Saturday, December 5, 2020

easysaran.wordpress.com

तस्वीर केरल के बेपोर बीच में अरब देशों के रईसों के लिए तैयार हो रहे लकड़ी के जहाज की है। 130 फीट लंबे और 33 फीट चौड़े इस पोत की कीमत करीब12 करोड़ रुपए है। इनका इस्तेमाल अरब के रईस स्टेटस सिंबल के तौर पर करते हैं और गल्फ देशों का सफर इसी जहाज से करना पसंद करते हैं। यहां ऐसे दो जहाज 2021 में बनकर तैयार हो जाएंगे। इन्हें कतर के युसूफ अहमद अमानी की तरफ से ऑर्डर मिला है।

यहां 12वीं सदी से विशालकाय जहाज बनाकर अरब बेचे जाते रहे हैं

  • शिप के प्रमुख कारीगर पी. श्रीधरन बताते हैं कि मलेशियाई सागौन, बेन सागौन और केविला लकड़ी से यह शिप बनाया जाता है।
  • 10 कर्मचारी अभी इस जहाज को तय समय में बनाने में जुटे हुए हैं। इनकी मदद के लिए 25 से अधिक मजदूर भी जल्द जुड़ेंगे।
  • यहां समुुद्र मार्ग से मेसोपोटामिया तक व्यापार होता रहा है। विशालकाय बोट का व्यापार 12वीं सदी से लगातार हो रहा है।
  • यहां कई ऐसे लोग भी हैं, जो सदियों पहले यमन से केरल शिफ्ट हो गए थे। आज ये लोग लकड़ी के जहाज बनाने के बिजनेस से जुड़े हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
130 फीट लंबे और 33 फीट चौड़े इस पोत की कीमत करीब12 करोड़ रुपए है। (फोटोः पी मुस्तफा )


from Dainik Bhaskar /national/news/here-luxury-wooden-boats-are-made-for-the-nobles-from-the-12th-century-worth-12-crores-127984790.html
via

easysaran.wordpress.com

दिसंबर माह में आमतौर पर देश सर्दी की गिरफ्त में होता है, लेकिन राजस्थान में मामला इन दिनों उलट है। नलों में पानी जमा देने वाली सर्दी के लिए प्रसिद्ध चूरू और माउंट आबू जैसे शहरों में गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को चूरू में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 17 सालों में दिसंबर का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 8 दिसंबर 2003 को यहां तापमान 33.5 डिग्री था, जबकि पिछले साल 4 दिसंबर को यहां तापमान 27 डिग्री रहा था।

शनिवार को यहां तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह जयपुर में शुक्रवार को पारा 30.9 डिग्री रहा। यह 12 साल बाद सर्वाधिक है। इससे पहले 4 दिसंबर 2008 को यहां पारा 32 डिग्री था। बाड़मेर में पिछले 12 साल में सबसे ज्यादा 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। चूरू और बाड़मेर में करीब पांच साल बाद सर्दी के मौसम में इतनी गर्मी पड़ रही है। माउंट आबू के भी यही हाल हैं। 2 दिसंबर को तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया। घरों के बाहर कारों पर हल्की बर्फ देखने को मिली थी। अब लोग गर्मी से परेशान हैं।

हिमाचल- लाहौल में बर्फबारी से जम गई झील

कुल्लू. शुक्रवार रात लाहौल स्पीति में हुई बर्फबारी से सिस्सु में झील जम गई है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमने से प्रदेश में वाहनों की आवाजाही रुक गई है।

पंजाब-9 तक बादल छाने के आसार, अभी रातें गर्म...

