Saturday, January 2, 2021

easysaran.wordpress.com

नमस्कार!
बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान आंदोलन में शनिवार को तीसरे प्रदर्शनकारी ने सुसाइड कर लिया। अमेरिका ने आतंकियों का फंड सीज कर दिया है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत शपथ ले सकते हैं।
  • राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस भी धरना-प्रदर्शन करेगी।
  • ओडिशा का जगन्नाथ मंदिर कोरोना के चलते 9 महीने तक बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा।

देश-विदेश

टीम इंडिया को लेकर बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी
ऑस्ट्रेलिया के साथ 7 जनवरी को शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पांच दिन पहले टीम इंडिया परेशानी में पड़ गई है। मेलबोर्न के एक इनडोर रेस्टोरेंट में खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद पांच खिलाड़ियों को आइसोलेट किया गया है। ये पांच खिलाड़ी हैं- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने कहा है कि इन खिलाड़ियों के कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप की भी जांच की जा रही है। आइसोलेशन प्रोटोकॉल के मुताबिक, पांचों खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और सफर के दौरान बाकी भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया है।

किसान आंदोलन में एक और सुसाइड
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर 38 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है। यहां गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार को 75 साल के किसान कश्मीर सिंह ने टॉयलेट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कश्मीर सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘सरकार फेल हो गई है। आखिर हम यहां कब तक बैठे रहेंगे। सरकार सुन नहीं रही है। इसलिए मैं जान देकर जा रहा हूं। अंतिम संस्कार मेरे बच्चों के हाथों दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए। मेरा परिवार, बेटा-पोता यहीं आंदोलन में निरंतर सेवा कर रहे हैं।’किसान नेता अशोक धवाले ने बताया कि आंदोलन में अब तक 50 किसानों की जान जा चुकी है।

स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी
देश की पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ''कोवैक्सीन'' को भी इमरजेंसी यूज के लिए सशर्त मंजूरी मिल गई है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) के एक्सपर्ट पैनल ने शनिवार को इसकी सिफारिश की। इसे हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के साथ मिलकर बनाया है। एक दिन पहले ही एक्सपर्ट पैनल ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड को इमरजेंसी यूज के लिए सशर्त मंजूरी दी थी।

कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
शनिवार को पूरे देश में वैक्सिनेशन का ड्राई रन किया गया। इसमें 125 जिलों के 285 सेंटर शामिल थे। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पहले कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरे देश में फ्री होगी। फिर डेढ़ घंटे बाद बोले कि पहले फेज में यह 3 करोड़ लोगों के लिए फ्री मिलेगी। इनमें 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स और 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे। ड्राई रन की प्रोसेस में वैक्सीनेशन से इतर चार स्टेप्स शामिल थे। इनमें 1. बेनीफिशियरी की जानकारी, 2. जहां वैक्सीन दी जानी है उस जगह की डिटेल, 3. डाक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन और 4. वैक्सीनेशन की मॉक ड्रिल और रिपोर्टिंग की जानकारी शामिल था।

UK से आने वाले चुकाएंगे RT-PCR का बिल
भारत से यूके की फ्लाइट्स 6 जनवरी से जबकि, यूके से भारत की उड़ानें 8 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। हर हफ्ते दोनों तरफ से 15-15 उड़ानें ऑपरेट होंगी। ऐसे में कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (SOP) जारी किया है। इसके मुताबि, UK से आने वाले यात्रियों को अपने खर्च पर RT-PCR टेस्ट करवाना जरूरी होगा। जीनोम सीक्वेंसिंग में अगर पुराना वैरिएंट मिलता है तो पेशेंट को होम आइसोलेशन या कोविड सेंटर में रखने का मौजूदा प्रोटोकॉल लागू होगा। अगर नया वैरिएंट मिलता है तो सेपरेट आइसोलेशन यूनिट में ही रखा जाएगा।

बंगाल टाइगर को हार्ट अटैक
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) को शनिवार को माइल्ड हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। गांगुली की हालत खतरे से बाहर है। वुडलैंड हॉस्पिटल की MD और CEO रूपाली बसू ने कहा- गांगुली की हालत स्थिर है। उनकी प्राइमरी एंजियोप्लास्टी की गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

