Sunday, January 10, 2021

easysaran.wordpress.com

देश में रविवार को कोरोना के 16 हजार 85 नए मरीज मिले। 16 हजार 735 ठीक हो गए और सिर्फ 150 संक्रमितों की मौत हुई। जान गंवाने वालों का यह आंकड़ा 232 दिन, यानी 23 मई के बाद सबसे कम है। तब एक दिन में 142 संक्रमितों की मौत हुई थी।

देश में कोविड-19 के अब तक 1 करोड़ 4 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 92 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.51 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 2 लाख 19 हजार 788 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

तीन मरीजों में मिला वायरस का साउथ अफ्रीका वाला स्ट्रेन
मुंबई के तीन मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये तीनों मरीज अब ठीक हो चुके हैं। चिंता इस बात की है कि कोरोना के मरीजों के शरीर में अब तक बनीं तीन तरह की एंटीबॉडी इस स्ट्रेन पर बेअसर हैं। जानकार इस नए स्ट्रेन को साउथ अफ्रीका के कोरोना स्‍ट्रेन से जोड़कर देख रहे हैं।

मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के प्रोफेसर डॉक्टर निखिल पटकर की टीम ने 700 कोरोना नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग की थी। इनमें से तीन के नमूनों में कोरोना का E484K म्यूटेंट मिला है। वायरस के आनुवांशिक पदार्थ में होने वाले बदलाव को म्‍यूटेशन कहते हैं। इससे वायरस अपना रूप बदल लेता है, तब पुराने वायरस के खिलाफ बनी एंटीबॉडी बदले हुए वायरस पर बेअसर हो जाती है।

नए म्यूटेंट से घबराने की जरूरत नहीं
बेंगलुरु के महामारी विशेषज्ञ डॉ गिरिधर बाबू का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि E484K म्‍यूटेशन वाले वायरस सितंबर से जनता के बीच हैं। अगर ये बहुत तेजी से फैलते तो अब तक स्थिति बहुत खराब हो चुकी होती।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राज्य में रविवार को 399 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 602 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। यहां अब तक 6.30 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.16 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 678 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3468 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 620 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 816 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3711 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7823 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में रविवार को 671 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 806 लोग ठीक हुए और चार की मौत हो गई। यहां अब तक 2.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4344 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7729 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां रविवार को 475 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 476 लोग ठीक हुए और तीन की मौत हो गई। यहां अब तक 3.13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2734 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6726 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 3558 लोग संक्रमित मिले। 2302 लोग ठीक हुए और 34 की मौत हो गई। यहां अब तक 19.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। 54 हजार 179 का इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-11-january-2021-128111893.html
via

easysaran.wordpress.com

उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रात का पारा लगातार कम हो रहा है। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में रात का टेम्परेचर 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद कई जगह सड़कें बंद हैं। हिमाचल के शिमला में दिन का पारा 18.9 और रात का पारा 5.5 डिग्री रहा। मध्यप्रदेश में भोपाल समेत कई जिलों में अगले कुछ दिन कोहरा छाने के आसार हैं। राजस्थान में शीतलहर चलने से कई इलाकों में टेम्परेचर 6 डिग्री के आस-पास बना हुआ है।

श्रीनगर में डल झील जम गई।

पंजाब: 14 जिलों में बादल छाने का अनुमान
पंजाब में दोबारा कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम पहुंच गया। सोमवार को 14 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर में बादल छाए रहने के आसार हैं। बीच में हल्की धूप निकल सकती है। शीतलहर का असर भी बढ़ेगा।

हरियाणा में पारा 5.4 डिग्री, 2 दिन शीतलहर चलेगी
हरियाणा में रात का पारा लगातार कम हो रहा है। रविवार को नारनौल में रात का टेम्परेचर 5.4 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। दिन का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। करनाल और अंबाला में यह 12.2 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश मावठे से भीगा, कोहरे से ढंका भोपाल
भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाने की संभावना है। रविवार को भोपाल समेत मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और विंध्य इलाके के 20 जिलों में मावठा बरसा। शुजालपुर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा आधा इंच बारिश हुई। राजधानी में रविवार सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया।

