Saturday, September 12, 2020

easysaran.wordpress.com

भारत-चीन सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं। सर्दियां बस शुरू होने को है। ये वक्त होता है जब ऊंचाई पर बनी पोस्ट से दोनों देश अपने सैनिकों को लौटाने लगते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। यदि चीन कोई भी हरकत करता है, तो हो सकता है दोनों देश जंग के मुहाने पर आ खड़े हों।

लेकिन, अगर सर्दियों में युद्ध होगा तो ये इस धरती के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र के लिए कितना चुनौती पूर्ण होगा, हमने 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में लड़ने वाले दो सैनिकों से जाना। एक हैं फुंचुक अंगदोस और दूसरे हैं सेरिंग ताशी।

चीन ने रास्ता ब्लॉक कर दिया था, आर्मी हेडक्वार्टर बोला अपनी जान बचाकर निकलो

रिटायर्ड हवलदार फुंचुक अंगदोस की उम्र 80 साल के करीब है। कहते हैं जब जंग हुई थी तो मैं बमुश्किल 23 साल का था। 45 साल पहले के वक्त की हर बात उन्हें अब भी याद है। वो कहानी सुनाने लगते हैं ‘अक्टूबर का महीना था, 26 अक्टूबर को हमें चुशूल से देमचोक भेजा था। हमारे पास गाड़ियां भी कम थीं। मैं क्वार्टर मास्टर था, तो मैंने पहले लड़ने वाले फौजियों को राइफल लेकर देमचोक भेज दिया। फिर तीन बार में हम बाकी जवान पहुंच पाए। अगले दिन 27 अक्टूबर को जंग शुरू हो गई। हमें अचानक वायरलेस पर मैसेज आया था कि जंग शुरू हो गई है।

रिटायर्ड हवलदार फुंचुक अंगदोस 80 साल के हैं। चीन के साथ 1962 की जंग लड़ चुके हैं, तब इनकी उम्र 23 साल थी।

जब हम देमचोक पहुंचे तो चीन ने रास्ता ब्लॉक कर दिया था। हम पोस्ट पर पहुंचे और पूरे दिन लड़ते रहे। लेकिन फिर हम लोग वहां फंस गए। हमारे कर्नल ने आर्मी हेडक्वार्टर को फोन किया कि हमें बचाने के लिए एयर अटैक करना चाहिए। लेकिन आर्मी हेडक्वार्टर ने मना कर दिया। वो बोले, अपनी जान बचाकर निकल जाओ।

एक दिन और पूरी एक रात हम लड़ते रहे। हमारे पास खाने को कुछ बादाम, अखरोट और काजू थे, जो दिन में ही खत्म हो गए थे। अगले दिन रात को 12 बजे सीजफायर लग गया। इस युद्ध में मेजर शैतान सिंह शहीद हो गए। उनके साथी जवान भी मारे गए। अपने जवानों के साथ जब सीजफायर के बाद हम उस जगह पहुंचे, जहां मेजर शैतान सिंह शहीद हुए थे। तो वहां उन्हें एक-दो डेडबॉडी मिलीं। वो शव हथियार के साथ जम चुके थे। हम हथियार को खींचते तो शरीर के टुकड़े भी साथ निकलकर आ रहे थे।

चुशूल के जिस इलाके में हमारे यूनिट ने लड़ाई लड़ी, वहां पूरी सर्दियों में दो से तीन फुट बर्फ जमा रहती है। अक्टूबर के आखिरी तक तो इतनी सर्दी हो जाती है कि सब जम जाता है। उस तापमान में हमारे जवानों के लिए काफी मुश्किल होती है। उनके हाथ जम जाते हैं और चलना भी मुश्किल होता है।

अपनी पोती के साथ रिटायर्ड हवलदार फुंचुक अंगदोस। फुंचुक कहते हैं कि इस बार चीन के साथ युद्ध हुआ तो जीत हमारी ही होगी क्योंकि अब 1962 जैसी भारत की स्थिति नहीं है।

तब और अब के वक्त को याद कर फुंचुक मुस्कुराते हैं। कहते हैं, तब हमारे सैनिकों के पास लड़ने के लिए सिर्फ एलएमजी, राइफल, एमएमजी और मोर्टार था। उसके अलावा कोई बड़ा हथियार नहीं था। अब तो न जाने कितने बड़े-बड़े हथियार हैं हमारे पास। इसलिए इस बार युद्ध हुआ तो हम ही जीतेंगे।