लुधियाना. सूबे में दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ज्यादा चल रहा है। रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री का इजाफा है। ऐसे में रातें गर्म हो रही हैं। शनिवार दोपहर में आंशिक बादल छाने से तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर तक आंशिक बादल छाने के आसार हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। शनिवार को अमृतसर का रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर तक आंशिक बादल छाने के आसार हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/summer-in-churu-mount-abu-famous-for-the-freezing-cold-churu-crosses-330-sweats-off-after-17-years-127983752.html
via

Friday, December 4, 2020

easysaran.wordpress.com

अभी तक कोराेना संक्रमण और लॉकडाउन से तो लोगों को डरते होते सुना है, लेकिन भोपाल में अलग तरह का मामला सामने आया है। लॉ ट्रिब्यूनल (विधिक प्राधिकरण) में एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें पति को कोरोना फोबिया की वजह से पत्नी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाना महंगा पड़ गया। इस डिस्टेंसिंग की वजह से नई-नवेली पत्नी रूठकर मायके चली गई। उसने 5 महीने बाद प्राधिकरण में भरण-पोषण का आवेदन दिया। मामले में काउंसलिंग की तो पता चला कि कोरोना के डर से पति ने दांम्पत्य दायित्वों को नहीं निभाया।

इस पर पत्नी ने आरोप लगा दिया कि उसका पति दांम्पत्य संबंध निभाने लायक ही नहीं है। पत्नी को मनाने के लिए पति को मेडिकल टेस्ट कराके पुरुषत्व का प्रमाण देना पड़ा। मामले में समझौता होने के बाद शुक्रवार को महिला पति के साथ ससुराल चली गई । दोनों की शादी 29 जून को हुई थी। प्राधिकरण में महिला ने 2 दिसंबर को आवेदन दिया था। उसने आरोप लगाए थे कि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। उसकी शादी को 5 महीने ही हुए हैं।

पत्नी के पास नहीं आता था पति
पत्नी ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पति फोन पर तो अच्छी बातें करते थे, लेकिन पास नहीं आते थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। महिला का कहना था कि जिससे उसने जीवनभर का रिश्ता जोड़ा, वही दूरी बना रहा था। उसने यह बात अपने परिजन को बताई। मायके वालों ने पति से बात करना चाही, लेकिन उसने सही तरीके से उत्तर नहीं दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना और पति की बेरुखी को देखते हुए वह मायके आ गई और दो महीने यहीं रही। महिला का कहना है कि उसका पूरा जीवन पड़ा है, लिहाजा भरण-पोषण का खर्चा दिया जाए।

पति फिट निकला, पत्नी मान गई
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण ने मेडिकल कराने की सलाह ही। पति ने प्राधिकरण के सामने मेडिकल रिपोर्ट रखी, जिसमें वह फिट था। मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद पाया कि महिला ने पति पर झूठा आरोप लगाया था। महिला और उसके परिजन की काउंसलिंग की गई। उसके बाद महिला अपने पति के साथ ससुराल जाने को तैयार हो गई। काउंसलर ने हिदायत दी कि वह आगे से किसी प्रकार के झूठे आरोप नहीं लगाए। वहीं दोनों को कोरोना टेस्ट कराके समस्या के निदान की सलाह दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि महिला ने पति पर झूठे आरोप लगाए थे कि वह दांम्पत्य संबंध निभाने योग्य नहीं है। काउंसलिंग के दौरान खुलासा हुआ कि पति को कोरोना फोबिया था, जिसकी वजह से वह पत्नी से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा था।

कोरोना होने के डर से नहीं जाता था पत्नी के पास
काउंसलिंग के दौरान पति ने खुलासा किया कि शादी के बाद ही पत्नी के परिवार वाले पॉजिटिव हो गए। उसको लगता था कि हार्ड इम्युनिटी की वजह से उसे या पत्नी में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए। उसका मानना था कि जब आसपास वाले पॉजिटिव थे, तो हो सकता है कि उसे और पत्नी को भी कोरोना हो। इसकी वजह से वह संबंधों को निभाने से झिझकता था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मामला सुलझने के बाद विधिक प्राधिकरण से ही पत्नी, पति के साथ ससुराल चली गई। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37FZtfH
via

