Friday, November 20, 2020

easysaran.wordpress.com

प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस के लिए कुछ नई नियुक्तियां की हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी माला अडिगा को प्रेसिडेंट इलेक्ट की पत्नी जिल बाइडेन का पॉलिसी डायरेक्टर बनाया गया है। खास बात ये है कि माला राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी बाइडेन और कमला हैरिस के साथ लगातार थीं। उस दौरान माला ने बतौर कैम्पेन पॉलिसी एडवाइजर काम किया था। माला एकेडमिक स्ट्रैटजिस्ट हैं। इसके अलावा उन्हें फॉरेन पॉलिसी के बारे में गहरी जानकारी है। बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल में माला बतौर एडवाइजर काम कर चुकी हैं।

अहम भूमिका होगी
जिल बाइडेन पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वे व्हाइट हाउस में आने के बाद यानी फर्स्ट लेडी बनने के बाद भी प्रोफेसर के तौर पर अपना काम करती रहेंगी। यानी फर्स्ट लेडी बनने के बाद भी नौकरी करती रहेंगी। इसलिए माला की जिम्मेदारी ज्यादा होगी। क्योंकि, जिल नौकरी में व्यस्त रहेंगी। माला के बाइडेन परिवार से काफी करीबी रिश्ते रहे हैं। वे बाइडेन फाउंडेशन में हायर एजुकेशन और मिलिट्री फैमिली विंग की डायरेक्टर भी हैं। हालांकि, ताजा नियुक्ति के बाद उन्हें फाउंडेशन से हटना पड़ेगा। क्योंकि, जिल की टीम में आने के बाद वे फेडरल एडमिनिस्ट्रेशन का हिस्सा बन जाएंगी।

ओबामा के दौर में भी व्हाइट हाउस में रहीं
माला 2008 में बराक ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ीं। उस दौरान वे एजुकेशन सेक्रेटरी थीं। इसके अलावा स्टेट डिपार्टमेंट यानी विदेश विभाग में भी उन्होंने कुछ वक्त बिताया। महिलाओं से जुड़े वैश्विक मामलों पर बनी कमेटी में भी माला की अहम भूमिका थी।

अडिगा नेशनल सिक्युरिटी में ह्यूमन राइट्स डिपार्टमेंट को भी लीड कर चुकी हैं। माला इलिनोइस में रहती हैं और उन्होंने मिनेसोटा कॉलेज से पब्लिक हेल्थ और शिकागो लॉ स्कूल से ह्यूमन राइट्स में उपाधियां हासिल की हैं।

कुछ और अपॉइंटमेंट्स होंगे
माना जा रहा है कि बाइडेन की ट्रांजिशन टीम जल्द ही कुछ और नियुक्तियों की घोषणा करेगी। सोमवार या मंगलवार को चार से पांच अपॉइंटमेंट्स का ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इनमें भी भारतीय मूल के कुछ अफसर हो सकते हैं। डॉ. विवेक मूर्ति को बाइडेन का स्पेशल एडवाइजर हेल्थ बनाया जा सकता है। इसके अलावा वे फेडरल हेल्थ सेक्रेटरी भी बनाए जा सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भारतीय मूल की माला अडिगा एजुकेशन और फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट हैं। बराक ओबामा के दौर में भी वे व्हाइट हाउस में काम कर चुकी हैं। (फाइल)

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IZfTXU
via

easysaran.wordpress.com

दिल्ली और केरल में कोरोना की तेज रफ्तार बरकरार है। हालांकि, यहां शुक्रवार को नए केस से ज्यादा मरीज ठीक होने से एक्टिव केस में बढ़ोतरी नहीं हुई। देश में 24 घंटे में 3908 एक्टिव केस कम हो गए। अब 4.39 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को देश में 46 हजार 288 नए केस आए, 48 हजार 881 मरीज ठीक हो गए और 563 की मौत हो गई। अब तक 90.50 लाख केस आ चुके हैं। 84.75 लाख मरीज ठीक हो गए और 1.32 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

IAS एकेडमी मसूरी में 33 ट्रेनी अफसर कोरोना पॉजिटिव

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 33 ट्रेनी ऑफिसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अकादमी के पांच होस्टल एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इसके साथ ही अकादमी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।

