Sunday, January 26, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बाबरपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बाबरपुर में ईवीएम का बटन इतने गुस्से के साथ दबाना कि करंट शाहीन बाग के अंदर लगे।

शाह ने कहा- देशभर में कई सर्वे किए गए हैं। एक सरकार शुद्ध पानी तो दूसरी का सड़क निर्माण में पहला नंबर है। कुछ सरकारें विद्युतीकरण में एक नंबर पोजिशन पर हैं। केजीरवाल सरकार कहीं नहीं है। हां, वह झूठ बोलने वालों की लिस्ट में टॉप पर है।

शाहीन बाग में महिलाएं और बुजुर्ग धरने पर बैठे
शाहीन बाग में सीएए और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन को 40 से ज्यादा दिन बीत गए हैं। यहां 15 दिसंबर से प्रदर्शन शुरू हुआ था, लेकिन एक भी दिन हिंसा नहीं हुई। प्रदर्शन पर बैठे लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदर्शन में शामिल बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसिलिंग की बात भी कही थी। यहां प्रदर्शन के चलते यातायात, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।

दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग
दिल्ली में 8 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। यहां नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। 2015 के चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें हासिल हुई थीं। भाजपा को केवल 3 सीटें मिली थीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली में रोड शो करते गृह मंत्री अमित शाह।

from Dainik Bhaskar /national/news/amit-shah-said-kejriwal-govts-distinction-is-that-it-tops-chart-of-liars-126610015.html
via

easysara.wordpress.com

हैदराबाद. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को नागरिकता कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शन से पहले ही हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर लंगरहाउस पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले इलाके में सीएए-एनआरसी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। चंद्रशेखर ने हिरासत में लिए जाने की जानकारी ट्वीट कर दी।

दिल्ली में भी चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था
नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण को कुछ दिनों पहले ही दिल्ली की अदालत ने जमानत दी है। अदालत ने चंद्रशेखर को निर्देश दिए हैं कि वे 16 फरवरी तक दिल्ली में कोई भी प्रदर्शन न करें। चंद्रशेखर को 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए, जिसके बाद दरियागंज में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की। भीम आर्मी चीफ 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर। -फाइल फोटो

from Dainik Bhaskar /national/news/bhim-army-chandra-shekhar-detained-in-hyderabad-126610012.html
via

easysara.wordpress.com

तिरुवंतपुरम. केरल के मस्जिदों में पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। कुट्टियादी जुमा मस्जिद समिति के सचिव के बशीर ने एएनआई को बताया कि इस अवसर पर राज्यभर के लगभग 10 हजार मस्जिदों में वक्फ बोर्ड के निर्देश पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

बशीर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भी कुट्टियादी जुमा मस्जिद के निर्देशों के अनुसार यहां फहराया गया। नागरिकता कानून से संविधान खतरे में है, हमने संविधान की प्रस्तावना को भी एकजुटता के साथ पढ़ा।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी मानव श्रृंखला में शामिल हुए

दूसरी ओर, नागरिकता कानून का विरोध करते हुए सत्तारुढ़ माकपा के नेतृत्व में 620 किमी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया। वाम दलने उत्तर केरल के कासरगोड से लेकर राज्य के दक्षिणी भाग में कालियाचक तक मानव श्रृंखला का आयोजन किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सीपीआई नेता कानम राजेंद्रन भी तिरुवंतपुरम में प्रदर्शन में शामिल हुए।

लोगों ने संविधान की रक्षा की शपथ ली

वाम दल ने दावा किया कि मानव श्रृंखला में लगभग 60 से 70 लाख लोगशामिल हुए। मानव श्रृंखला शाम 4 बजे बनाई गई।बाद में लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और इसकी रक्षा करने की शपथ ली। माकपा के वरिष्ठ नेता एस रामचंद्रन पिल्लई कासरगोड में 620 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला की पहली कड़ी थे। जबकि एमए बेबी कालियाचकविलाय में आखिरी व्यक्ति थे। मानव श्रृंखला में सभी क्षेत्रों से कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
केरल के 10 हजार मस्जिदों में तिंरगा झंडा फहराया गया।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सीपीआई नेता कानम राजेंद्रन मानव श्रृंखला में शामिल हुए।

from Dainik Bhaskar /national/news/human-chain-formed-in-kerala-withdrawal-of-caa-indian-national-flag-unfurled-at-mosques-on-republic-day-126609996.html
via

easysara.wordpress.com

पणजी. गोवा सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वाली पत्रकार फे डिसूजा को अपने कार्यक्रम में नहीं बुलाने का ऐलान किया है। राज्य के कला और संस्कृति मंत्री गोविंद गावडे ने शनिवार को कहा- यह सरकार का कार्यक्रम है और आयोजक इसमें किसी भी तरह के विवाद से बचना चाहते थे इसीलिए यह फैसला लिया गया।

राज्य के संस्कृति मंत्री ने समारोह से डिसूजा का नाम हटाने के लिए प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने की बात का खंडन किया। गावडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हमेशा कहा है कि वे सीएए पर किसी भी तरह की बहस करने को तैयार हैं। इसलिए उनकी तरफ से कोई निर्देश आने का सवाल ही नहीं उठता।

किसी अप्रिय स्थिति को टालना चाहते थे- मंत्री

पहले से तय कार्यक्रम के बावजूद, डिसूजा का नाम हटाने के मुद्दे पर मंत्री गावडे ने कहा, “उनका नाम कार्यक्रम में शामिल था, लेकिन हमें बताया गया कि वह सीएए के खिलाफ बोलती हैं। हम किसी भी अप्रिय स्थिति को टालना चाहते थे, इसीलिए स्पीकर के तौर पर उनका नाम हटाने का फैसला किया गया।”

