Saturday, January 9, 2021

easysaran.wordpress.com

मशहूर कार्टून कैरेक्टर टिनटिन का आज ही के दिन 1929 में जन्म हुआ था। टिनटिन सबसे पहले बेल्जियम के अखबार में नजर आया था और उसकी कार्टून सीरीज का नाम था ‘द एडवेंचर ऑफ टिनटिन'। दुनिया में टिनटिन की कॉमिक्स की 35 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं और 100 से ज्यादा भाषाओं में उनका अनुवाद हो चुका है। टिनटिन कैरेक्टर को बेल्जियम के कार्टूनिस्ट जॉर्जिस रेमी ने बनाया था। जॉर्जिस को हर्जे नाम से भी जाना जाता है।

जॉर्जिस की कॉमिक्स में टिनटिन दुनिया के अलग-अलग देशों में दौरा करके उनके रहस्यों को सुलझाता है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जॉर्जिस रेमी ने कभी भी उन देशों का दौरा नहीं किया था, जहां टिनटिन कॉमिक्स में जाता था। टिनटिन के साथ एक डॉग भी रहता था, जिसका नाम स्नोवी था।

टिनटिन के ऊपर कई फिल्में भी बनी हैं। इनमें से पांच फिल्में जॉर्जिस के जीवित रहते रिलीज हुई थीं। 1983 में जॉर्जिस की मौत हो गई। उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद कोई दूसरा आर्टिस्ट टिनटिन पर कॉमिक्स न बनाए। टिनटिन पर कुल 24 कॉमिक्स छपी हैं। आखिरी कॉमिक्स 1986 में आई थी।

पहली अंडरग्राउंड मेट्रो चली
साल 1863 में आज ही के दिन लंदन में दुनिया की सबसे पुरानी अंडरग्राउंड मेट्रो रेल का उद्घाटन हुआ था। 1853 में इस काम की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर सर जॉन फॉलर को दी गई थी। 10 साल बाद पहली बार पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच पहली अंडरग्राउंड मेट्रो चली। भारत में पहली मेट्रो कोलकाता में 1984 में शुरू की गई, जबकि दिल्ली मेट्रो को 2002 में शुरू किया गया।

भारत और दुनिया में 10 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 2006: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की।
  • 1987: पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान मुंबई में पूरा हुआ।
  • 1975: नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ।
  • 1974: एक्टर ऋतिक रोशन का जन्म हुआ।
  • 1972: पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बांग्लादेश पहुंचे।
  • 1946: लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • 1940: भारतीय गायक और शास्त्रीय संगीतकार केजे येसुदास का जन्म हुआ।
  • 1912: सम्राट जॉर्ज पंचम और रानी मैरी भारत से रवाना हुए।
  • 1908: हिंदी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
  • 1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और न्यायविद जॉन मथाई का जन्म।
  • 1836: प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
  • 1818: मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।
  • 1692: कलकत्ता के संस्थापक जॉब कारनॉक का कलकत्ता में निधन।
  • 1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 10 January Update | Belgium Tintin Birthday, World First Underground Railway London Facts


from Dainik Bhaskar /national/news/aaj-ka-itihas-today-history-india-world-10-january-belgium-tintin-birthday-world-first-underground-railway-london-facts-128108288.html
via

easysaran.wordpress.com



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Birds out of Corona, bird flu disturbed the birds, even the hen is sparing let my life


from Dainik Bhaskar /national/news/birds-out-of-corona-bird-flu-disturbed-the-birds-even-the-hen-is-sparing-let-my-life-128108282.html
via

easysaran.wordpress.com

नमस्कार!
इंडोनेशिया में 62 लोगों को लेकर जा रहा प्लेन शनिवार शाम को क्रैश हो गया। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता की तृणमूल कांग्रेस को तिरपाल चोर कहा। देश में कोरोना वैक्सीन पर पॉलिटिक्स चल रही है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...

  • इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख है। कोरोना के चलते अब तक चार बार इसकी तारीख बढ़ चुकी है।
  • कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान कुंडली बॉर्डर पर बैठक करेंगे। इसमें सरकार के रुख को लेकर चर्चा की जाएगी।

देश-विदेश
16 जनवरी से टीका मुबारक

जिस तारीख का देश को इंतजार था, उसका ऐलान हो गया है। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम 16 जनवरी यानी अगले शनिवार से शुरू होने जा रहा है। वैक्सीन के लिए हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को तरजीह दी जाएगी, जिनकी संख्या 3 करोड़ है। इनके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह करीब 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन के दो डोज होंगे। इन्हें 28 दिन के अंतर से दिया जाएगा। सभी को दो डोज लगाने होंगे, तभी वैक्सीन शेड्यूल पूरा होगा।

इंडोनेशिया में विमान हादसा
इंडोनेशिया में श्रीविजया एयरलाइंस का विमान शनिवार को समुद्र में क्रैश हो गया। इसमें सात बच्चों और छह क्रू मेंबर्स समेत 62 लोग सवार थे। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद ही विमान का कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया था। फ्लाइट का नंबर SJ 182 था। बोइंग 737-500 क्लास के इस प्लेन ने जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान 26 साल से ज्यादा पुराना था। इसे 1994 में अमेरिका की कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस ने खरीदा था। वहां से इसे श्रीविजया एयरलाइंस ने खरीद लिया था। इधर, लोगों को समुद्र में कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का मलबा मिला है। हालांकि, ये लापता हुए विमान का है या नहीं अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नड्डा बोले- TMC तिरपाल चोर
अपने काफिले पर हमले के एक महीने बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शनिवार (9 जनवरी) को फिर बंगाल पहुंचे। बर्द्धमान में पूजा, सभा और रोड शो किया। उन्होंने सभा में उन्होंने ममता की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को तिरपाल चोर बताया। दरअसल, अम्फान तूफान के समय लोगों को अस्थाई घर बनाने के लिए केंद्र ने तिरपाल भेजे थे। TMC के लोगों पर इन तिरपालों को अपने घर में रखने के आरोप लगे थे। ममता पर तंज कसते हुए नड्‌डा ने कहा, 'सुना है कि ममता जी ने प्रधानमंत्री को किसान सम्मान निधि के लिए पत्र लिखा है। ममता जी आपकी जमीन खिसक चुकी है, चिड़िया खेत चुग चुकी है।'

ब्लैकमनी पर लगाम की तैयारी
भारत अब मॉरीशस से आने वाली ब्लैकमनी पर लगाम लगाने की तैयारी में है। सरकार वहां से आने वाले पैसों की पूरी जानकारी देना जरूरी कर सकती है। अब पैसों का मालिक कौन है, उसका नाम, पता, पासपोर्ट नंबर आदि बताने होंगे। इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स मामलों की सबसे बड़ी बॉडी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) जल्द ही इसका सर्कुलर जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक यह सर्कुलर बजट से पहले ही जारी हो सकता है। नए नियम के मुताबिक, पैसे का बेनिफिशियरी ओनरशिप किसके पास है, यह भी बताना होगा। बेनिफिशियरी ओनरशिप का मतलब है जिसके पास कंपनी या फंड की कम से कम 25% हिस्सेदारी है।

सिडनी में 14 साल बाद फिर मंकीगेट
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई टीम इंडिया के दो प्लेयर्स पर नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया। घटना सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन यानी शनिवार को हुई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक दर्शक ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के खिलाफ अभद्र और नस्लीय कमेंट्स किए। BCCI ने इसकी शिकायत मैच रेफरी डेविड बून से की है। 2007-08 में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हरभजन सिंह और एंड्र्यू सायमंड्स की झड़प हो गई थी। तब भी मैदान सिडनी का ही था। साइमंड्स का आरोप था कि भज्जी ने उन्हें मंकी कहा। इस घटना को ‘मंकीगेट’ कहा जाता है।

भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक
लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के बीच तनाव कम करने की कोशिशें हो रही हैं। लेकिन, चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को चीन का एक सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया। मौके पर तैनात भारतीय जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। इंडियन आर्मी के मुताबिक, घटना पैगॉन्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की है। अक्टूबर मध्य में भी एक चीनी सैनिक को भारतीय सीमा में घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 21 अक्टूबर को इसे चुशूल-मॉल्डो मीटिंग पाइंट पर चीनी अफसरों को सौंप दिया गया था।

एक्सप्लेनर
ट्विटर ने क्यों बंद किया ट्रम्प का अकाउंट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट को ट्विटर ने हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है। ट्रम्प के ट्विटर पर 8.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्विटर ने ट्रम्प के गुरुवार को बाद शुक्रवार को फिर से किए गए ट्वीट्स को अपनी सिविक इंटीग्रिटी पॉलिसी के खिलाफ बताया। ट्विटर का सिविक इंटीग्रिटी पॉलिसी है क्या? ट्विटर ने अपने ब्लॉग पोस्ट में क्या कहा है? किस तरह के ट्वीट पर कोई ट्विटर अकाउंट ब्लॉक हो सकता है? ट्रम्प ने क्या ट्वीट किया जिसकी वजह से अकाउंट बंद हुआ? ट्विटर की कार्रवाई पर क्या बोले ट्रम्प? ट्रम्प के बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी क्या कोई कार्रवाई हुई है?
पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
मधुमक्खी पालकर 7 लाख की कमाई

आज कहानी राजकोट के रहने वाले नीलेश गोहिल की। एग्रोनॉमी में ग्रेजुएशन करने के बाद नीलेश ने मधुमक्खी पालन करने का फैसला किया। उन्होंने मधुमक्खियों की 50 पेटियों से शहद बनाने की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने इटालियन मधुमक्खियों का पालन किया। जो सफल रही, इस शहद की इतनी डिमांड बढ़ी कि एक साल के अंदर ही वे 200 पेटियों से ज्यादा का उत्पादन करन लगे। वे एक साल में ही 7 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

वैक्सीन पर पॉलिटिक्स
स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन को अप्रूवल देने पर हालिया विवाद के बाद राजनीतिक पार्टियों में दो-फाड़ हो गई है। ज्यादातर विपक्षी पार्टियां कोवैक्सिन को अप्रूवल देने पर सरकार को घेर रही हैं, क्योंकि इसकी इफेक्टिवनेस अभी पता नहीं है। इसके बाद भी हालिया सर्वे में 49% भाजपाइयों और 46% कांग्रेसियों ने वैक्सीन लगवाने की तैयारी दिखाई है। सर्वे में अच्छी बात यह थी कि सिर्फ 6% लोग वैक्सीन लगवाने से इनकार कर रहे हैं। बाकी वैक्सीन लगवाने को तैयार है। 44% लोगों का कहना था कि वे तत्काल वैक्सीन लगवाएंगे, वहीं 50% ने कहा कि वैक्सीन की इफेक्टिवनेस देखने के बाद वे फैसला करेंगे।

सुर्खियों में और क्या है...

  • शुक्रवार को लंबे समय बाद 11 राज्य और केंद्र शासित राज्यों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। अब देश में एक्टिव केस सिर्फ 2.15% रह गए हैं।
  • अमेरिका में वैक्सीनेशन शुरू होने के बावजूद हालात बेकाबू हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि शुक्रवार को अस्पतालों में 1 लाख 30 हजार नए मरीज भर्ती हुए।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार रात देश के नाम संबोधन में कहा कि कोरोना का खतरा पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top News of 9 January 2021| Vaccination in the country from 16 January, blackmoney will be banned soon and Monkeygate again after 14 years in Sydney


from Dainik Bhaskar /national/news/top-news-of-9-january-2021-vaccination-in-the-country-from-16-january-blackmoney-will-be-banned-soon-and-monkeygate-again-after-14-years-in-sydney-128108280.html
via

