Saturday, August 15, 2020

easysaran.wordpress.com

अमेरिका को कोरोना महामारी ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। 54 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए, 1.72 लाख से ज्यादा की मौत हुई। लाखों लोग बेरोजगार हुए। इसके साथ ही ट्रम्प की राजनीतिक छवि को भी बहुत नुकसान पहुंचा। फाइनेंशियल टाइम्स की खबर के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों में हुए सर्वे से पता चला है कि अगर 3 नवंबर को होने वाले चुनाव आज हो जाएं तो ट्रम्प की बहुत बुरी हार होगी। उन्हें बहुमत की 270 सीटों से 151 सीटें कम मिलेंगी।

सर्वे में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन को 298 सीटें मिलती दिख रही हैं। हालात सुधारने के लिए ट्रम्प को अब वैक्सीन की दरकार है। ट्रम्प चाहते हैं कि चुनावों के पहले ही अमेरिका में कोरोना वैक्सीन बन जाए। उन्होंने लोगों से अक्टूबर में सरप्राइज भी देने को कहा है। ट्रम्प दिन में कई बार वैक्सीन की सफलता की भविष्यवाणी करते रहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि देश में नवंबर से पहले वैक्सीन बना ली जाएगी।

अमेरिका में वैक्सीन को लेकर क्या तैयारी?

1. दो वैक्सीन का फेज-3 का ट्रायल चल रहा
अमेरिका में कोविड-19 की दो वैक्सीन का फेज-3 का ट्रायल चल रहा है। ये वैक्सीन बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना और फाइजर ने बनाई हैं। मॉडर्ना की वैक्सीन का नाम mRNA-1273 है वहीं, फाइजर की वैक्सीन का नाम BNT162b2 है। अधिकारियों ने बताया कि यह एक अप्रत्याशित स्थिति है। हमें नहीं पता कि ये वैक्सीन कितना अच्छा काम करने वाली हैं।

2. वैक्सीन के लिए 471 अरब रुपए का फंड दिया
अमेरिका ने ऑपरेशन वार्प स्पीड के जरिए मार्च से अभी तक वैक्सीन को डेवलप करने के लिए 6.3 अरब डॉलर (471 अरब रुपए) का फंड दिया है। इसमें यूरोप के देशों की कई फार्मास्यूटिकल कंपनियां भी शामिल हैं। खबर आई थी कि ट्रम्प ने इन कंपनियों से सबसे पहले अमेरिका को वैक्सीन देने को कहा है। इसके बाद यूरोपीय देशों ने विरोध भी किया है।

3. 700 करोड़ रुपए की सिरिंज और नीडिल खरीदने का आर्डर
अमेरिका ने 700 करोड़ रुपए की सिरिंज और नीडिल खरीदने का आर्डर दिया है। कोरोना वैक्सीन तैयार होने के बाद इनका इस्तेमाल लोगों को टीका लगाने के लिए किया जाएगा। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक यह देश में महामारी रोकने की रणनीति के लिए अहम है। अगले एक साल में 500 करोड़ सिरिंज खरीदे जाएंगे। 2020 के अंत तक 134 करोड़ सिरिंज देश के अस्पतालों तक पहुंचा दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रम्प की लोकप्रियता घटी
डोनाल्ड ट्रम्प ने 9 नवंबर 2016 को अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभाला था। इस दौरान अमेरिका में हुए तमाम सर्वे में ट्रम्प की लोकप्रियता ठीक थी। 45.5% लोग उन्हें पसंद करते थे, जबकि 41.3% नापसंद। साल बीतने पर उनकी लोकप्रियता तेजी से घटी। जनवरी 2018 में उन्हें केवल 40.4% लोग पसंद करते थे, जबकि 53.5% नापसंद।

इस साल कोरोना महामारी से पहले मार्च में ट्रम्प की लोकप्रियता में सुधार आया था। इस दौरान उन्हें 46% लोग पसंद करते थे, जबकि 48% लोग नापसंद, जबकि 6% लोगों की कोई राय नहीं थी। 14 अगस्त 2020 को उनकी लोकप्रियता फिर घटकर 41.5% रह गई। मौजूदा समय में 54.6% लोग उन्हें नापसंद करते हैं।

वैक्सीन के ट्रायल पर भी विवाद
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर भी विवाद हुआ है। दरअसल टीका लगवाने वाली पहली वॉलंटियर रॉबिन नाम की एक अश्वेत महिला थी। इसके बाद अमेरिकन अफ्रीकन कम्युनिटी में नाराजगी की बात सामने आई थी। इसकी वजह अमेरिका का टसकेगी एक्सपेरीमेंट था, इसमें अमेरिका ने 40 सालों तक अश्वेत पुरुषों पर सिफिलिस के इलाज के लिए एक्सपेरीमेंट किए थे। अश्वेत लोगों को अंधेरे में रखा जाता था।