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 96 लाख के पार हो गया। पिछले 5 दिनों में एक्टिव केस में 38 हजार 10 की कमी आई है। शुक्रवार को देश में 36 हजार 711 नए नए मामले सामने आए, जबकि 42 हजार 359 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, पिछले 24 घंटे में 510 लोगों की जान गई।

देश में अब तक 96 लाख 8 हजार 519 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 8 हजार 401 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 90 लाख 58 हजार 061 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 39 हजार 737 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

80 देशों के राजनयिक वैक्सीन कंपनियों का दौरा करेंगे
कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 80 देशों के राजनयिक 9 दिसंबर को हैदराबाद के भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और बीई लिमिटेड (Biological E Limited) का दौरा करेंगे। पहले यह दौरा 4 दिसंबर को ही होना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

चीफ सेक्रेटरी सोमेश कुमार ने शुक्रवार को अफसरों के साथ बैठकर व्यवस्था का जायजा लिया। अफसरों से कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत राजनयिकों के दौरे के लिए इंतजाम करने को कहा। सभी राजनयिक कोरोना की तैयार हो रही वैक्सीन के बारे में वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे।

मध्य प्रदेश में 31 मार्च तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे
संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड के चलते प्रदेश में पहली से 8वीं तक के क्लास 31 मार्च तक बंद रहेंगी। साथ ही, 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं होंगी।

आगामी एकेडमिक सेशन 1 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। पहली से 8वीं तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी। इनकी क्लासेज जल्द शुरू होंगी। क्लास में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। क्लास 9 व 11 के स्टूडेंट्स को हफ्ते में एक या दो दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।

कोरोना अपडेट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक की। इसमें हेल्थ मिनिस्ट्री ने जो प्रजेंटेशन दिया, उसमें कहा गया कि सबसे पहले 1 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। इनमें सरकारी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट सेक्टर के वर्कर भी शामिल होंगे। इनके बाद करीब 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिसकर्मी, सेना के जवान और म्युनिसिपल वर्कर्स जैसे लोग शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर कोरोना पर पीएम मोदी का मंथन
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.78% हो गया है। अब दिल्ली में 12,000 से ज्यादा बेड और 2,013 ICU बेड खाली हैं।
  • यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के अधिकारियों के मुताबिक, एंटी-कोरोना वायरस वैक्सीन मिलते ही स्पेशल कोविड-19 इनोक्यूलेशन प्रोग्राम के तहत इसे लगाया जाएगा। सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि एमबीबीएस और बीडीएस डॉक्टरों के साथ-साथ इंटर्न, स्टाफ नर्स, सहायक नर्स, दाइयों और फार्मासिस्टों को संभावित वैक्सीनेटर माना जाएगा। बशर्ते कि उन्हें इंजेक्शन लगाने में अनुभव हो।
  • दिल्ली सरकार ने कोरोना की वैक्सीन मिलते ही इसे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी हॉस्पिटल और नर्सिंग होम के हेल्थ केयर वर्कर्स का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। उन्हें सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी। उनके एनरोलमेंट के लिए सभी अस्पतालों से डेटा मांगा गया है। सरकार ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। हेल्थ वर्कर्स का डेटा दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन की वेबसाइट पर दिए लिंक के जरिए अपलोड करना है।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में हर दिन होने वाली टेस्टिंग का आंकड़ा बढ़ाकर 85 हजार कर दिया गया है। शुक्रवार को 4067 लोग संक्रमित पाए गए। 4862 लोग रिकवर हुए और 73 की मौत हो गई। राजधानी में अब तक 5 लाख 86 हजार 125 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28 हजार 252 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 48 हजार 376 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9497 हो गई है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में शुक्रवार को 1324 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1556 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 11 हजार 698 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 641 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 94 हजार 743 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3314 हो गई है।

3. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 1510 लोग संक्रमित पाए गए। 1627 लोग रिकवर हुए और 18 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 15 हजार 819 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 678 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 97 हजार 92 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4049 हो गई है।