रविवार सुबह ली गई फोटो भोपाल के बोलेवर्ड स्ट्रीट की है।

राजस्थान: जयपुर में दिनभर धूप, फिर ठंडी हवा से शाम सर्द
राजस्थान में मौसम साफ हुआ है। जयपुर में 9 दिन बाद रविवार को पूरे दिन धूप खिली। दिन-रात का पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। शाम को हवा चलने से गलन का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने आगे भी मौसम साफ रहने का अनुमान जारी किया है। साथ ही शीतलहर चलने और मिनिमम टेम्परेचर 6 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। अगले दो दिन सुबह के वक्त कोहरा छाएगा। बीती रात 10 शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 10 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 2 डिग्री दर्ज हुआ।

बिहार: तेज हवाओं से गिरेगा तापमान, 15 के बाद ठंड तेज होगी
देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी की वजह से रविवार को पटना समेत बिहार के सभी हिस्सों में 14 से 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यह स्थिति मंगलवार तक रहने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे के दौरान तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 15 जनवरी के बाद मौसम पूरी तरह से सर्द हो जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रविवार को ली गई फोटो श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे की है। लगातार बर्फबारी से यहां ट्रैफिक रुका हुआ है।


from Dainik Bhaskar /national/news/snowfall-in-the-valley-stalled-traffic-rain-and-fog-in-madhya-pradesh-weather-today-news-update-jaipur-bhopal-weather-128111905.html
via

easysaran.wordpress.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 4 बजे मीटिंग शुरू होगी। इसमें कोरोना की स्थिति पर भी बात होगी। देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होगा। मोदी ने शनिवार को हाईलेवल मीटिंग की थी, जिसके बाद सरकार ने वैक्सीनेशन की तारीख का ऐलान किया।

वैक्सीनेशन में 3 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रायरिटी
वैक्सीन के लिए हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को तरजीह दी जाएगी, जिनकी संख्या 3 करोड़ है। इनके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह करीब 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा।

वैक्सीन के दो डोज होंगे। इन्हें 28 दिन के अंतर से दिया जाएगा। सभी को दो डोज लगाने होंगे, तभी वैक्सीन शेड्यूल पूरा होगा। दूसरा डोज देने के दो हफ्ते बाद शरीर में कोरोना से बचाने वाली एंटीबॉडी बन जाएंगी। एंटीबॉडी यानी शरीर में मौजूद वह प्रोटीन, जो वायरस, बैक्टीरिया, फंगी और पैरासाइट्स के हमले को बेअसर कर देता है।

देश में 2 वैक्सीन को मंजूरी मिली

  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने इमरजेंसी यूज के लिए दो वैक्सीन को मंजूरी दी है।
  • पहली वैक्सीन कोवीशील्ड है, जिसे एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने मिलकर बनाया है।
  • भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) कोवीशील्ड का प्रोडक्शन कर रही है।
  • इसका जब हाफ डोज दिया गया तो इफिकेसी 90% रही। एक महीने बाद फुल डोज में इफिकेसी 62% रही।
  • दोनों तरह के डोज में औसत इफिकेसी 70% रही। कोवीशील्ड के 5 करोड़ डोज तैयार हैं।
  • दूसरी वैक्सीन कोवैक्सिन है। अभी इसके फेज-3 ट्रायल्स के नतीजे नहीं आए हैं। कोवैक्सिन को भारत बायोटेक बना रही है।
  • इसके फेज-2 ट्रायल्स के नतीजों के मुताबिक, कोवैक्सिन की वजह से शरीर में बनी एंटीबॉडी 6 से 12 महीने तक कायम रहेंगी। कोवैक्सिन के 2 करोड़ डोज तैयार हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू होगा। सरकार का कहना है कि 3 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रायरिटी दी जाएगी।- फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar /national/news/prime-minister-narendra-modi-to-interact-with-chief-ministers-to-discuss-the-covid-19-situation-and-corona-vaccination-rollout-128111894.html
via

easysaran.wordpress.com

किसान आंदोलन का आज 47वां दिन है। नए कृषि कानून रद्द करने की अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। किसानों ने रविवार को 500 जत्थेबंदियों का डेटा तैयार किया और वकील प्रशांत भूषण से 3 घंटे चर्चा चली। कोर्ट को बताया जाएगा कि आंदोलन में सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि देशभर के किसान संगठन शामिल हैं।

