Friday, June 19, 2020

easysaran.wordpress.com

एमबीएस में 15 जून कोएक अजीबोगरीब वाकया हुआ। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदारों ने वेंटीलेटर का प्लग हटाकर उसमें कूलर की पिन लगा दी। कुछ देर तो बैट्री से वेंटीलेटर चलता रहा, लेकिन बाद में वेंटीलेटर ने काम करना बंद कर दिया। अचानक मरीज की स्थिति बिगड़ी तो डॉक्टरों ने उसका सीपीआर किया, लेकिन बचा नहीं पाए।

गुस्साए परिजनों ने वहां मौजूद मेडिसिन विभाग के एक रेजीडेंट से अभद्रता कर दी और धमकी दी। बॉडी को कोविड टेस्ट के लिए नए अस्पताल भेजा गया, वहीं घटना से गुस्साए रेजीडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी रूम समेत अन्य जगहों पर करीब एक घंटे तक काम नहीं किया, सभी रेजीडेंट अधीक्षक चैंबर पहुंच गए। जहां देर रात वार्ता के बाद सभी काम पर लौटे।


अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि 40 वर्षीय विनोद नाम का मरीज मेडिसिन आईसीयू में एडमिट था। वो वेंटीलेटर पर था और काफी अच्छी स्थिति में था। इससे पहलेजयपुर में पॉजिटिव मिला पेशेंट भी मेडिसिन आईसीयू में एडमिट रह चुका था, ऐसे में हमने दोपहर में मेडिसिन आईसीयू खाली करा लिया, विनोद को आइसोलेशन में शिफ्ट कर दिया। हमारे डॉक्टरों ने उसे दो बार देखा भी था। वार्ड के स्टाफ ने मुझे सूचना दी कि शाम को मरीज के तीमारदार बाहर से एक छोटा कूलर लाए और उन्होंने बिजली के स्विच में से वेंटीलेटर की पिन हटाकर कूलर की लगा दी। वेंटीलेटर में करीब 25-30 मिनट की बैट्री होती है, उतनी देर तो वेंटीलेटर चला, लेकिन इसके बाद जैसे ही वेंटीलेटर बंद हुआ तो मरीज क्रिटिकल होने लगा। परिजनों ने बताया ताे स्टाफ दौड़ते हुए गया और मेडिसिन व एनीस्थिसिया विभाग के रेजीडेंट्स को कॉल भेजी। तभी पता चला कि वहां वेंटीलेटर की पिन हटी हुई थी और कूलर की पिन लगी थी। हमारे डॉक्टरों ने मरीज का सीपीआर किया, लेकिन बचा नहीं पाए।

परेशान होते रहे मरीज, नए अस्पताल तक पहुंच गए

इस घटना के विरोध में गुस्साए रेजीडेंट्स इमरजेंसी रूम छोड़कर चले गए। इसी बीच इमरजेंसी में जब मरीज आए तो वे इधर-उधर भटकते रहे। कुछ मरीज तो नए अस्पताल पहुंच गए, लेकिन वहां से भी उन्हें लौटा दिया गया। वहीं, कई मरीज इमरजेंसी रूम के बाहर बेंचों पर लेटे नजर आए।

रेजीडेंट ने दी शिकायत, मामले की जांच कराएगा अस्पताल प्रशासन
अधीक्षक ने बताया कि मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट डॉ. वरुण ने लिखित शिकायत दी है कि उक्त मरीज के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की और धमकियां दी। जबकि उन्होंने मरीज को बचाने के पूरे प्रयास किए। हमने उनकी शिकायत ले ली है और उसकी जांच कराएंगे। जांच के बाद यदि जरूरत हुई तो हम नयापुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे। कुछ देर के लिए रेजीडेंट एकत्र होकर आ गए थे, लेकिन बाद में सभी काम पर लौट गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोटा के एमबीएस अस्पताल की घटना।


from Dainik Bhaskar /national/news/kota-coronavirus-news-updats-patinet-death-in-maharao-bhimsingh-mbs-hospital-isolation-ward-in-rajasthan-127429023.html
via

easysaran.wordpress.com

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की हिंसक झड़प के लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। शनिवार को लगातार चौथे दिन राहुल ने ट्वीट किया कि चीन के आक्रमण के आगे प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया। राहुल ने यह भी पूछा कि अगर वह जमीन चीन की थी तो भारत के सैनिक शहीद क्यों हुए और जवान शहीद कहां हुए?

19 जून को राहुल ने क्या कहा?

