Sunday, July 19, 2020

easysaran.wordpress.com

आज सोमवार है। ऐसा सोमवार लगभग दो दशक बाद आया है। आज सावन, सोमवार और अमावस्या का संयोग है। खैर, खबरों की दुनिया में बीता रविवार खास रहा। रामलला के मंदिर से राजस्थान की सियासत तक। मुद्दे गरमाए रहे। आज से ठीक 15 दिन शेष हैं, अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखे जाने में। लेकिन, राजस्थान में सरकार की नींव अभी भी हिली हुई सी लग रही है।

भाजपा वेट एंड वॉच मोड में है। बयान भी आया है कि पायलट को बुलाएंगे नहीं, लेकिन दरवाजे खुले रख छोड़े हैं। एक खबर ये भी आई है कि मोदी की लोकप्रियता फिर बढ़ गई है। इस बार ट्विटर पर। 9 महीने में एक करोड़ लोग फॉलोअर्स में शामिल हुए। इन सब में राहत भरी एक और खबर ये है कि कोरोना से लड़ने के लिए एम्स के कोवैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल सोमवार से शुरू हो सकता है। तो चलिए,आज की न्यूज ब्रीफ में जानते हैं कि सुर्खियों में क्या है और आज क्या होगा...

  • अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को, मोदी शामिल हो सकते हैं

5 अगस्त की तारीख मुकर्रर हो गई है। राम मंदिर का भूमि पूजन और नींव का पहला पत्थर इसी दिन रखा जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के बनाए राम मंदिर के मॉडल में कोई 60 फीसदी बदलाव के बाद अब मंदिर और ज्यादा भव्य होगा। मंदिर ट्रस्ट इस योजना पर काम कर रहा है कि मंदिर का प्रांगण 108 से 120 एकड़ का हो। 5 अगस्त को भूमिपूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।

सुबह 11 से दोपहर 3.30 के बीच में पीएम मोदी मंदिर की नींव रख सकते हैं। भूमिपूजन के लिए पंडित भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी से ही आएंगे। तीन से साढ़े तीन साल के समय में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर ट्रस्ट इसमें सरकार से पैसा नहीं लेगा। जो दान पहले आया है वो उपयोग किया जाएगा, इसके अलावा कोरोना संकट से उबरने के बाद ट्रस्ट 10 करोड़ लोगों से मंदिर के लिए दान लेने पर भी विचार कर रहा है।

  • पायलट-गहलोत विवाद में पहली बार वसुंधरा राजे का नाम

पिछले 10 दिन से राजस्थान की राजनीति में लगी आग में भाजपा ने भी घी डालने का काम किया है। सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि पायलट को भाजपा की तरफ से कोई आमंत्रण नहीं है। लेकिन, अगर वे आना चाहें तो दरवाजे खुले हुए हैं, स्वागत करने को तैयार हैं।

इधर, कांग्रेस के विधायक राजेंद्र गुड़ा ने दावा किया है कि सारा खेल भाजपा के इशारे पर चल रहा है। हॉर्स ट्रेडिंग के तहत उन्हें भी भाजपा का ऑफर इस मामले में आरोपी चल रहे संजय जैन की तरफ से मिला था। उसने मुझे वसुंधरा राजे से मिलने के लिए भी कहा था। रविवार को दिनभर राजस्थान का राजनीतिक तापमान गर्म रहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोनों तरफ से होती रहीं। हालांकि, इस मामले में भाजपा अपने आप को आरोपों से बचा कर चल रही है और कांग्रेस आक्रामक तरीके से आरोप लगा रही है।

  • ट्विटर पर मोदी के 6 करोड़ फैन, पिछले 9 महीने में एक करोड़ लोगों नेफॉलो किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 6 करोड़ फैन हो गए हैं। बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रम्प के बाद मोदी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाले नेता बन गए हैं। इन 6 करोड़ में से 1 करोड़ फॉलोअर्स पिछले नौ महीने में जुड़े हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी दुनिया के तीसरे राजनेता भी हो गए हैं, जिन्हें ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। इस मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 12.9 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर हैं, दूसरे पर अमेरिका के ही वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 8.37 करोड़ फॉलोअर्स के साथ हैं।