पिछले महीने रॉबिन ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की वीडियो चैट में हिस्सा लेकर बताया था कि उन्होंने दूसरों की मदद करने के लिए ऐसा किया।

अमेरिका से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...
1. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:ट्रम्प ने कहा- कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर बिडेन ने गलत किया, मेरे पास उनसे ज्यादा भारतीयों का समर्थन

2. अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव:रिपोर्ट में दावा- देश में 3.8 करोड़ गरीबी से जूझ रहे लोग वोट नहीं करते; इनका साथ किसी भी पार्टी को जीत को दिलाने के लिए काफी



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ट्रम्प ने हाल ही में वैक्सीन देने के लिए 700 करोड़ रुपए की सिरिंज और नीडिल खरीदने का आर्डर दिया है। ट्रम्प की यह फोटो 14 अगस्त को न्यूजर्सी के बेडमिन्सटर में नेशनल गोल्फ क्लब में एक इवेंट की है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h3p6KF
via

easysaran.wordpress.com

भारत में कोरोना संक्रमण आए हुए आज 200 दिन हो गए। इसी साल 30 जनवरी को देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। केरल में पहला मरीज मिला था। तब से लेकर आज तक यानी इन 200 दिनों में 25 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी 50 हजार के पार हो चुका है।

पूरी दुनिया में अब सबसे ज्यादा मरीज भारत में मिल रहे हैं। यहां हर 10 लाख की आबादी में 1,857 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इस हिसाब से हर रोज 60 से 67 हजार के बीच नए मरीज मिल रहे हैं। संक्रमितों के बढ़ने की रफ्तार अगर यही रही तो साल के अंत तक देश में मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो जाएगा। वहीं, मरने वालों की संख्या 1.74 लाख से ज्यादा हो जाएगी।

अब तक जितने मामले आए, उसमें से 92% से ज्यादा अनलॉक होते ही मिले

कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया। उसके बाद 2 फरवरी तक केरल में ही दो मरीज और मिले। ये तीनों ही चीन के वुहान शहर से लौटे थे। इसके बाद करीब एक महीने तक देश में कोई भी नया मरीज नहीं मिला। लेकिन, 2 मार्च के बाद से देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा।

देश में पहला मरीज मिलने के 55 दिन बाद 25 मार्च से टोटल लॉकडाउन लगाया गया। उसके बाद चार बार कुछ-कुछ रियायतों के साथ 31 मई तक लॉकडाउन रहा। तब तक देश में 1.90 लाख मामले थे। 67 दिन बाद एक जून से देश से लॉकडाउन हटा और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई।

इसके बाद महज 39 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख और अगले 20 दिनों में 10 लाख पहुंच गया। फिर 10 से 25 लाख मामले होने में महज 29 दिन लगे। आंकड़े बताते हैं कि देश में 92.61% मामले लॉकडाउन खुलने के बाद ही मिले। इसी तरह अब तक 50 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, जिनमें से 89.23% मौतें यानी 44 हजार 795 मौतें देश अनलॉक होने के बाद हुईं हैं।

हर रोज 8.5 लाख टेस्टिंग, इनमें 8.25% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही

देश में अब तक 2 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। अब तक इनमें 8.98% लोग संक्रमित मिल रहे। केंद्र सरकार लगातार जांच का दायरा बढ़ा रही है। अब हर रोज 8.5 लाख लोगों की जांच हो रही है। इनमें 8.25% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई के आंकड़ों का एनालिसिस करें तो सबसे ज्यादा जुलाई में 11 लाख से ज्यादा मरीज मिले। जुलाई में देश में 10.55% की रफ्तार से मरीज बढ़े हैं।

अच्छी बात ये है कि मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी 71% से ज्यादा हुई

देश में संक्रमितों की बढ़ने की रफ्तार काफी तेज हो गई है। हालांकि, इस बीच अच्छी खबर ये है कि मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब देश में रिकवरी रेट 71.82% पहुंच गया है। मतलब हर 100 मरीजों में 71 लोग ठीक हो जा रहे हैं। 31 जुलाई तक रिकवरी रेट 64.55% वहीं 30 जून तक 52.94% था। मई में 48.18%, अप्रैल में 25.98% की दर से मरीज ठीक हो रहे थे।

दुनिया में 52% संक्रमित केवल भारत, अमेरिका और ब्राजील में
दुनिया में अब तक 2.11 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.39 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 7.58 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कुल संक्रमितों में 52% मरीज केवल भारत, अमेरिका और ब्राजील से ही हैं।

यही नहीं यहां एक्टिव केस की संख्या भी सबसे ज्यादा 59% है। मतलब, अभी दुनिया में जितने मरीजों का इलाज चल रहा है। उनमें 59% मरीज केवल भारत, अमेरिका और ब्राजील से हैं।