नुकसान समेत हर बात कोर्ट को बताएंगे
किसान संगठनों नए कानूनों की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में कोर्ट को बताएंगे। एक-एक बात बारीकी से बताई जाएगी। यह भी बताएंगे कि किस तरह से उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर किया गया। इन तीनों कानूनों के बारे में कैसे मजबूती से पक्ष रखा जाए, इस पर भी कई सीनियर वकीलों से चर्चा हुई।

सुप्रीम कोर्ट में अब तक
16 दिसंबर: कोर्ट ने कहा- किसानों के मुद्दे हल नहीं हुए तो यह राष्ट्रीय मुद्दा बनेगा।
6 जनवरी: अदालत ने सरकार से कहा- स्थिति में कोई सुधार नहीं, किसानों की हालत समझते हैं।
7 जनवरी: तब्लीगी जमात मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चिंता जताई। कहा- किसान आंदोलन के चलते कहीं मरकज जैसे हालात न बन जाएं।

हरियाणा में किसानों ने मंच उखाड़ा, CM का कार्यक्रम रद्द
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को करनाल जिले के कैमला गांव में किसान महापंचायत करने वाले थे। सीएम वहां पहुंचते उससे पहले कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पहुंच गए और काले झंडे लहराते हुए नारेबाजी करने लगे। उन्होंने मंच पर भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने CM के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए बने हेलीपैड को भी खोद दिया, इस वजह से खट्‌टर का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
किसान 47 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। रविवार को ली गई फोटो गाजीपुर बॉर्डर की है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LBq1qU
via

easysaran.wordpress.com

अमेरिका और ब्रिटेन में वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है, भारत में भी इसी हफ्ते वैक्सीनेशन शुरू होगा। वहीं, कोरोनावायरस का लगातार स्वरूप (म्यूटेशन) बदल रहा है। अब जापान में वायरस का नया स्वरूप सामने आया है। यह वहां ब्राजील से पहुंचा। यह स्ट्रेन ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलग है। जापान सरकार के मुताबिक, चार लोगों में नया स्ट्रेन मिला है, जिनमें 40 साल का एक पुरुष, 30 साल की महिला और 2 किशोर है। इससे पहले जापान में ब्रिटेन और साउथ अफ्रीकी स्ट्रेन के करीब 30 मामले सामने आ चुके हैं।

इस बीच, कोरोनावायरस के दुनिया में 9 करोड़ 06 लाख 88 हजार 733 मामले आ चुके हैं। अब तक 19 लाख 43 हजार 90 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह कि 6 करोड़ 48 लाख 11 हजार 380 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 22,917,334 383,275 13,483,490
भारत 10,467,431 151,198 10,092,130
ब्राजील 8,105,790 203,140 7,167,651
रूस 3,401,954 61,837 2,778,889
UK 3,072,349 81,431 1,406,967
फ्रांस 2,783,256 67,750 202,429
तुर्की 2,326,256 22,807 2,198,150
इटली 2,276,491 78,755 1,617,804
स्पेन 2,050,360 51,874 N/A
जर्मनी 1,929,353 41,434 1,525,300

(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जापान में लोग कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर रहे हैं। टोक्यो में आइसबाथ सेरेमनी में लोगों ने ईश्वर से कोरोना महामारी दूर करने और आत्मा शुद्ध रखने की प्रार्थना की। बर्फीले पानी में खड़े लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K1vuqw
via

easysaran.wordpress.com

किसान आंदोलन का आज 47वां दिन है। नए कृषि कानून रद्द करने की अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। किसानों ने रविवार को 500 जत्थेबंदियों का डेटा तैयार किया और वकील प्रशांत भूषण से 3 घंटे चर्चा चली। कोर्ट को बताया जाएगा कि आंदोलन में सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि देशभर के किसान संगठन शामिल हैं।

नुकसान समेत हर बात कोर्ट को बताएंगे
किसान संगठनों नए कानूनों की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में कोर्ट को बताएंगे। एक-एक बात बारीकी से बताई जाएगी। यह भी बताएंगे कि किस तरह से उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर किया गया। इन तीनों कानूनों के बारे में कैसे मजबूती से पक्ष रखा जाए, इस पर भी कई सीनियर वकीलों से चर्चा हुई।

सुप्रीम कोर्ट में अब तक
16 दिसंबर: कोर्ट ने कहा- किसानों के मुद्दे हल नहीं हुए तो यह राष्ट्रीय मुद्दा बनेगा।
6 जनवरी: अदालत ने सरकार से कहा- स्थिति में कोई सुधार नहीं, किसानों की हालत समझते हैं।
7 जनवरी: तब्लीगी जमात मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चिंता जताई। कहा- किसान आंदोलन के चलते कहीं मरकज जैसे हालात न बन जाएं।