एक्सप्लेनर
भारत-पाक ने साझा की परमाणु प्रतिष्ठानों की लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को पाकिस्तान ने फिर सीजफायर तोड़ा। इसमें नायब सूबेदार रविंद्र कुमार शहीद हो गए। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का ये उल्लंघन दोपहर 3:30 बजे हुआ था। लेकिन इससे ठीक 4 घंटे पहले भारत ने पाकिस्तान को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की लिस्ट सौंपी। उससे आधे घंटे पहले पाकिस्तान ने भी भारत को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की लिस्ट दे दी थी। लेकिन जब दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है, तो फिर दोनों देशों ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की लिस्ट एक-दूसरे को क्यों दी? क्या ये पहली बार हुआ है? आइए जानते हैं....
पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
कश्मीर की पहली महिला बस ड्राइवर

जम्मू की रहने वाली पूजा देवी इन दिनों चर्चा में हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कई लोग उनके साथ सेल्फी भी लेते हैं। दरअसल पूजा की इस लोकप्रियता की वजह है उनका जम्मू कश्मीर की पहली महिला बस ड्राइवर बनना। पूजा कहती हैं कि ड्राइविंग उनका शौक रहा है। लेकिन घर के लोग नहीं चाहते थे कि मैं यह काम करूं। उनका मानना था कि ये पुरुषों का काम है। कई लोग ताने भी मारते थे, कुछ लोग आपत्तिजनक कमेंट भी करते थे। लेकिन मैंने भी तय कर लिया था कि जिसे जो कहना है कहे, मुझे अपना काम जारी रखना है। आज उन्होंने अपनी मंजिल हासिल कर ली है।
पढ़ें पूरी खबर...

आतंकी संगठनों की मोटी रकम सीज
अमेरिका ने 2019 में दुनिया के कई आतंकी संगठनों के करीब छह करोड़ तीस लाख डॉलर (460 करोड़ रुपए) ब्लॉक कर दिए। इनमें पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन भी शामिल हैं। ये तीनों संगठन कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देते रहे हैं। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट की ओर से गुरुवार को जारी एनुअल रिपोर्ट में बताया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन लाख 42 हजार डॉलर, जैश-ए-मोहम्मद के 1,725 डॉलर और हरकत-उल-मुजाहिदीन-अल-इस्लामी के 45,798 डॉलर सीज किए गए हैं। वहीं, हिजबुल मुजाहिदीन के 4321 डॉलर ब्लॉक किए गए हैं।

सुर्खियों में और क्या है

  • देश के टॉप-5 संक्रमित शहरों की लिस्ट में बेंगलुरु पहले नंबर पर हो गया है। यहां अब तक 3.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
  • ब्रिटेन में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने पर अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। शुक्रवार को 28 हजार से ज्यादा संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हुए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top News of 2 January 2021| People coming from UK to spend RT-PCR, Indian player caught in contravention and country vaccine approved


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38VIV3J
via

easysaran.wordpress.com



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bhaskar Cartoon | Today's Cartoon | Corona vaccine will be abundant in the country | Prakash Javdekar says that 4 vaccines are ready in India | Latest News and Updates Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X2gziD
via

easysaran.wordpress.com

कहानी- रामायण में राजा दशरथ ने ये घोषणा कर दी थी कि अगले दिन राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। इस घोषणा से कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी के साथ ही पूरी अयोध्या खुश थी, लेकिन मंथरा उदास थी।

मंथरा कैकयी के विवाह में दहेज में आई थी। उसका स्वभाव बने बनाए काम को बिगाड़ने का था। उसे इसी काम में मजा आता था और वह यही कोशिश करती रहती थी कि कैसे दूसरों का नुकसान किया जाए। मंथरा कुटिल बुद्धि की महिला थी, दूसरों की बुराई और चुगली करने में उसे महारत हासिल थी।

राम के राज्याभिषेक से पहले वाली रात कैकयी ने देखा कि मंथरा निराश बैठी है। रानी ने उससे कारण पूछा तो मंथरा बोली, 'आज सभी खुश हैं, लेकिन मैं दुखी हूं, क्योंकि मैं तुम्हारे हित के बारे में सोच रही हूं। राम राजा बन गया तो वह कौशल्या के साथ मिलकर तुम्हें और तुम्हारे बेटे भरत को जेल डाल देगा।'