1. गलवान में चीन का हमला सोची-समझी साजिश थी।
2. सरकार गहरी नींद में थी, उसने समस्या को नहीं समझा।
3. शहीद हुए जवानों ने इसकी कीमत चुकाई।

राहुल ने गुरुवार को भी सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे जवान बिना हथियारों के शहीद होने के लिए क्यों भेज दिए गए? इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

राहुल नेरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भीसीधे सवाल किए थे। रक्षा मंत्री ने कहा था कि गलवान वैली में हमारे सैनिकों के शहीद होने से दुखी हैं। राहुल ने उनसे पूछा कि आप चीन का नाम क्यों नहीं ले रहे।भारतीय सेना को बेइज्जत क्यों कर रहे हैं? जब सैनिक शहीद हो रहे हैं तो आप रैलियां कर रहे हैं? चीजें छिपाई क्यों जा रही हैं?



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Congress leader said- Prime Minister surrendered before China; If it was the land of China, then why did our soldiers die


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ejfES8
via

easysaran.wordpress.com

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की हिंसक झड़प के लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। शनिवार को लगातार चौथे दिन राहुल ने ट्वीट किया कि चीन के आक्रमण के आगे प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया। राहुल ने यह भी पूछा कि अगर वह जमीन चीन की थी तो भारत के सैनिक शहीद क्यों हुए और जवान शहीद कहां हुए?

19 जून को राहुल ने क्या कहा?

1. गलवान में चीन का हमला सोची-समझी साजिश थी।
2. सरकार गहरी नींद में थी, उसने समस्या को नहीं समझा।
3. शहीद हुए जवानों ने इसकी कीमत चुकाई।

राहुल ने गुरुवार को भी सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे जवान बिना हथियारों के शहीद होने के लिए क्यों भेज दिए गए? इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

राहुल नेरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भीसीधे सवाल किए थे। रक्षा मंत्री ने कहा था कि गलवान वैली में हमारे सैनिकों के शहीद होने से दुखी हैं। राहुल ने उनसे पूछा कि आप चीन का नाम क्यों नहीं ले रहे।भारतीय सेना को बेइज्जत क्यों कर रहे हैं? जब सैनिक शहीद हो रहे हैं तो आप रैलियां कर रहे हैं? चीजें छिपाई क्यों जा रही हैं?



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Congress leader said- Prime Minister surrendered before China; If it was the land of China, then why did our soldiers die


from Dainik Bhaskar /national/news/rahul-gandhi-4th-statement-on-indo-chinese-face-off-in-galwan-says-pm-has-surrender-127429004.html
via

easysaran.wordpress.com

अमेरिका ने चीन पर फिर एक बार निशाना साधा है।विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टीन सिर्फ अपने पड़ोस में ‘दुष्ट’ रवैया अपनाए हुए है, बल्कि अमेरिका और यूरोप में भी गलत मंशा से साइबर अभियानों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा किदुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ चीनी फौज सीमा पर तनाव बढ़ाने में जुटी है। दक्षिण चीन सागर में भी वह गलत तरीके से अपना क्षेत्र बढ़ा रही है।

पोम्पियो ने कहा कि चीन ने कोरोनावायरस के बारे में झूठ बोला, फिर इसे दुनिया के बाकी हिस्सों में फैलने दिया। उसने अपनी साजिश को छिपाने के लिएविश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर दबाव डाला। चीन अमेरिका और यूरोप के बीचसाइबर कैम्पेन के जरिए गलत प्रचार कर रहा, ताकि यहां की सरकारों को कमजोर किया जा सके। वह विकासशील देशों को अपने कर्ज औरनिर्भरता के बोझ तले दबाना चाहता है।

चीन ने हमारी नरमीका फायदा उठाया

पोम्पियो शुक्रवार को कोपेनहेगन डेमोक्रेसी समिट 2020 में ‘यूरोप और चीन की चुनौतियां’ विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को सालों तक उम्मीद रही कि वे चीन की कम्युनिस्ट सोच में बदलाव लाकर वहां के लोगों के जीवन में सुधार ला सकते हैं,लेकिन चीन की सत्ताधारी पार्टीझांसा देकर हमारी नरमी का फायदा उठाती रही।

भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर शोक जताया था
पोम्पियो ने एक दिन पहले ही ट्वीट करके गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय फौजियों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘‘हम चीन के साथ हुए हालिया विवाद में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर संवेदनाएं जतातेहैं। हम सैनिकों को हमेशा याद रखेंगे, जिनके परिवार, करीबी और प्रियजन शोक में डूबे हैं।’’