4. राजस्थान
राज्य में शुक्रवार को 1934 लोग संक्रमित पाए गए। 3141 लोग रिकवर हुए और 19 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 76 हजार 420 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 24 हजार 318 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 49 हजार 713 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2389 हो गई है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में शुक्रवार को 5229 लोग संक्रमित मिले। 6776 लोग रिकवर हुए और 127 की मौत हो गई। अब तक संक्रमण के 18 लाख 42 हजार 587 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 83 हजार 859 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 17 लाख 10 हजार 50 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 47 हजार 599 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
coronavirus outbreak, coronavirus outbreak in india, coronavirus, covid-19, corona vaccine update


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-5-december-127981575.html
via

easysaran.wordpress.com

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन शनिवार को 10वें दिन भी जारी हैं। आज दोपहर 2 बजे से सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच 5वें दौर की बातचीत होगी। इससे पहले किसानों ने शुक्रवार को कहा कि अगर कानून वापस नहीं लिया गया तो वे 8 दिसंबर को भारत बंद करेंगे। किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर कब्जे की भी चेतावनी दी है।

शुक्रवार को किसानों की मीटिंग के बाद उनके नेता हरविंदर सिंह लखवाल ने कहा- आने वाले दिनों में दिल्ली की बची हुई सड़कों को भी ब्लॉक करेंगे। किसान संगठन पहले ही कह चुके हैं कि 5 दिसंबर यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए जाएंगे।

170 से ज्यादा किसान बीमार, कोरोना टेस्ट के लिए तैयार नहीं
टिकरी-कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे 170 से ज्यादा किसान बुखार और खांसी से पीड़ित हैं। यहां लगे कैंपों में हजारों किसान दवा ले रहे हैं। अपील के बावजूद किसान कोरोना टेस्ट नहीं करवा रहे हैं। तीन किसानों की मौत हो चुकी है। समर्थन देने पहुंचे महम विधायक बलराज कुंडू कोरोना पॉजिटिव मिले। हरियाणा भाकियू के प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया- किसानों से अपील कर रहे हैं कि तबीयत खराब होते ही चेकअप करवा कर दवाई लें। जिन्हें बुखार है, वे कोरोना टेस्ट भी कराएं। करीब एक हजार किसान दवा ले चुके हैं।

केंद्र सुधारों पर राजी, किसान कानून वापसी पर अड़े
किसानों और केंद्र के बीच गुरुवार को चौथे दौर की बातचीत 7 घंटे चली। इसके बाद साफ हो गया था कि आंदोलन अभी थमेगा नहीं। क्रांतिकारी किसान यूनियन के लीडर दर्शनपाल ने कहा- केंद्र कानूनों में कुछ सुधार पर राजी है, पर हम नहीं। हमने उन्हें बता दिया है कि पूरे कानून में ही खामी है। लिहाजा, इन्हें वापस लिया जाए।

टिकरी बॉर्डर बना मिनी पंजाब, 26 किमी. तक किसानों के ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

सरकार ने 7 घंटे में किसानों की 7 चिंताएं सुनीं, सिर्फ एक पर वादा किया

किसानों की चिंताएं सरकार का जवाब
MSP यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस बंद तो नहीं हो जाएगी? MSP चल रही थी, चल रही है और आने वाले वक्त में भी चलती रहेगी।
APMC यानी एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर मार्केट कमेटी खत्म तो नहीं हो जाएगी? प्राइवेट मंडियां आएंगी, लेकिन हम APMC को भी मजबूत बनाएंगे।
मंडी के बाहर ट्रेड के लिए PAN कार्ड तो कोई भी जुटा लेगा और उस पर टैक्स भी नहीं लगेगा। सरकार का वादा- ट्रेडर के रजिस्ट्रेशन को जरूरी करेंगे।
मंडी के बाहर ट्रेड पर कोई टैक्स नहीं लगेगा? APMC मंडियों और प्राइवेट मंडियों में टैक्स एक जैसा बनाने पर विचार करेंगे।
विवाद SDM की कोर्ट में न जाए, वह छोटी अदालत है। ऊपरी अदालत में जाने का हक देने पर विचार करेंगे।
नए कानूनों से छोटे किसानों की जमीन बड़े लोग हथिया लेंगे। किसानों की सुरक्षा पूरी है। फिर भी शंकाएं हैं तो समाधान के लिए तैयार हैं।
बिजली संशोधित बिल और पराली जलाने पर सजा पर भी हमारा विरोध है। सरकार विचार करने पर पूरी तरह राजी है।