यह बात सुनकर कैकयी को बहुत गुस्सा आया और मंथरा को एक चांटा मार दिया। कैकयी बोली, 'तू राजा दशरथ, राम और कौशल्या की बुराई मेरे सामने मत कर।'

मंथरा ने हिम्मत नहीं हारी, चांटा खाने के बाद भी वह धीरे-धीरे ऐसी बातें कहती रही, जिससे कैकयी का मन बदल जाए। वह कैकयी की कमजोरी बहुत अच्छी तरह जानती थी। मंथरा की कुछ बातें सुनकर कैकयी घबरा गई। उसे लगा कि ये सही बोल रही है।

रानी से मंथरा से पूछा, 'अब तू ही बता, मैं क्या करूं?'

मंथरा ने कहा, 'राजा दशरथ ने तुम्हें दो वरदान दे रखे हैं। तुम दोनों वरदान मांग लो। पहले वरदान में राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और दूसरे में भरत का राज्यभिषेक ले लेना।'

इस तरह जो कैकयी राम से बहुत प्रेम करती थी, वह मंथरा की बातों में आ गई और राम को वनवास भेज दिया।

सीख - घर, व्यवसाय और समाज में हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारे आसपास कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें बुराई और चुगली करने में मजा आता है। ऐसे लोग इधर की बात उधर करते हैं और बने-बनाए काम को बिगाड़ देते हैं। जब हम सुनी हुई बातों पर भरोसा करने लगते हैं तो हमारा नुकसान जरूर होता है। ऐसे लोगों से बचना चाहिए, जो निंदा करके अच्छे कामों को बिगाड़ देते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, motivational story from ramayana, Shri ram and manthara story


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n9rzFR
via

easysaran.wordpress.com

जम्मू की रहने वाली पूजा देवी इन दिनों चर्चा में हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वे जहां भी जाती हैं उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए लोग इकट्ठे हो जाते हैं। कई लोग उनके साथ सेल्फी भी लेते हैं। दरअसल पूजा की इस लोकप्रियता की वजह है उनका जम्मू कश्मीर की पहली महिला बस ड्राइवर बनना। कठुआ के सांसद और केंद्र में मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीर शेयर की है।

पिछले साल 23 दिसंबर को उन्होंने एक प्रोफेशनल ड्राइवर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने जम्मू से कठुआ का 80 किलोमीटर का सफर किया। जो उनके लिए यादगार बन गया। कठुआ जिले के बसोहली से आने वाली पूजा एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

आसान नहीं था सफर

पिछले साल 23 दिसंबर को पूजा ने एक प्रोफेशनल ड्राइवर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

पूजा कहती हैं कि ड्राइविंग उनका शौक रहा है। वे हमेशा से एक प्रोफेशनल ड्राइवर बनना चाहती थीं, लेकिन घर के लोग नहीं चाहते थे कि मैं यह काम करूं। उनका मानना था कि यह पुरुषों का काम है। महिलाओं के लिए ड्राइवर बनना सेफ नहीं है। कई लोग ताने भी मारते थे, कुछ लोग आपत्तिजनक कमेंट भी करते थे, लेकिन मैंने भी तय कर लिया था कि जिसे जो कहना है कहे, मुझे अपना काम जारी रखना है।

पूजा ने पांच साल पहले ड्राइविंग सीखना शुरू किया। जिन लोगों के पास छोटी गाड़ी या कार होती थी, पूजा उनसे कुछ देर सिखाने की रिक्वेस्ट करती थी। कई लोग मना भी कर देते थे। उन्होंने सबसे पहले कार चलाना सीखा। घरवाले मना करने लगे तो वे छिपकर सीखने जाती थीं। धीरे-धीरे उनकी प्रैक्टिस होती रही। इसके बाद मामा राजिंदर सिंह से ट्रक ड्राइविंग सीखी। फिर भारी वाहन चलाने के लिए आवेदन किया।

कल जो विरोध कर रहे थे, वही आज तारीफ करते हैं

वे कहती हैं कि शुरुआत में कुछ लोग विरोध करते ही हैं। हम उन्हें रोक नहीं सकते हैं। मैं महिलाओं से बस इतना ही कहना चाहती हूं कि कोई भी काम हो, अगर आप उसे करना चाहती हैं तो जरूर करिए। यह मत सोचिए कि लोग क्या कहेंगे। कल जो लोग मेरा विरोध कर रहे थे, आज वही लोग मुझे सोशल मीडिया या टीवी पर देख रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। कई लोग मुझसे मिलने के लिए आते हैं, मेरे साथ सेल्फी लेते हैं।