महज 10 दिनों में मरने वालों का आंकड़ा 40 हजार से 50 हजार तक पहुंच गया
देश में संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा शनिवार को 50 हजार के पार हो गया। हालात ये है कि पिछले 10 दिनों में ही 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यह रफ्तार लगातार तेज हो रही है। देश में कोरोना से पहली मौत 11 मार्च को हुई थी। फिर, 97 दिन में मरने वालों की यह संख्या 10 हजार हो गई।

इसके बाद मौत की यह रफ्तार इतनी तेज हो गई कि अगले 40 दिनों में ही संक्रमण से होने वाली मौतों का यह आंकड़ा 10 हजार से बढ़कर 50 हजार तक पहुंच गया। इसी के साथ भारत अब दुनिया का चौथा देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुनिया में कोरोना से लगभग 7 लाख 63 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। इनमें 6.5% मरने वाले भारत से थे।

यानी दुनिया में कोरोना से जान गंवाने वाले हर 100 मरीजों में से 7 भारतीय हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
200 days of coronavirus in india. If the ratio of infection does not stop, by the end of the year, cases will cross to 1 crore.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/312urMV
via

easysaran.wordpress.com

भारत में कोरोना संक्रमण आए हुए आज 200 दिन हो गए। इसी साल 30 जनवरी को देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। केरल में पहला मरीज मिला था। तब से लेकर आज तक यानी इन 200 दिनों में 25 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी 50 हजार के पार हो चुका है।

पूरी दुनिया में अब सबसे ज्यादा मरीज भारत में मिल रहे हैं। यहां हर 10 लाख की आबादी में 1,857 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इस हिसाब से हर रोज 60 से 67 हजार के बीच नए मरीज मिल रहे हैं। संक्रमितों के बढ़ने की रफ्तार अगर यही रही तो साल के अंत तक देश में मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो जाएगा। वहीं, मरने वालों की संख्या 1.74 लाख से ज्यादा हो जाएगी।

अब तक जितने मामले आए, उसमें से 92% से ज्यादा अनलॉक होते ही मिले

कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया। उसके बाद 2 फरवरी तक केरल में ही दो मरीज और मिले। ये तीनों ही चीन के वुहान शहर से लौटे थे। इसके बाद करीब एक महीने तक देश में कोई भी नया मरीज नहीं मिला। लेकिन, 2 मार्च के बाद से देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा।

देश में पहला मरीज मिलने के 55 दिन बाद 25 मार्च से टोटल लॉकडाउन लगाया गया। उसके बाद चार बार कुछ-कुछ रियायतों के साथ 31 मई तक लॉकडाउन रहा। तब तक देश में 1.90 लाख मामले थे। 67 दिन बाद एक जून से देश से लॉकडाउन हटा और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई।

इसके बाद महज 39 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख और अगले 20 दिनों में 10 लाख पहुंच गया। फिर 10 से 25 लाख मामले होने में महज 29 दिन लगे। आंकड़े बताते हैं कि देश में 92.61% मामले लॉकडाउन खुलने के बाद ही मिले। इसी तरह अब तक 50 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, जिनमें से 89.23% मौतें यानी 44 हजार 795 मौतें देश अनलॉक होने के बाद हुईं हैं।

हर रोज 8.5 लाख टेस्टिंग, इनमें 8.25% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही

देश में अब तक 2 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। अब तक इनमें 8.98% लोग संक्रमित मिल रहे। केंद्र सरकार लगातार जांच का दायरा बढ़ा रही है। अब हर रोज 8.5 लाख लोगों की जांच हो रही है। इनमें 8.25% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई के आंकड़ों का एनालिसिस करें तो सबसे ज्यादा जुलाई में 11 लाख से ज्यादा मरीज मिले। जुलाई में देश में 10.55% की रफ्तार से मरीज बढ़े हैं।

अच्छी बात ये है कि मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी 71% से ज्यादा हुई

देश में संक्रमितों की बढ़ने की रफ्तार काफी तेज हो गई है। हालांकि, इस बीच अच्छी खबर ये है कि मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब देश में रिकवरी रेट 71.82% पहुंच गया है। मतलब हर 100 मरीजों में 71 लोग ठीक हो जा रहे हैं। 31 जुलाई तक रिकवरी रेट 64.55% वहीं 30 जून तक 52.94% था। मई में 48.18%, अप्रैल में 25.98% की दर से मरीज ठीक हो रहे थे।

दुनिया में 52% संक्रमित केवल भारत, अमेरिका और ब्राजील में
दुनिया में अब तक 2.11 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.39 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 7.58 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कुल संक्रमितों में 52% मरीज केवल भारत, अमेरिका और ब्राजील से ही हैं।

यही नहीं यहां एक्टिव केस की संख्या भी सबसे ज्यादा 59% है। मतलब, अभी दुनिया में जितने मरीजों का इलाज चल रहा है। उनमें 59% मरीज केवल भारत, अमेरिका और ब्राजील से हैं।