पीएम मोदी ने वैक्सीन की स्थिति जानी

शुक्रवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वैक्सीन की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में वैक्सीन के डेवलपमेंट, इस्तेमाल के लिए मंजूरी और खरीद के मसले पर बात की गई।
प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि वैक्सीन की प्राथमिकता वाले ग्रुप, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंच, कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली

राज्य में गुरुवार को 7546 लोग संक्रमित मिले। 6685 लोग रिकवर हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 8 हजार 41 लोग जान गंवा चुके हैं। संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 5 लाख 10 हजार 630 हो गई है। इनमें 43 हजार 221 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 59 हजार 368 लोग ठीक हो चुके हैं।

2. मध्यप्रदेश

राज्य में गुरुवार को 1363 नए केस मिले। 887 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 88 हजार 18 हो गया है। इनमें 1 लाख 75 हजार 89 लोग ठीक हो चुके हैं। 9800 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3129 हो गई है।

3. राजस्थान

गुरुवार को राज्य में 2549 लोग संक्रमित पाए गए। 1844 लोग रिकवर हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 34 हजार 907 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 हजार 168 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 12 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2116 हो गई है।

4. महाराष्ट्र

राज्य में गुरुवार को 5535 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5860 लोग रिकवर हुए और 154 की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 63 हजार 55 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 79 हजार 738 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 35 हजार 971 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 46 हजार 356 हो गई है।

5. उत्तरप्रदेश

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2586 नए मामले सामने आए। मौजूदा समय 22 हजार 757 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। 4 लाख 88 हजार 911 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रिकवरी रेट 94.18% है। संक्रमित लोगों में से कुल 7480 लोगों की मौत हुई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fkJLtC

from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-21-november-127932902.html
via

easysaran.wordpress.com

कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। कुछ दिन तक इसके नए मामलों में कमी आने के बाद अब फिर से नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को 47 दिन बाद देश में रिकवरी से नए मामलों की संख्या बढ़ी। गुरुवार को देशभर में 46,185 मामले सामने आए। 45, 246 मरीज ठीक हुए। 583 मौतें हुईं। नतीजा एक्टिव केस में 343 की बढ़ोतरी हो गई। 3 अक्टूबर से ही देश में एक्टिव केसेस की संख्या कम हो रही थी।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर आ गई है? इसका कोई भी जवाब देना अभी जल्दबाजी होगी। जून में WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था, कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है, क्योंकि वायरस अब भी कम्युनिटी में मौजूद है।

महामारी में दूसरी लहर आ रही है, इसका पता इससे लगाया जाता है कि पहले केस तेजी से बढ़े, फिर कम होने लगे, लेकिन फिर तेजी से मामले बढ़ने लगे। हमारे देश में अब ग्राफ कुछ ऐसा ही दिख रहा है। 16 सितंबर को पीक आने के बाद नए मामलों में गिरावट आने लगी थी। 16 नवंबर को देश में एक दिन में सबसे कम 28,555 नए मामले सामने आए थे। लेकिन उसके बाद से मामले फिर बढ़ने लगे हैं।

क्यों सता रहा है कोरोना की दूसरी लहर का डर?

  • कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि मामलों में कई दिनों की गिरावट के बाद नए मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। नए मामले बढ़ने का मतलब एक्टिव केस बढ़ना और रिकवरी रेट घटना।
  • देश में 16 सितंबर को पीक आया था। उस दिन अब तक के सबसे ज्यादा 97 हजार 860 नए मामले सामने आए थे। लेकिन, उसके बाद मामले कम होने लगे थे। पीक आने के बाद 16 नवंबर को सबसे कम 28 हजार 555 मामले आए थे। लेकिन, 19 नवंबर को 46 हजार 185 संक्रमित सामने आए।
  • इसके अलावा कई राज्यों में भी अब हालात बिगड़ने लगे हैं। दिल्ली में तो कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कह चुके हैं कि यहां तीसरी लहर चल रही है। मतलब जो हालात जून में थे, अब वही हालात फिर से हो गए हैं। दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, हरियाणा जैसे राज्यों में भी दूसरी लहर का खतरा बढ़ रहा है।

दूसरी लहर से बचने के लिए क्या कर रही हैं सरकारें?