फुंचुक के मुताबिक, चीन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। वो कहते हैं, सुनने में आया है कि फिलहाल वहां शांति है, लेकिन चीन अक्टूबर के महीने में कुछ कर सकता है। इस सवाल पर कि अक्टूबर के महीने में ही क्यों, तो वो कहते हैं, क्योंकि वो सर्दी का मौसम है ना और तब हमारे इंडियन लोगों को दिक्कत होती है और चीन इसका फायदा उठाता है।

हमें बार-बार लोड कर फायर करना होता था, लेकिन चीन के पास ऑटोमेटिक हथियार थे

रिटायर्ड हवलदार सेरिंग ताशी। उम्र तकरीबन 82 साल। चीन के साथ जब जंग हुई उससे दो साल पहले ही सेना में शामिल हुए थे। जंग की अपनी आपबीती सुनाते हुए कहते हैं, ‘बात डीबीओ दौलत बेग ओल्डी इलाके की है। मैं छुट्‌टी जाने के लिए आया था। सुबह छुट्‌टी जाना था। रात के 12 बजे फायरिंग शुरू हो गई। वहां एक नई जाट यूनिट आई थी, तो मुझे उनके साथ रख दिया। क्योंकि उस इलाके के रास्ते सिर्फ मुझे मालूम थे।

रिटायर्ड हवलदार सेरिंग ताशी चीन के साथ जब जंग हुई उससे दो साल पहले ही सेना में शामिल हुए थे।

मैं उन सैनिकों को लेकर दूसरे पोस्ट के लिए निकल गया। हमें वहां अपनी सेना की मदद के लिए जाना था, लेकिन हम वहां तक नहीं पहुंच सके। रास्ते में दो छोटी पहाड़ियां थीं, दोनों पहाड़ियों के बीच से हमें निकलना था, लेकिन चीन वहां तक आ चुका था।

सेरिंग कहते हैं, 'तब समय और सेना दोनों अलग थीं। चुशूल और दौलत बेग ओल्डी में एक ही वक्त पर फायरिंग हो गई थी। तब हमारे पास आदमी कम थे, ब्रिगेड तक नहीं था। 2 यूनिट भर थे। अब तो मेरे ख्याल से बहुत होंगे। अब तो हथियार भी बहुत ठीक-ठाक हैं।

तब तो सिर्फ थ्री नॉट थ्री होता था, जिसे बार-बार लोड कर फायर करना होता था। इतनी देर में चीन जल्दी-जल्दी फायर कर देता था क्योंकि उनके पास ऑटोमेटिक वेपन थे। हमारे पास तो उस वक्त घोड़े भी नहीं थे।'

अपने पोतियों के साथ रिटायर्ड हवलदार सेरिंग ताशी। ताशी कहते हैं 1962 के युद्ध के समय पहाड़ियों पर बर्फ ज्यादा थी। हमारे पैर बर्फ के अंदर चले जाते थे।

जाट यूनिट के जो जवान वहां जंग लड़ने आए थे, ठंड और बर्फ के बीच उनके हाथ गल गए। उंगलियों में बर्फ से जख्म हो गए। जख्म इतने गहरे थे कि उन साथियों को हाथ से खाना खिलाना पड़ता था। घायल हथेलियों की वजह से हमें पीछे हटना पड़ा। वहां इतनी बर्फ थी कि आधे बूट बर्फ में धंस जाते थे। हम तेज दौड़ भी नहीं सकते थे, क्योंकि पैर बर्फ में चले जाते थे।

उस जंग में चीनी सेना हमारे कुछ जवानों को पकड़कर भी ले गई थी। हालांकि, बाद में उन लोगों को छोड़ दिया गया, लेकिन फिर उन्हें वापस जंग में रखने की जगह घर भेज दिया था। सेरिंग ताशी कहते हैं कि उन्हें जंग के बाद फिल्मों से पता चला कि चीन के सैनिक हिंदी-चीनी भाई-भाई बोलते हैं, जबकि वहां कभी ये नहीं सुना था।

यह भी पढ़ें :

1. हालात भारत-चीन सीमा के / कहानी उस लेह शहर की जो हवा में उड़ते फाइटर जेट की आवाज के बीच तीन रातों से अपनी नींद पूरी नहीं कर पाया है

2. स्पेशल फोर्स के शहीद के घर से रिपोर्ट / एक दिन पहले नीमा तेनजिन ने फोन पर कहा था, चुशूल में मेरी जान को खतरा है, मेरे लिए पूजा करना, रात 3 बजे फौजी उनकी शहादत की खबर लाए