  • चीन के मसले पर एयरफोर्स में इस सप्ताह हो सकती है अहम मीटिंग

चीन के साथ गलवान में दो-दो हाथ के बाद स्थिति अब नियंत्रण में है। लेकिन, एयरफोर्स इस मामले में इस सप्ताह एक महत्वपूर्ण मीटिंग कर सकतीहै। इसमें लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास पूर्वी लद्दाख में जारी हालात पर चर्चा होगी। इसके साथ ही इस महीने मिलने वाले राफेल फाइटर जेट के लिए जल्द से जल्द ऑपरेशनल स्टेशन बनाए जाने पर भी चर्चा की जाएगी। कमांडरों की यह मुलाकात 22 जुलाई से शुरू हो रही कॉन्फ्रेंस के दौरान होगी और यह दो दिन तक चलेगी। इसके साथ ही वायुसेना से जुड़े कुछ और अहम मुद्दों पर भी बात हो सकती है।

  • भारत की बेटी समृद्धि का नया रिकॉर्ड, 3.18 मिनट में योगके 100 आसन किए

भारतीय मूल की समृद्धि कालिया ने दुबई में इतिहास रच दिया। समृद्धि ने एक छोटे से बॉक्स में 3 मिनट में योग के 100 पोज देकर नया कीर्तिमान बनाया। समृद्धि का ये तीसरा योग टाइटल है, जिसमें से 2 टाइटल समृद्धि ने 1 महीने के अंदर ही अपने नाम किए हैं। 11 साल की समृद्धि का नाम गुरुवार को 'फास्टेस्ट हंड्रेड योगपोस्चर्स परफॉर्म्ड इन रिस्ट्रिक्टेड एरिया' के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। समृद्धि ने ये चैलेंज 3 मिनट और 18 सेकंड में दुबई की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा के व्यूइंग डेक पर पूरा किया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।)

  • आज सोमवार और अमावस्या का योग, कुछ ऐसा रहेगा दिन

सोमवार को दो शुभ और एक अशुभ योग रहेगा। चंद्रमा दिनभर बुध की राशि मिथुन में रहेगा और शाम को 5 बजे के बाद अपनी राशि कर्क में प्रवेश करेगा। सुबह 11 बजे के बाद से सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा, जो अगले दिन सुबह तक होगा। इसके साथ ही हर्षण नाम का एक शुभ योग और होगा। रात को 10.30 बजे के बाद वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। (आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भाम्बी से।)

वहीं, टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में 9 राशियों के लिए दिन काफी सकारात्मक और बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन बड़े मौके मिलने का रह सकता है। कुछ लोगों के लिए समय आर्थिक लाभ देने वाला होगा। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन कई तरह संघर्षों वाला हो सकता है। (पढ़ें,12 में से 9 राशियों के लिए कुछ बड़े मौके और आर्थिक लाभ मिलने का रह सकता है सप्ताह का पहला दिन)

  • आज से कोवैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल हो सकता है शुरू

दिल्ली स्थित एम्स में सोमवार से कोरोना के इलाज के लिए तैयार कोवैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू हो जाएगा। एम्स की एथिक्स कमेटी ने इसकी इजाजत दे दी। कोवैक्सीन के मानव पर पहले और दूसरे चरण के ट्रायल के लिए इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिचर्स (आईसीएमआर) की तरफ से दिल्ली के एम्स समेत 12 इंस्टीट्यूट्स को चुना गया है। इस वैक्सीन का ट्रायल 375 लोगों पर किया जाएगा, जिनमें 100 से ज्यादा वॉलंटियर्स पर ट्रायल एम्स में होगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Morning News brief Bhoomi Poojan of Ram temple fixed on August 5, Modi Twitter's third most popular leader after Obama and Trump, AIIMS Corona Kovaxin's Human Trial from today

from Dainik Bhaskar /national/news/morning-news-brief-bhoomi-poojan-of-ram-temple-fixed-on-august-5-modi-twitters-third-most-popular-leader-after-obama-and-trump-aiims-corona-kovaxins-human-trial-from-today-127532327.html
via

