Sunday, September 13, 2020

easysaran.wordpress.com

राजद नेता और लालू प्रसाद के सबसे करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह (74) का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वे पिछले चार दिनों से सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

रघुवंश जब पटना एम्स में भर्ती थे, तब उन्होंने 23 जून को पार्टी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वे रामा सिंह के राजद में आने की खबरों को लेकर नाराज चल रहे थे। रघुवंश को 18 जून को कोरोना हो गया था। एक जुलाई को उन्हें पटना एम्स से छुट्टी मिल गई थी।

अब आपकी पीठ के पीछे खड़ा नहीं रहूंगा: रघुवंश

10 सितंबर को उन्होंने अस्पताल के बेड से ही राजद प्रमुख लालू यादव को इस्तीफा भेज दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, ‘‘जन नायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 साल तक आपके पीठ पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं। पार्टी, नेता, कार्यकर्ता और आमजन का बड़ा स्नेह मिला, मुझे क्षमा करें।’’

रघुवंश प्रसाद सिंह की लालू को चिट्ठी

आप कहीं नहीं जा रहे: लालू

लालू प्रसाद यादव रांची की बिरसा मुंडा जेल में हैं। अपने करीबी की नाराजगी की बात पर उन्होंने खुद मोर्चा संभाला। रघुवंश को चिट्ठी लिखी, ‘‘राजद परिवार आपको शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है। चार दशकों में हमने हर राजनीतिक सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में भी मिल बैठकर ही विचार किया है। आप जरूर स्वस्थ हों फिर बैठ के बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे हैं! समझ लीजिए।’’

लालू की रघुवंश को चिट्ठी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रघुवंश प्रसाद सिंह को कुछ दिन पहले कोरोना हुआ था। महामारी ठीक होने के बाद उन्हें फेफड़े की बीमारी ने जकड़ लिया था। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DUlufG
via

Saturday, September 12, 2020

easysaran.wordpress.com

अमेरिकी अखबार न्यूज वीक ने (11 सितंबर) अपने आर्टिकल में गलवान को लेकर चौंकाने वाली बातें लिखीं हैं। इस आर्टिकल के मुताबिक, 15 जून को गलवान में हुई झड़प में चीन के 60 से ज्यादा सैनिक मारे गए। दुर्भाग्य से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ही भारतीय क्षेत्र में आक्रामक मूव के आर्किटेक्ट थे, लेकिन उनकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) इसमें फ्लॉप हो गई। पीएलए से ऐसी अपेक्षा नहीं की जा रही थी।

आर्टिकल में कहा गया है कि भारतीय सीमा पर चीन की सेना की विफलता के परिणाम सामने आएंगे। चीनी आर्मी ने शुरुआत में शी जिनपिंग से इस विफलता के बाद फौज में विरोधियों को बाहर करने और वफादारों की भर्ती करने की बात कही है। जाहिर है, बड़े अफसरों पर गाज गिरेगी। सबसे बड़ी बात यह कि विफलता के चलते चीन के आक्रामक शासक जिनपिंग जो कि पार्टी के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के अध्यक्ष भी हैं और इस नाते पीएलए के लीडर भी, वो भारत के जवानों के खिलाफ एक और आक्रामक कदम उठाने के लिए उत्तेजित होंगे।

जिनपिंग के जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद पीएलए की घुसपैठ बढ़ी
दरअसल, मई की शुरुआत में ही लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के दक्षिण में चीन की फौजें आगे बढ़ीं। यहां लद्दाख में तीन अलग-अलग इलाकों में भारत-चीन के बीच टेम्परेरी बॉर्डर है। सीमा तय नहीं है और पीएलए भारत की सीमा में घुसती रहती है। खासतौर से 2012 में शी जिनपिंग के पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद।