Friday, January 8, 2021

easysaran.wordpress.com

नमस्कार!
देश के 6 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से चिकन के दाम औंधे मुंह गिरे हैं। ब्रिसबेन टेस्ट को लेकर BCCI और क्वींसलैंड सरकार में ठन गई है। एक्ट्रेस कंगना रनौत से देशद्रोह के मामले में पूछताछ हुई है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं मार्केट क्या कह रहा है

  • BSE का मार्केट कैप 195.66 लाख करोड़ रुपए रहा। 53% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,267 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 1,734 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,388 के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय दिवस पर कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल जाएंगे, वे बर्द्धवान में घर-घर जाकर लोगों से एक मुट्ठी चावल मांगेंगे।
  • गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के मिजोरम दौरे पर पहुंचेंगे। शाह लगातार पूर्वोत्तर के दौरे कर रहे हैं।

देश-विदेश

सरकार और किसानों की 9वीं बैठक भी बेनतीजा
सरकार के साथ किसानों की 9वें दौर की बातचीत बेनतीजा रही। किसानों ने तल्ख लहजे में सरकार से कहा कि आप हल निकालना नहीं चाहते हैं। अगर ऐसा है तो हमें लिखकर बता दीजिए, हम चले जाएंगे। बैठक में किसान तख्ती लगाकर बैठे जिस पर लिखा था- मरेंगे या जीतेंगे। ऑल इंडिया किसान सभा ने कहा, 'हमने कह दिया है कि कानून वापसी के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है। कानून वापस लो, नहीं तो हमारी लड़ाई चलती रहेगी। किसानों और सरकार के बीच अगली बैठक 15 जनवरी को होगी।

बर्ड फ्लू से धड़ाम हुए चिकन के दाम
देश के 6 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। कई शहरों में मुर्गों के दाम 30 से 50 रुपए प्रति किलो तक गिर गए हैं। मध्यप्रदेश में केस सामने आने के बाद इंदौर, उज्जैन में चिकन की दुकानें बंद करानी पड़ीं। वहीं, जयपुर, अजमेर, रांची, वाराणसी समेत कई शहरों में भी चिकन और अंडे की कीमतों में गिरावट आई है। इधर, हिमाचल प्रदेश के विदेशी पक्षियों की 17 प्रजातियां संक्रमित पाई गई हैं। इसमें से अधिकांश बार हैडेड गूज हैं।

कोरोना स्ट्रेन के खिलाफ अच्छी खबर
कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ अच्छी खबर आई है। नई रिसर्च में पता चला है कि फाइजर की कोरोना वैक्सीन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट्स पर भी कारगर है। यानी यह वैक्सीन इन नए वैरिएंट्स को रोकने में भी कारगर है। इन वैरिएंट्स की वजह से दुनियाभर में चिंता थी। दोनों ही वैरिएंट्स में एक कॉमन म्युटेशन था, जिसे N501Y नाम दिया गया था। ब्रिटेन में नए सामने आने वाले ज्यादातर केस नए स्ट्रेन की वजह से थे।

सेना का रिटायर्ड जवान करता था जासूसी
उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने शुक्रवार को हापुड़ और गुजरात के गोधरा में छापेमारी की। ATS ने हापुड़ से सेना के एक रिटायर्ड जवान को गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तानी महिला के जरिए खुफिया सूचनाएं भेज रहा था। पाकिस्तानी महिला से उसका संपर्क फेसबुक पर हुआ था। इसी मामले में गुजरात के गोधरा से पकड़े गए अनस नाम के आरोपी को पुलिस यूपी लेकर आ रही है। उसका भाई भी 3 महीने पहले जासूसी केस में गिरफ्तार हो चुका है।

कंगना पर राजद्रोह का केस
एक्ट्रेस कंगना रनोट शुक्रवार (8 जनवरी) को अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने पहुंचीं। पुलिस ने उनसे दो घंटे तक पूछताछ की। दोनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 17 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था। कंगना को पूछताछ के लिए 3 बार समन किया जा चुका है, लेकिन भाई की शादी की वजह से वह पेश नहीं हुईं थीं। उन पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर फूट डालने के आरोप लगे हैं।