Saturday, July 18, 2020

easysaran.wordpress.com

दुनियामें कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 44लाख 22हजार 471लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 86लाख 11हजार 657ठीक हो चुके हैं और 6लाख 4हजार 823की जान जा चुकीहै। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डट्रम्प ने महामारी थमने तक अपनी सभी रैलियां स्थगित कर दी हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि हम वैक्सीन तैयार करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, जब तक यह समस्या (महामारी) नहीं थमती बड़ी रैलियां करना संभव नहीं है। इसके बदले मैंटेलीफोन के जरिए लोगों से बात करूंगा।
ब्रिटेन ने महामारी के आंकड़ों के अपडेट जारी करने पर रोक लगा दी है। यहां पर मौत के आंकड़ों में कुछ गड़बड़ी सामने आई थी। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने संक्रमण के आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई है। अब तक देश में 45 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 38,33,271 1,42,877 17,75,219
ब्राजील 20,75,246 78,817 13,66,775
भारत 10,77,864 26,828 6,77,630
रूस 7,65,437 12,247 5,46,863
द.अफ्रीका 3,50,879 4,948 1,82,230
पेरू 3,49,500 12,998 2,38,086
मैक्सिको 3,38,913 38,888 2,13,006
चिली 3,28,846 8,445 2,99,449
स्पेन 3,07,335 28,420 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,94,066 45,233 उपलब्ध नहीं

इजराइल:तीन महीने बाद सबसे ज्यादा मौतें

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले करीब तीन महीने पहले18 अप्रैल को इतनी मौतें हुई थी। शनिवार को यहां रिकार्ड 1906 मामले भी सामने आए।। देश में फिलहाल 27 हजार 616 संक्रमित हैं। 589 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 217 की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां 21 हजार 348 लोग ठीक भी हुए हैं।

इजराइल की राजधानी तेल अवीव में शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। इस दौरान प्रदर्शनकारी मास्क लगाए नजर आए।

बांग्लादेश: संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख के पार
बांग्लादेश में शनिवार को 2 हजार 709 मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 2 हजार 66 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 923 लोगों की जांच की गई है। यहां पर 2 जुलाई को सबसे ज्यादा 4 हजार 209 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 2 हजार 581 मौतें हुई हैं।

बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका की एक सड़क पर मास्क लगाकर जाते लोग। यहां अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टेस्टिंग सेंटर पर एक मरीज की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। यहां 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CjUBkK
via

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 10 लाख 77 हजार 864 मरीज हो चुके हैं। येआंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।शनिवार को रिकॉर्ड 37407 मरीज बढ़े। वहीं, 23 हजार 552 लोग स्वस्थ भी हुए। उधर, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख के पार हो गई है। शनिवार को राज्य में 8348 मरीज मिले। इसी तरह मुंबई देश का पहला शहर बन गया, जहां संक्रमितों की तादाद एक लाख से ज्यादा हो गई है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. वीके यादव ने कहा है कि देश में अब कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है।हालात बुरे हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि रोज 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।सबसे बुरी बात यह है कि अब संक्रमण ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: भोपाल में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में संक्रमण की दर 10% होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भोपाल में अब दुकानें रात 10 बजे की बजाय 8 बजे बंद होंगी।

उधर, राज्य देश में एक्टिव केस में 15वें स्थान पर है, जबकि पॉजिटिव केस में 13वें स्थान पर है। इंदौर में मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार हो गया है। वहीं, कोरोना की वजह से इस बार सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित करने का फैसला किया गया है।

