Saturday, July 18, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 10 लाख 77 हजार 864 मरीज हो चुके हैं। येआंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।शनिवार को रिकॉर्ड 37407 मरीज बढ़े। वहीं, 23 हजार 552 लोग स्वस्थ भी हुए। उधर, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख के पार हो गई है। शनिवार को राज्य में 8348 मरीज मिले। इसी तरह मुंबई देश का पहला शहर बन गया, जहां संक्रमितों की तादाद एक लाख से ज्यादा हो गई है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. वीके यादव ने कहा है कि देश में अब कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है।हालात बुरे हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि रोज 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।सबसे बुरी बात यह है कि अब संक्रमण ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: भोपाल में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में संक्रमण की दर 10% होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भोपाल में अब दुकानें रात 10 बजे की बजाय 8 बजे बंद होंगी। उधर, राज्य देश में एक्टिव केस में 15वें स्थान पर है, जबकि पॉजिटिव केस में 13वें स्थान पर है।
उधर, इंदौर में मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार हो गया है। वहीं, कोरोना की वजह से इस बार सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित करने का फैसला किया गया है।

महाराष्ट्र: राज्य में शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां 8,348 नए केस बढ़े। मुंबई में मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में अब तक1,00,350 संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहींराज्य में अब तक 3,00,937 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 1 लाख 60 हजार 357 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 11,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1986 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 16 जुलाई को रिकार्ड 2083 रोगी मिले थे। प्रदेश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 47,149 पहुंच गया है। कोरोना से बीते 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत हुई। अब तक 1108 लोगों की जान जा चुकी है। 28,664 लोग ठीक हो चुके हैं। यूपी में एक्टिव केस की संख्या 17,264 हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, होम गार्ड मंत्रीचेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी औररघुराज सिंह के बाद अब प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी भीकोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।मंत्री कमला रानी कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं। इनके साथ ही वरिष्ठ आइपीएस अफसर नवनीत सिकेरा कोरोना पॉजिटिव है। नवनीत सिकेरा को आनंदी वाटर पार्क कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।

राजस्थान: राज्यमें शनिवार को कोरोना के 711 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादाअलवर में 116, पाली में 96, जोधपुर में 94, बीकानेर में 67,जयपुर में 61,भरतपुर में 56, कोटा में 54, अजमेर में 39 संक्रमित मिले।

इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28,500 पहुंच गई है। वहीं, 7संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें बाड़मेर में 3, राजसमंद,भरतपुर, जोधपुर और पाली में 1-1 की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 553पहुंच गया।

राज्य में अब तक कुल 11 लाख से ज्यादा सैंपलजांचे गए हैं। इनमेंकुल 28500 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 21144 लोग रिकवर हो चुके। इसमें से 20459 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 6803 एक्टिव केस ही बचे हैं।

बिहार: पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 739 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्याबढ़कर 24967 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान छह और कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ अब मौत का कुल आधिकारिक आंकड़ा 187 हो चुका है। अब तक 14997 मरीज ठीक हो चुके हैं।अब तक 3 लाख 57 हजार 730 लोगों की जांच हो चुकी है।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए शनिवार से पटना में 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रारम्भ किया गया है।

राज्य के श्रम संसाधन मंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा, पाटिलपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। मंत्री विजय कुमार का पटना एम्स में इलाज चल रहा है।कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। स्थिति की समीक्षा के लिए दो टीमों का गठन किया है। यह टीम राज्य का दौरा कर स्थिति का आंकलन करेगी और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-19-july-127529040.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via