महज 10 दिनों में मरने वालों का आंकड़ा 40 हजार से 50 हजार तक पहुंच गया
देश में संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा शनिवार को 50 हजार के पार हो गया। हालात ये है कि पिछले 10 दिनों में ही 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यह रफ्तार लगातार तेज हो रही है। देश में कोरोना से पहली मौत 11 मार्च को हुई थी। फिर, 97 दिन में मरने वालों की यह संख्या 10 हजार हो गई।

इसके बाद मौत की यह रफ्तार इतनी तेज हो गई कि अगले 40 दिनों में ही संक्रमण से होने वाली मौतों का यह आंकड़ा 10 हजार से बढ़कर 50 हजार तक पहुंच गया। इसी के साथ भारत अब दुनिया का चौथा देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुनिया में कोरोना से लगभग 7 लाख 63 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। इनमें 6.5% मरने वाले भारत से थे।

यानी दुनिया में कोरोना से जान गंवाने वाले हर 100 मरीजों में से 7 भारतीय हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
200 days of coronavirus in india. If the ratio of infection does not stop, by the end of the year, cases will cross to 1 crore.


from Dainik Bhaskar /national/news/200-days-of-coronavirus-in-india-if-the-ratio-of-infection-does-not-stop-by-the-end-of-the-year-cases-will-cross-to-1-crore-127620237.html
via

easysaran.wordpress.com

1- महेंद्र सिंह धोनी (39) का हेलीकॉप्टर शॉट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएगा। उन्होंने शनिवार शाम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और उसके साथ लिखा- आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज (शनिवार) शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक चार मिनट लंबा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उनके क्रिकेट जीवनकाल की झलक नज़र आ रही है। धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप, वन-डे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से घोषणा की है, लेकिन वे फिलहाल आईपीएल में खेलते रहेंगे।

धोनी के रिटायरमेंट के कुछ देर बाद ही क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अपने संन्यास की घोषणा कर दी।

पढ़िए पूरी खबर...

2- मोदी ने लाल किले से पाकिस्तान-चीन को चेताया, कोरोना वैक्सीन पर भी बोले
कोरोना ने मुश्किलें जरूर खड़ी कीं, लेकिन देश ने पूरे उत्साह से आजादी की सालगिरह मनाई। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क जैसी एहतियात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश से रूबरू हुए। उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान और चीन को चेताया। लद्दाख का जिक्र किया और कहा वहां दुनिया ने देख लिया है कि हमारे जवान क्या कर सकते हैं।

लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को भारत-चीन के सैनिकों की हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झड़प में चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। लेकिन, चीन इसे मानने से इंकार करता रहा है।

लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीन पर भी बोले। उन्होंने कहा देश में एक नहीं बल्कि तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है। वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही बड़े पैमाने पर वैक्सीन बनाई जाएगी। ताकि हर भारतीय तक यह कम से कम समय में पहुंच जाए।

बीते काफी दिनों से इस बात की चर्चा चल रही थी कि प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन, अब इसको लेकर सब कुछ साफ हो चुका है।

पढ़िए पूरी खबर...

3- जयपुर में बारिश से करोड़ों का नुकसान
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद अभी भी आम जिंदगी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी है। बारिश थमने के बाद कई जगहों पर लोग मलबे से अपनी बाइक और कारें निकालते नजर आए। दुकानों और गोदामों में भी पानी चला गया था, जिससे व्यापारियों का काफी सामान खराब हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक, बारिश के चलते 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

पढ़िए पूरी खबर...

4- बिहार में बनने लगा चुनावी माहौल, चिराग नीतीश से तो जीतनराम राजद से नाराज
राम विलास पासवान के बेटे और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर अपने तेवर सख्त कर लिए हैं। उन्होंने राजधर्म निभाने की बात कहते हुए इशारों में नीतीश पर निशाना साधा। इससे पहले भी चिराग ने नीतीश से पूछा था कि वे बताएं कि पिछले 15 सालों में उन्होंने बिहार में बाढ़ और हेल्थ सिस्टम के लिए क्या किया है।

चिराग की पार्टी लोजपा एनडीए का हिस्सा है और नीतीश सरकार का समर्थन कर रही है। चिराग के बयानों से ऐसा लग रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को कम तरजीह मिली तो वह एनडीए छोड़ भी सकते हैं।

पढ़िए पूरी खबर...

लोजपा एनडीए छोड़ सकती है तो क्या हुआ। एनडीए को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी का साथ मिलता नजर आ रहा है। मांझी राजद से नाराज हैं। उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर बात बनी तो वह जल्द ही महा-गठबंधन छोड़ एनडीए यानी नीतीश सरकार के साथ हो जाएंगे।

पढ़िए पूरी खबर...

