिक, कोविड-19 इंफेक्शन और भारतीय टूरिज्म इंडस्ट्री को 1.25 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। ट्रैवल से जुड़े प्रतिबंधों और लॉकडाउन की वजह से इसका इम्पैक्ट बढ़ गया।
  • फिक्की ने जून में ट्रैवल एंड टूरिज्म रिपोर्ट जारी की। यह कहती है कि भारत में इस सेक्टर को 16.7 बिलियन डॉलर को नुकसान हुआ है। करीब पांच करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। भारत में एविएशन सेक्टर को 11.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ और करीब 29 लाख नौकरियां खतरे में हैं।
  • भारतीय होटल उद्योग को भी महामारी का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ और अनुमानित नुकसान 6.3 बिलियन डॉलर रहा। यह नुकसान बढ़कर 14 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। इसमें संगठित और असंगठित सेग्मेंट के होटल्स और एकमोडेशन शामिल हैं।
  • हालांकि, यह रिपोर्ट भविष्य के लिए बहुत ही उज्ज्वल तस्वीर पेश कर रही है। इसके मुताबिक, 2019 में डोमेस्टिक टूरिस्ट की सेग्मेंट में हिस्सेदारी 83% थी, जो 2028 तक बढ़कर करीब 89% तक पहुंच जाएगी। यानी विदेशी टूरिस्ट पर निर्भरता कम हो जाएगी।

दुनियाभर में 10 करोड़ नौकरियां खतरे में

अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट्स में पूरी दुनिया में ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री को 2.7 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। करीब 10 करोड़ नौकरियां खतरे में बताई हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक एविएशन सेक्टर को ही करीब 314 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ और करीब 2.5 करोड़ नौकरियां खतरे में आ गई हैं।

इन 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ

  1. मालदीव्सः हिंद महासागर में भारत और श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मालदीव्स पूरी दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करता है। मालदीव्स की जीडीपी में टूरिज्म इंडस्ट्री की हिस्सेदारी 38.92% है।
  2. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्सः कैरेबियन सी के नौ द्वीपों का यह समूह पुअर्तो रिको से 64 किमी पूर्व में है। 19 मार्च से विदेशी पर्यटकों के आने पर पाबंदी है। यहां जीडीपी में टूरिज्म की हिस्सेदारी 32.96% है।
  3. मकाऊ: चीन के इस स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन ने चीन से नजदीकी की वजह से शुरुआत में ही कोरोना के मामले दर्ज हुए थे। यहां जीडीपी में 28.05% हिस्सेदारी टूरिज्म की है।
  4. अरुबा: यह कैरेबियन में डच आइलैंड है। यहां सिर्फ 101 कोरोना केस रिकॉर्ड हुए हैं। जून में कोई केस नहीं आया। यहां जीडीपी का 27.64% टूरिज्म से आता है।
  5. वनुआतु: यह आइलैंड प्रशांत महासागर के दक्षिण में है। 26 मार्च को सीमा ब्लॉक कर दी थी और फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाए थे। आइलैंड की जीडीपी में टूरिज्म की हिस्सेदारी 18.16% है।
  6. कैप वर्डे: यह एटलांटिक ओशन का आइलैंड है। यहां जीडीपी में टूरिज्म की हिस्सेदारी 17.66% है। यहां 800 केस दर्ज हुए। 30 जून से यहां फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू हो गई है।
  7. सेंट लुसियाः यह कैरेबियन सी का आइलैंड है। यहां 20 कोविड पॉजिटिव केस आए हैं। 4 जून से कुछ शर्तों के टूरिज्म खोला है। यहां टूरिज्म की जीडीपी में हिस्सेदारी 15.61% है।
  8. बेलिज: इस कैरेबियाई देश में जीडीपी में टूरिज्म की हिस्सेदारी 14.95% है। बेलिज में 22 कोविड पॉजिटिव केस रजिस्टर हुए। एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स के साथ ही क्रूज ट्रिप्स फिलहाल बंद है।
  9. फिजी आइलैंड्सः दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित इस देश में 20 से कम केस आए हैं। देश की सीमा 25 मार्च से बंद थी। जीडीपी में टूरिज्म की हिस्सेदारी 14.09% है।
  10. माल्टाः यह यूरोपीय देश है। यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। यहां 600 केस दर्ज हुए हैं। आइलैंड के टूरिज्म की जीडीपी में 14.08% हिस्सेदारी है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
World Tourism Day 2020: Impact Of Novel Coronavirus Disease (COVID-19) On Domestic Travel And Indian Tourism Industry


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kOHl8a
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via