जून में चीन के सैनिकों ने भारत को चौंकाया

मई में हुई घुसपैठ ने भारत को चौंका दिया था। फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के क्लिओ पास्कल ने बताया कि मई के महीने में रूस ने भारत को यह बताया था कि तिब्बत के स्वायत्तशासी क्षेत्र में चीन का लगातार युद्धाभ्यास किसी इलाके में छिपकर आगे बढ़ने की तैयारियां नहीं हैं। लेकिन, 15 जून को चीन ने गलवान में भारत को चौंका दिया। यह सोचा-समझा कदम था और चीन के सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए।

गलवान में बहादुरी से लड़े भारतीय जवान

गलवान में भारत-चीन के बीच हुई झड़प दोनों देशों में 40 साल बाद पहली खतरनाक भिड़ंत थी। विवादित इलाकों में घुसना चीन की आदत है। दूसरी ओर, 1962 की हार से लकवाग्रस्त हो चुकी भारतीय लीडरशिप और जवान सुरक्षात्मक रहते हैं। लेकिन, गलवान में ऐसा नहीं हुआ। यहां चीन के कम से कम 43 सैनिकों की जान गई। पास्कल ने बताया कि यह आंकड़ा 60 के पार हो सकता है। भारतीय जवान बहादुरी से लड़े और चीन खुद को हुए नुकसान को नहीं बताएगा।

भारतीय जवान अब बोल्ड एंड बेटर
अगस्त के आखिर में 50 साल में पहली बार भारत ने आक्रामक रवैया अपनाया। हाल ही में जिन ऊंचाई वाले इलाकों को चीन ने हथिया लिया था, भारत ने उन पर फिर से अपना कब्जा कर लिया। चीन की सेना तब चौंक गई, जब उनकी ऊंचाई वाले इलाकों पर कब्जे की कोशिशों को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। चौंके हुए चीनी सैनिकों को वापस लौटना पड़ा।

ज्यादातर दक्षिणी इलाके अब भारत के पास हैं, जो कभी चीन के पास थे। अब चीन की सेना ऐसे इलाकों की तरफ बढ़ सकती है, जहां कोई उनकी रखवाली के लिए नहीं है। लेकिन, युद्ध में ये इलाके कितने काम के होंगे, ये अभी साफ नहीं है। भारत घुसपैठियों को मौका नहीं दे रहा है। पास्कल ने बताते हैं कि आप भारतीय जवानों को ज्यादा आक्रामक या रक्षात्मक तौर पर आक्रामक कह सकते हैं। पर, वास्तव में वो बोल्ड एंड बेटर हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कुछ दिन पहले ही 15 जून को गलवान हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया था। यह फोटो उसी वीडियो से ली गई है, जिसमें चीन और भारत के सैनिक झड़प करते दिखाई दिए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RkasTY
via

easysaran.wordpress.com

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए गाइडलाइन (प्रोटोकॉल) जारी की हैं। इसमें कहा गया है कि रोज योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें। सुबह या शाम वॉक भी जरूर करें, उतनी ही स्पीड में चलें, जितनी आपको जरूरी लगे।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 94 हजार 406 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक 47 लाख 54 हजार 668 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में अब तक 37 लाख 2 हजार 299 लोग ठीक हो चुके हैं। एक दिन में शनिवार को 1111 मौतें हो चुकी हैं। मरने वालों की कुल संख्या अब 78 हजार 637 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।


1. मध्यप्रदेश
प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां बीते 43 दिन में 852 मौतें हुई हैं। शनिवार को प्रदेश में 37 मौतें हुईं, जो 6 महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। शनिवार को भोपाल में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के ओेएसडी की भी कोरोना से मौत हो गई। वहीं, 52 जिलों में से सिर्फ डिंडौरी ही इकलौता है, जहां कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। इंदौर में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि दुकान खोलने या कारोबार करने से कोरोना नहीं फैलता। इसकी जगह धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगे। लोग यहां शामिल होते हैं और शहरभर में घूमते हैं।