दैनिक भास्कर ने किसानों से सवाल लेकर कृषि मंत्री से पूछे, जवाब क्या आए, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंगलवार को 2 फेज में करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई
1 दिसंबर को केंद्र और किसानों के बीच 2 फेज में करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई थी। नतीजा कुछ नहीं निकला। सरकार ने किसान प्रतिनिधियों के सामने मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) पर पावर प्रेजेंटेशन दिया। उनके सामने प्रस्ताव रखा कि नए कानूनों पर चर्चा के लिए कमेटी बनाई जाए। पर, बात नहीं बनी। किसानों ने ये पेशकश सिरे से खारिज कर दी।

किसानों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी
पिटीशनर ने कहा कि किसानों को दिल्ली की सीमाओं से तुरंत हटाने के निर्देश दिए जाएं, क्योंकि प्रदर्शनकारियों की वजह से कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। पिटीशनर के वकील ओम प्रकाश परिहार ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस अर्जी पर सुनवाई का दिन तय नहीं हुआ है।

किसानों के समर्थन में अवॉर्ड वापसी
किसानों के सपोर्ट में अवॉर्ड वापसी का सिलसिला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। लेखक डॉ. मोहनजीत, चिंतक डॉ. जसविंदर और पत्रकार स्वराजबीर ने अपने साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटा दिए। गुरुवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्मविभूषण अवॉर्ड लौटा दिया था। उनके अलावा राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने अपना पद्मभूषण वापस करने का ऐलान किया था। किसानों का कहना है कि 7 दिसंबर को खिलाड़ी भी अपने अवॉर्ड लौटाएंगे।

कनाडा के PM के बयान पर भारत सख्त
किसान आंदोलन को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान पर विदेश मंत्रालय ने सख्त ऐतराज जताया। कनाडा के हाई कमिश्नर को विदेश मंत्रालय तलब किया गया। उनसे कहा गया- कनाडा के नेताओं के बयान हमारे अंदरुनी मामलों में दखलंदाजी है। ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यह जारी रहा, तो दोनों देशों के रिश्तों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

ट्रूडो ने गुरुनानक जयंती के दिन भारत के प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन करते हुए कहा था कि हालात चिंताजनक हैं। हम हमेशा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के पक्ष में रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
किसान बिल के खिलाफ दिल्ली के करीब सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान।


from Dainik Bhaskar /national/news/farmers-protest-kisan-andolan-fifth-round-meeting-with-modi-government-127981543.html
via

easysaran.wordpress.com

नमस्कार!
हैदराबाद में नगर निगम चुनाव हुए। प्रचार के लिए मोदी-शाह और योगी समेत भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे। हालांकि, भाजपा को भाग्य नगर तो नहीं मिला, लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले स्थिति में काफी सुधार हुआ। उधर, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहला टी-20 मैच हरा दिया। चलिए, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है

  • BSE का मार्केट कैप 179.48 लाख करोड़ रुपए रहा। करीब 52% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,069 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,606 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,286 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • भारतीय किसान यूनियन के महासचिव एसएस लखवाल ने कहा कि आज कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में प्रधानमंत्री मोदी के पुतले जलाए जाएंगे।
  • चंडीगढ़ में आज 5 जगहों पर मेडिकल टीम कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीजों का टेस्ट करेगी।

देश-विदेश

किसानों का 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को सरकार और किसानों की फिर बैठक होगी। इससे पहले, किसानों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया। 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में कोरोना के खतरे के मद्देनजर किसानों को दिल्ली बॉर्डर से तुरंत हटाए जाने को लेकर एक अर्जी लगाई गई।