3. माइनस 40 डिग्री में सेना के लिए सब्जियां / चीन सीमा पर तैनात सेना के खाने के लिए बंकर में उगाएंगे अनाज, अंडर ग्राउंड फ्रूट स्टोरेज जरूरत पड़ने पर बंकर बन जाएंगे



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India China 1962 War Story | Indian Army Ladakh Region Naik Phunchok Angdus, Retired Havildar Tsering Tashi Speaks To Dainik Bhaskar Over India China Border Conflict


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iDKerX
via

easysaran.wordpress.com

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोन मोरेटोरियम 28 सितंबर तक बढ़ गया है। यानी 28 सितंबर तक आपने यदि अपने होम लोन और कार लोन पर किस्त नहीं चुकाई तो इससे आपकी आर्थिक सेहत यानी क्रेडिट स्कोर बेअसर रहेगा। किस्त न चुकाने पर कोई बैंक लोन को नॉन परफॉर्मिंग असेट (एनपीए) में नहीं डाल सकेंगे।

अब इससे कई लोगों के सवाल आ रहे हैं कि यह फायदेमंद होगा या नहीं? क्या मोरेटोरियम का लाभ उठाकर वे इस पैसे का कहीं और इस्तेमाल कर सकते हैं? इस पर हमने पूरा मसला समझने की कोशिश की, और यह भी जाना कि आपके फायदे में क्या रहने वाला है?

सबसे पहले, समझ लीजिए कि क्या है मोरेटोरियम?

  • कोरोना के बाद लॉकडाउन हुआ। काम-धंधे बंद हो गए। कई लोगों की नौकरियां चली गईं। ऐसे में लोन की किस्तें चुका पाना मुश्किल हो गया। तब रिजर्व बैंक ने लोन मोरेटोरियम की सहूलियत दी थी। यानी लोन पर किस्तें टाल दी गई थी।
  • आरबीआई ने पहले 31 मई 2020 तक सभी टर्म लोन्स पर किस्तों पर मोरेटोरियम दिया और फिर इस अवधि को तीन महीने और बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया था। यानी छह महीनों तक किस्त नहीं चुकाई तो भी क्रेडिट स्कोर बेअसर रहेगा।
  • अगस्त में रिजर्व बैंक ने मोरेटोरियम को और बढ़ाने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि यदि अब भी किसी को दिक्कत है तो वह लोन रिस्ट्रक्चर करा सकता है। बैंकों को भी इसके लिए छूट दे दी। ताकि नए सिरे से किस्त चुकाने की प्रक्रिया तय हो सके।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया और क्यों?

  • मोरेटोरियम पर एक विवाद था। किसी लोन पर मोरेटोरियम का लाभ लेते हुए किस्त नहीं चुकाई तो उस अवधि का ब्याज मूलधन में जुड़ जाएगा। यानी अब मूलधन+ब्याज पर ब्याज लगेगा। इसी ब्याज पर ब्याज का मसला सुप्रीम कोर्ट में है।
  • सुप्रीम कोर्ट में एक और राहत मांगी गई है। याचिका में कहा गया है कि अब भी हालात सुधरे नहीं है। ऐसे में मोरेटोरियम को बढ़ाया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों को सुनने के बाद ही 28 सितंबर तक मोरेटोरियम को बढ़ा दिया है।
  • केंद्र सरकार को दो हफ्ते में राहत का नया फार्मूला सुझाने को भी कहा है। इसके लिए राजीव महर्षि की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। यह बैंकों के साथ-साथ संबंधित पक्षों से बातचीत कर अपने सुझाव केंद्र सरकार को देगी।

क्या मोरेटोरियम का फायदा उठाना सही है?

  • बैंक बाजार के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि यदि आपको कोरोना की वजह से बहुत ज्यादा तकलीफ हुई है तो यह आपके लिए राहत है। लेकिन कर्जदारों को ध्यान में रखना चाहिए कि मोरेटोरियम का लाभ उठाने से बकाया राशि पर ब्याज लगता रहेगा।
  • शेट्टी के मुताबिक, तीन महीने आपने किस्त नहीं चुकाई तो आपकी लोन चुकाने की अवधि एक साल बढ़ जाएगी। यानी यदि आपने 15 साल के लिए लोन लिया था और तीन महीने किस्त नहीं चुकाई तो अब लोन 16 साल चलता रहेगा।
  • उनका सुझाव है कि यदि आपका लोन शुरुआती दौर में है तो आपके लिए आज की राहत कल की परेशानी बन जाएगी। ऐसे में यदि आपके पास किस्त चुकाने के सभी रास्ते खत्म हो गए हैं तभी आप मोरेटोरियम का लाभ उठाएं, वरना नहीं।

तो क्या आरबीआई ने कोई राहत नहीं दी?