क्वींसलैंड सरकार और BCCI में ठनी
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट मैच को लेकर BCCI और क्वींसलैंड सरकार में ठन गई है। बोर्ड भारतीय खिलाड़ियों को सख्त क्वारैंटाइन नियमों में ढील देने की मांग कर रहा है। जबकि क्वींसलैंड सरकार मामले में कोई रियायत बरतने के मूड में नहीं दिख रही। BCCI की चिट्‌ठी के बाद क्वींसलैंड सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को ब्रिस्बेन में क्वारैंटाइन नियमों का सख्ती से पालन करना ही होगा। क्वींसलैंड के हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा कि अगर ब्रिस्बेन में टेस्ट होता है, तो टीम इंडिया के प्लेयर्स को सिर्फ ट्रेनिंग और खेलने की ही परमिशन दी जाएगी।

एक्सप्लेनर
वैक्सीन पर वैकल्पिक स्ट्रैटजी

अमेरिका, ब्रिटेन समेत 16 से ज्यादा देशों में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। वैक्सीन की डोज की कम उपलब्धता को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए नई स्ट्रैटजी पर विचार हो रहा है। इसमें दूसरी डोज का गैप बढ़ाना, डोज का साइज घटाना और पहली व दूसरी डोज में वैक्सीन बदलने का प्रपोजल भी है। अब इस स्ट्रैटजी पर विशेषज्ञों में बहस शुरू हो गई है। इसकी जरूरत क्यों पड़ रही है? पढ़िए यहां...

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
गाय-भैंस के वीडियो से लाखों की कमाई

यूके से लौटे रामदे और भारती अपने वीडियो में गाय-भैंस को चारा खिलाते दिखते हैं, तो किसी में चूल्हे पर खाना बना रहे होते हैं। किसी वीडियो में वे खेत में काम करते नजर आते हैं, तो किसी में माता-पिता के साथ बात करते हुए दिखते हैं। इनके वीडियो न स्क्रिप्टेड होते हैं और न ही उनमें बहुत एडिटिंग की जाती है। लेकिन फिर भी उन्हें यूट्यूब पर खूब देखा जाता है। महीने का साढ़े चार से पांच लाख रुपए सिर्फ यूट्यूब से कमा रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

हिंसा देखकर झूम रहा था ट्रम्प परिवार?
गुरुवार को जब अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक तोड़फोड़ और मारपीट कर रहे थे, उस वक्त ट्रम्प का पूरा परिवार टीवी पर इसे लाइव देख रहा था। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसे ट्रम्प के बेटे ने शूट किया है। एक मिनट 54 सेकंड के वीडियो में ट्रम्प और उनकी बेटी इवांका टीवी स्क्रीन्स पर हिंसा को देखते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक भी चल रहा है। ट्रम्प और इवांका गंभीर दिख रहे हैं, जबकि उनका बेटा डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, उनकी गर्लफ्रेंड किम्बर्ली और ट्रम्प के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज खुश नजर आ रहे हैं।

गौ-विज्ञान पर राष्ट्रीय परीक्षा
अब तक बच्चे परीक्षाओं में गाय पर सिर्फ निबंध लिखते थे, लेकिन अब वे गाय को लेकर परीक्षा दे सकते हैं। देश में 25 फरवरी को गौ-विज्ञान पर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होगी। परीक्षा गौ-कल्याण के लिए काम करने वाली केंद्रीय संस्था राष्ट्रीय कामधेनु आयोग करवा रही है। आयोग के अध्यक्ष वल्लभ भाई कठिरिया ने बताया कि परीक्षा एक घंटे लंबी होगी। परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल हिंदी, अंग्रेजी और 12 प्रांतीय भाषाओं में पूछे जाएंगे। इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

सुर्खियों में और क्या है...

  • कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को ब्रिटेन और भारत के बीच फ्लाइट्स शुरू हो गईं। पहली फ्लाइट से 256 पैसेंजर्स दिल्ली पहुंचे।
  • इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि मार्च तक देश में 16 साल से ज्यादा के सभी उम्र वालों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top news of January 2021| The talks between the government and the farmers will again show an impact on the new strain of Corona, the vaccine and the bio-science examination will be done in the country.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XrePQp
via

easysaran.wordpress.com

कहानी - महाभारत में एकलव्य की कथा हमें अनुशासन का महत्व समझाती है। एक दिन एकलव्य कौरव और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य के पास पहुंचा और बोला, 'गुरुदेव मैं भी धनुर्विद्या सीखना चाहता हूं, कृपया मुझे भी अपना शिष्य बना लें।'

द्रोणाचार्य ने कहा, 'मैं सिर्फ राजकुमारों को ही धनुर्विद्या का ज्ञान देता हूं। इसीलिए तुम्हें अपना शिष्य नहीं बना सकता।'

एकलव्य ने उसी समय मन से द्रोणाचार्य को अपना गुरु मान लिया। वह जंगल में अपने क्षेत्र में पहुंचा और वहां मिट्टी से द्रोणाचार्य की एक मूर्ति बनाई। एकलव्य रोज गुरु की मूर्ति के सामने अनुशासन में रहकर धनुष-बाण चलाने का अभ्यास करने लगा।

महाभारत में एकलव्य की इस कथा को नियम के सूत्र से जोड़ा गया है। अगर कोई व्यक्ति नियम, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करता है तो क्या परिणाम मिल सकता है, ये हम इस कथा से समझ सकते हैं।

नियमित रूप से अभ्यास करते रहने से एकलव्य बाण छोड़ने और लौटाने की विद्या में दक्ष हो गया। एक बार एकलव्य अभ्यास कर रहा था, तब एक कुत्ता वहां आकर भौंकने लगा। इस कारण एकलव्य के अभ्यास में दिक्कत होने लगी। तब उसने एक साथ सात बाण छोड़कर कुत्ते का मुंह बंद कर दिया।

उस समय कौरव और पांडव पुत्र द्रोणाचार्य के साथ जंगल में घूम रहे थे। वह कुत्ता इन लोगों के सामने पहुंचा तो द्रोणाचार्य और सभी राजकुमार उसे देखकर हैरान थे। कुत्ते के मुंह में एक साथ इतने सारे बाण बहुत ही कुशलता के साथ मारे गए थे, उसके मुंह से खून की एक बूंद तक नहीं निकली थी।

द्रोणाचार्य और राजकुमार कुत्ते के मुंह में बाण मारने वाले धनुर्धर को खोजने लगे। कुछ देर बाद खोजते हुए सभी लोग एकलव्य के पास पहुंच गए। एकलव्य ने द्रोणाचार्य को प्रणाम किया और बताया कि मैं आपका ही शिष्य हूं। द्रोणाचार्य ये सुनकर चौंक गए।

तब गुरु ने अपने सभी शिष्यों से कहा, 'एकलव्य आज इतना दक्ष हुआ है तो ये उसके अनुशासन, नियम और समर्पण का प्रभाव है। शिक्षा के क्षेत्र में ये तीनों बातें बहुत जरूरी हैं।'

सीख - एकलव्य के पास गुरु द्रोण उपस्थित नहीं थे, लेकिन वह गुरु की अनुपस्थिति में अपने अनुशासन और लगातार अभ्यास से धनुर्विद्या में दक्ष हो गया। यही बात हमें भी ध्यान रखनी चाहिए। अगर हम कुछ सीखना चाहते हैं तो अनुशासन, नियम और समर्पण के साथ लगातार अभ्यास करना चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, story of eklavya from mahabharata, eklavya and dronacharya story


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hTFI94
via

easysaran.wordpress.com



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Negotiable again, the government left the task of finding options on the farmers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s23Jzr
via

easysaran.wordpress.com

रामदे और भारती किसी वीडियो में गाय-भैंस को चारा खिलाते दिखते हैं तो किसी में चूल्हे पर खाना बना रहे होते हैं। किसी वीडियो में खेत में काम करते नजर आते हैं, तो किसी में माता-पिता के साथ बात करते हुए दिखते हैं। इनके वीडियो न स्क्रिप्टेड होते हैं और न ही उसमें बहुत एडिटिंग की जाती है, लेकिन फिर भी ये यूट्यूब पर खूब देखे जाते हैं। महीने का साढ़े चार से पांच लाख रुपए सिर्फ यूट्यूब से कमा रहे हैं। कहते हैं कि यूट्यूब के लिए वीडियो तो शौक से बनाते हैं, मुख्य काम तो खेतीबाड़ी है।