2. राजस्थान
राज्य में शनिवार को 1669 मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 280, जयपुर में 335, कोटा में 152, अलवर में 109, अजमेर में 101, बीकानेर में 56, नागौर में 47, प्रतापगढ़ में 27, पाली में 44, बाड़मेर में 24, झालावाड़ में 24, गंगानगर में 32, भरतपुर में 22, हनुमानगढ़ में 17, बारां में 23, सिरोही में 25, उदयपुर में 80, चित्तौड़गढ़ में 21, झुंझुनू में 20, राजसमंद में 22 संक्रमित मिले। कोरोना की वजह से 24 घंटे में 14 मौतें हुईं। राज्य में मरने वालों की संख्या 1221 हो गई है।

3. बिहार
राज्य में शनिवार को 1,421 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 56 हजार 866 हो गया है। राज्य सरकार के मुताबिक अभी 16 हजार 610 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। 24 घंटे के अंदर यहां 22 हजार 84 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 10 लाख 37 हजार 765 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 7 लाख 28 हजार 512 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 79 हजार 768 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 29 हजार 115 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में शनिवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर संक्रमण के 6,786 नए मामले सामने आए। अब तक 3 लाख 5 हजार 831 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 2 लाख 33 हजार 527 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 4,349 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में रिकवरी रेट 76.35% हो गया है, जबकि मौत की दर 1.42% है। अब तक 73 लाख 58 हजार 471 लोगों की जांच हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Health Ministry told the post-recovery protocol - daily yoga, pranayama, meditation and walk once a day; 47.54 lakh cases in the country so far


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3irhfY9
via

easysaran.wordpress.com

कोरोनावायरस की वैक्सीन कब आएगी? कब तक आएगी? सबसे पहले कहां आएगी? कैसे मिलेगी? कीमत क्या होगी? और दुनिया में हर एक इंसान तक ये कैसे पहुंचेगी? ये जो सवाल हैं, आज दुनिया के हर इंसान के जेहन में चल रहे हैं। एक साथ चल रहे हैं। बार-बार चल रहे हैं। आइए इनका सच जानते हैं।
दुनियाभर की 20 से ज्यादा फार्मास्युटिकल कंपनियां और सरकारें दिन-रात कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने के काम में लगी हैं। वे वैक्सीन को लेकर रूलबुक लिख रही हैं। रोज इसे अपडेट भी कर रही हैं। यानी कितनी प्रगति हुई। लेकिन अभी तक महज 10% वैक्सीन ट्रायल सफल हुए हैं।
वहीं, एक अनुमान के मुताबिक यदि वैक्सीन बन जाती है तो दुनियाभर में इसकी सप्लाई के लिए करीब 8000 जंबो जेट्स की जरूरत होगी।

वैक्सीन आई तो क्या कामयाब होगी?

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(एम्स) में रुमेटोलॉजी डिपॉर्टमेंट में एचओडी डॉक्टर उमा कुमार कहती हैं कि कोई भी वैक्सीन आने के बाद इफेक्टिव होगी या नहीं, ये अभी बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि सभी कंपनियां अभी जल्दबाजी में वैक्सीन बनाने में जुटी हैं। दूसरी सबसे अहम बात होगी कि वैक्सीनेशन के बाद जो इम्युनिटी डेवलप हो रही है, वो प्रोटेक्टिव है कि नहीं। यह बात धीरे-धीरे पता चलेगी।

क्या साइड इफेक्ट्स भी संभव हैं?

संभव है। लेकिन वैक्सीन के साइड इफेक्ट हो रहे हैं कि नहीं हो रहे, इसे देखने के लिए कुछ समय का इंतजार करना पड़ता है। एक स्टडी के मुताबिक कोरोना से बनने वाली एंटीबॉडीज करीब पांच महीने तक ही प्रभावी हैं। ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता कि वैक्सीन कितनी प्रभावी होंगी, क्योंकि दुनिया में वैक्सीन बनाने की होड़ लगी हुई है। इसलिए हमें इसके रिजल्ट को देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

वैक्सीन का काम क्या?