  • ऐसा कहना गलत होगा। आरबीआई ने लोन को रिस्ट्रक्चर करने की अनुमति सभी बैंकों को दी है। लेकिन यह भी कहा है कि जिन लोन पर कोविड-19 की वजह से प्रभाव पड़ा है, उन्हें ही दो साल की अवधि बढ़ाकर रीस्ट्रक्चरिंग की अनुमति दी जाएगी।
  • कॉर्पोरेट लोन्स को लेकर रिजर्व बैंक ने आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन केवी कामथ की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी ताकि कर्जदारों को रीस्ट्रक्चरिंग का लाभ देने के लिए शर्तें तय की जा सके।
  • कोविड से 15.52 लाख करोड़ रुपए का कर्ज तनाव में है। करीब 22.20 लाख करोड़ रुपए का कर्ज पहले ही एनपीए में जाने की नौबत थी। यानी बैंकों ने जितना लोन दिया है, उसमें भी 72 प्रतिशत खराब लोन की श्रेणी मे जा रहा है।

कामथ कमेटी की रिपोर्ट ने क्या सुझाया है?

  • आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार कमेटी ने 26 सेक्टरों की पहचान की है, जिनके लोन पर कोविड-19 का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इनके लोन को रीस्ट्रक्चर करने के लिए विस्तृत प्लान बनाकर सौंपा है।
  • इस एक्सपर्ट कमेटी ने हर सेक्टर के लिए कॉर्पोरेट से संबंधी रेशो की लिमिट तय की है, जैसे- ईबीआईडीटीए, डीएससीआर, करेंट रेश्यो, एडीएससीआर आदि। यह कंपनियों की कमाई और लाभ से ताल्लुक रखते हैं।
  • रिसर्च रिपोर्ट का कहना है कि इन 26 सेक्टरों को कुल 37 लाख करोड़ रुपए के लोन दिए हैं, उसमें से 15-20% की रेंज में लोन रिस्ट्रक्चर हो सकते हैं। यह कदम बैंकिंग सेक्टर के लिए भी अच्छा है, वरना ज्यादातर लोन एनपीए में डालने की नौबत आती।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
RBI EMI Moratorium Extended; Loan Moratorium News Today Update | Know How Loan Moratorium Will Impact Your Home Loan, Car Loan EMIs? All You Need To Know


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3miDGAT
via

easysaran.wordpress.com

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि देश भर में 97 हजार छात्र कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि अब 2021 में ही स्कूल खोले जाएंगे। वायरल मैसेज के साथ न्यूज चैनल की खबर का बताकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जा रहा है।

और सच क्या है?

  • सबसे पहले हमने 97,000 छात्रों के कोविड-19 से संक्रमित होने वाले दावे की सत्यता जांचनी शुरू की। गूगल पर अलग-अलग की वर्ड सर्च करने पर कुछ मीडिया रिपोर्ट सामने आईं। जिनसे पता चलता है कि 97,000 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की बात सच है। लेकिन, यह मामला भारत का नहीं यूनाइटेड स्टेट्स का है।
  • वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि 97,000 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने का आंकड़ा केंद्रीय शिक्षा विभाग ने जारी किया है। एमएचआरडी की ऑफिशियल वेबसाइट पर हमें ऐसा कोई अपडेट नहीं मिला। यहां तक कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी संक्रमित छात्रों की संख्या का अलग से कोई आंकड़ा जारी नहीं किया।
  • अब आते हैं 2021 से स्कूल खुलने वाले दावे पर। गृह मंत्रालय ने 29 अगस्त को अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी की थीं। इस गाइडलाइन के मुताबिक, 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं के बच्चे टीचर्स से गाइडेंस लेने के लिए अपनी इच्छा से स्कूल जा सकेंगे।
  • दैनिक भास्कर वेबसाइट पर 21 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 9वीं से 12वीं और हायर एजुकेशनल, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की पढ़ाई आंशिक तौर पर शुरू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी कर दिया है।
  • यूट्यूब पर अलग-अलग की वर्ड सर्च करने से भी हमें ऐसा कोई न्यूज बुलेटिन नहीं मिला। जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इन सबसे स्पष्ट है कि 2020 में स्कूल न खुलने का दावा झूठा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fact Check : After 97,000 students are infected, will schools across the country open in 2021? This claim was thrown out in the investigation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mepNDX
via

easysaran.wordpress.com

आज का इतिहास बेहद खास है। कश्मीर भारत में रहेगा या पाकिस्तान में जाएगा? इस प्रश्न का जवाब आज ही मिला था। 91 साल पहले 1929 में महान क्रांतिकारी भगत सिंह के साथी जतिन दास ने लाहौर जेल में भूख हड़ताल के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं, जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में आज ही के दिन प्रस्ताव दिया था कि 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों का पारस्परिक ट्रांसफर किया जाए।