महाराष्ट्र: राज्य में शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां 8,348 नए केस बढ़े। मुंबई में मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में अब तक1,00,350 संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहींराज्य में अब तक 3,00,937 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 1 लाख 60 हजार 357 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 11,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1986 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 16 जुलाई को रिकार्ड 2083 रोगी मिले थे। प्रदेश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 47,149 पहुंच गया है। कोरोना से बीते 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत हुई। अब तक 1108 लोगों की जान जा चुकी है। 28,664 लोग ठीक हो चुके हैं। यूपी में एक्टिव केस की संख्या 17,264 हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, होम गार्ड मंत्रीचेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी औररघुराज सिंह के बाद अब प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी भीकोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।मंत्री कमला रानी कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं। इनके साथ ही वरिष्ठ आइपीएस अफसर नवनीत सिकेरा कोरोना पॉजिटिव है। नवनीत सिकेरा को आनंदी वाटर पार्क कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।

राजस्थान: राज्यमें शनिवार को कोरोना के 711 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादाअलवर में 116, पाली में 96, जोधपुर में 94, बीकानेर में 67,जयपुर में 61,भरतपुर में 56, कोटा में 54, अजमेर में 39 संक्रमित मिले।

इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28,500 पहुंच गई है। वहीं, 7संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें बाड़मेर में 3, राजसमंद,भरतपुर, जोधपुर और पाली में 1-1 की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 553पहुंच गया।

राज्य में अब तक कुल 11 लाख से ज्यादा सैंपलजांचे गए हैं। इनमेंकुल 28500 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 21144 लोग रिकवर हो चुके। इसमें से 20459 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 6803 एक्टिव केस ही बचे हैं।

बिहार: पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 739 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्याबढ़कर 24967 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान छह और कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ अब मौत का कुल आधिकारिक आंकड़ा 187 हो चुका है। अब तक 14997 मरीज ठीक हो चुके हैं।अब तक 3 लाख 57 हजार 730 लोगों की जांच हो चुकी है।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए शनिवार से पटना में 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रारम्भ किया गया है।

राज्य के श्रम संसाधन मंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा, पाटिलपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। मंत्री विजय कुमार का पटना एम्स में इलाज चल रहा है।कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। स्थिति की समीक्षा के लिए दो टीमों का गठन किया है। यह टीम राज्य का दौरा कर स्थिति का आंकलन करेगी और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो दिल्ली के जहांगीरपुरी की है। यहां शनिवार को वैन से लोगों के सैंपल लिए गए। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1475 मामले सामने आए। वहीं, 26 लोगों की मौत हुई।

from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-19-july-live-news-and-updates-127529059.html
via

easysaran.wordpress.com

मध्य प्रदेश के गुना में दलित दंपती से पुलिस की बेरहमी का एक वीडियो चार-पांच दिन पहले वायरल हुआ था, जिस पर मध्य प्रदेश से लेकर नई दिल्ली तक से तीखी प्रतिक्रिया आई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर शिवराज सरकार को घेरा था। इसके बाद सरकार को ग्वालियर आईजी, गुना एसपी और कलेक्टर को रातोंरात हटाना पड़ा था।

14 जुलाई की यहघटना अगले दिन ट्विटर पर दिनभरटॉप ट्रेंड में रही। उस वीडियो में पुलिस दलित युवक राजकुमार पर डंडे बरसा रही हैऔर एक महिला उसे बचाने की कोशिश कर रही है। वह राजकुमार की मां गीता बाई अहिरवार हैं। वे दैनिक भास्कर से बातचीत मेंउस दिन की घटना को बताते-बताते सिहर उठीं। उन्हीं के शब्दों में पढ़िए...