5- वैष्णो देवी यात्रा शुरू
16 अगस्त यानी आज से वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू हो रही है। कोरोना के कारण पिछले छह महीनों से ज्यादा वक्त से वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक लगी थी। यात्रा शुरू हो गई, लेकिन इस दौरान सख्त एहतियात बरती जाएगी। यात्रा के पहले हफ्ते हर दिन 2 हजार भक्तों को ही एंट्री मिलेगी। इसमें से सिर्फ 100 भक्त ही दूसरे राज्यों के होंगे।

पढ़िए पूरी खबर...

6- संडे के सितारे
ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक, रविवार, 16 अगस्त को दिन की शुरुआत वज्र नाम के अशुभ योग से होगी। लेकिन, सुबह 8 बजे से सिद्धि नाम का शुभ योग भी बनेगा। चंद्रमा बुध की राशि मिथुन में और सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क में रहेगा।

दिन 8 राशियों के लिए काफी शुभ-फल देने वाला रह सकता है। मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। वृष, कर्क, वृश्चिक और मीन के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।

विस्तार से पढ़िए...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
mahendra singh dhoni and suresh raina announced his retirement from international cricket independence Day announcements made by PM Modi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31UUdBU
via

easysaran.wordpress.com

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दुनिया को इसकी जानकारी दी। 1996 से 2004 तक कमांडो क्रिकेट क्लब में धोनी के कोच रहे चंचल भट्टाचार्य ने धोनी के रिटायरमेंट पर कहा, ‘‘मैं उन्हें 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहता था।’’

उन्होंने कहा कि धोनी फिट थे। उनका टी-20 में रिकॉर्ड भी शानदार रहा था। लेकिन, उन्हें अहसास हो गया था कि उनकी अनदेखी की जाएगी, इसलिए रिटायरमेंट लेना उन्होंने बेहतर समझा। धोनी के रिटायरमेंट, उनके खेल और व्यक्तित्व को लेकर उनके क्लब कोच ने भास्कर से खास बात की....

1. धोनी के रिटायरमेंट को आप किस तरह देख रहे हैं?
चंचल: महेंद्र सिंह धोनी को यह अहसास हो गया था कि सिलेक्टर्स उनके नाम पर विचार नहीं करेंगे। उन्होंने अब तक इंडिया की ओर से शान से खेला है। उनका वनडे में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता और टेस्ट में भी आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन रही। ऐसे में वह अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने बिना किसी को कुछ कहे अचानक रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

2. क्या रिटायरमेंट को लेकर उन्होंने आपसे चर्चा की थी ?
चंचल: धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा करना वाकई चौंकाने वाला है। धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर कभी भी चर्चा नहीं की और उनसे बातचीत के दौरान भी यह अहसास नहीं हुआ कि वे रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

3. आपके मुताबिक, क्या धोनी के रिटायरमेंट लेने का यह सही समय है?
चंचल: मैं धोनी को 2021 टी-20 वर्ल्ड कप तक खेलते देखना चाहते था। वह फिट थे। टी-20 में उनका बेहतर रिकॉर्ड रहा है। उन्हें इंतजार करना चाहिए था। हालांकि, उन्हें टीम में अपनी अनदेखी का अंदाजा हो गया था। इसलिए ही उन्होंने बल्ला टांगने का फैसला किया।

4. क्या धोनी बचपन में भी इसी तरह चौंकाने वाला निर्णय लेते थे?
चंचल: जब तक वह मेरे क्लब में खेले, तब तक उन्होंने कभी चौंकाने वाला फैसला नहीं लिया। 2007 के बाद से उनके माइंड को पढ़ना मुश्किल था। कोई नहीं बता सकता है कि वह कब, क्या फैसला लेंगे। यही नहीं, वह सामने वाले के माइंड को पढ़ लेते हैं। उन्हें यह पता होता है कि सामने वाला उनको लेकर क्या सोच रहा है।

धोनी से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें

धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट:39 साल के धोनी बोले- प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया, अब मुझे रिटायर समझें; कोहली ने कहा- हर चीज के लिए शुक्रिया कप्तान!

धोनी के कोच की जुबानी उनकी कहानी:क्लब में धोनी के कोच रहे चंचल भट्टाचार्य ने कहा- वे गुस्सा जताते नहीं, सिर्फ नाक टेढ़ी कर लेते हैं; किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर लेते थे



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चंचल भट्टाचार्य (दाएं) 1996 से 2004 तक कमांडो क्रिकेट क्लब में महेंद्र सिंह धोनी के कोच रहे थे। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iKDojI
via

easysaran.wordpress.com

कोरोना काल में आम भक्तों के लिए करीब 6 महीनों से बंद माता वैष्णोदेवी का मंदिर 16 अगस्त से सभी भक्तों के लिए खुल रहा है। शुरुआती दिनों में केवल 2 हजार लोग ही दर्शन कर पाएंगे। कोरोना से पहले यहां एक दिन में 50-60 हजार लोग रोजाना दर्शन करते थे।