सबसे पहले बात, कश्मीर की। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर भारत और पाकिस्तान आज भी आमने-सामने रहते हैं। लॉर्ड माउंटबेटन के राजनीतिक सलाहकार रहे वीपी मेनन की किताब 'इंटिग्रेशन ऑफ द इंडिया स्टेट्स' में लिखा है कि भारत की आजादी से दो महीने पहले तक लॉर्ड माउंटबेटन ने कश्मीर के राजा महाराजा हरी सिंह से कहा था कि यदि वे पाकिस्तान के साथ जाने का फैसला करते हैं, तो भारत कोई दखल नहीं देगा।

वहीं, सरदार पटेल के राजनीतिक सचिव रहे वी. शंकर ने "माय रेमिनिसेंसेज ऑफ सरदार पटेल' में लिखा, '13 सितंबर 1947 की सुबह पटेल ने रक्षा मंत्री बलदेव सिंह को चिट्ठी लिखी कि कश्मीर चाहे तो पाकिस्तान में शामिल हो सकता है। हालांकि, उसी दिन पटेल को जब पता चला कि पाकिस्तान ने जूनागढ़ के विलय का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है, तो वे भड़क गए।

उनका कहना था कि यदि पाकिस्तान, हिंदू बहुल आबादी वाले मुस्लिम शासक के जूनागढ़ को अपना हिस्सा बना सकता है तो भारत, मुस्लिम बहुल आबादी वाले हिंदू शासक के कश्मीर को क्यों नहीं ले सकता? उस दिन से कश्मीर पटेल की प्राथमिकता बन गया था। खैर, आज की हकीकत यह है कि जूनागढ़ और कश्मीर भारत के पास है। कश्मीर के कुछ हिस्से पर जरूर पाकिस्तान का कब्जा है।

सरदार पटेल के आदेश पर हैदराबाद में सेना घुसी थी

ऑपरेशन पोलो के बाद हैदराबाद के आखिरी निजाम 25 दिसंबर 1949 को प्रधानमंत्री नेहरू और मिलिट्री गवर्नर मेजर जनरल जयंतो चौधरी के साथ निजाम के किंग कोठी पैलेस में ।

आजादी के बाद जूनागढ़ और कश्मीर के साथ-साथ एक और पेंच था हैदराबाद का। हैदराबाद का निजाम स्वतंत्रता चाहता था। उसने पाकिस्तान को 20 करोड़ रुपए का कर्जा भी दिया था। लेकिन, सरदार पटेल चाहते थे कि हैदराबाद का भारत में विलय हो। ऊपर से निजाम ने संयुक्त राष्ट्र जाने की धमकी भी दे रखी थी। सरदार पटेल के आदेश पर 13 से 18 सितंबर 1948 तक ऑपरेशन पोलो चला।

13 सितंबर को 36 हजार भारतीय सैनिक हैदराबाद में पश्चिम, दक्षिण और उत्तर से घुसे थे। भारत ने इसे पुलिस एक्शन कहा ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को लगे कि यह भारत का अंदरुनी मसला है। 18 सितंबर तक निजाम भारत में हैदराबाद के विलय के लिए राजी हो गया था।

जतिंद्र नाथ दास ने आजादी के लिए दे दी जान

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को हम शहीद दिवस के तौर पर याद करते हैं। लेकिन, उनके ही साथी थे- जतिंद्र नाथ दास, जिन्हें जतिन दा भी कहा जाता था। 27 अक्टूबर 1904 को जन्मे जतिंद्र नाथ 16 साल की उम्र में ही आजादी के आंदोलन से जुड़ गए थे। दक्षिणेश्वर बम कांड और काकोरी कांड के सिलसिले में 1925 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

सबूत नहीं थे, इस वजह से मुकदमा नहीं चला, पर उन्हें नजरबंद रखा गया। लाहौर असेंबली में बम फेंकने के मामले में भगत सिंह के साथियों के साथ ही जतिन दा भी पकड़े गए थे। जेल में अव्यवस्था के खिलाफ क्रांतिकारियों ने जतिन दा के नेतृत्व में 13 जुलाई 1929 को अनशन शुरू किया। उनका अनशन खत्म करने की हर कोशिश की गई, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए।