डॉक्टर उमा कुमार के मुताबिक वैक्सीन के बहुत सारे टाइप होते हैं। यह लोकल इम्युनिटी डेवलप करती है। ये शरीर में दोबारा किसी इंफेक्शन को बढ़ने नहीं देती है। अगर कोरोना की वैक्सीन ने 80% भी संक्रमण को कंट्रोल कर दिया तो समझ लीजिए कामयाब है, क्योंकि 20% लोग तो हर्ड इम्युनिटी से बच जाएंगे।

कैसे बनती है वैक्सीन?

इंसान के खून में व्हाइट ब्लड सेल होते हैं जो उसके रोग प्रतिरोधक तंत्र का हिस्सा होते हैं। बिना शरीर को नुकसान पहुंचाए वैक्सीन के जरिए शरीर में बेहद कम मात्रा में वायरस या बैक्टीरिया डाल दिए जाते हैं। जब शरीर का रक्षा तंत्र इस वायरस या बैक्टीरिया को पहचान लेता है तो शरीर इससे लड़ना सीख जाता है।
दशकों से वायरस से निपटने के लिए दुनियाभर में जो टीके बने उनमें असली वायरस का ही इस्तेमाल होता आया है।

कितने लोगों को वैक्सीन देनी होगी?

कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए यह माना जा रहा है कि 60 से 70 फीसदी लोगों को वैक्सीन देने की जरूरत होगी।

वैक्सीन बनाने में कितने साल लग जाते हैं?

  • कोई भी वैक्सीन किसी संक्रामक बीमारी को खत्म करने के लिए बनाई जाती है। अमूमन एक वैक्सीन को बनाने में करीब 5 से 10 साल लग जाते हैं। इसके बावजूद इसकी सफलता की कोई गारंटी नहीं होती है।
  • वैक्सीन से आज तक सिर्फ एक मानव संक्रमण रोग पूरी तरह खत्म हुआ है और वो है स्मालपॉक्स। लेकिन इसमें करीब 200 साल लगे।
  • इसके अलावा पोलियो, टिटनस, खसरा, कंठमाला का रोग, टीबी के लिए भी वैक्सीन बनाई गई। ये काफी हद तक सफल भी रही हैं, लेकिन आज भी हम इन बीमारियों के साथ जी रहे हैं।
  • डॉक्टर उमा कहती हैं कि यदि एक-डेढ़ साल के अंदर वैक्सीन लॉन्च होती है तो इतने कम समय में फास्ट ट्रैक करके उसकी खामियों को नहीं पकड़ सकते हैं। इसका इम्पैक्ट बाद में दिखेगा। कई बार वैक्सीन के साइड इफैक्ट्स से न्यूरोलॉजिकल, पैरालिसिस जैसी समस्याएं भी आती हैं।

वैक्सीन आने की उम्मीद कब तक कर सकते हैं?

  • कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन का ट्रायल बड़े पैमाने पर दुनियाभर में चल रहा है। इसमें हजारों लोग शामिल हैं। दुनियाभर में अभी करीब 20 कंपनियां वैक्सीन ट्रायल में लगी हैं, जिनमें से करीब 10% ही कामयाबी के रास्ते पर हैं।
  • एक वैक्सीन के निर्माण में अमूमन 5 से 10 साल लग जाते हैं। लेकिन अच्छी बात है कि कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए कुछ महीने के अंदर ही बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरर्स और इंवेस्टर्स आगे आ गए हैं। उन्होंने अपने करोड़ों रुपए दांव पर भी लगा रखा है।
  • रूस ने स्पूतनिक-5 नाम की वैक्सीन लॉन्च भी कर दी है और अक्टूबर से इसे देशभर में लोगों को लगाना शुरू भी कर दिया जाएगा। चीन ने भी वैक्सीन बनाने का दावा किया है, वो इसे पहले अपने सैनिकों को लगाने की बात कह रहा है।
  • लेकिन दुनिया के तमाम देश और स्वास्थ्य संस्थाएं इन दोनों वैक्सीन पर सवाल उठा रही हैं, क्योंकि ये रिकॉर्ड समय में बनाई गई हैं, जो आजतक नहीं हुआ।
  • WHO की लिस्ट में जिन वैक्सीन का नाम है, उनके ट्रायल अभी तीसरे फेज में ही हैं। इनमें से कुछ कंपनियों को कहना है कि वे इस साल के अंत तक वैक्सीन बनाने का काम पूरा कर लेंगी। पर WHO का कहना है कि वैक्सीन का निर्माण अगले साल जून तक ही संभव है।


वैक्सीन सबसे पहले किसे दिया जाएगा?