हरियाणा में किसानों ने मंच उखाड़ा, CM का कार्यक्रम रद्द
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को करनाल जिले के कैमला गांव में किसान महापंचायत करने वाले थे। सीएम वहां पहुंचते उससे पहले कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पहुंच गए और काले झंडे लहराते हुए नारेबाजी करने लगे। उन्होंने मंच पर भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने CM के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए बने हेलीपैड को भी खोद दिया, इस वजह से खट्‌टर का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
किसान 47 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। रविवार को ली गई फोटो गाजीपुर बॉर्डर की है।


from Dainik Bhaskar /national/news/farmers-protest-kisan-andolan-delhi-burari-live-updates-haryana-punjab-delhi-chalo-march-latest-news-today-11-january-128111865.html
via

easysaran.wordpress.com

नमस्कार!
हरियाणा में पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस और वॉटर कैनन चलाई। सिडनी टेस्ट में लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद हुआ। चीन ने भारतीय सेना से अपने सैनिक की रिहाई की मांग की है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...

  • किसान आंदोलन और कृषि कानूनों से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।
  • बॉम्बे हाईकोर्ट में बृहनमुंबई नगरपालिका (BMC) के नोटिस के खिलाफ एक्टर सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई होगी।
  • सेंट्रल बोर्ड और डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के बोर्ड मेंबर्स के सिलेक्शन के लिए सेक्रेटरीज की बैठक होगी।

देश-विदेश

किसानों पर आंसू गैस-वॉटर कैनन चलाई
किसान आंदोलन का रविवार को 46वां दिन था। दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान अब भी केंद्र सरकार से दूरी बनाए हुए हैं। इस बीच, हरियाणा के करनाल में उस समय हंगामा हो गया, जब कैमला गांव में किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली का विरोध किया। पुलिस ने किसानों को रोका तो दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। हंगामा इस कदर बढ़ा कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और वॉटर कैनन भी चलानी पड़ी। इसके बाद खराब मौसम का हवाला देकर मुख्यमंत्री खट्टर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

पीएम किसान योजना में बंदरबांट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 लाख 48 हजार ऐसे किसानों को 1 हजार 364 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया, जो तय क्राइटेरिया में ही नहीं आते थे। इस बात का खुलासा राइट टू इनफॉर्मेशन (RTI) से मिली जानकारी से हुआ है। कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) से जुड़े वेंकटेश नायक ने यह जानकारी मांगी थी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन अपात्र किसानों के पास स्कीम का पैसा पहुंचा है, उनमें दो कैटेगरी शामिल हैं। पहली में वे किसान हैं, जो इसके लिए जरूरी योग्यता नहीं रखते हैं। दूसरी कैटेगरी में ऐसे किसान हैं, जो इनकम टैक्स भरते हैं।

सिडनी में दूसरे दिन भी नस्लीय टिप्पणी
सिडनी टेस्ट में लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद हुआ। टेस्ट के चौथे दिन भी भारतीय बॉलर मो. सिराज पर दर्शकों ने नस्लभेदी टिप्पणी की। बाउंड्री के करीब बैठे दर्शकों की एक टोली लगातार सिराज को ब्राउन मंकी और बिग डॉग बोल रही थी। सिराज ने इसकी शिकायत फील्ड अंपायर पॉल राफेल से की। मैच रेफरी और टीवी अंपायर से फील्ड अंपायर ने बातचीत की और फिर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने 6 दर्शकों को बाहर निकाल दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना पर टीम इंडिया से माफी मांगी है। विराट कोहली ने भी इस घटना पर ऐतराज जताया है।

वैक्सीनेशन पर कांग्रेस में दो फाड़
16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होना है। इस बीच, वैक्सीन पर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस दो खेमों में बंट गई है। शशि थरूर, जयराम रमेश जैसे कई नेताओं ने वैक्सीन पर सवाल खड़े किए तो कांग्रेसी राज वाले राज्य पंजाब, झारखंड और राजस्थान के मंत्री वैक्सीन के पक्ष में खड़े हो गए। इन राज्यों के मंत्रियों ने साफ कहा कि वैक्सीन पर किसी तरह का सवाल खड़ा करना ठीक नहीं है। झारखंड के मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि जनहित के मामलों में वह केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। वहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।