हड़ताल के 63वें दिन जतिन दास के कहने पर एक साथी ने ‘एकला चलो रे’ और फिर ‘वन्दे मातरम्’ गाया। यह गीत पूरा होते ही जतिन दा ने 13 सितंबर 1929 को सिर्फ 24 साल की उम्र में दुनिया से विदा ले ली।

इतिहास में आज की तारीख को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है-

  • 1791: फ्रांस के राजा लुई 14वें ने नया संविधान लागू किया।
  • 1882: एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।
  • 1914ः प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
  • 1922: लिबिया के एल अजिजिया में धरती पर उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। उस समय छाया में नापा गया तापमान 58 डिग्री सेल्सियस था।
  • 1923: स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • 1947: भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदूओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
  • 1948ः उप-प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुसकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। हैदराबाद के भारत में विलय का आदेश दिया।
  • 2000: भारत के विश्वनाथन आनंद ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
  • 2002: इजरायल ने फिलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
  • 2007: नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया।
  • 2008: दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।
  • 2009: चन्द्रमा पर बर्फ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
  • 2013: तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के हेरात में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Sardar Patel had decided that Kashmir would become a part of India; Jatin Das was martyred during a hunger strike in Lahore jail 91 years ago


from Dainik Bhaskar /national/news/sardar-patel-had-decided-that-kashmir-would-become-a-part-of-india-jatin-das-was-martyred-during-a-hunger-strike-in-lahore-jail-91-years-ago-127714563.html
via

easysaran.wordpress.com

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में शुरू हुई ड्रग्स कंट्रोवर्सी उलझती जा रही है। सचिन पायलट ने एक बार फिर अशोक गहलोत के नाम चिट्‌ठी लिखी है। टाटा संस और शापूरजी पालनजी ग्रुप भी आमने-सामने हैं। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 4 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट के लिए NEET-UG 2020 की परीक्षा होगी। इसमें करीब 15 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसे लेकर एसओपी जारी की है।

2. प्रधानमंत्री मोदी बिहार के लिए 900 करोड़ रुपए की 3 योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। ये योजनाएं ऑयल पाइपलाइन और एलपीजी से जुड़ी हैं।

3. इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 19 रन से जीता था।

4. टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के मेन्स सिंगल्स फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रिया के वर्ल्ड नंबर-3 डोमिनिक थिएम और जर्मनी के वर्ल्ड नंबर-7 एलेक्जेंडर ज्वेरेव आमने-सामने होंगे।

अब कल की 7 महत्वपूर्ण खबरें

1. पायलट की चिट्‌ठी गहलोत के नाम

कांग्रेस में बगावत के बाद वापसी कर चुके सचिन पायलट ने एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत को चिट्‌ठी लिखी है। करीब 10 दिन पहले लिखी गई इस चिट्‌ठी में पायलट ने गहलोत को 2018 के चुनावी वादे की याद दिलायी है। इसमें उन्होंने नौकरियों में गुर्जर समेत 5 जातियों को 5% आरक्षण नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है। -पढ़ें पूरी खबर

2. कंगना के खिलाफ शुरू हुई जांच

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कंगना के खिलाफ भी ड्रग्स मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पर कंगना ने ट्विटर पर सोमनाथ मंदिर की फोटो पोस्ट कर दी। लिखा, "क्रूरता-अन्याय कितने भी शक्तिशाली हों, जीत भक्ति की होती है, हर हर महादेव।" -पढ़ें पूरी खबर

3. पंखे और बिस्तर के बिना कट रही रिया की रातें

ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया को जेल में टेबल फैन मिल जाएगा। कोर्ट ने इजाजत दी है। रिया की पिछली 3 रातें पंखे-बिस्तर के बिना ही गुजरीं। फिलहाल रिया को कंबल और चादर दी गई है। इस बीच, ड्रग्स मामले में एनसीबी ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। -पढ़ें पूरी खबर

4. बिहार में वर्चुअल प्रचार, शाह से आगे निकले नीतीश

बिहार विधानसभा चुनाव में वर्चुअल प्रचार हावी है। गृह मंत्री अमित शाह ने 7 जून को वर्चुअल जन-संवाद किया था, जिसे अब तक 39 लाख स्क्रीन पर देखा गया। वहीं, 7 सितंबर को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का ‘निश्चय-संवाद’ लाइव ही 44.14 लाख स्क्रीन पर देखा गया। -पढ़ें पूरी खबर