रामदे और भारती दोनों ही ब्रिटेन में रहते थे। रामदे की बहन UK में रहती हैं। उन्हीं के साथ वो 2006 से 2008 तक रहे फिर वापस लौट आए। शादी के बाद 2010 में फिर UK चले गए। वहां नौकरी करने लगे। भारती को पढ़ाई करनी थी तो वो वहीं से हॉस्पिटल मैनेजमेंट में ग्रैजुएशन करने लगीं। जिंदगी सैटल हो गई थी। भारती की पढ़ाई भी पूरी हो चुकी थी, उन्हें भी नौकरी मिल गई थी। लेकिन रामदे के मन में गांव में रह रहे अपने माता-पिता की चिंता थी। कहते हैं, 'मैं इकलौती संतान हूं इसलिए 2016 में सब छोड़कर गांव लौट आया।'

घर में बाप-दादा सब खेती ही करते आए हैं, इसलिए रामदे भी खेती करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन भी शुरू कर दिया। सात भैंसे खरीद लीं। दो घोड़ी भी उनके पास हैं। एक डॉगी भी है। मैंने उनसे पूछा कि आपका यूट्यूब का कारवां कैसे शुरू हुआ? तो इस पर बोले, 'सर, हमने यूट्यूब से पैसे कमाने की नहीं सोची थी। हम तो मोबाइल से अपनी डेली लाइफ के वीडियो शूट करके अपलोड कर देते थे ताकि वो यूट्यूब पर सेव हो जाएं और हम जब चाहें, उन्हें देख सकें।' बोले, 'मेमोरीज को बनाए रखने के लिए वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया था। इसलिए न ही कभी कोई स्क्रिप्टिंग की और न ही कोई एडिटिंग करवाई।'

ये हैं रामदे की पत्नी भारती। इन्होंने यूके से पढ़ाई की है, लेकिन अब गांव में ही खेती और पशुपालन करती हैं।

इन्हीं में से एक भैंस वाला वीडियो अचानक यूट्यूब पर वायरल हो गया। एक दिन में ही करीब साढ़े तीन लाख व्यूज आए। कहते हैं, 'वीडियो वायरल होने के बाद हमने गूगल पर यूट्यूब वीडियो के बारे में और सर्च किया। देखा कि कैसे मॉनेटाइजेशन होता है। वीडियो अपलोड करने की पॉलिसी क्या है। वीडियो कैसे बन रहे हैं। यह सब पता करके मॉनेटाइजेशन के लिए अप्लाई कर दिया। 6 महीने बाद हमारा चैनल मॉनेटाइज हो गया। फिर हर रोज एक-एक वीडियो अपलोड करने लगे। वीडियो का मकसद गांव की लाइफ स्टाइल लोगों को दिखाना था।'

रामदे के मुताबिक, 'मैं और पत्नी देश-दुनिया घूमे हैं। हम ये जानते थे कि हमारी गांव में जो लाइफ स्टाइल है, वो यूनीक है और शहर वालों के लिए नई है। इसलिए हम नेचुरल वीडियो ही अपलोड करते थे। जैसे खेत में साथ में खाना खाते हुए, पैरेंट्स के साथ वक्त बिताते हुए, खेती-बाड़ी करते हुए, घोड़ों के साथ खेलते हुए, ट्रैक्टर चलाते हुए, आरती करते हुए। बिना किसी पेड प्रमोशन के लोग इन वीडियो को देखने लगे तो सब्सक्राइबर बढ़ते चले गए। अब तीन चैनल हैं। एक चैनल बेटे के नाम से बनाया है, जिसमें उससे जुड़ी एक्टिविटी वाले वीडियो अपलोड करते हैं। एक चैनल सिर्फ गुजरातियों के लिए है और तीसरा चैनल हिंदी भाषा में है, जो मुख्य चैनल है।'