वैष्णोदेवी मंदिर जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है। मंदिर करीब 5200 फीट ऊंचाई पर और जम्मू से 61 किमी और कटरा से 13 किमी दूर है। वैष्णो देवी की तीन पिंडियों में देवी काली, देवी सरस्वती और देवी लक्ष्मी के रूप में गुफा में विराजित हैं। यात्रा शुरू होने के बाद पहले सप्ताह में 1,900 भक्त जम्मू-कश्मीर के और 100 भक्त अन्य राज्यों के रोज दर्शन कर सकेंगे।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा रविवार, 16 अगस्त से शुरू हो जाएगी। दर्शन के लिए भक्तों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सभी भक्तों के लिए फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजेशन का ध्यान रखना होगा।

यात्रियों की थर्मल स्केनिंग भी की जाएगी। 10 साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, जिन लोगों में कोविड-19 से जुड़े कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, उन्हें दर्शन करने से रोक दिया जाएगा।

कटरा से बाणगंगा, अर्द्ध-कुंवारी और सांझीछत के रास्तों से भवन पहुंचा जा सकेगा। इसके बाद भवन से आने के लिए हिमकोटि और ताराकोट मार्ग से लौटना होगा। अन्य राज्यों के दर्शनार्थियों की कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट हेलीपैड और दर्शनी ड्योढ़ी पर चेक की जाएगी।

जिन यात्रियों के पास कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट होगी, उन्हें ही मंदिर जाने दिया जाएगा। अभी पिट्ठुओं, पालकियों और खच्चरों की व्यवस्था शुरू नहीं की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी वाले वाहन, रोपवे और हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी।

मंदिर का प्राचीन महत्व

कटरा के हंसाली गांव है। पुराने समय में इस गांव में वैष्णोंदेवी के परम भक्त श्रीधर रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। नवरात्रि में एक दिन उन्होंने पूजा के लिए कुंवारी कन्याओं को आमंत्रित किया। यहां वैष्णोदेवी कन्या वेश में उपस्थित हुई थीं। पूजा के बाद वैष्णो देवी ने श्रीधर से कहा कि गांव के लोगों को अपने घर भंडारे के लिए निमंत्रण दे आओ। श्रीधर ने उस कन्या की बात मानकर गांव के लोगों को भंडारे में बुला लिया।

उस समय गुरु गोरखनाथ के शिष्य भैरवनाथ को भी शिष्यों सहित भोजन का निमंत्रण दिया। गांव के लोग श्रीधर के घर भंडारे के लिए पहुंच गए। तब कन्या रूप में वैष्णो देवी ने भोजन परोसा। कन्या से भैरवनाथ ने खीर-पूरी की जगह मांस और मदिरा मांगी। कन्या ने मना कर दिया। लेकिन, भैरवनाथ नहीं माना। भैरवनाथ ने उस कन्या को पकड़ना चाहा, तब मां रूप बदलकर त्रिकूट पर्वत की ओर उड़ चली।

भैरवनाथ से छिपकर इस दौरान माता ने एक गुफा में प्रवेश कर नौ महीने तक तपस्या की। यह गुफा आज भी आद्यकुमारी, आदिकुमारी या गर्भजून के नाम से प्रसिद्ध है। 9 माह बाद कन्या ने गुफा के बाहर देवी का रूप धारण किया। माता ने भैरवनाथ को वापस जाने के लिए कहा। लेकिन, वो नहीं माना।

तब माता वैष्णवी ने महाकाली का रूप लेकर भैरवनाथ का संहार कर दिया। भैरवनाथ का सिर कटकर गुफा से 8 किमी दूर त्रिकूट पर्वत की भैरव घाटी में गिरा। आज उस स्थान को भैरो नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। जिस स्थान पर मां वैष्णो देवी ने हठी भैरवनाथ का वध किया, वह स्थान पवित्र गुफा यानी भवन के नाम से जाना जाता है।

पवित्र गुफा की खोज 700 साल पहले हुई

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की खोज के संबंध कई मान्यताएं हैं। लेकिन, माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक लगभग 700 साल पहले मंदिर की खोज पं. श्रीधर ने की थी। पं. श्रीधर के यहां भण्डारे में माता ने कृपा की थी। देवी कन्या के रूप मे आई थीं और भैरवनाथ से बचने के लिए भंडारे को बीच में ही छोड़कर चली गई थीं।

तब श्रीधर दुखी रहने लगा और उसने भोजन-जल तक छोड़ दिया। उस समय देवी श्रीधर के सपने में प्रकट हुई और गुफा तक आने का रास्ता बताया। देवी के द्वारा बताए गए रास्ते से श्रीधर वैष्णोदेवी की गुफा तक पहुंच गए थे।

गुफा, रास्ता और मान्यताएं

वैष्णोदेवी एक गुफा में विराजित हैं। जितना महत्व वैष्णो देवी का है, उतना ही महत्व यहां की गुफा का भी है। देवी के दर्शन के लिए अभी जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है, वह प्राकृतिक रास्ता नहीं है। नए रास्ते का निर्माण 1977 में किया गया था।

