Saturday, October 17, 2020

easysaran.wordpress.com

‘का हो? का होई एमरी? का बुझाता? नीतीश फेरू मुख्यमंत्री बनिहें की नाहीं’… अखबार का पन्ना फाड़ के बनाई गई प्लेट में अभी-अभी चूल्हे से निकली खुरमा मिठाई डालते हुए 40-45 साल के व्यक्ति ने सामने वाले सज्जन से सीधा सवाल पूछा! आरा जिले का खुरमा वैसे ही काफी फेमस है। नहीं जानते हैं तो गूगल कर लीजिए। मौका मिले तो छेना की इस सूखी मिठाई का स्वाद जरूर लीजिए। आप ‘वाह’ बोले बिना नहीं रह सकेंगे। रामसुभग सिंह कहते हैं कि उन्होंने तो कितनी ही बहसों को इसी खुरमा के स्वाद के साथ शुरू होते और नतीजे पर पहुंचते देखा है।

असल में सवाल जिनकी तरफ उछाला गया था, वो हौले से मुस्कुरा के रह गए। कुछ बोले नहीं। लेकिन, उनके बगल में प्लास्टिक के छोटे कप में चाय सुड़क रहे एक लड़के से रहा नहीं गया- बोला, ‘व्यक्ति त अच्छा बारन नीतीश। कामो ठीके-ठाक भइल ह। सड़क बनल। आज बिजली रहता, लेकिन 15 साल बहुत होला जी। इतना दिन में तो बच्चा जवान हो जाता है। एहिला कभी-कभी लगता कि परिवर्तन आवे के चाही अबकी।’

बिहार की कई खासियतों में से एक तो यही है कि यहां बात शुरू हुई तो बहुत आगे तक जाती है। कोई भी बात बीच में ही खत्म नहीं होती है। खासकर जब चुनाव का मौसम हो तो बातें रबर की तरह लमरती हैं, यहां। और मामला जब सांस्कृतिक-राजनीतिक नजरिए से ऐतिहासिक विरासत रखने वाले भोजपुर इलाके का हो तो फिर बात ही अलग हो जाती है।

ये बातचीत आरा से सासाराम जाने के रास्ते की है। जगह का नाम है दुल्हिनगंज। कस्बाई बाजार है। बाजार की अधिकतर दुकानें फूस की हैं। चाय, समोसा और मिठाई से लेकर साज श्रृंगार तक की दुकानें हैं। पान की गुमटियां भी हैं। हम एक मिठाई की दुकान में पहुंचे हैं। इरादा तो सिर्फ चाय पीने का था, लेकिन खुरमा की लज्जत के साथ चाल रही बहस ने दुकान पर बैठने को मजबूर कर दिया।

नौजवान की बात समाप्त होते ही करीब 70 साल के बुजुर्ग चाय का कप नीचे रखते हुए बोले, ‘राजनीति में बहुत गिरावट आई है बाबू। मैं तो तमाम चुनाव देख चुका हूं। कई सरकारों को देख चुका हूं। आज जैसी अवसरवादिता कभी नहीं थी। नीतीश से लेकर तेजस्वी तक सब केवल सत्ता में आने के लिए मेहनत कर रहे हैं। राजनीति से सेवाभाव का ह्रास हो गया है।’

शायद वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति को इतनी गम्भीर टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। सभा थोड़ी देर के लिए शांत हो गए। बुजुर्ग से पहले अपनी बात कह रहे लड़के ने धीरे से कहा, ‘बतवा त सही कह रहे हैं आप, बाबा। गिरावट त आई है। नेताओं में भी और जनता में भी। देखिए ना, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार त मुखिया के स्तर पर हो रहा है। लूट मची है। बोरा में पैसा बटोर रहा है मुखिया सब।’

एक पल को ऐसा लगा कि दुल्हिनगंज बाजार की इस राजनीतिक चर्चा का रुख बदल चुका है, लेकिन अभी-अभी दुकान में दाखिल हुआ नौजवान अचानक मोर्चा सम्भालता दिखा। राजनीतिक शुचिता की तरफ जाती बहस में जैसे हस्तक्षेप करते बोला, ‘हर समय ऐसा ही था। कभी भी सतयुग नहीं था। अफसोस मत कीजिए। चुनाव परिणाम के बाद असल अफसोस त नीतीश जी करेंगे। बीजेपी ने अपने चिराग से उन्हें नागपाश में डाल दिया है।’

थोड़ी देर पहले राजनीति में आई गिरावट पर अपनी बात रखने वाले बाबा मुस्कुराए और दुकान से बाहर निकलते हुए बोले, ‘देखत रहीं। ऊ त समय बताई कि के पछताई और के मिठाई खाई, लेकिन नीतीश के हल्के में लेवे के गलती ना करे केहू। लालू यादव कहले बारन कि एकरा पेट में दांत है।’ लालू यादव से पहले, बहुत पहले घाघ कहले हतन- ई ना जनिह जे घाघ निर्बुद्धि। सब कोई कुछ ना कुछ बोल रहल बा। एकगो खाली नीतीशे है, जे घाघ बनल बइठल है।’