  • डॉक्टर उमा बताती हैं कि वैक्सीन यदि आती है तो इसे सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स और हाई रिस्क ग्रुप को दिया जाएगा। इसके बाद 20% आबादी को लगाई जाएगी।

दुनिया के देश वैक्सीन खरीदने के लिए क्या कर रहे हैं?

  • दुनियाभर के तमाम देश फार्मा कंपनियों से वैक्सीन लेने के लिए करार कर रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग देश वैक्सीन बनाने और खरीदने के लिए समूह भी बनाने में जुटे हैं।
  • ब्रिटेन ने छह कंपनियों के साथ 10 करोड़ वैक्सीन डोज के लिए करार किया है। वहीं, अमेरिकी सरकार ने अगले साल जनवरी तक 30 करोड़ वैक्सीन डोज का बंदोबस्त करने की बात कही है। सीडीसी ने फार्मा कंपनियों को 1 नवंबर तक वैक्सीन को लॉन्च करने का समय भी बता दिया है।

गरीब देशों में कैसे पहुंचेगी वैक्सीन?

  • वैक्सीन खरीदने को लेकर दुनिया के हर देश की स्थिति एक जैसी नहीं है। WHO के अस्सिटेंट डायरेक्टर जनरल डॉक्टर मारियाजेला सिमाओ का कहना है कि हमारे सामने चुनौती है कि जब ये वैक्सीन बने तो सभी देशों के लिए उपलब्ध हो, न कि सिर्फ उन्हें मिले जो ज्यादा पैसे दें। हमें वैक्सीन नेशनलिज्म को चेक करना होगा।
  • WHO एक वैक्सीन टास्क फोर्स बनाने के लिए भी काम कर रहा है। इसके लिए उसने महामारी रोकथाम ग्रुप सीईपीआई के साथ काम शुरू किया है। इसके अलावा वैक्सीन अलायंस ऑफ गवर्नमेंट एंड आर्गेनाइजेशन(गावी) के साथ भी बातचीत कर रहा है।
  • अब तक 80 अमीर देशों ने ग्लोबल वैक्सीन प्लान को ज्वॉइन किया है। इस प्लान का नाम कोवैक्स है। इसका मकसद इस साल के अंत तक 2 बिलियन डॉलर रकम जुटाना है, ताकि दुनिया भर के देशों को कोरोना की वैक्सीन मुहैया कराई जा सके। हालांकि इसमें अमेरिका नहीं है। ये समूह दुनिया के 92 गरीब देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं।

वैक्सीन की कीमत क्या होगी?

  • इसकी कीमत वैक्सीन पर निर्भर करेगी कि वो किस तरह की है और कितनी डोज ऑर्डर हुई है। फार्मा कंपनी मॉडर्ना को यदि वैक्सीन बेचने की अनुमति मिलती है ते वह एक डोज को 3 से 4 हजार के बीच बेच सकती है।
  • सीरम इंस्टीट्यूट का कहना है कि वो भारत में एक डोज की कीमत करीब 250-300 रुपए रखेगी। गरीब देशों में भी कम दाम पर बेचेगी।

दुनिया भर में वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूट कैसे होगी?
इस काम में WHO, यूनिसेफ, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स जैसी संस्थाओं का अहम रोल होगा। उन्हें इसके लिए दुनियाभर में एक कोल्ड चेन बनानी होगी। जिसमें कूलर ट्रक, सोलर फ्रिज जैसी व्यवस्थाएं भी करनी होंगी, ताकि वैक्सीन को सही तापमान में सहेज कर रखा जा सके और आसानी से कहीं भी पहुंचाया जा सके। सामान्य तौर पर वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाता है।
कोविड-19 वैक्सीन अपडेट क्या है?