नेपाल-चीन के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग
नेपाल और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग की। इसमें मौजूदा राजनीतिक हालात और कोरोनावायरस महामारी पर चर्चा हुई। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल और उप-प्रधानमंत्री ईशोर पोखरेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
माइक पोम्पियो ने एक दिन पहले ही ट्वीट करके गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय फौजियों को श्रद्धांजलि दी थी। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fF9snz
via

easysaran.wordpress.com

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 62हजार 519लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 87लाख 57हजार 734हो गया है। अब तक 45 लाख 70 हजार 751 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात बताया कि पिछले 24 घंटे में 54 हजार 771 नए मामले सामने आए। यह अब तक दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित कब्रिस्तान में एक कोरोना संक्रमित का शव दफनाते कर्मचारी।

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार से शुक्रवार देर रात 1206 संक्रमितों की मौत हुई। देश में अब तक 48 हजार 954 लोगों की जान गई है। यहां के लोग संक्रमण से निपटने में सरकार की नाकामी से नाराज है। देश में कई जगहों पर इसको लेकर प्रदर्शन किए गए।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,97,190 1,21,407 9,56,061
ब्राजील 10,38,568 49,090 5,20,360
रूस 5,69,063 7,841 3,24,406
भारत 3,87,835 12,746 2,09,301
ब्रिटेन 3,01,815 42,461 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,92,348 27,136 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,44,388 7,461 1,31,190
इटली 2,38,159 34,514 1,80,544
चिली 2,31,393 4,093 1,86,441
ईरान 1,97,647 9,272 1,56,991

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ईरान : मौतों का आंकड़ा बढ़ा
संक्रमण और मौतों के मामले में ईरान बढ़ता जा रहा है। यहां शुक्रवार रात तक मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार 392 हो गया। यह जानकारी वहां की हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी कर दी। दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।ईरान सरकार के मुताबिकहालात से निपटने के लिए एक नई टास्क फोर्स बनाई जा रही है। यह टीम खास तौर पर उन क्लस्टर पर नजर रखेगी, जहां मामले तेजी से बढ़े हैं।

ईरान के कोम स्थित फातेमा मस्जिद को सैनिटाइज करता एक कर्मचारी।

मैक्सिको: मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार

मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को 5 हजार 30 नए मामले सामने आने की पुष्टि की। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 647 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 20 हजार 394 हो गई। देश में अब तक 1 लाख 70 हजार 485 संक्रमित मिले हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ब्राजील में लोग कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार से नाराज हैं। शुक्रवार को साओ पाउलो स्थित कोपाकाबाना बीच पर प्रदर्शनकारियों ने कब्र बनाकर विरोध किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V1Aa1S
via

easysaran.wordpress.com

हैदराबाद के दुन्दिगल में स्थित इंडियन एयर फोर्स एकेडमी में शनिवार को 123 अफसरों की पासिंग आउट परेड हुई। इनमें 19 महिला अफसर शामिल थीं। एकेडमी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब कैडेट्स के पैरेंट्स प्रोग्राम में शामिल नहीं हुए, क्योंकि कोरोना की वजह से परमिशन नहीं थी।

एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने इस कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) का जायजा लिया। कोरोना महामारी के बीच हुई इस परेड में कैडेट्स मास्क पहने हुए दिखे। एयरफोर्स की अलग-अलग ब्रांच के कैडेट्स की प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सीजीपी होती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हैदराबाद के दुन्दिगल में स्थित इंडियन एयर फोर्स एकेडमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड हुई।


from Dainik Bhaskar /national/news/combined-graduation-parade-at-air-force-academy-in-hyderabad-in-presence-of-iaf-chief-rks-bhadauria-127428894.html
via

easysaran.wordpress.com

फोटो पटना के लोहानीपुर इलाके की है। मानसून की पहली ही बारिश में बिहार का हाल-बेहाल हो गया है। बिहार के ज्यादातर शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनमें भारी बारिश की संभावना है। पटना की बात करें तो गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद कई जगहों पर सड़कें धंस गईं। जिनमें वाहन फंस गए हैं। घर, अस्पताल और सीआरपीएफ कैंपों में पानी भर गया। इससे लोगों को रात में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यहां भी अनलॉक: कान्हा जंगल सफारी शुरू

फोटो मध्यप्रदेश के मंडला की है | कोरोना के चलते 19 मार्च से बंद कान्हा नेशनल पार्क में 15 जून से सफारी शुरू हो गई है। यहां टाइगर आसानी से दिखने लगे हैं। एक ही परिवार के अधिकतम 6 लोग एक वाहन में भ्रमण कर सकेंगे। 10 साल से कम और 65से अधिक आयु के पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।पार्क में 110 से ज्यादा बाघ हैं।