इस बयान के बाद बस थोड़ी मुस्कुराहट और थोड़ी खुसुर-पुसर सी ही हुई है। समझा जा सकता है कि यह बाबा की उम्र और अनुभव का सम्मान है। मैं भी बहस का सिरा वहीं छोड़कर आगे बढ़ गया हूं। इस बहस ने भी एक तस्वीर तो दिखाई ही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tejashwi Yadav Nitish Kumar; Bihar Election 2020 | Dinara Gaya Dulhinganj Locals Voters Political Debate On Tejashwi Yadav Nitish Kumar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37gApwV
via

easysaran.wordpress.com

बात आज से करीब 30 साल पुरानी है। बुलंदशहर में रहने वाली कृष्णा यादव का परिवार रोड पर आ चुका था। पति ने गाड़ी का बिजनेस शुरू किया था, जो चला नहीं। हालात ऐसे हो गए कि जिस घर में रह रहे थे वो तक बेचना पड़ा। ये सब तब हुआ जब कृष्णा के तीन छोटे-छोटे बच्चे थे। आज कृष्णा यादव चार कंपनियों की मालकिन हैं, जिनका सालाना टर्नओवर 4 करोड़ से भी ज्यादा है। जानिए रोड पर आने के बाद आखिर उन्होंने कैसे ये सब किया।

पति को 500 रुपए उधार लेकर दिल्ली भेजा था
जब बुलंदशहर में हमारा घर बिक गया तो मैंने तय किया हम ये शहर ही छोड़ देंगे। क्योंकि, अगर वहां रहते तो हर कोई यही पूछता कि तुम्हारी ऐसी हालत कैसे हो गई। कितने लोगों को जवाब देते। बार-बार ये सुनते तो पूरी तरह टूट जाते। इसलिए मैंने पति से कहा कि आप दिल्ली जाओ और वहां कुछ काम ढूंढो। हम कहीं भी खेती-मजदूरी करके जिंदगी बिता लेंगे। पति के पास दिल्ली जाने के भी पैसे नहीं थे, तो मैंने एक रिश्तेदार से पांच सौ रुपए उधार लेकर उन्हें दिल्ली भेजा।

कृष्णा बताती हैं- पति वहां तीन महीने तक घूमते रहे, लेकिन उन्हें कोई काम ही नहीं मिला। तीन महीने बाद मैं भी अपने तीनों बच्चों को लेकर दिल्ली उनके पास चली गई। कहीं काम नहीं मिल रहा था तो हमने सोचा कि किसी से किराये पर खेत ले लेते हैं और खेती करते हैं। क्योंकि, हम दोनों ही किसान परिवार से थे। मैं कभी स्कूल नहीं गई, लेकिन बचपन से मां-दादी के साथ खेतों में खूब काम किया।

कृष्णा यादव ने इस तरह एक छोटे से स्टॉल से शुरुआत की थी। उन्होंने अपने साथ आसपास की कई महिलाओं को भी जोड़ लिया था।

काम नहीं मिला तो सब्जियां उगाना शुरू कीं
हमने नजफगढ़ में किराये पर थोड़ी जमीन ले ली और वहां सब्जियां उगाने लगे। गाजर, मूली, धनिया खूब होने लगीं और सब्जियां बिकने लगीं, जिससे हमारी थोड़ी बहुत कमाई शुरू हुई। सब्जियां इतनी होती थी कि कई बार तो रखे-रखे ही खराब हो जाती थीं। एक बार मैंने दूरदर्शन पर कृषि दर्शन नाम का प्रोग्राम देखा। उसमें किसानों की आय बढ़ाने के कई तरीके बताए जाते थे। उसी में अचार की खेती का जिक्र हुआ था।

उस प्रोग्राम को देखने के बाद मेरे मन में आया कि क्यों न जो सब्जियां बच रही हैं, उनसे अचार तैयार कर बेचा जाए। गांव में हमारे घरों में बचपन से अचार बनता रहा है। मैंने पति से कहा कि आप पता करो कि यहां सरकार कोई ट्रेनिंग करवाती है क्या, जहां मैं अच्छे से अचार बनाना सीख सकूं।

उन्होंने खोजबीन की तो पता चला कि कृषि विज्ञान केंद्र में कोई भी बेरोजगार जाकर नि:शुल्क ट्रेनिंग ले सकता है। सेंटर उजवा नाम की जगह पर था। मैं तुरंत वहां पहुंच गई और बताया कि मुझे अचार बनाने की ट्रेनिंग लेना है। वहां से मैं अचार-मुरब्बा बनाना सीख गई। इसके बाद घर में अचार बनाना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा- शुरू में दो-दो किलो बनाया, लेकिन अचार बिक नहीं रहा था। पति दुकानों पर लेकर गए तो उन्होंने कहा कि हम खुला अचार नहीं खरीदते। वो घर आ गए और उन्होंने गुस्सा भी किया कि अच्छी-खासी सब्जी बिक रही थी, ये अचार के चक्कर में सब्जी भी खराब हो गई। फिर मैंने सोचा क्यों न हम खेत के पास में रोड से ही सब्जियां और अचार बेचें।