5. टाटा संस के 2% शेयर गिरवी रखना चाहता है शापूरजी ग्रुप

टाटा संस और शापूरजी पालनजी ग्रुप एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। शापूरजी ग्रुप कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट बिजनेस में नकदी के लिए टाटा संस के 2% शेयर गिरवी रखना चाहता है। इससे उसे 11 हजार करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इसके खिलाफ टाटा संस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। -पढ़ें पूरी खबर

6. किम जोंग ने अफसरों को दी मौत की सजा

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने पांच अफसरों को मौत की सजा दे दी। अधिकारियों ने देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाए थे। हाल ही में किम जोंग ने कोरोना की रोकथाम के लिए चीन से आने वालों को गोली मारने का आदेश दिया था। -पढ़ें पूरी खबर

7. 37% तक लुढ़कने के बाद भी रिकवर कर रहे हैं स्टॉक मार्केट

सेंसेक्स और निफ्टी-50 ही नहीं, बल्कि अमेरिका के डाउ जोंस इंडस्ट्रियल इंडेक्स और एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 37% तक की गिरावट के बाद 6 महीने में ही अपने पुराने स्तर पर लौट रहे हैं। दूसरी ओर, 7 अगस्त को 56 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचने के बाद सोना लगातार फिसल रहा है। -पढ़ें पूरी खबर

अब 13 सितंबर का इतिहास

1929: लाहौर जेल में भूख हड़ताल के 63 दिनों के बाद जतिन दास की मौत हो गई।

2002: इजरायल ने फिलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

2008: दिल्ली में तीन जगहों पर 30 मिनट के दरमियान 4 बम ब्लास्ट हुए। इनमें 19 लोगों की मौत और 90 से ज्यादा घायल हुए।

जाते-जाते जिक्र देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का। उन्होंने 1948 में आज ही के दिन भारतीय सेना को हैदराबाद में घुसकर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ मिलाने का आदेश दिया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today will be NEET, after Riya Kangana is also under investigation for drugs case; Nitish overtakes Shah in virtual publicity


from Dainik Bhaskar /national/news/today-will-be-neet-after-riya-kangana-is-also-under-investigation-for-drugs-case-nitish-overtakes-shah-in-virtual-publicity-127714562.html
via

easysaran.wordpress.com

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने फिर एक बार बर्बरता दिखाई है। उसने देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वाले अपने पांच अफसरों को मौत की सजा दे दी। तानाशाह के आदेश पर उन्हें गोली मार दी गई।

डिनर पार्टी में की थी देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा
नॉर्थ कोरिया पर नजर रखने वाली साउथ कोरिया की साइट डेली एनके के मुताबिक आर्थिक मंत्रालय के इन पांचों अधिकारियों ने एक डिनर पार्टी में देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने किम के शासन की नीतियों की आलोचना भी की थी। चर्चा के दौरान उन्होंने देश में औद्योगिक सुधार की जरूरत बताई थी। कहा था कि नॉर्थ कोरिया को अपने प्रतिबंधों को दूर करने के लिए विदेशी मदद भी लेनी चाहिए।

30 जुलाई को दी गई मौत की सजा
साउथ कोरिया की साइट के मुताबिक, इस चर्चा की किम जोंग उन से शिकायत की गई थी। किम आर्थिक मंत्रालय के भी प्रमुख हैं। इसके बाद सभी को बुलाया गया और उन पर दबाव डालकर कबूल करवाया गया कि उन्होंने नॉर्थ कोरिया के शासन को कमजोर करने की कोशिश की। 30 जुलाई को उन्हें गोली मार दी गई। इन सभी के परिवारों को येडोक के एक पॉलिटिकल कैम्प में भेज दिया गया है।

भूखे कुत्तों के सामने डाल दिया था अंकल को
सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के लिए तानाशाह किम जोंग उन के अपने अंकल किम जोंग थाएक को 120 भूखे शिकारी कुत्तों के पिंजरे में डाल दिया गया था। चीनी अखबार ‘वेन वई पो’ ने दावा किया था कि सजा दिए जाते समय मौके पर किम जोंग समेत 300 शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इन सभी के सामने 67 वर्षीय थाएक को शिकारी कुत्ते खा गए थे। थाएक की मौत पर सवाल उठाने पर उनकी पत्नी को भी जहर देकर मार दिया गया था, बाद में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई।
सौतेले भाई की मलेशिया में करवाई हत्या
किम जोंग उन ने अपने सौतेले भाई किम जोंग नाम की भी मलेशिया में हत्या करवाई थी। वे मलेशिया में रहते थे। फरवरी, 2015 में मलेशिया के एयरपोर्ट पर ही दो लड़कियों ने जहरीली पिन चुभोकर उनकी हत्या कर दी थी। नाम पर उत्तर कोरिया के खिलाफ जासूसी करने का आरोप लगाया गया था।