  • दुनियाभर में कोविड-19 के लिए 180 वैक्सीन बन रहे हैं।
  • 35 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल्स के स्टेज में है। यानी इनके ह्यूमन ट्रायल्स चल रहे हैं।
  • 9 वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल्स चल रहे हैं। यानी यह सभी वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल्स के अंतिम फेज में रहै।
  • इन 9 वैक्सीन में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका (ब्रिटेन), मॉडर्ना (अमेरिका), गामालेया (रूस), जानसेन फार्मा कंपनीज (अमेरिका), सिनोवेक (चीन), वुहान इंस्टिट्यूट (चीन), बीजिंग इंस्टिट्यूट (चीन), कैनसिनो बायोलॉजिक्स (चीन) और फाइजर (अमेरिका) के वैक्सीन शामिल हैं।
  • 145 वैक्सीन प्री-क्लिनिकल ट्रायल्स स्टेज में है। यानी लैब्स में इनकी टेस्टिंग चल रही है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
WHO News: World Health Organization (WHO) Update On Coronavirus Vaccine Date and Expert On Control of COVID-19 Epidemic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32nUs9R
via

easysaran.wordpress.com

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए गाइडलाइन (प्रोटोकॉल) जारी की हैं। इसमें कहा गया है कि रोज योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें। सुबह या शाम वॉक भी जरूर करें, उतनी ही स्पीड में चलें, जितनी आपको जरूरी लगे।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 94 हजार 406 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक 47 लाख 54 हजार 668 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में अब तक 37 लाख 2 हजार 299 लोग ठीक हो चुके हैं। एक दिन में शनिवार को 1111 मौतें हो चुकी हैं। मरने वालों की कुल संख्या अब 78 हजार 637 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।


1. मध्यप्रदेश
प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां बीते 43 दिन में 852 मौतें हुई हैं। शनिवार को प्रदेश में 37 मौतें हुईं, जो 6 महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। शनिवार को भोपाल में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के ओेएसडी की भी कोरोना से मौत हो गई। वहीं, 52 जिलों में से सिर्फ डिंडौरी ही इकलौता है, जहां कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। इंदौर में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि दुकान खोलने या कारोबार करने से कोरोना नहीं फैलता। इसकी जगह धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगे। लोग यहां शामिल होते हैं और शहरभर में घूमते हैं।

2. राजस्थान
राज्य में शनिवार को 1669 मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 280, जयपुर में 335, कोटा में 152, अलवर में 109, अजमेर में 101, बीकानेर में 56, नागौर में 47, प्रतापगढ़ में 27, पाली में 44, बाड़मेर में 24, झालावाड़ में 24, गंगानगर में 32, भरतपुर में 22, हनुमानगढ़ में 17, बारां में 23, सिरोही में 25, उदयपुर में 80, चित्तौड़गढ़ में 21, झुंझुनू में 20, राजसमंद में 22 संक्रमित मिले। कोरोना की वजह से 24 घंटे में 14 मौतें हुईं। राज्य में मरने वालों की संख्या 1221 हो गई है।

3. बिहार
राज्य में शनिवार को 1,421 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 56 हजार 866 हो गया है। राज्य सरकार के मुताबिक अभी 16 हजार 610 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। 24 घंटे के अंदर यहां 22 हजार 84 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 10 लाख 37 हजार 765 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 7 लाख 28 हजार 512 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 79 हजार 768 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 29 हजार 115 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में शनिवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर संक्रमण के 6,786 नए मामले सामने आए। अब तक 3 लाख 5 हजार 831 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 2 लाख 33 हजार 527 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 4,349 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में रिकवरी रेट 76.35% हो गया है, जबकि मौत की दर 1.42% है। अब तक 73 लाख 58 हजार 471 लोगों की जांच हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Health Ministry told the post-recovery protocol - daily yoga, pranayama, meditation and walk once a day; 47.54 lakh cases in the country so far