मैंने पति को कहा कि आप सड़क किनारे टेबल लगाओ। मैं ताजी सब्जियां आपको दूंगी और वहीं आप अचार भी रखना। बहुत से लोग सड़क से निकलते हैं, हम उन्हें बेचेंगे। उन्होंने ऐसा ही किया। हमने राहगीरों के लिए दो मटके भी रखे। यह बात 90 के दशक की है। तब उस रोड पर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं हुआ करती थी।

जो लोग सब्जियों के लिए रुकते थे, हम उन्हें थोड़ा सा अचार सैंपलिंग के लिए देते थे। उनसे कहते थे कि अच्छा लगे तो फिर आप ऑर्डर दीजिएगा।

शुरू में इस तरह से वे अपने प्रोडक्ट्स बेचा करती थीं, अब उनकी चार कंपनियां हैं। जिनमें सैकड़ों कर्मचारी हैं।

जो लोग सब्जियां खरीदते थे, उन्हें टेस्ट के लिए अचार देते थे
कृष्णा बताती हैं- धीरे-धीरे लोग अचार का ऑर्डर देने लगे। मैं अकेली ही अचार तैयार करती थी। सारे मसाले सिलबट्टे में तैयार करती थी। क्योंकि, इतने पैसे नहीं थे कि चक्की में कुछ पिसवा सकें। बच्चे स्कूल से आते थे तो उन्हें भी इसी काम में लगा लेती थी। पति टेबल पर ग्राहकों को देखते थे। यह सिलसिला पांच साल तक चलते रहा। टेबल से ही हमें बुकिंग मिलती थी।

सब्जियां हम खेत में उगाते थे और अचार घर में ही पूरा तैयार करते थे। इससे घर भी अच्छे से चलने लगा और पैसे भी आने लगे। फिर धीरे-धीरे इधर-उधर की दुकानों पर भी थोड़ा बहुत माल जाने लगा। स्थिति संभलने के बाद पति ने फूड डिपार्टमेंट में लाइसेंस के लिए अप्लाई किया और हमें लाइसेंस मिल गया।

"लाइसेंस मिलने के बाद हमने श्री कृष्णा पिकल्स की शुरूआत की। एक दुकान किराये से ली। हम वहां से पैकिंग वाला अचार बेचने लगे। मैंने आसपास रह रही महिलाओं को भी साथ जोड़ लिया था। उन सबको अचार बनाने की ट्रेनिंग दी। धीरे-धीरे हमारा काम बढ़िया चलने लगा।

आज हमारी चार कंपनियां हैं। दो हरियाणा में हैं और दो दिल्ली में हैं। चार करोड़ रुपए से ज्यादा का टर्नओवर है। अचार के साथ ही मसाले, जूस, तेल, आटा भी हम तैयार करते हैं। सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। मुझे किसान सम्मान से लेकर नारी शक्ति पुरस्कार तक मिल चुका है।"

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज हस्तियां उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं।

सपना पूरा जरूर होता है
जो लोग खुद का कुछ करना चाहते हैं, उन्हें यही सलाह देना चाहती हूं कि यदि कोई सपना देखा है तो उसके पीछे पड़े रहो। हार मत मानो। मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं। लेकिन, मैंने बचपन से टीवी पर आने का सपना देखा था। अपने इस काम की बदौलत कई दफा टीवी पर आ चुकी हूं। मेरे कई प्रोग्राम आते हैं। कई जगह मुझे बुलाया जाता है। ये सब आप भी अपनी दम पर हासिल कर सकते हैं, बस कदम बढ़ाने की देर है।

ये भी पढ़ें

25 हजार इंवेस्ट कर बिजनेस शुरू किया, लेकिन फायदा नहीं हुआ, फिर ग्राहकों ने ही बताया क्या बेचो; अब महीने की 35 हजार कमाई

बाराबंकी के सरकारी टीचर ने छुट्टी लेकर, फल-सब्जियों की खेती शुरू की, सालाना एक करोड़ हो रही है कमाई

नौकरी छोड़ी, रेस्टोरेंट बंद हुआ और बचत खत्म हो गई, फिर आया ऐसा आइडिया, जिसके दम पर हो रही लाख रुपए महीने की कमाई



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कृष्णा यादव ने साबित कर दिया कि, शुरूआत भले ही छोटी हो लेकिन कोशिशें इमानदारी से की जाएं तो सफलता मिलकर रहती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k9I4kq
via

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोनावायरस के मरीजों का आंकड़ा 74.92 लाख हो गया है। आज यह 75 लाख के पार हो जाएगा। अब तक 65.94 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.14 लाख जान गंवा चुके हैं। शनिवार को 1031 संक्रमितों की मौत हो गई। 2 अक्टूबर के बाद पहली बार एक दिन में मौत का आंकड़ा 1000 के पार गया।

हालांकि, राहत की बात है कि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या आठ लाख से नीचे आकर 7.83 लाख पर पहुंच गई है। यह पिछले महीने 16 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर पहुंची थी। शनिवार को 61 हजार 893 केस आए, 72 हजार 583 मरीज ठीक हो गए।