यूट्यूब से महीने का कितना कमा लेते हैं? इस सवाल पर बोले, 'कमाई का खुलासा नहीं करना चाहता, लेकिन फिर भी साढ़े चार-पांच लाख रुपए महीना हो जाता है। हमारा मुख्य काम तो खेतीबाड़ी है। यूट्यूब पर तो हम सिर्फ एक वीडियो रोज अपलोड कर देते हैं। जैसी जिंदगी जी रहे हैं, उसे ही शूट करके वीडियो बना लेते हैं। अब कई तरह के कैमरे भी ले लिए हैं। रोज महज एक से दो घंटे यूट्यूब पर देते हैं।'

यूट्यूब पर सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाए जा सकते हैं? इस पर कहने लगे कि जो भी वीडियो अपलोड कर रहे हो, उसे डेली अपलोड करो। व्यूज नहीं आ रहे तो निराश मत हो। कंटेंट ओरिजनल है तो वायरल जरूर होता है। एक-दो वीडियो वायरल होने के बाद बाकी वीडियोज में भी व्यूज आना शुरू हो जाते हैं। रामदे के मुख्य चैनल पर अभी 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। हर रोज करीब हजार सब्सक्राइबर उनके चैनल से जुड़ रहे हैं।

रामदे कहते हैं कि, हम हमारी डेली लाइफ को ही कैमरे में शूट करते हैं। किसी तरह की एडिटिंग नहीं होती। रियल लाइफ देखना व्यूअर्स पसंद करते हैं।

आप भी ऐसे यूट्यूब पर बना सकते हैं अपना चैनल

यूट्यूब चैनल की शुरुआत करने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले आपके पास एक्टिव गूगल अकाउंट हो। अगर गूगल अकाउंट नहीं है, तो आप पहले गूगल अकाउंट बना लीजिए। यूट्यूब पर गूगल अकाउंट से साइन इन करने के बाद यूट्यूब चैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
स्टेप- 1

यूट्यूब पर जाकर राइट साइड पर यूट्यूब अकाउंट के थंबनेल इमेज पर क्लिक करें। इसके बाद 'क्रिएट ए चैनल' विकल्प को सिलेक्ट करें।

स्टेप-2

अब यूट्यूब चैनल का नाम डालें, चैनल के नाम के लिए बेहतर होगा कि आप किसी ऐसे नाम को चुनें जिससे यह स्पष्ट हो कि आपका चैनल किससे संबंधित है।

स्टेप-3

नाम सिलेक्ट करने के बाद आपको कैटेगरी सिलेक्ट करनी होगी यानी आप किस तरह का कंटेंट पोस्ट करेंगे। इसके बाद चेक बाॅक्स पर ओके का विकल्प क्लिक करना होगा। (क्लिक करने से पहले नियम व शर्तें पढ़ लें)

स्टेप-4

आपका यूट्यूब चैनल बन गया है। अब आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां आप अपने ब्रांड से जुड़ी तस्वीरें, बैकग्राउंड आर्ट, चैनल आइकन अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने चैनल के बारे में मजेदार और यूनिक डिस्क्रिप्शन डाल सकते हैं।

यहां आप वो सब कुछ शेयर कर सकते हैं, जिससे ये पता चलता है कि आपका यूट्यूब चैनल किस बारे में है और आप किस तरह के कंटेंट को कब पोस्ट करना चाहते हैं। इसके अलावा बिजनेस इन्क्वायरी के लिए आप ईमेल आईडी भी शेयर कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने चैनल में वीडियो अपलोड के विकल्प को सिलेक्ट करके कोई भी वीडियो अपलोड कर सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
खेत में पत्नी और बच्चे के साथ रामदे। खेतीबाड़ी करते हैं। अधिकतर इससे जुड़े वीडियो ही यूट्यूब पर भी अपलोड करते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ns6LcO
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via