पूजा की शादी हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं। वे बताती हैं कि ड्राइविंग के साथ-साथ मुझे बच्चों का भी ख्याल रखना होता है। मैं उनकी हर जरूरत पूरी करती हूं। पहले भी जब ड्राइविंग सीख रही थी तब भी घर का काम करती थी।

पूजा का छोटा बच्चा भी अक्सर उनके साथ रहता है। वे ड्राइविंग के साथ परिवार की भी देखभाल करती हैं।

ड्राइविंग के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलना चाहती हैं

पूजा बताती हैं कि अब उन्हें गर्व महसूस होता है कि वे अपने सपने को पूरा कर पाईं। लोगों से उनको भरपूर सपोर्ट भी मिलता है। वे कहती हैं कि लड़कियां इस फिल्ड में आएं। मैं उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए भी तैयार हूं। जब महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ा सकती हैं, एक्सप्रेस ट्रेन चला रही हैं तो फिर बस क्यों नहीं चला सकतीं। वे आगे एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी खोलना चाहती हैं, ताकि लोगों को ड्राइविंग सिखा सकें।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जम्मू के कठुआ जिले की रहने वाली पूजा देवी राज्य की पहली महिला बस ड्राइवर बनी हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o8ZShB
via

easysaran.wordpress.com

आज कोरोना वैक्सीन को लेकर सबसे बड़ी और अच्छी खबर आ सकती है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें कोरोना की वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने का ऐलान किया जा सकता है। DCGI के पास इस वक्त भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड को इमरजेंसी यूज के लिए सशर्त मंजूरी देने की सिफारिश है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) के एक्सपर्ट पैनल ने यह सिफारिश पिछले दो दिनों में की है।

इसी हफ्ते शुरू हो सकता है वैक्सीनेशन
कोरोना पर बनी सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने शनिवार को भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए सशर्त मंजूरी देने की सिफारिश कर दी थी। इसके पहले शुक्रवार को सीरम इंस्टिट्यूट की कोवीशील्ड को भी इसी तरह की मंजूरी दने की सिफारिश की गई थी। अगर आज दोनों या फिर दोनों में से किसी एक को भी DCGI की तरफ से मंजूरी मिल जाएगी तो उम्मीद जताई जा रही है कि इसी हफ्ते से वैक्सीनेशन ड्राइव भी शुरू हो जाएगा। तैयारियों को परखने के लिए पूरे देश में इसके लिए वैक्सीनेशन ड्राई रन भी शुरू हो चुका है।

कोवैक्सिन की क्या है खासियत ?

  • कोवैक्सिन के फेज-2 क्लीनिकल ट्रायल्स के नतीजे 23 दिसंबर को सामने आए थे। ट्रायल्स 380 सेहतमंद बच्चों और वयस्कों पर किए गए।
  • 3 माइक्रोग्राम और 6 माइक्रोग्राम के दो फॉर्मूले तय किए गए। दो ग्रुप्स बनाए गए। उन्हें दो डोज चार हफ्तों के अंतर से लगाए गए।
  • फेज-2 ट्रायल्स में कोवैक्सिन ने हाई लेवल एंटीबॉडी प्रोड्यूस की। दूसरे वैक्सीनेशन के 3 महीने बाद भी सभी वॉलंटियर्स में एंटीबॉडी की संख्या बढ़ी हुई दिखी।
  • ट्रायल के नतीजों के आधार पर कंपनी का दावा है कि कोवैक्सिन की वजह से शरीर में बनी एंटीबॉडी 6 से 12 महीने तक कायम रहती है।
  • एंटीबॉडी यानी शरीर में मौजूद वह प्रोटीन, जो वायरस, बैक्टीरिया, फंगी और पैरासाइट्स के हमले को बेअसर कर देता है।
  • कंपनी का दावा है कि फेज-3 के लिए देशभर में सबसे ज्यादा 23 हजार वॉलंटियर्स पर ट्रायल हुआ।

कोवीशील्ड की क्या है खासियत?