पूरी दुनिया तक वैक्सीन पहुंचाने के प्रयास करने होंगे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोनावायरस की स्थिति और वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, ''अभी बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों से वैक्सीन के ट्रायल के लिए समझौते हुए हैं। लेकिन, हमें केवल यहीं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करना होगा कि वैक्सीन आने पर पूरी दुनिया को इसका फायदा मिल सके।''

कोरोना अपडेट्स

  • महाराष्ट्र सरकार ने दशहरा से जिम और फिटनेस सेंटर फिर खोलने की मंजूरी दे दी है। मार्च से ही कोरोना संकट को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया था।
  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए 238 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इससे राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी।
  • भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। 16 सितंबर को रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड और डॉ. रेड्‌डी के बीच भारत में स्पुतनिक वी के ट्रायल और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर सहमति बनी थी।
  • मिजोरम में शनिवार को संक्रमण का कोई नया मामला नहीं सामने आया। जबकि पहले से बीमार चल रहे 4 मरीज ठीक हो गए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में शनिवार को 1222 नए मरीज मिले, 1434 लोग ठीक हुए और 18 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 59 हजार 158 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 13 हजार 698 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 42 हजार 707 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2753 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 26.5 हजार लोगों की जांच हुई।

2. राजस्थान
शनिवार को राज्य में 1992 नए मरीज मिले, 2106 लोग ठीक हुए और 12 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 71 हजार 281 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 21 हजार 255 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 48 हजार 291 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से 1735 लोगों की जान जा चुकी है।

3. बिहार
राज्य में संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1 हजार के करीब पहुंच गया है। अब तक 990 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 9 संक्रमितों ने पिछले 24 घंटे के अंदर दम तोड़ दिया। शनिवार को 1173 नए मरीज मिले, 1259 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 3 हजार 60 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 10 हजार 554 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 91 हजार 515 लोग ठीक हो चुके हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में शनिवार को 79.4 हजार लोगों की जांच हुई। इनमें 10 हजार 259 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटे में 14 हजार 238 लोग रिकवर हुए और 250 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 15 लाख 86 हजार 321 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 85 हजार 486 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 58 हजार 606 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 41 हजार 752 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में शनिवार को 2725 नए मरीज मिले, 3528 लोग रिकवर हुए और 40 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 52 हजार 660 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 34 हजार 420 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 11 हजार 611 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 6629 मरीजों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-18-october-2020-127825265.html
via

easysaran.wordpress.com

सीरम इंस्टीट्यूट (एसएसआई) ने कहा कि वह दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन के 30 करोड़ डोज बना लेगा। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डाॅ. सुरेश जाधव ने कहा कि डीसीजीआई से लाइसेंस मिलते ही टीके लॉन्च कर दिए जाएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रेजेनेका के साथ मिलकर वैक्सीन बना रहा है। डॉ. जाधव ने कहा कि सीरम 5 अलग-अलग उत्पादों पर काम कर रहा है। जो डोज बनेंगे, उनमें से आधे भारत व आधे मिलिंडा-बिल गेट्स की संस्था गैवी के जरिए गरीब देशों की मदद के लिए भेजे जाएंगे।

रूसी वैक्सीन के ट्रायल की सिफारिश: सीडीएससीओ की एक्सपर्ट कमेटी ने भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-5 के दूसरे चरण के ट्रायल की सिफारिश की है। दो दिन में मंजूरी मिल सकती है।

टीका कब मिलेगा?

डाॅ जाधव ने कहा- हम दिसंबर में नियामक डीसीजीआई को तीसरे चरण के ट्रायल का डेटा उपलब्ध करा देंगे। नियामक संतुष्ट होते हैं तो हमें मार्केटिंग प्राधिकार के साथ एक महीने में टीके के आपात इस्तेमाल का लाइसेंस मिल सकता है। फिर हम प्रीक्वालिफिकेशन के लिए डब्ल्यूएचओ जाएंगे। उसके बाद टीके बाजार में आ जाएंगे।

पहले किसे मिलेगा?

सीरम ने कहा- टीका लगाने की प्राथमिकता सूची में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी होने चाहिए। दूसरे नंबर पर 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग हों। 18 साल से कम उम्र वालों पर बहुत कम परीक्षण चल रहे हैं, इसलिए हो सकता है कि उनका नंबर बाद में आए। 18 से 50 साल के उम्र के नागरिकों को आिखर में टीका लगाया जा सकता है।

अभी यह स्थिति: चार कंपनियों के ट्रायल चल रहे हैं, तीसरे चरण में अकेला सीरम

  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड के टीके के तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। दिसंबर में ट्रायल के नतीजे आ सकते हैं।
  • भारत बॉयोटेक का दूसरे चरण का ट्रायल जारी है। इसी महीने दूसरे फेज का ट्रायल पूरा होगा। फिर तीसरे चरण का ट्रायल होगा।
  • जायडस कैडिला दूसरे चरण के ट्रायल की तैयारी में है।
  • बॉयोलॉजिकल-ई को पहले फेज के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है। इसी तरह डॉ. रेड्‌डी लैबोरेटरीज रूसी वैक्सीन के दूसरे चरण के ट्रायल की तैयारी में है। मंजूरी मिलनी अभी बाकी है।