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-india-cases-in-states-deceased-recovery-rate-news-and-updates-127714815.html
via

easysaran.wordpress.com

अमेरिकी अखबार न्यूज वीक ने (11 सितंबर) अपने आर्टिकल में गलवान को लेकर चौंकाने वाली बातें लिखीं हैं। इस आर्टिकल के मुताबिक, 15 जून को गलवान में हुई झड़प में चीन के 60 से ज्यादा सैनिक मारे गए। दुर्भाग्य से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ही भारतीय क्षेत्र में आक्रामक मूव के आर्किटेक्ट थे, लेकिन उनकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) इसमें फ्लॉप हो गई। पीएलए से ऐसी अपेक्षा नहीं की जा रही थी।

आर्टिकल में कहा गया है कि भारतीय सीमा पर चीन की सेना की विफलता के परिणाम सामने आएंगे। चीनी आर्मी ने शुरुआत में शी जिनपिंग से इस विफलता के बाद फौज में विरोधियों को बाहर करने और वफादारों की भर्ती करने की बात कही है। जाहिर है, बड़े अफसरों पर गाज गिरेगी। सबसे बड़ी बात यह कि विफलता के चलते चीन के आक्रामक शासक जिनपिंग जो कि पार्टी के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के अध्यक्ष भी हैं और इस नाते पीएलए के लीडर भी, वो भारत के जवानों के खिलाफ एक और आक्रामक कदम उठाने के लिए उत्तेजित होंगे।

जिनपिंग के जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद पीएलए की घुसपैठ बढ़ी
दरअसल, मई की शुरुआत में ही लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के दक्षिण में चीन की फौजें आगे बढ़ीं। यहां लद्दाख में तीन अलग-अलग इलाकों में भारत-चीन के बीच टेम्परेरी बॉर्डर है। सीमा तय नहीं है और पीएलए भारत की सीमा में घुसती रहती है। खासतौर से 2012 में शी जिनपिंग के पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद।

जून में चीन के सैनिकों ने भारत को चौंकाया

मई में हुई घुसपैठ ने भारत को चौंका दिया था। फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के क्लिओ पास्कल ने बताया कि मई के महीने में रूस ने भारत को यह बताया था कि तिब्बत के स्वायत्तशासी क्षेत्र में चीन का लगातार युद्धाभ्यास किसी इलाके में छिपकर आगे बढ़ने की तैयारियां नहीं हैं। लेकिन, 15 जून को चीन ने गलवान में भारत को चौंका दिया। यह सोचा-समझा कदम था और चीन के सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए।

गलवान में बहादुरी से लड़े भारतीय जवान

गलवान में भारत-चीन के बीच हुई झड़प दोनों देशों में 40 साल बाद पहली खतरनाक भिड़ंत थी। विवादित इलाकों में घुसना चीन की आदत है। दूसरी ओर, 1962 की हार से लकवाग्रस्त हो चुकी भारतीय लीडरशिप और जवान सुरक्षात्मक रहते हैं। लेकिन, गलवान में ऐसा नहीं हुआ। यहां चीन के कम से कम 43 सैनिकों की जान गई। पास्कल ने बताया कि यह आंकड़ा 60 के पार हो सकता है। भारतीय जवान बहादुरी से लड़े और चीन खुद को हुए नुकसान को नहीं बताएगा।

भारतीय जवान अब बोल्ड एंड बेटर
अगस्त के आखिर में 50 साल में पहली बार भारत ने आक्रामक रवैया अपनाया। हाल ही में जिन ऊंचाई वाले इलाकों को चीन ने हथिया लिया था, भारत ने उन पर फिर से अपना कब्जा कर लिया। चीन की सेना तब चौंक गई, जब उनकी ऊंचाई वाले इलाकों पर कब्जे की कोशिशों को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। चौंके हुए चीनी सैनिकों को वापस लौटना पड़ा।