जब मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम होती है, तब प्राचीन गुफा का द्वार खोला जाता है और भक्त पुराने रास्ते से माता के दरबार तक पहुंच सकते हैं। प्राचीन गुफा में पवित्र गंगा जल बहता रहता है। वैष्णो देवी मंदिर पहुंचने के लिए आदि कुंवारी या आद्यकुंवारी होकर जाना पड़ता है। यहीं एक और गुफा भी है, जिसे गर्भ-जून कहते हैं।

आरतियों का समय

दिन में दो बार देवी मां की आरती होती है। पहली आरती सूर्योदय से थोड़ी देर पहले होती है। दूसरी आरती शाम को सूर्यास्त के एकदम बाद की जाती है।

यातायात के साधन

एयरपोर्ट - वैष्णो देवी मंदिर का करीबी एयरपोर्ट जम्मू के रानीबाग में है। रानी बाग से बस या निजी कार से कटरा पहुंच सकते हैं।

रेलवे स्टेशन - वैष्णो देवी मंदिर के करीबी दो रेलवे स्टेशन हैं, एक जम्मू और दूसरा कटरा है। देशभर के सभी मुख्य शहरों से जम्मू के लिए ट्रैन मिल जाती है। अब कटरा में भी रेलवे स्टेशन बन गया है। अभी कोरोना की वजह से कटरा तक ट्रेनें नहीं शुरू हुई है। इस वजह से जम्मू से प्राइवेट टैक्सी से वैष्णोदेवी तक पहुंचना होगा।

कटरा से हेलिकॉप्टर कर सकते हैं बुक

मंदिर की वेबसाइट से कटरा से माता मंदिर तक हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं। एक व्यक्ति के लिए एक तरफ का किराया 1045 रुपए है।

कटरा से मंदिर तक की दूरी करीब 15 किमी है। यहां पहुंचने के लिए पैदल चढ़ाई करनी होती है। घोड़ा, खच्चर, पिट्ठू या पालकी की सवारी भी कर सकते हैं। लेकिन, ये अभी कोरोना की वजह से ये व्यवस्था बंद है। भक्तों के लिए बैटरी वाले वाहनों की व्यवस्था की गई है।

ऑनलाइन करा सकते हैं आरती-पूजा की बुकिंग

वैष्णोदेवी मंदिर में दो श्रेणी में पूजा बुक की जा सकती है। पहली 2,100 रुपए में और दूसरी 11,000 रुपए में। ये पूजा मंदिर की वेबसाइट https://www.maavaishnodevi.org/ पर बुक कर सकते हैं। इनके अलावा यहां 26,000 रु., 48,000 रु., 71,000 रु. और 1,21,000 रु. में श्रद्धासुमन पूजा करवाई जा सकती है।

मंदिर में रुकने की व्यवस्था

मंदिर में भक्तों के रुकने के लिए नि:शुल्क आवास की व्यवस्था भी है। अर्द्ध कुंवारी, सांझीछत और भवन के आसपास कई बड़े-बड़े हॉल हैं, यहां भक्त नि:शुल्क ठहर सकते हैं। यहां पहले आओ, पहले पाओ के आधार आवास मिलता है। यहां यात्रियों के लिए नि:शुल्क कंबल स्टोर्स भी हैं। लेकिन, फिलहाल कोरोना की वजह से यात्रियों को कंबल नहीं दिए जाएंगे।

जम्मू, कटरा, अर्द्ध कुंवारी, सांझीछत, भवन क्षेत्र में किराये पर एसी, नॉन एसी रूम्स बुक किए जा सकते हैं। यहां 100 रुपए से 2300 रुपए तक के कमरे किराए पर मिल सकते हैं।

वैष्णोदेवी मंदिर के साथ ही अन्य देखने योग्य स्थान

देवी मंदिर के अलावा जम्मू में रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, अमर महल, बाहु किला, मानसर झील देख सकते हैं। कटरा में बटोत, पट्नीटॉप की खूबसूरत पहाड़ियां, झज्जर कोटली, कुद, मानतलाई, सनासर, शिवखोड़ी, बाबा धनसर देखने योग्य स्थान हैं। जम्मू के आसपास कश्मीर घाटी, कारगिल और लेह भी हैं।

मंदिर की वेबसाइट और संपर्क नंबर

मंदिर की अधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/OUB1Zb है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एसडीएम तहसीलदार, भवन, कमरा नं0-8, कालिका भवन, फोन नंबर +91-01991- 282222 पर संपर्क कर सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वैष्णोदेवी मंदिर जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है। मंदिर करीब 5200 फीट ऊंचाई पर और जम्मू से 61 किमी और कटरा से 13 किमी दूर है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FqiAQd
via

easysaran.wordpress.com

शनिवार, 22 अगस्त को गणेशोत्सव शुरू हो जाएगा। इस साल गणेश चतुर्थी पर सूर्य सिंह राशि में और मंगल मेष राशि में रहेगा। गणेश उत्सव की शुरुआत में सूर्य-मंगल का ये योग 126 साल पहले बना था। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा ने बताया कि 1894 में पहली बार बालगंगाधर तिलक ने दस दिवसीय गणेश उत्सव सार्वजनिक रूप से मनाने की शुरुआत की थी।