सर जी, मैं राजकुमार की मां बोल रही हूं। मोड़ा-मोड़ी ठीक नाए हैं, अस्पताल में भर्ती हैं दूनऊं। उनका दिमाग घूम रयो है, उठ-उठके भग जात हैं, किसी को पहचानत नहीं हैं। लड़का थोड़ा बहुत बतरा लेत है, बहू तो बिलकुल नहीं बतरा पा रई है। थोरी-थोरी मदद मिल रही है आप लोगन ही दे रहे हैं। एक मेडम आई थीं भूपाल से वो डेढ़ लाख रुपए दे गई थीं। सरकार से कोई मदद नहीं देखा रई है सर जी। नेता लोगन ही थोरी मदद दे रहे हैं। सरकार ने कुछ नई दियो। मोड़ा-मोड़ी पर पुलिस ने मुकदमा किया है, ये मोहे नाए पता।

पुलिस की पिटाई के बाद दलित राजकुमार के बच्चे पिता से लिपटकर बिलखते रहे।

उस दिन पुलिस वाले गाड़ी लेके आए, दो-तीन मारुति भी आईं। कम से कम 60-70 आदमी थे। हमसे बोले कि हमतो नपती कर रयो। मैंने कई कि नपती कर लेयो। फिर वो नपती करके स्कूल में बैठे और फिर जेसीबी की फोन लगा दिओ। चार जेसीबी बुलाने के लिए। फिर बाद में जेसीबी चार तो नहीं आ पाईं, नगर पालका की एकै आ पाई। हमने खेत में सोयाबीन, मक्का और ज्वार बोया था सर जी।

स्कूल में पचासन बीघा जमीन है। बंटाई पर लिया था, दो साल से खेती कर रयो हैं, यहां पर। पिछले साल भी परेशानी भई थी, ये हांकबे (हटाने) आए रयो थे, मुझे भी धर ले गए। दो-चार महीना जमीन खाली पड़ी रई, फिर इनने न स्कूल बनाबे आए और न हांकबे। जब फसल बो दी तो बिना बताए हांकबे आ गए और पुलिस नेहमाय साथ भेरंट (बहुत) मारपीट करी है। देखी होगी आपने, तो गरीबन के साथ इतना अत्याचार क्यों हो रहोगे?

राजकुमार अहिरवार की मां गीताबाई अहिरवार। उन्होंने कहा- मजूरी करके पेट पालते हैं, लेकिन उस पर भी इतना अत्याचार होता है।

मैं खुद खेती कर रई थी। कोई कागत (कागज) नहीं भेजा। ये झूठ बोल रयो हैं, न कोई कागत वाय भेजा, न मुझे भेजा। महिला पुलिस भी हती और जेंटस भी हते, वोडंडे मार रहे थे, और मैं उसे (बेटे को)बचा रही थी। हाथ जोड़कर विनती कर रहे थे सरजी, एक अधिकारी गाड़ी में बैठे थे। हमने उनको निवेदन किया था कि दो महीने रुक जाओ, इसके बाद तुम हमैं उठाकर ले जइयो कोई मतलब नाय है। लेकिन वोमाने नई और गाली देकर बोले- यहां न गिड़गिड़ाओ, कलट्टरसाहब के यहां जाओ, हमें उनका आदेश है। फिर जेसीबी चलान लगे।

मोड़ा ने मना किया और हाथ जोड़कर विनती करी कि या फसल मत गिराओ, मोपे कर्जा भारी है। कोई ठिकाना नई है। फिर उसको गाली देने लगे और डंडा मारा। मोड़ा बोला- तुम नई मान रयो तो मैं दवाई पीकर मर जाऊंगा और दवाई पीने लगा। इस पर पुलिस वाले बोले, मरत है तो मरन देओ सारे को, हमैं तो ऊपर से आदेश मिलो है। जेसीबी चलांएंगे।

जिला अस्पताल में गीता बाई का बेटा और बहू भर्ती हैं। गीता बाई ने बताया कि दोनों की तबियत ठीक नहीं है। वह अपने बेड से उठकर भागने लगते हैं।