पहले 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी
सरकार ने कोरोना के मुद्दे पर शुक्रवार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई। प्रधानमंत्री मोदी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन तैयार हो जाएगी। हेल्थ मिनिस्ट्री ने प्रेजेंटेशन में बताया कि सबसे पहले 1 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी।

9 महीने में सेंसेक्स 80%, मार्केट कैप 78 लाख करोड़ बढ़ा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स पहली बार 45 हजार के आंकड़े को पार कर गया। 9 महीने में यह 80% बढ़ा है। 23 मार्च को 25,981 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में यह दिसंबर 2016 के बाद का सबसे निचला स्तर था। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस मोर्गन स्टेनली ने कहा था कि दिसंबर 2021 में सेंसेक्स 50 हजार तक जा सकता है।

एयरफोर्स ने LAC पर 10 आकाश मिसाइलें टेस्ट कीं
एयरफोर्स ने LAC पर शुक्रवार को एक साथ 10 आकाश मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल दुश्मनों के विमानों को चंद मिनटों में मार गिराने में सक्षम हैं। एयरफोर्स ने आकाश मिसाइलों के साथ-साथ हवा में मार करने वाली इग्ला (Igla) मिसाइलों का भी परीक्षण किया।

टाइम के कवर पर आईं भारतवंशी गीतांजलि राव
भारतीय मूल की अमेरिकी गीतांजलि राव को टाइम मैगजीन ने किड ऑफ द ईयर चुना है। गीतांजलि महज 15 साल की हैं, लेकिन उन्होंने साइंस से जुड़ी कामयाबियां हासिल की हैं। टाइम मैगजीन ने गीतांजलि को साइंटिस्ट और इनवेंटर बताया है। मैगजीन ने पहली बार इस कैटेगरी में किसी को चुना है।

एक्सप्लेनर
नगर निगम चुनाव में ओवैसी के गढ़ में कैसे बढ़ी भाजपा?

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन ने सभी को चौंकाया। 4 साल में पार्टी 4 सीटों से 40 सीटों के पार पहुंच गई। मगर रूलिंग पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और असदुद्दीन ओवैसी की (AIMIM) के रहते भाजपा यह कैसे कर पाई? भाजपा ने क्या रणनीति अपनाई? ऐसे समझिए।

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
नौकरी छोड़ी, कैटल फार्मिंग की, टर्नओवर 5 करोड़

यह कहानी है बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ब्रजेश कुमार की। वे एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ब्रजेश की पढ़ाई-लिखाई ग्रामीण परिवेश में हुई। फिर उनकी जॉब लग गई। दो साल तक उन्होंने नौकरी की। 2013 में कैटल फार्मिंग की शुरुआत की। आज 30 पशु उनके पास हैं। सालाना 5 करोड़ रुपए टर्नओवर है।

पढ़ें पूरी खबर...

सुर्खियों में और क्या है...

  • एक दिसंबर को महाराष्ट्र की 6 विधान परिषद सीटों के लिए हुए चुनावों के नतीजे शुक्रवार को आ गए। महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस-NCP और शिवसेना) 4 सीटें जीतने में कामयाब रही।
  • दिल्ली सरकार ने कोरोना की वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी हॉस्पिटल और नर्सिंग होम के हेल्थ केयर वर्कर्स का डेटाबेस तैयार हो रहा है।
  • दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य ने कंगना रनोट को कानूनी नोटिस भेजा। कंगना ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी।
  • बंगाल की खाड़ी से उठा बरवी तूफान कमजोर पड़ गया। इसके बाद केरल का तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुक्रवार शाम चार बजे उड़ानों के लिए फिर खोल दिया गया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dainik Bhaskar Top News Morning Briefing Today| India-Australia T-20 Cricket| Farmers Protest Updates| Hyderabad Election Results


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LaqKPG
via

easysaran.wordpress.com



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Municipal corporation election of Hyderabad, BJP played the strongest bet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qxvrDd
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via