केंद्र सरकार ने हेल्थ एक्सपर्ट की टीमें बनाई हैं, जो हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर में जाकर वहां के हालातों की निगरानी करेंगी। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कोरोना को काबू करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

  • मध्य प्रदेशः जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है, वहां रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
  • राजस्थानः 21 नवंबर से सभी जिलों में धारा-144 लागू होगी। इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
  • दिल्लीः मास्क न लगाने वाले लोगों पर फाइन 500 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए किया। हॉटस्पॉट एरिया में पाबंदी लगाई गई है।
  • गुजरातः सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में 20 नवंबर की रात 9 बजे से 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।
  • हरियाणाः स्कूल खुलने से 300 से ज्यादा बच्चे संक्रमित। अब 30 नवंबर तक बंद ही रहेंगे। रोज 30 हजार टेस्ट होंगे।

कोरोना की दूसरी लहर का खतरा बढ़ने के दो कारण

1. फेस्टिव सीजनः अक्टूबर में नवरात्रि और नवंबर में दिवाली की वजह से बाजारों में भीड़ बढ़ी। इससे संक्रमण फैल गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिवाली के दौरान बाजारों में लोगों की लापरवाही सामने आई। खरीदारी करते समय न तो लोगों ने मास्क लगाया और न ही डिस्टेंसिंग का पालन किया।

2. सर्दीः वैज्ञानिक पहले ही इस बात की चिंता जता चुके थे कि सर्दियों के मौसम में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। नीति आयोग की एक रिपोर्ट में भी यही जिक्र था कि सर्दियों में कोरोना खतरनाक हो सकता है। ऐसा हुआ भी। नवंबर से देश में सर्दियां शुरू हो गई हैं और इसी महीने से कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rajasthan Haryana Gujarat: Coronavirus Second Wave India Graph Update | COVID Cases Rises In Delhi Madhya Pradesh Maharashtra

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lPyMuE
via

easysaran.wordpress.com

दुनियाभर में अब तक 5.78 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.03 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13.76 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अब 1.64 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, यानी एक्टिव केस। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिका में हालात किस कदर बिगड़ रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में यहां 2 हजार 15 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। उनका बड़ा बेटा भी पॉजिटिव हो गया है।

और खराब होंगे हालात
अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा बेहद तेजी से बढ़ रहा है। इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 24 घंटे के दौरान यहां 2 हजार 15 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मई के बाद एक दिन में हुई मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी डेटा में यह जानकारी दी गई है। इस बीच अमेरिका के ही कुछ जानकारों ने आशंका जताई है कि अगर अब भी आजादी के नाम पर सख्त उपायों को टाला जाता रहा तो अस्पतालों में जगह नहीं बचेगी।

24 घंटे के दौरान अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 87 हजार और बढ़ गया। अब कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 22 लाख से ज्यादा हो चुकी है। 2 लाख 60 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में जनवरी में पहला मामला सामने आया था। दो हफ्ते में हर रोज यह फिगर औसतन 1.5 लाख की रफ्तार से बढ़ रहा है।

न्यूयॉर्क के अस्पताल में मरीज का ब्लड सैम्पल लेने के बाद उसे देखतीं दो हेल्थ स्टाफर। इस राज्य में लॉकडाउन की चर्चा है। हालांकि, ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन इसका विरोध कर रही है।

ट्रम्प का बेटा भी संक्रमित
राष्ट्रपति चुनाव हार चुके लेकिन कुर्सी न छोड़ने की जिद पर अड़े डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया के बाद बेटा ट्रम्प जूनियर भी पॉजिटिव पाया गया है। द गार्डियन ने यह खबर दी है। ट्रम्प के स्पोक्समैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा- राष्ट्रपति के बेटे ने इस हफ्ते की शुरुआत में टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हमारे लिए यह चिंता की बात है। हालांकि, उनमें किसी तरह के लक्षण फिलहाल दिखाई नहीं दिए हैं।

पिछले महीने राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ ही सबसे छोटा बेटा पॉजिटिव पाए गए थे। तब इलेक्शन कैम्पेन का आखिरी दौर चल रहा था। ट्रम्प तीन दिन में रैलियां करने लगे थे।