मोड़े के चार लड़कियां और दो लड़के हैं छोटे-छोटे। एक तो छह महीने का है। पुलिस वालेन ने उसे घर से बाहर फेंक दिए रहो। पुलिस वाले कह रहे थे, मरने दे सालेन को, क्या होगा। गाड़ी में रखके अस्पताल ले जा रहे थे, टांगकर। जब मोड़ा तैयार नहीं हुआ तो उस पर डंडे बरसाने लगे। फिर मैं उसे बचाने लगी तो लातों से मारा, मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। का बताऊं शरम की बात है। पुलिस वाले भारी चेंटे थे। हम तो घबरा गए थे। मैं बेटे के ऊपर लेट गई तो मुझे डंडा मारने लगे। उनसे विनती करते रहे, लेकिन वोरुके नाय।

मैं नानाखेड़ी की रहने वाली हूं, वहां ठिकाने का घर नहीं था, छपरा बनाकर रह रहे थे। इसलिए यहां आ गए। यहां पर भी मजदूरी करते थे, दो साल से यहां पर खेती कर रहोगे। जहर न पिएं तो अऊर क्या करें, पुलिस की मार खा रहेहैं। अब बताओ क्या करें?अब यहां आए और छपरा बनाकर रहने लगे। मजदूरी है और क्या है मेरे पास। कर्जा वाले चेंटेंगे (झगड़ा करेंगे)। मेरे पास यई है और का है। दो लाख रुपइया कर्जा हती। इसी को लेकर जी रहे हैं, मर रहे हैं।

(जैसाउन्होंने सुमित पांडेय को बताया।)

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश के गुना में 14 जुलाई को एक दलित किसान दंपती के साथ पुलिस ने मारपीट की थी। उनकी फसल जेसीबी मशीन से उजाड़ दी थी। दंपती पर जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप है। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jgZnQz

from Dainik Bhaskar /national/news/guna-incident-updates-victim-mother-speaks-to-dainik-bhaskar-after-dalit-couple-beaten-up-by-madhya-pradesh-police-127529051.html
via

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 10 लाख 77 हजार 864 मरीज हो चुके हैं। येआंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।शनिवार को रिकॉर्ड 37407 मरीज बढ़े। वहीं, 23 हजार 552 लोग स्वस्थ भी हुए। उधर, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख के पार हो गई है। शनिवार को राज्य में 8348 मरीज मिले। इसी तरह मुंबई देश का पहला शहर बन गया, जहां संक्रमितों की तादाद एक लाख से ज्यादा हो गई है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. वीके यादव ने कहा है कि देश में अब कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है।हालात बुरे हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि रोज 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।सबसे बुरी बात यह है कि अब संक्रमण ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: भोपाल में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में संक्रमण की दर 10% होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भोपाल में अब दुकानें रात 10 बजे की बजाय 8 बजे बंद होंगी। उधर, राज्य देश में एक्टिव केस में 15वें स्थान पर है, जबकि पॉजिटिव केस में 13वें स्थान पर है।
उधर, इंदौर में मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार हो गया है। वहीं, कोरोना की वजह से इस बार सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित करने का फैसला किया गया है।

महाराष्ट्र: राज्य में शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां 8,348 नए केस बढ़े। मुंबई में मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में अब तक1,00,350 संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहींराज्य में अब तक 3,00,937 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 1 लाख 60 हजार 357 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 11,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1986 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 16 जुलाई को रिकार्ड 2083 रोगी मिले थे। प्रदेश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 47,149 पहुंच गया है। कोरोना से बीते 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत हुई। अब तक 1108 लोगों की जान जा चुकी है। 28,664 लोग ठीक हो चुके हैं। यूपी में एक्टिव केस की संख्या 17,264 हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, होम गार्ड मंत्रीचेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी औररघुराज सिंह के बाद अब प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी भीकोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।मंत्री कमला रानी कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं। इनके साथ ही वरिष्ठ आइपीएस अफसर नवनीत सिकेरा कोरोना पॉजिटिव है। नवनीत सिकेरा को आनंदी वाटर पार्क कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।