हरियाणा-डेढ़ लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

हरियाणा में एक दिन में 1177 नए मरीज मिले हैं। 6 मरीजों की मौत हो गई है। करनाल, पंचकूला, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद और सिरसा में एक-एक नई मौत हुई है। अब कुल मौतों का आंकड़ा 1693 हो चुका है। जबकि संक्रमितों की संख्या 1,49,435 हो चुकी है। 24 घंटे में 1318 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 137,176 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 10,566 मरीजों का इलाज चल रहा है। 195 की हालत सीरियस है। प्रदेश में 14 जिले ऐसे हैं, जहां 90%से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य का औसत रिकवरी रेट 91.79 फीसदी है।

पंजाब में मौतें 4 हजार पार, 8वां राज्य जहां सबसे ज्यादा माैतें, 452 नए केस

कोरोना महामारी से पंजाब में मरने वालों की संख्या 4 हजार पार हो गई है। शनिवार को 22 नई मौतें हुई और 453 लोग संक्रमित हुए। हालांकि दिन में 760 मरीज ठीक होकर भी लौटे। कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 1,27367 हो गया है। इनमें 1,16925 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, मृतकों की कुल संख्या अब 4007 पहुंच गई है। देश में 4 हजार से ज्यादा मौतों के मामले में पंजाब 8वें स्थान पर है। सूबे में 6152 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 144 ऑक्सीजन सपोर्ट और 22 वेंटिलेटर पर हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar /national/news/serum-institute-claims-up-to-300-million-doses-of-corona-vaccine-for-country-by-december-127825259.html
via

easysaran.wordpress.com

(अनिरुद्ध शर्मा) कोरोना काल की मंदी के बाद बाजारों में रौनक लौट रही है। खरीदार आने लगे हैं। बाजार में कारोबार कोरोना के पहले की तुलना में 60 फीसदी तक पहुंच चुका है। दीपावली तक स्थिति और बेहतर हाे जाएगी। कंफडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का अनुमान है कि लोगों ने पिछले सात महीनों में खर्चों में भारी कटौती की, नतीजतन देश में आम लोगों के पास करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की बचत है।

नवरात्र से दीपावली तक एक महीने में 1 लाख करोड़ रुपए की खरीदी होगी। इसमें वाहन, सोना और घरेलू सामान शामिल हैं। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार रियल इस्टेट में भी करीब 30 हजार करोड़ रुपए की खरीदी होगी। कैट का अनुमान है कि अब से 31 मार्च, 2021 तक बाजार में 2 लाख करोड़ रुपए की चाल आएगी। कैट के अध्यक्ष बीसी भरतिया कहते हैं कि बीते सात महीनों में लोगों ने बेहद जरूरी चीजों की ही खरीदारी की लेकिन दीपावली जैसे बड़े त्यौहार पर लोग खर्च करेंगे। दीपावली की मांग को देखते हुए पिछले दो महीने से ही फैक्टरियों में दो-दो शिफ्ट में उत्पादन कार्य चल रहा है।

इलेक्ट्राॅनिक : लोग घरों में हैं इसलिए मांग बढ़ी

ऑल इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मितेश मोदी कहते हैं कि दीपावली में इस बार पिछले साल की तुलना में टीवी, टैब, मोबाइल सरीखे आइटम में 20 से 30 फीसदी तक ज्यादा बिक्री की संभावना है। कोरोना के खत्म न होने के चलते लोगों को लग रहा है कि अभी आने वाले महीनों में भी उन्हें घर में ही मनोरंजन के साधनों के साथ रहना होगा तो वे बड़ा टीवी लेने पर खर्चा करना चाहेंगे।

कपड़े : अब त्योहार पर बिक्री अच्छी रहेगी

वी मार्ट के सीएमडी ललित अग्रवाल ने बताया कि तमाम संकट के बावजूद पिछली दीपावली की तुलना में इस बार कपड़ों की बिक्री 80-90 फीसदी तक रहेगी। दीपावली की खरीदारी पर गांवों के सेंटिमेंट्स का खासा असर रहता है और इस बार किसानों की फसल पर अच्छी आमदनी हुई है, इसका असर शहरों की खरीदारी पर नजर आएगा। सरकार हाल में एलटीसी वाउचर स्कीम लेकर आई है, इसका असर भी रहेगा।

सोना : पिछले साल के मुकाबले 80% व्यवसाय

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के एसके जिंदल व पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि दीपावली पर सर्राफा बाजार में भारी उत्साह रहेगा। हो सकता है कि वजन में सोना पिछले साल दीपावली की तुलना में इस बार 70-80% ही खरीदा जाए लेकिन मूल्य में यह खरीदारी पिछले साल की दीपावली के कमोबेश बराबर ही रहने के अनुमान है। लोग ज्यादा जेवर न बनवाकर बार व बिस्किट के रूप में ही सोना खरीदेंगे।