  • कोवीशील्ड के क्लिनिकल ट्रायल्स के एनालिसिस से बहुत अच्छे नतीजे सामने आए हैं। वॉलेंटियर्स को पहले हॉफ डोज दिया और फिर फुल डोज। किसी को भी हेल्थ से जुड़ी कोई गंभीर समस्या देखने को नहीं मिली है।
  • जब हॉफ डोज दिया गया तो इफिकेसी 90% मिली। एक महीने बाद उसे पूरा फुल डोज दिया गया। जब दोनों फुल डोज दिए गए तो इफिकेसी 62% रही।
  • दोनों ही तरह के डोज में औसत इफिकेसी 70% रही। सभी नतीजे आंकड़ों के लिहाज से खास हैं। इफिकेसी जानने के लिए वैक्सीन लगाने के एक साल बाद तक वॉलेंटियर्स के ब्लड सैम्पल और इम्युनोजेनिसिटी टेस्ट किए जाएंगे। इंफेक्शन की जांच के लिए हर हफ्ते सैम्पल लिए जा रहे हैं।
  • कोवीशील्ड अन्य वैक्सीन के मुकाबले सस्ती भी है।

फाइजर को छोड़कर दोनों वैक्सीन को एक्सपर्ट पैनल ने मंजूर किया
भारत में तीन फार्मा कंपनियों ने कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल मांगा था। एक्सपर्ट पैनल ने इनमें से कोवीशील्ड और कोवैक्सीन को सशर्त मंजूरी दे दी, जबकि अमेरिकन फार्मा कंपनी फाइजर की ओर से बनाई गई वैक्सीन से और डेटा मांगा गया है। इसे WHO ने पूरी दुनिया में इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल दिया है।

वहीं, कोवीशील्ड या AZD1222 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने ब्रिटिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर बनाया है। अदार पूनावाला का सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) इसके भारत में ट्रायल्स कर रहा है। 1 जनवरी को सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इसे मंजूरी देने की सिफारिश की। कोवैक्सिन स्वदेशी है। इसे हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के साथ मिलकर बनाया है।

3 करोड़ लोगों को फ्री में लगाई जाएगी वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पहले कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरे देश में फ्री होगी। फिर डेढ़ घंटे बाद बोले कि पहले फेज में यह 3 करोड़ लोगों के लिए फ्री मिलेगी। इनमें 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स और 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीनेशन करने वाली टीम में 5 सदस्य होंगे।

इन देशों में इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिली

  • अमेरिका में फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन को इमरजेंसी यूज का अप्रूवल मिल चुका है।
  • ब्रिटेन ने फाइजर और एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को मंजूरी दी है। यहां वैक्सीनेशन चल रहा है।
  • चीन ने हाल में स्वदेशी कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है।
  • रूस में भी स्वदेशी वैक्सीन स्पूतनिक V के जरिए मास वैक्सीनेशन शुरू किया जा चुका है।
  • कनाडा ने फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो मुंबई की है। यहां शनिवार को हुए वैक्सीनेशन ड्राई रन में डीप फ्रीजर से वैक्सीन निकालते हेल्थ स्टाफ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aYG38Z
via

easysaran.wordpress.com



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
If you are fond of eating sweet, then make this Sunday pineapple halwa, serve it by adding chopped pistachios


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rY7Dt8
via

easysaran.wordpress.com

1922 में 27-28 अक्टूबर की रात को 30 हजार लोगों ने इटली के तब के प्रधानमंत्री लूजी फैक्टा के इस्तीफे की मांग को लेकर रोम पर चढ़ाई कर दी। इस भीड़ के लीडर थे बेनितो मुसोलिनी। लोकतांत्रिक सरकार की रक्षा करने से सेना ने भी हाथ खींच लिए। नतीजा ये हुआ कि फैक्टा को सत्ता छोड़नी पड़ी। उनकी जगह नए प्रधानमंत्री बने बेनितो मुसोलिनी।