उस समय भी सूर्य अपनी सिंह राशि में और मंगल खुद की मेष राशि में स्थित था। इस बार 126 साल बाद ऐसा हो रहा है जब गणेश उत्सव पर सूर्य और मंगल अपनी-अपनी स्वामित्व वाली राशि में रहेंगे और घर-घर गणपति विराजेंगे। 1894 से पहले पेशवा और भारतीय जनता अपने-अपने घर में ही गणेश जन्मोत्सव मनाती थी।

प्रतिमा स्थापना के शुभ मुहूर्त

घर में स्थापना के लिए - सुबह 7.30 से 9 बजे तक।

दुकान और ऑफिस के लिए - दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक।

विद्यार्थियों और सार्वजनिक पंडाल में स्थापना के मुहूर्त - शाम 6 से 7.30 बजे तक।

मंगलवार और बुधवार को गणेश पूजा से जुड़ी ज्योतिषीय मान्यता

पं. शर्मा के अनुसार गणेशोत्सव चित्रा नक्षत्र में शुरू होता है, इसके स्वामी मंगल हैं। इसी वजह से मंगल ग्रह वार मंगलवार को भी गणेशजी का विशेष पूजन करने की परंपरा है। चित्रा नक्षत्र का पहला चरण कन्या राशि का होता है, इसका स्वामी बुध है। इस कारण बुध ग्रह के वार बुधवार को गणेशजी की पूजा खासतौर पर की जाती है।

भारत के शुभ रहेंगे गणेश उत्सव के ये योग

इस बार गणेश उत्सव पर चार ग्रह सूर्य सिंह राशि में, मंगल मेष में, गुरु धनु में और शनि मकर में रहेगा। ये चारों ग्रह अपनी-अपनी स्वामित्व वाली राशियों में रहेंगे। इन ग्रह योगों में गणेश उत्सव की शुरुआत भारत के लिए शुभ रहने वाली है। सभी ग्रहों की अनुकूलता और स्वतंत्र भारत की राशि कर्क के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा।

गुरु धनु में होने से यह संयोग ओर भी बेहतर बनेगा। व्यापार उन्नति करेगा और विश्व में भारत का वर्चस्व बढ़ेगा। प्राकृतिक आपदाओं में कमी आएगी। आतंकवाद नियंत्रण में रहेगा। जनता के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गणेश उत्सव

मेष- इस राशि के लोगों को लाभ प्राप्त होंगे। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। संतान से सहयोग मिलेगा।

वृषभ- विवादों में विजय मिलेगी और गणेशजी के सेवा करने से कोई अटका हुआ काम अवश्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन- घर और बाहर सभी जगहों पर सम्मान प्राप्त होगा। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति सुगम होगी। जोखिमपूर्ण निवेश और काम नहीं करें।

कर्क- आधुनिक सुख सुविधाओं को प्राप्त करेंगे और किसी बड़े काम के बन से जाने से सुख प्राप्त होगा। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह- सोचे हुए काम बनेंगे। कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलेगी।

कन्या- खोए हुए धन एवं नुकसान की पूर्ति हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा और किसी बड़े आय देने वाले कार्य की स्थापना होगी।

तुला- यह राशि खराब दौर से गुजर रही थी, लेकिन अब वह अच्छे समय की ओर जा रही है। प्रसन्नतादायक समाचार की प्राप्ति होगी और संतान से सुख मिलेगा।

वृश्चिक- गणेशजी उत्सव के अंतिम दिनों में कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी। जमीन संबंधी लाभ होने की संभावना है। धन की समस्या भी दूर होगी।

धनु- नुकसान पहुंचाने वालों को खोजने में सफल होंगे और शत्रुओं का नाश करने में सफल होंगे। जीवन साथी से प्रसन्नता प्राप्त होगी। सम्मान मिलेगा।

मकर- यह समय अच्छा रहेगा और कीर्ति में वृद्धि होगी। नए वस्त्र-आभूषणों की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी।

कुंभ- शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और संतान भी अनुकूल रहेगी। यात्रा में तकलीफ हो सकती है। धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा।

मीन- गणेशजी और लक्ष्मीजी की विशेष प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। किसी भी सौदे को हल्के से न लें और मन लगाकर काम करने पर निश्चित लाभ मिलेगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
the Ganesh festival 2020, ganesh utsav start date, astrological tips about ganesh utsav, ganesh utsav rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kPVsuQ
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via