ऑनलाइन भी दोगुना खर्च कर सकते हैं

फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर सालाना फेस्टिवल सेल शुरू है। कंसल्टेंसी एजेंसी रेडशीर की सितंबर में आई रिपोर्ट के मुताबिक 2020 के दीपावली के मौके पर करीब 51 हजार करोड़ रु. से अधिक की खरीदारी होगी, जो 2019 में दीपावली पर हुई खरीदारी से दो गुना ज्यादा होगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar /national/news/this-time-we-will-spend-13-lakh-crores-on-diwali-the-biggest-festive-season-starts-after-unlock-127825248.html
via

easysaran.wordpress.com

देश में नौ राज्य और चार केंद्र शासित प्रदेशों में 90% से ज्यादा कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं, न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की लेबर पार्टी ने चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। 24 साल बाद किसी एक पार्टी को अकेले बहुमत मिला। 120 सदस्यों वाली संसद में आर्डर्न की पार्टी को कुल 64 सीटें मिलीं। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 3 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. रविवार को डबल हेडर मुकाबले। हैदराबाद और कोलकाता का मैच अबु धाबी में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। वहीं, दुबई में शाम 7.30 बजे से मुंबई और पंजाब आमने-सामने होंगे।

2. देश की पहली मोनोरेल यानी मुंबई मोनोरेल 6 महीने बाद आज से फिर शुरू होगी। हालांकि, शुरू में यह केवल चेंबूर-वडाला-जैकब सर्कल मार्ग पर चलेगी।

3. आज बैडमिंटन के डेनमार्क ओपन का फाइनल होगा। किदांबी श्रीकांत के बाहर होने के साथ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो चुकी है।

अब बात कल की 7 महत्वपूर्ण खबरों की

1. कंगना पर एक और केस दर्ज, हिंदू-मुस्लिम के नाम पर फूट डालने का आरोप

कंगना रनोट के खिलाफ अब एक और FIR दर्ज हो गई है। इस बार उन पर बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर फूट डालने के आरोप लगे हैं। पिटीशनर साहिल अशरफ अली सैयद की अर्जी पर मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने पुलिस को कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। उनकी बहन रंगोली के खिलाफ भी केस दर्ज करने के ऑर्डर दिए गए थे।

-पढ़ें पूरी खबर

2. मिथुन के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, रेप और जबरन अबॉर्शन के आरोप

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शादी का झांसा देकर रेप करने और अबॉर्शन करवाने का केस दर्ज किया गया है। मिथुन की पत्नी योगिता बाली को भी आरोपी बनाया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस-मॉडल ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

-पढ़ें पूरी खबर

3. ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 107 देशों की रैंकिंग में भारत 94वें नंबर पर

107 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत इस साल 94वें नंबर के साथ सीरियस कैटेगरी में रहा। दुनियाभर में भूख और कुपोषण की स्थिति पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट जारी की, जो शनिवार को सामने आई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "भारत का गरीब भूखा है, क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ खास मित्रों की जेबें भरने में लगी है।"

-पढ़ें पूरी खबर

4. अलीबाबा के जैक मा ला रहे हैं दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ

दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ आ रहा है। जैक मा की कंपनी अलीबाबा का एफिलिएट है एंट ग्रुप और यही 35 अरब डॉलर यानी 2.56 लाख करोड़ रुपए का आईपीओ ला रहा है। यह बात इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले पांच साल में जितने आईपीओ भारत में आए हैं, उन सभी को मिला दें तो भी यह अकेला उन पर भारी पड़ने वाला है।

-पढ़ें पूरी खबर

5. 24 की उम्र में शुरू किया स्मार्ट टीवी का बिजनेस, आज 1200 करोड़ रु नेटवर्थ

आईआईएफएल वेल्थ और हुरुन इंडिया ने हाल ही में 40 और उससे कम उम्र वाले सेल्फ मेड अमीरों की लिस्ट जारी की। इसमें एकमात्र महिला हैं 39 साल की देविता सराफ। देविता वीयू ग्रुप की सीईओ और चेयरपर्सन हैं। उन्होंने 24 साल की उम्र में स्मार्ट टीवी का बिजनेस शुरू किया। आज जिसकी नेटवर्थ 1200 करोड़ रु है।

-पढ़ें पूरी खबर

6. बिहार चुनाव: सब ‘ठीक-ठाक’ सीटों के लिए लड़ रहे, सरकार तो जुगाड़ से ही बनेगी

बिहार 2020...। ये अपनी तरह का पहला चुनाव है, जब हालात इतने साफ हैं और चुनाव इतना खुला हुआ कि सबकुछ साफ दिख रहा है। पहली बार है, जब ये तय है कि कौन किसके खिलाफ लड़ रहा है। लेकिन, ये तय नहीं कि कौन किसे लड़ा रहा है। मसलन, सब ‘ठीक-ठाक’ सीटों के लिए लड़ रहे हैं और सरकार तो जुगाड़ से ही बनेगी।

-पढ़ें पूरी खबर

7. फेक न्यूज़ एक्सपोज़ : भाजपा सांसद किरण खेर ने रेप को संस्कृति का हिस्सा बताया?

उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत देश के कई हिस्सों से रेप की दिल दहला देने वाली घटनाओं के बीच भाजपा नेता किरण खेर का बताकर एक बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि किरण खेर ने कहा- बलात्कार हमारी संस्कृति का हिस्सा है, हम इसे नहीं रोक सकते। जानिए इसका सच।

-पढ़ें पूरी खबर

अब 18 अक्टूबर का इतिहास

1922: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।

1998ः भारत और पाकिस्तान परमाणु हथियार के खतरे को रोकने पर सहमत हुए।

2004ः कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।

आखिर में जिक्र हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का। आज ही के दिन 1950 में उनका जन्म हुआ था। पढ़िए उन्हीं की एक बात...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Kangana will have another case registered; India at number 94 in Global Hunger Index; Mithun's son filed a rape case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/351IFOA
via

easysaran.wordpress.com

मस्तारा बानो अगले साल 50 की हो जाएंगी। लेकिन आज भी वो अपनी उम्र 32 साल ही बताती हैं। इस उम्मीद के साथ कि शायद ऐसा करने से ही सही, उनके लिए शादी का कोई रिश्ता आ जाए।जीवन के 50 बसंत अकेले ही गुजार देने वाली मस्तारा को डर है कि अगर वे अपनी असल उम्र बताएंगी तो शादी से जुड़ी उनकी आखिरी उम्मीद भी टूट जाएगी।

अधेड़ उम्र के मुहाने पर खड़ी मस्तारा इसी तरह शादीशुदा जिंदगी में दाखिल होने के अपने सपने को जिंदा रखे हुए हैं। मस्तारा जिस पंचायत में रहती हैं वहां सैकड़ों महिलाओं का दर्द भी बिलकुल उनके जैसा ही है। पूरी जिंदगी कुंवारी रहना ही इन महिलाओं की नियति है। यह फैसला अगर इन महिलाओं ने अपनी इच्छा से लिया होता तो इसमें कुछ भी गलत नहीं था।

लेकिन, शेरशाहबादी मुस्लिम समुदाय की परंपराएं ही कुछ ऐसी हैं कि इनमें लगभग हर दस में से दो लड़कियां ताउम्र अविवाहित ही रह जाती हैं। बिहार के सुपौल जिले में नेपाल बॉर्डर से बमुश्किल दस किलोमीटर की दूरी पर कोचगामा पंचायत है। मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र में ज्यादातर मुस्लिम शेरशाहबादी समुदाय के ही हैं। इस पंचायत के साथ ही सीमांचल के कई दूसरे जिलों और नेपाल में भी शेरशाहबादी समुदाय के लोग रहते हैं।

60 साल की जैबुन निशा अपने भाई जिया उल हक के साथ।

कोचगामा के ही रहने वाले महबूब आलम बताते हैं, ‘शेरशाहबादी समुदाय में लड़की के परिजन न तो अपनी बेटी के लिए रिश्ता खोजते हैं और न ही किसी से ऐसा करने को कह सकते हैं। अगर वे ऐसा करते हैं तो यह समझा जाता है कि लड़की में जरूर कोई दोष है जो खुद ही उसके लिए लड़का तलाश रहे हैं। तब लड़की की शादी और भी मुश्किल हो जाती है।’

वे आगे कहते हैं, ‘लड़की वाले सिर्फ रिश्ता आने का इंतजार ही कर सकते हैं। इसलिए जिन लड़कियों के लिए रिश्ता आता है उनकी तो शादी हो जाती है, लेकिन जिनके लिए नहीं आता वो ताउम्र सिर्फ रिश्ते का इंतजार ही करती रह जाती हैं।’

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अबु हिलाल बताते हैं, ‘महिलाओं के अविवाहित रह जाने की यह समस्या तब से मजबूत हुई जब से लोग दहेज के लालच में फंसना शुरू हुए। अब उन्हीं लड़कियों की शादी आसानी से होती है जो या तो खूबसूरत हों या जिनके पास दहेज देने के लिए पैसा हो।

जिन लड़कियों का कद कुछ कम है, रंग गोरा नहीं है या नैन-नक्श अच्छे नहीं हैं उनकी शादी नहीं हो पाती। कई बार ऐसा भी होता है कि दो-तीन बहनों में से लड़के वाले छोटी बहन को पसंद कर लेते हैं। ऐसे में बड़ी लड़की से पहले छोटी की शादी हो जाती है और फिर बड़ी लड़की की शादी लगातार मुश्किल होती चली जाती है।’

शेरशाहबादी समुदाय में अविवाहित महिलाओं की कुल संख्या कितनी है, इसका कोई ताजा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। लेकिन, हाल ही में आई वरिष्ठ पत्रकार पुष्यमित्र की चर्चित किताब ‘रुकतापुर’ के अनुसार, सिर्फ कोचगामा पंचायत में ही कुछ साल पहले 35 साल से ऊपर की अविवाहित महिलाओं की संख्या 140 से ज्यादा थी।