सीडीसी की अपील
अमेरिका में सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी ने देश के नागरिकों से अपील में कहा है कि वे थैंक्सगिविंग डे पर यात्रा करने से बचें। सीडीसी के डायरेक्टर डॉक्टर हेनरी वेक ने कहा- हम जितना ज्यादा सफर करेंगे, महमारी का खतरा उतनी ही तेजी से फैलता जाएगा और यह सबके लिए खतरनाक है। फिर भी अगर आप यात्रा करना ही चाहते हैं तो हर उस गाइडलाइन का पालन करें जो हमने जारी की हैं। हम जानते हैं कि छुटि्टयों का हर कोई लुत्फ उठाना चाहता है, लेकिन कुछ खतरों को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। माना जा रहा है कि आज देर रात सीडीसी कुछ नई गाइडलाइन्स जारी कर सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बेटा ट्रम्प जूनियर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक , ट्रम्प जूनियर पिछले हफ्ते पॉजिटिव पाए गए थे। उनमें किसी तरह के लक्षण दिखाई नहीं दिए।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nGJoww
via

easysaran.wordpress.com

कहानी- श्रीराम और रावण का युद्ध चल रहा था। राम-लक्ष्मण ने रावण के कई योद्धाओं को मार दिया था। तब रावण ने अपने भाई कुंभकर्ण को नींद से जगाया। कुंभकर्ण बहुत शक्तिशाली था लेकिन ब्रह्मा के वरदान की वजह से वह 6 महीने सोता था। 6 महीने में एक बार उठकर खूब खाता-पीता और फिर सो जाता था।

नींद से जगाकर रावण ने कुंभकर्ण को पूरी बात बताई। कुंभकर्ण धर्म का जानकार था। उसने रावण से कहा "भाई, आपने ये काम अच्छा नहीं किया है। श्रीराम कोई सामान्य इंसान नहीं हैं, देवी सीता का हरण करके आपने लंका के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। श्रीराम के पास लक्ष्मण जैसा भाई है, हनुमान जैसे बलशाली सेवक हैं।"

कुंभकर्ण को ऐसी बातें करता देख रावण ने सोचा कि ये तो ज्ञान की बातें कर रहा है। तब रावण ने अपने भाई के सामने मांस-शराब रखवा दीं। कुंभकर्ण ने मांस खाया, शराब पी। इसके बाद उसकी बुद्धि पलट गई। पहले वह ज्ञान की बातें कर रहा था, लेकिन अब वह खुद श्रीराम से युद्ध करने के लिए तैयार हो गया।

युद्ध भूमि पर कुंभकर्ण और विभीषण का आमना-सामना हुआ। विभीषण बोला "मैंने अपने बड़े भाई रावण को समझाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन, रावण ने मुझे ही लात मारकर निकाल दिया। इसके बाद मैं श्रीराम के शरण में आ गया हूं।"

कुंभकर्ण ने कहा "भाई, तूने ये बहुत अच्छा काम किया है कि तू श्रीराम की सेवा में चला गया। इससे अपने कुल का कल्याण होगा। लेकिन, मैं ऐसा नहीं कर सकता। मैंने रावण के मांस-मदिरा का सेवन कर लिया है, मेरे दिमाग पर सिर्फ रावण छाया हुआ है। मैं रावण के बंधन में हूं। सही-गलत जानते हुए भी मैं श्रीराम से युद्ध करूंगा।"

सीख - सही-गलत क्या है, ये हम सभी जानते हैं। लेकिन, गलत लोगों की संगत, बुरी चीजें और बुरी इच्छाएं हमसे गलत काम करवा लेती हैं, इसीलिए ऐसी बातों से बचें।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijay shankar mehta, life management tips by pandit vijay shankar mehta, ramayana story

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pPrwRN
via

easysaran.wordpress.com

जम्मू के बिशनाह के नौगरां गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह बचपन से ही सेना में भर्ती होना चाहते थे। उन्होंने इसकी तैयारी भी की। कम हाइट की वजह से उनका सेलेक्शन नहीं हो सका। हारने के बजाय जितेंद्र ने नई पहल की। उन्होंने उन लड़कों को ट्रेनिंग देना शुरू किया, जो सेना में भर्ती होना चाहते थे।