कोरोना रोकने के लिए चीन से आने वालों को गोली मारने के आदेश दिए
हाल ही में साउथ कोरिया में तैनात अमेरिकी फौज के कमांडर ने जानकारी दी थी कि तानाशाह किम ने देश में वायरस की रोकथाम के लिए चीन की तरफ से आने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं। नॉर्थ कोरिया की कमजोर स्वास्थ्य सेवाएं महामारी से लड़ने में नाकाम साबित हो रही है। बीमारी के फैलने के बाद से किम ने अब तक देश में एक भी मामले की पुष्टि नहीं की है। इतना ही नहीं, कोरोना को रोकने के लिए नॉर्थ कोरिया ने चीन से सटी सीमा जनवरी में ही बंद कर दी थी।

नॉर्थ कोरिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़ सकते हैं...

कोरोना को रोकने का तानाशाही तरीका:किम जोंग उन ने कहा- चीन की तरफ से आने वालों को गोली मार दो; प्रतिबंधों के चलते चीन से सामान आयात करता है नॉर्थ कोरिया



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तानाशाह किम जोंग उन आर्थिक मंत्रालय के भी प्रमुख हैं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ncUif
via

easysaran.wordpress.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बने 1.75 लाख घरों का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत घर पाने वाले तीन लोगों से मोदी ने बात भी की। इनमें धार जिले के सरदारपुर गांव के गुलाब सिंह, सिंगरौली जिले के प्यारेलाल यादव और ग्वालियर जिले के नरेंद्र नामदेव शामिल हैं।

गृह प्रवेश के दौरान प्रधानमंत्री से बातचीत करते ग्रामीण।

कोरोना की रुकावटों के बावजूद 18 लाख घर तैयार किए
मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर बनाने में औसतन 125 दिन लगते हैं, लेकिन कोरोना के समय में इस योजना के तहत घरों को सिर्फ 45 से 60 दिन में ही बनाकर तैयार कर दिया गया। आपदा को अवसर में बदलने का ये सबसे अच्छा उदाहरण है। कोरोना काल में तमाम रुकावटों के बीच देशभर में 18 लाख घरों का काम पूरा किया गया। पहले गरीब सरकार के पीछे दौड़ता था, अब सरकार लोगों के पास जा रही।"

'कोरोना नहीं होता तो आपकी खुशी में शामिल होने आपके घर आता'
प्रधानमंत्री ने घर पाने वाले लोगों से कहा, "इस बार आपकी दीवाली और दूसरे त्योहारों की खुशियां कुछ और ही होंगी। कोरोनाकाल नहीं होता तो आज आपके जीवन की इतनी बड़ी खुशी में शामिल होने के लिए आपके घर का एक सदस्य, आपका प्रधान सेवक आपके बीच होता। आज का कार्यक्रम मध्य प्रदेश समेत देश के सभी बेघर साथियों को एक विश्वास देने वाला पल है। जिनका अब तक घर नहीं, एक दिन उनका भी घर बनेगा, उनका भी सपना पूरा होगा।"

गांव के लोगों ने मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया। सभी गांव वालों ने मिलकर मदद की।

इस योजना के तहत 12 हजार गांवों में घर तैयार किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने 2022 तक सभी परिवारों को उनका अपना घर होने का लक्ष्य रखा है। सरकार को उम्मीद है कि मार्च 2022 तक 2 करोड़ घर बनकर तैयार हो जाएंगे।

परिजनों और गांव वालों के साथ मिलकर काम करने से मजदूरी बच गई।

प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया जाएगा
भाजपा 17 सितंबर को मोदी के 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों की योजनाएं बंद कर दीं और उनके लिए मंजूर 2 लाख 43 हजार घर लौटाकर गरीबों के सिर से छत छीन ली थी। अब उन्हें पक्के घर का सुख मिलेगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मोदी ने कहा कि एक घर बनाने में औसतन 125 दिन लगते हैं, लेकिन 45 से 60 दिन में ही बनाकर तैयार कर दिए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FlNmtW
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via