राजस्थान: राज्यमें शनिवार को कोरोना के 711 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादाअलवर में 116, पाली में 96, जोधपुर में 94, बीकानेर में 67,जयपुर में 61,भरतपुर में 56, कोटा में 54, अजमेर में 39 संक्रमित मिले।

इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28,500 पहुंच गई है। वहीं, 7संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें बाड़मेर में 3, राजसमंद,भरतपुर, जोधपुर और पाली में 1-1 की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 553पहुंच गया।

राज्य में अब तक कुल 11 लाख से ज्यादा सैंपलजांचे गए हैं। इनमेंकुल 28500 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 21144 लोग रिकवर हो चुके। इसमें से 20459 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 6803 एक्टिव केस ही बचे हैं।

बिहार: पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 739 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्याबढ़कर 24967 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान छह और कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ अब मौत का कुल आधिकारिक आंकड़ा 187 हो चुका है। अब तक 14997 मरीज ठीक हो चुके हैं।अब तक 3 लाख 57 हजार 730 लोगों की जांच हो चुकी है।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए शनिवार से पटना में 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रारम्भ किया गया है।

राज्य के श्रम संसाधन मंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा, पाटिलपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। मंत्री विजय कुमार का पटना एम्स में इलाज चल रहा है।कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। स्थिति की समीक्षा के लिए दो टीमों का गठन किया है। यह टीम राज्य का दौरा कर स्थिति का आंकलन करेगी और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-19-july-127529040.html
via

easysaran.wordpress.com

फोटो झारखंड के रांची की है। यहांअव्यवस्था केवल रिम्स में ही नहीं सदर अस्पताल में भी है। यहां भी हर दिन आनेवाले मरीज व उनके परिजनों को कर्मचारी तो कभी डॉक्टर नहीं होने की वजह से परेशान होना पड़ता है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे इसकी बानगी देखने को मिली, जब दर्द से छटपटाती एक गर्भवती महिला को स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण उसके पति ने उसे गोद में उठाकर नई बिल्डिंग से एंंबुलेंस तक पहुंचाया।वहीं दूसरी ओर कर्मचारी स्ट्रेचर पर कुर्सी ढोने में व्यस्त रहे।

कांके की रहने वाली महिला के पति ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को रिम्स रेफर कर दिया है। लेकिन देर तक इंतजार के बाद भी जब कोई टॉलीमैन नहीं आया तो खुद ही पत्नी को गोद में उठाकर एंबुलेंस में पहुंचाया। वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सव्यसाची मंडल कहते हैं कि उनके यहां कर्मचारियों की कमी नहीं है।

टूल रूम के इंजीनियरों ने बढ़ाई राजभवन की शोभा

रांची में राजभवन की शोभा बढ़ाने के लिए स्टेनलेस स्टील का चार सौ किलो वजन का चरखा तैयार किया है। टूल रूम के प्राचार्य महेश गुप्ता ने बताया कि इस तरह का भव्य चरखा दिल्ली के कनाॅट प्लेस के बाद पूरे झारखंड में पहला होगा, जो राजभवन में स्थापित किया गया। लागत लगभग 15 लाख रुपए है।

इन्हें रोक सको तो रोक लो

फोटो दुर्ग केशिवनाथ नदी के महमरा एनीकट की। बारिश की वजह से एनीकट का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसकी वजह से तीन से चार गेट खोलने भी पड़े। यहां 4 साल में डूबने की वजह से 25 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। ऐसे स्पॉट पर सुरक्षा के उपाय नहीं। बच्चे अब भी मस्ती के साथ डूबकी लगा रहे हैं। पुलिस भी मौजूद नहीं।