साल 2014 में जितेंद्र सिंह ने गांवों में खेतों के बीच कच्चे रास्ते पर ही कुछ युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू किया। शुरुआत में कुछ ही युवक आते थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ने लगी। थोड़े ही दिनों में इनका ट्रेनिंग सेंटर राइजिंग एथलेटिक क्लब नौगरां (RECN ) के नाम से मशहूर हो गया। फिर भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ लगते कई गांवों के युवा सुबह-शाम ट्रेनिंग के लिए आने लगे।

बच्चे जितेंद्र को 'चाचू ' कहकर पुकारते हैं। वहीं गांव वालों के लिए वह किसी सैनिक अफसर से कम नहीं।

इस ट्रेनिंग स्कूल की खास बात यह है के यहां सेना की ही तरह कोई जाति, धर्म या इलाका मायने नहीं रखता। सेना में जाने की चाह रखने वाला कोई भी नौजवान सिर्फ सौ रुपये प्रति माह देकर ट्रेनिंग ले सकता है। वह जब तक चाहे ट्रेनिंग ले सकता है। गरीब परिवारों से आने वाले कई युवाओं को फ्री में ट्रेनिंग दी जाती है। गांववालों के लिए भी जितेंद्र सिंह एक मिसाल बन रहे हैं। बच्चे उन्हें 'चाचू ' कहकर पुकारते हैं। गांववालों के लिए वह किसी सैनिक अफसर से कम नहीं।

जितेंद्र के ट्रेनिंग सेंटर से निकले 300 से ज्यादा युवा सेना, पैरा मिलिट्री और पुलिस में भर्ती हो चुके हैं। खुले आसमान और कच्चे रास्तों के इस सेंटर से निकले राजेश शर्मा सेना में हवलदार हैं। वह इंटरनेशनल लेवल के शूटर भी हैं। चार युवा देश की प्रतिष्ठित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में पोस्टेड हैं। इस समय इस ट्रेनिंग स्कूल में 350 युवा हैं। कुछ सुबह आते हैं। कुछ शाम को तो कुछ दोनों समय ट्रेनिंग लेते हैं। इसका समय सुबह 4:30 बजे से 7 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे होता है। सर्दी हो या गर्मी यह सेंटर चलता रहता है।

इस समय इस ट्रेनिंग स्कूल में 350 युवा हैं। कुछ सुबह आते हैं, कुछ शाम को तो कुछ दोनों समय ट्रेनिंग करते हैं।

जितेंद्र सिंह कहते हैं ,'पहले मैंने अपने भाई और बहन के बच्चों को ट्रेनिंग देना शुरू किया। थोड़े दिनों बाद ही वे सेना में भर्ती हो गए। फिर मैंने दूसरे युवाओं को ट्रेनिंग देने का काम शुरू किया। आज मैं बहुत खुश हूं के मुझसे ट्रेनिंग लिए बच्चे अलग-अलग फोर्सेज में जाकर देश की सेवा कर रहे हैं।

यहां सीमा से सटे गावों में लोगों को आए दिन पाकिस्तानी गोलीबारी का सामना करना पड़ता है। इससे यहां के युवाओं के मन में भी सेना और बीएसएफ में भर्ती होने की ललक होती है। ऐसे में जितेंद्र का स्कूल और उनकी ट्रेनिंग का तरीका गांववालों और युवाओं के लिए इंस्पिरेशन है। यहां आने वाले युवा नशाखोरी की आदतों से भी दूर होकर फिजिकल फिटनेस की तरफ बढ़ रहे हैं।

जितेंद्र के ट्रेनिंग सेंटर से निकले 300 से ज्यादा युवा सेना, पैरा मिलिट्री और पुलिस में भर्ती हो चुके हैं।

जितेंद्र के छात्र आनंद सिंह पाकिस्तानी सीमा के करीब बसे रामगढ़ सेक्टर से हैं। तीन महीने से यहां आ रहे हैं और सीआईएसएफ के लिए फिजिकल टेस्ट पास कर चुके हैं। वह कहते हैं जब यहां आया था तो बिलकुल जीरो था , जबकि आज फिट हूं। अमित सिंह चाडक कहते हैं कि यह स्कूल देश को कई सैनिक दे चुका है। जितेंद्र उन युवाओं के फॉर्म भरने के पैसे भी खुद देते हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जम्मू के बिशनाह के नौगरां गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह युवाओं को फौज में भर्ती होने की ट्रेनिंग देते हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35PJQT1
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via