ज्यादातर दक्षिणी इलाके अब भारत के पास हैं, जो कभी चीन के पास थे। अब चीन की सेना ऐसे इलाकों की तरफ बढ़ सकती है, जहां कोई उनकी रखवाली के लिए नहीं है। लेकिन, युद्ध में ये इलाके कितने काम के होंगे, ये अभी साफ नहीं है। भारत घुसपैठियों को मौका नहीं दे रहा है। पास्कल ने बताते हैं कि आप भारतीय जवानों को ज्यादा आक्रामक या रक्षात्मक तौर पर आक्रामक कह सकते हैं। पर, वास्तव में वो बोल्ड एंड बेटर हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कुछ दिन पहले ही 15 जून को गलवान हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया था। यह फोटो उसी वीडियो से ली गई है, जिसमें चीन और भारत के सैनिक झड़प करते दिखाई दिए।


from Dainik Bhaskar /international/news/american-news-paper-newsweek-reoprt-says-60-chinese-troops-killed-in-galwan-clash-127714790.html
via

easysaran.wordpress.com

जापान की वर्ल्ड नंबर-9 जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हराया। ओसाका ने तीन साल में दूसरी बार यूएस ओपन जीता है। वे 26 साल में पहला सेट हारने के बाद फाइनल जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1994 में स्पेन की अरांत्जा सांचेज विकारियो ने स्टेफी ग्राफ से पहला सेट हारने के बाद फाइनल जीता था।

ओसाका को प्राइज मनी के तौर पर 3 मिलियन डॉलर (करीब 22 करोड़ 54 लाख रुपए) मिले। हालांकि, इसमें पिछले साल के मुकाबले 8.50 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 36 लाख) की कटौती की गई।

22 साल की ओसाका का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब

ओसाका ने पहला सेट 1-6 से गंवा दिया था, लेकिन फिर वापसी करते हुए अगले दो सेट जीतने के साथ ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। 22 साल की ओसाका का ये तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

ओसाका ने 2018 में पहली बार यूएस ओपन जीता था

इससे पहले ओसाका ने 2018 में यूएस ओपन जीता था। तब उन्होंने 6 बार की विजेता सेरेना विलियम्स को शिकस्त दी थी। एक साल बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। ओसाका ने सेमीफाइनल में जेनिफर ब्रैडी को 7-6(1), 3-6, 6-3 से मात दी थी।

अजारेंका 7 साल बाद ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं थीं

अजारेंका 7 साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं थी। उनके पास तीसरा खिताब जीतने का मौका था। वे लगातार दो साल 2012 और 2013 में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन रही हैं। बेलारूस की इस खिलाड़ी ने पिछले महीने ही वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन (सिनसिनाटी मास्टर्स) खिताब जीता है। उनका फाइनल ओसाका से ही होने वाला था, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण जापानी स्टार फाइनल से हट गईं और अजारेंका को चैम्पियन घोषित किया गया था।

मैं मैच को बिना विवाद के खत्म करना चाहती थी: ओसाका

ओसाका ने कहा कि मैंने हमेशा मैच पॉइंट के बाद सभी को ऑफिशियल्स के साथ झगड़ते देखा है। ऐसे में मुझे लगता है कि इसमें आप अपने को चोट पहुंचा सकते हैं। इसलिए मैं चाहती थी कि मैं सुरक्षित मैच खत्म करूं।

निराश नहीं, लेकिन हारने से दुखी हूं: अजारेंका

अजारेंका ने कहा मैं निराश नही हूं। हालांकि, हारने से दुखी हूं। मैं नजदीक होने के बावजूद जीत नहीं सकी। मैं इसको लेकर ज्यादा नहीं सोच रही हूं? मैं जीती या हारी, लेकिन मैं ज्यादा बदलने वाली नहीं हूं। यह केवल एक अनुभव था। मेरे पास दो हफ्ते के शानदार समय था। मैने इसका भरपूर मजा उठाया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यूएस ओपन ट्रॉफी के साथ जापान की नाओमी ओसाका(दाएं) और विक्टोरिया अजारेंका। ओसाका ने 2018 में पहली बार यूएस ओपन जीता था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZwHftE
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via