मुसोलिनी इटली की नेशनल फासिस्ट पार्टी के नेता थे। वे 1922 से लेकर 1943 तक लगातार 21 सालों तक इटली के प्रधानमंत्री रहे। अपने कार्यकाल के शुरुआती तीन साल तक उन्होंने लोकतंत्र की इज्जत करते हुए शासन किया। मुसोलिनी ने आज ही के दिन 1925 में खुद को इटली का तानाशाह घोषित कर दिया। शुरुआत में तो मुसोलिनी को जनता ने बहुत प्यार दिया। जनता पूरी ताकत के साथ उनके पीछे खड़ी रहती थी। लेकिन बाद में मुसोलिनी ने तानाशाही शुरू कर दी, जिससे वहां की जनता का जीना हराम हो गया।

ये वो वक्त था जब जर्मनी में एडोल्फ हिटलर का शासन था, जो खुद भी एक तानाशाह था। हिटलर और मुसोलिनी के बीच दोस्ती भी थी और थोड़ी खटास भी। खटास इसलिए क्योंकि उस वक्त मुसोलिनी से ज्यादा प्रसिद्ध हिटलर था। इसी बात से मुसोलिनी को उससे जलन होती थी। हालांकि, इन सबके बाद भी दूसरे विश्व युद्ध के समय मुसोलिनी ने हिटलर का साथ दिया। इसी वजह से 25 जुलाई 1943 को इटली के राजा ने मुसोलिनी की सरकार को बर्खास्त कर दिया।

मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारेटा पेटाची और उनके साथियों को गोली मारकर उल्टा लटका दिया गया था।

1945 में जब तय हो गया कि जर्मनी दूसरा विश्व युद्ध हारने जा रहा है, तो मुसोलिनी ने स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश की। लेकिन उन्हें उनके कुछ साथियों और प्रेमिका क्लारेटा पेटाची के साथ पकड़ लिया गया। 28 अप्रैल 1945 को मुसोलिनी और उनकी प्रेमिका को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद उनके शव को उल्टा लटका दिया गया। मुसोलिनी के शासन से जनता इतनी तंग आ चुकी थी कि शव के साथ जितना बुरा बर्ताव हो सकता था, जनता ने उससे ज्यादा बुरा किया। मुसोलिनी और उसकी प्रेमिका के शव पर लोगों ने थूका, लात-घूसे मारे, उनके शव पर चढ़कर कूदे। पूरे दिन उनके शव मिलान में पड़े रहे। अगले दिन उन्हें किसी गुमनाम जगह दफनाया गया।

भारत की पहली महिला शिक्षक का जन्म
3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के पुणे में एक दलित परिवार में सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम खण्डोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था। 1840 में मात्र 9 साल की उम्र में सावित्रीबाई का विवाह 13 साल के ज्योतिराव फुले के साथ हुआ। सावित्रीबाई फुले और उनके पति ज्योतिराव फुले ने 1848 में मात्र 9 स्टूडेंट्स को लेकर एक स्कूल की शुरुआत की थी। ज्योतिराव ने अपनी पत्नी को घर पर ही पढ़ाया और एक शिक्षक बनाया। सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका हैं और वही महिला थीं, जिन्होंने लड़कियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया था। 1897 में पुणे में प्लेग फैल गया। इसी महामारी से 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया।

भारत और दुनिया में 3 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं :

  • 2015 : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में लगभग 2000 लोगों की मौत।
  • 2014 : अल कायदा के आतंकवादियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।
  • 2005 : USA ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ पानी मुहैया कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया।
  • 2004 : मिस्र की एविएशन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।
  • 2004 : मंगल पर खोज के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट मंगल पर उतरा।
  • 2001 : हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।
  • 1977: स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज्नियाक ने एपल की स्थापना की। बाद में ये दुनिया की सबसे वैलुएबल कंपनियों में से एक बनी।
  • 1969: मशहूर फॉर्मूला वन कार रेसर माइकल शूमाकर का जन्म हुआ। शूमाकर ने रिकॉर्ड सात बार फॉर्मूला वन रेस जीती। बाद में लुइस हेमिल्टन ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी की।
    1938 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।
  • 1880 : ‘इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई (अब मुंबई) में प्रकाशित हुआ।
  • 1836 : मुंशी नवल किशोर का जन्म हुआ। उन्होंने पांच हजार से ज्यादा किताबें अलग-अलग भाषाओं में पब्लिश कीं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 2 January Update | Savitribai Phule Jayanti , Italy Dictator Benito Mussolini Power


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hArARZ
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via