घृष्णेश्वर, बालाजी मंदिर और एलोरा गुफा सूनी पड़ी

फोटो महाराष्ट्र के औरंगाबाद से करीब 30 किमी दूर वेरुल की पहाड़ियों में स्थित म्हैसमाल परिसर की है। यहां बादल पहाड़ियों से सटकर उड़ रहे हैं।यह दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। अनलॉक 1.0 के दौरान पर्यटन स्थलबंद होने से फिलहाल इसका लुत्फ उठाने वाला कोई नहीं है। इस परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक घृष्णेश्वर, बालाजी मंदिर और एलोरा गुफा समेत कई आकर्षण स्थल हैं।

पहली बारिश में खुली इंतजामों की पोल, शहर जलमग्न

फोटो पटना के सीआरपीएफ कैंप की है। गुरुवार को हुई बारिश ने नगर निगम के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। नाले-नालियोंकी उचित सफाई न होने के चलते बरसात का पानीघरों तक में घुस गया। पूरा शहर जलमग्न हो गया।ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रासचुनाव: गहलोत बोले राजस्थान में षडयंत्र कर दिया फेल

फोटो राजस्थान के जयपुर की है। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोतमीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान दो प्रत्याशी जीतने की खुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट देखी जा सकती थी। उन्होंने कहा कियह सियासत में बहुत बड़ी जीत है।ये जीत सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की पॉलिसी, प्रोग्राम, प्रिंसिपल की विजय है। सभी की एकजुटता से जीत मिली।

छुट्‌टी पर जाने से पहले थाने में लगाई हल्दी

फोटो राजस्थान के बांसवाड़ा की है। यहां आसपुर थाना जीप चालक लोकेश कटारा को शादी के लिए छुट्टियों पर भेजा गया। परइससे पहले थाने में शादी के माहौल की रंगत जमी।थानाधिकारी रिजवान खान औरअन्य सहयोगीपुलिसकर्मियों ने हल्दी रस्म अदा की।

कोरोना से बचाव के लिए जलाए 1186 दीये

फोटो छत्तीसगढ़ के महासमुंद की है। यहां बावनकेरा शरीफ मे मुस्लिम जमात के मुखिया के अगुवाई में दीये जलाए गए। दरगाह परिसरमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 1186 दीप प्रज्जवलित किए गए।इस दौरानमुस्लिम समाज के लोगों नेकोरोना महामारी सेबचाव के लिएदुआ मांगी।

खतरनाक चचरी पुलसे आवागमन होगा बंद

फोटो बिहार के मुजफ्फरपुर की है।यहां के कटरा के बसघट्टा में ध्वस्त पुल अब तक नहीं बना सका है। ऐसे में लोगों के लिए स्वयं की बनाई चचरी (लकड़ी का पुल)ही आवागमन कासहारा है। शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल सवार के पुल से गिरने का वीडियाो वायरल हुआ तो सतर्कता बढ़ा दी गई। अब पुल से आवागमन बंद होगा और लोग नाव के सहारे इस पार से उस पार जाएंगे।

पानी में गोतेलगाकर शिकार करते हैं पनकौआ

फोटो राजस्थान के बांसवाड़ा की है। गर्मी में माही नदी के डैम पर जलस्तर कम होने के कारण बैकवाटर में कई टापू उभर आए हैं। इन पर पनकौओं (कौओं की एक प्रजाति) का काफी बड़ा झुंड बैठा रहता है, जो पानी में अपना शिकार करते हैं। यह पानी में गोता लगाकर शिकार करते हैं। पानी के भीतर लंबे समय तक रहने की इनमें गजब की क्षमता होती है। ये अच्छे तैराक भी होते हैं।

तीरथगढ़ जलप्रपात नहीं पहुंच रहे लोग

फोटो छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले केजगदलपुर की है। मानसून के आते ही तीरथगढ़ जलप्रपात की खुबसूरती लौट आई है। प्रपात में पानी बढ़ गया है। मानसून के इस सीजन में तीरथगढ़ गुलजार रहता है, लेकिन लॉकडाउन व कोरोना वायरस की वजह से यहां बाहर के पर्यटक नहीं आ पा रहे हैं। स्थानीय लोग ही जलप्रपात तक पहुंच रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bihar rains in the first rains; Roads sunk, water entered into houses; Rajasthan: Turmeric ceremony of policeman in police station


from Dainik Bhaskar /local/delhi-ncr/news/bihar-rains-in-the-first-rains-roads-sunk-water-entered-into-houses-rajasthan-turmeric-ceremony-of-policeman-in-police-station-127428746.html
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via