राजस्थान के चूरू मेंकेरल जैसी क्रूरता

पिछले दिनाें केरल में विस्फाेटक खिलाकर हथिनी के साथ की गई क्रूरता जैसा मामला शनिवार कोराजस्थान के चूरूके साजनसर गांव में सामने आया। यहां एक खेत में एक चार साल की ऊंटनी के घुसने पर तीन लाेगाें ने बर्बरतापूर्वक कुल्हाड़ी से वार करउसके आगे के पैर काट दिए। ऊंटनी पर इतनी निर्दयता से वार किए गए कि उसका आगे का एक पैर ताे बिल्कुल ही अलग हाे गया और दूसरे पैर में भी गंभीर चाेट आई हैं।

हिप्पो के जोड़े से शावक जन्मा

जयपुर केजिस नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से एक के बाद एक जानवरों की मौत की खबर सुनते-सुनते कान पक गए थे, वहां से अरसे बाद ‘गुड-न्यूज’ मिली है। पिछले साल अगस्त में लाए गए दुर्लभतम हिप्पो के जोड़े से एक शावक जन्मा है। प्रदेश में पहली बार ही पिछले साल अगस्त में डीएफओ सुदर्शन शर्मा के प्रयास से हिप्पो (मेल-राजा और फीमेल-रानी नाम) लाने में सफलता मिली थी।

रबी के बाद खरीफ चट करने के तैयारी में टिड्‌डी

राजस्थान के बाड़मेरजिले में टिड्‌डी हमले से किसान परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पिछले साल से लगातार हो रहे टिड्‌डी हमले ने फसलों को तबाह कर दिया। रबी की फसलों को चट करने के बाद अब खरीफ की फसलों के खराबे की आशंका बढ़ रही है। पाकिस्तान की तरफ से आ रहे टिडि्डयों के दल बाड़मेर सहित देश के कई राज्यों में पहुंच चुके हैं। प्रशासनिक स्तर पर टिड्‌डी नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद टिडि्डयों के हमले लगातार जारी हैं।

जुलाई में थमा बारिश का दौर

फाेटोमध्यप्रदेश केरायसेन जिले की है।जून में लगातार बारिश हो रही थी जिससे बारिश का आंकड़ा बढ़ गया था,लेकिन जुलाई माह में बारिश का दौर थमा हुआ है।कभी कभार ही बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी और उमस से निजात नहीं मिल पा रही है। पिछले साल 330.9 मिलीमीटर बारिश 18 जुलाई तक हुई थी जबकि जबकि जुलाई माह में अब तक 385.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो पिछले वर्ष की तुलना में 64.6 मिलीमीटर अधिक बारिश है।

शहर और जंगली क्षेत्र में बारिश से नदियां लबालब

फोटो मध्यप्रदेश केश्योपुर जिले की है।पिछले दिनों शहर और जंगली क्षेत्रों में हुई बारिश से शहर के आसपास की नदियां लबालब हैं। शहर के पुलिस लाइन के पीछे से गुजर रही अमराल नदी में भी इन दिनों लबालब है।चैनपुरा से होकर गुजरी सीप नदी की सहायक अमराल नदी के पिकनिक स्पॉट हाथी टीला के पास जगह-जगह बह रहे यह दूधियाझरने इन दिनों लोगों को लुभा रहे हैं। साथ ही कई लोग यहां अब पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचने लगे हैं।

सारनी के सतपुड़ा डैम के ऊपर दिखा इंद्रधनुष

मध्यप्रदेश केबैतूल जिले के सारनी के सतपुड़ा डैम के पास शनिवार शाम 5 बजे इंद्रधनुष का मनमाेहक वाला नजारा बना। इस तस्वीर को वन्य जीवों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले आदिल खान ने छठ घाट (स्किमर वाल) से कैमरे में कैद किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Even after the wait, the trolleyman did not come, then the wife lifted the aching wife in the ambulance, picked her up in the lap, the workers were engaged in carrying the chair on the stretcher.

from Dainik Bhaskar /local/delhi-ncr/news/even-after-the-wait-the-trolleyman-did-not-come-then-the-wife-lifted-the-aching-wife-in-the-ambulance-picked-her-up-in-the-lap-the-workers-were-engaged-in-carrying-the-chair-on-the-stretcher-127528940.html
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via