एक ही पंचायत में जब यह आंकड़ा इतना बड़ा है तो भारत और नेपाल के कई जिलों में रहने वाली इस कुल आबादी में यह संख्या निश्चित ही हजारों में होगी।

कोचगामा पंचायत के दो बार मुखिया रह चुके और साल 2010 में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुके शाह जमाल उर्फ लाल मुखिया बताते हैं कि कुछ साल पहले इस समस्या को सुलझाने के लिए पूरे समुदाय ने एक बैठक बुलाई थी। करीब सात साल पहले भारत और नेपाल के अलग-अलग इलाकों में रह रहे शेरशाहबादी समुदाय के लोगों ने इस बैठक में शामिल होकर तय किया था कि अब लड़की वालों को भी रिश्ता खोजने या इसकी पहल करना शुरू कर देना चाहिए।

लाल मुखिया कहते हैं, ‘इस पहल से काफी असर हुआ। अब ऐसी लड़कियों की संख्या कम है, जिनकी शादी नहीं हो रही हो। अब तो लड़कियां खुद भी लड़के को पसंद कर लेती हैं और उनकी शादी हो जाती है।’ लाल मुखिया की इस बात से गांव के अन्य लोग सहमत नहीं होते। अबु हिलाल कहते हैं, ‘उस बैठक के बाद भी कुछ नहीं बदला है। लोग आज भी लड़की का रिश्ता लेकर नहीं जाते।’

कोचगामा पंचायत में घूमने पर यह भी साफ हो जाता है कि लड़कियों द्वारा खुद ही लड़का खोज लेने की जो बात लाल मुखिया कह रहे हैं, उस पर विश्वास करना बेहद मुश्किल है। आज भी समुदाय की लड़कियों के लिए घर से निकलने पर सौ पहरे हैं, उन्हें काम करने या मजदूरी करने की भी इजाजत नहीं है और वे पढ़ाई भी सिर्फ मदरसों में ही कर सकती है।

द हंगर प्रोजेक्ट के लिए काम करने वाली शाहीना परवीन ने इन महिलाओं की आवाज कई बार उठाई है। शाहीना परवीन मानती हैं कि इस समस्या से निकलने के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए, उनमें से एक अहम कदम लड़कियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना भी है। वे कहती हैं, ‘ये लड़कियां अगर बाहर निकलेंगी, अच्छी पढ़ाई करेंगी और नौकरियां करने लगेंगी तो निश्चित ही इस समस्या से भी निकल जाएंगी।’

लेकिन, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मुस्लिम समुदाय में ऐसा होना बहुत मुश्किल है। वहां तमाम मौलवी लड़कियों को मदरसों तक ही सीमित रखने की वकालत करते हैं और लोग उन्हीं की बात मानते हैं। बल्कि लड़कियों पर भी मौलवी के उपदेशों का ही सबसे मजबूत असर रहता है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अबु हिलाल महिलाओं के अविवाहित रह जाने की यह समस्या तब से मजबूत हुई जब से लोग दहेज के लालच में फंसना शुरू हुए।

जो लड़कियां अविवाहित रह जाती हैं वो अपनी पैत्रिक सम्पत्ति पर भी दावा नहीं कर पाती। शिक्षित लड़कियां ही नहीं कर पाती तो अशिक्षित गांव की लड़कियों से यह उम्मीद करना भी बेमानी है। ऐसे में वो लड़कियां हमेशा अपने भाई पर बोझ समझी जाती हैं और माना जाता है कि वे भाई के रहम पर ही पल रही हैं और भाई उन्हें साथ रखकर उन पर अहसान कर रहा है।’

बिहार में जब चुनाव होने जा रहे हैं तो शेरशाहबादी समुदाय की इन हजारों अविवाहित महिलाओं का मुद्दा किसी के लिए भी चर्चा का विषय नहीं है। जिस विधानसभा क्षेत्र में इस समुदाय की बहुलता है, वहां भी इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं है।

शाहीना परवीन कहती हैं, ‘इनमें से अधिकतर महिलाएं कुपोषण और एनीमिया से पीड़ित होती हैं क्योंकि बेहद मुश्किल से इन्हें दो वक्त का खाना भी नसीब होता है। रमजान में जो लोग जो दान-धर्म करते हैं उसके सहारे ही इनका पेट भरता है।

पॉलिसी के स्तर पर आज तक इनके लिए कुछ नहीं किया गया। विधवा महिलाओं को जो पेंशन मिलती है ये महिलाएं उसकी भी हकदार नहीं होती जबकि देखा जाए तो इनका पूरा जीवन विधवा महिलाओं की तरह ही अकेला और बेसहारा रहकर बीतता है।’

ये अविवाहित महिलाएं अपने हालात के लिए अपनी किस्मत के अलावा किसी और को दोषी नहीं मानती। लेकिन, वे सरकार से इतना जरूर चाहती हैं कि जब पूरे देश को आत्मनिर्भर बनाने की बात हो रही है और आत्मनिर्भर भारत’ का नारा जगह-जगह गूंज रहा है तो सरकार इन्हें भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कोई पहल करे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
The story of Sher Shahbadi Muslim women forced to remain virgin in this area of Bihar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T3tmQ1
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via