मुंबई की पत्रकार हैं डिसूजा

फे डिसूजा मुंबई में रहती हैं और अंग्रेजी की टेलीविजन पत्रकार हैं। गोवा सरकार के 'डीडी कोशांबी फेस्टिवल ऑफ आइडियाज' में उन्हें बतौर वक्ता बुलाया गया था। कला और संस्कृति विभाग इसे 27 से 30 जनवरी तक पणजी की कला अकादमी में आयोजित करेगा। डिसूजा को इस कार्यक्रम में 29 जनवरी को भाषण देना था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पत्रकार फे डिसूजा को 29 जनवरी को सरकारी कार्यक्रम में भाषण देना था। (डिसूजा के ट्विटर प्रोफाइल से ली गई फोटो)

from Dainik Bhaskar /national/news/caagoaart-and-cultureministerjournalistjournalist-faye-dsouza-dropped-from-goa-event-for-caa-stand-latest-news-and-updates-126609984.html
via

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 6 बजे 61वीं बार 'मन की बात' करेंगे। हर महीने इस कार्यक्रम के जरिए वे अलग-अलग मुद्दों पर लोगों को संबोधित करते हैं। नए साल (2020) में पहली बार यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस पर प्रसाहित हो रहा है। राजपथ पर मुख्य समारोह की वजह से इसका समय भी बदलकर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे किया गया है।

29 दिसंबर, 2019 को मोदी ने लोगों से गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने की कोशिश करने और स्थानीय कारीगरों की मदद के लिए स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की थी। उन्होंने अपने संबोधन में सूर्य के अध्ययन के लिए भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तरफ से भेजे जाने वाले उपग्रह आदित्य के बारे में भी चर्चा की थी। मोदी ने आत्मनिर्भरता की कोशिशों के लिए फूलपुर की महिलाओं की तारीफ भी की थी।

पिछले हफ्ते 'परीक्षा पे चर्चा' की

20 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से उन्होंने एक घंटा 52 मिनट बात की। देशभर के स्कूल छात्रों ने मोदी से परीक्षा, लक्ष्य, जीवन की चुनौतियों को लेकर सवाल किए। प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-2 की नाकामी का जिक्र करते हुए कहा कि विफलता दिखाती है कि आप सफलता की ओर बढ़ गए। मोदी ने राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और अनिल कुंबले के उदाहरण से समझाया कि कैसे उनके खेल ने बाकी खिलाड़ियों को मोटिवेट कर दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Prime Minister Narendra Modi addresses the 61st edition of his monthly radio programme 'Mann Ki Baat', on Sunday at 6 pm. The first address of PM Modi's monthly programme in 2020 will is scheduled on on the Republic Day

from Dainik Bhaskar /national/news/prime-ministernarendra-modimann-ki-baatlatest-news-and-updates-pm-modi-addresses-61st-edition-of-mann-ki-baat-126609935.html
via

easysara.wordpress.com

अलीगढ़. जेएनयू छात्र शर्जील इमाम के भारत के टुकड़े वाले बयान की एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निंदा की है। ओवैसी नेशनिवार को न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत मेंकहा कि भारत कोई मुर्गी की गर्दन नहीं है जो टूट या अलग हो जाए। ये एक राष्ट्र है। कोई भी भारत या किसी भी क्षेत्र को नहीं तोड़ सकता। ऐसे निरर्थक बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

अलीगढ़-असम में शर्जील के खिलाफ केस दर्ज

शर्जील दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के आयोजक भी हैं। अलीगढ़ की सभा काउनका एक वीडियो वायरल है।वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ में शर्जील के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

अलीगढ़ एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया,‘‘जेएनयू में मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री के छात्र शर्जील ने 16 जनवरी को एएमयू में सभा की। इसमें छात्रों के बीच राष्ट्र विरोधी बयान दिए। भाषण के वीडियो के आधार पर ही केस दर्ज किया गया है। टीम उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को रवाना किया गया है।’’ शर्जील पर अलीगढ़ के अलावा असम में भी राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर विरोध जताया
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्राने ट्वीट कर शर्जील का विरोध जताया।

‘सेना के लिए असम का रास्ता रोकें’

शर्जीलने कहा था,‘‘क्या आप जानते हैं कि असमिया मुसलमानों के साथ क्या हो रहा है? एनआरसी पहले से ही वहां लागू है, उन्हें हिरासत में रखा गया है। आगे चलकर हमें यह भी पता चल सकता है कि 6- 8 महीने में सभी बंगालियों को मार दिया गया। हिंदू हों या मुस्लिम। अगर हम असम की मदद करना चाहते हैं, तो हमें भारतीय सेना और अन्य आपूर्ति के लिए असम का रास्ता रोकना होगा। ‘चिकन नेक’मुसलमानों का है। अगर हम सभी एक साथ आते हैं, तो हम भारत से पूर्वोत्तर को अलग कर सकते हैं। यदि हम इसे स्थायी रूप से नहीं कर सकते, तो कम से कम 1-2 महीने के लिए हम ऐसा कर सकते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि भारत से असम को काट दें। जब ऐसा होगा,उसके बाद ही सरकार हमारी बात सुनेगी।’’चिकन नेक 22 किमी काहाईवेहै, जो पूर्वोत्तर राज्यों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शर्जील इमाम (बाएं) और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। -फाइल फोटो

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NWATxJ

from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/agra/news/uttar-pradesh-aligarh-police-and-assam-government-registered-case-against-jnu-student-sharjeel-imam-latest-news-updates-126609827.html
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via