चीन ने सैनिक की रिहाई की मांग की
चीन ने भारतीय सेना की हिरासत में मौजूद अपने सैनिक की फौरन रिहाई की मांग की है। चीन की सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के मुताबिक, यह सैनिक अंधेरे और इलाके की समझ न होने की वजह से भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था। इसलिए उसे जल्द रिहा किया जाना चाहिए। घटना पैगॉन्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की है। अक्टूबर में भी एक चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया था। दो दिन बाद उसे चीनी सेना के अफसरों को सौंप दिया गया था।

जवानों की जान बचाएगा हिमतापक
चीन से तनाव के बीच सियाचिन और लद्दाख जैसे बर्फीले इलाकों में तैनात जवानों को अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने जवानों के लिए हिमतापक हीटिंग डिवाइस तैयार की है। ये ऐसी डिवाइस है, जिसके जरिए सेना का बंकर माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी गर्म रहेगा। आर्मी ने इस डिवाइस के लिए 420 करोड़ का ऑर्डर भी DRDO को दे दिया है। जल्द ही इसे बर्फीले इलाकों में ITBP और सेना की पोस्ट पर लगाया जाएगा।

एक्सप्लेनर
कृषि कानूनों पर सुप्रीम सुनवाई

किसान आंदोलन और कृषि कानूनों से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज होगी। दरअसल, किसान आंदोलन से जुड़ी कई याचिकाएं कोर्ट में दायर हुई थीं। कुछ याचिकाओं में आंदोलन को खत्म करने की मांग की गई है, तो कई याचिकाओं में तीनों कानूनों को रद्द करने की। इन्हीं सब याचिकाओं पर अब चीफ जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच करेगी। इस मामले की आखिरी सुनवाई 17 दिसंबर को हुई थी। लेकिन सवाल ये है कि क्या सुप्रीम कोर्ट से मसला सुलझ सकता है? आइए एक-एक करके इस मामले को पूरी तरह समझते हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
फर्श से अर्श तक का सफर

आज हम आपको अजमेर के भरत ताराचंदानी की कहानी बताने जा रहे हैं। भरत जब छटवीं क्लास में थे, तब उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद पिता बेड पर चले गए थे। तभी से भरत और उनके परिवार का स्ट्रगल शुरू हो गया था। लेकिन, आज वे पुष्कर में पांच दुकानों के मालिक हैं और टर्नओवर करोड़ों में है। ये सब वो कैसे कर पाए, उन्हीं से जानिए।

पढ़ें पूरी खबर...

14 जनवरी हो सकता है सबसे सर्द दिन
दो दशक बाद जनवरी के पहले हफ्ते में देशभर में मानसून जैसा माहौल बन गया। उत्तर के पहाड़ी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी हुई तो दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश। दक्षिण में जनवरी में बारिश के 100 साल तक के रिकॉर्ड टूट गए। पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से यह स्थिति पैदा हुई। देश के सभी ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 5 से 8 फीट तक मोटी बर्फ की चादर लिपटी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फीली हवाओं का असर समूचे उत्तर, पश्चिम, मध्य व पूर्वी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार तक दिखेगा।

अंधेरे में डूबे पाकिस्तान के शहर
पाकिस्तान में शनिवार देर रात ब्लैकआउट (बिजली गुल) हो गया। इससे कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, मुल्तान, कसूर, रावलपिंडी और मंडी अंधेरे में डूब गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर #Blackout और #LoadShedding ट्रेंड करने लगा। इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर हमजा शफकत ने कहा कि बिजली कंपनी का सिस्टम ट्रिप होने के कारण ब्लैकआउट हुआ। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बदइंतजामी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

सुर्खियों में और क्या है...

  • पश्चिम बंगाल में हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ये एलान किया।
  • कोरोना से अमेरिका, ब्रिटेन और ब्राजील में हालात बेकाबू हो चुके हैं। अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 49 हजार 519 मरीज मिले।
  • ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप को शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि उन्हें कौन सी वैक्सीन दी गई है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top News of 10 January 2021| PM Kisan Samman Yojana will save lives of soldiers in Bandarbant, Ladakh and Siachen, cold and can cause havoc on January 14


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q00fvs
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via