Saturday, December 26, 2020

easysaran.wordpress.com

सर्दी से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। रविवार से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। शनिवार को अमृतसर में छाई धुंध के कारण 6 फ्लाइट्स देर से गईं जबकि 2 कैंसिल करनी पड़ी।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में 29 दिसम्बर से शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के बीच राजस्थान के 6 शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं पटना सहित पूरे बिहार का पारा 10 डिग्री के नीचे आ गया है। इसके अलावा हिमाचल के किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान में 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

ठंड ने प्रदेश में फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक से दो डिग्री तक पारा गिरने के बाद शनिवार रात राजस्थान के छह शहरों का तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। बादल छा जाने से दिन का तापमान भी 18 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उधर, बीती रात फतेहतपुर 1.4 डिग्री पारे के साथ राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान रहा। जयपुर में पारा 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सुबह 8.30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।

हरियाणा में बारिश के आसार, पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड

राज्य में ठंड एक बार फिर अपना असर दिखा सकती है। हरियाणा में रविवार को बारिश होने के आसार हैं। बादल बनने के बाद यहां बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया है। इससे हरियाणा में गहरे बादल छा सकते हैं। रविवार और सोमवार को हलकी बारिश संभव है।

हरियाणा के जींद में कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

बिहार में गया सबसे ज्यादा ठंडा रहा

पटना सहित पूरे बिहार में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। जिसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिलनी नजर नहीं आ रही है। मौसमविदों का कहना है कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखा जा रहा है। शनिवार को गया बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

बिहार की राजधानी पटना में सुबह के समय छाई धुंध।

झारखंड नहीं दिखेगा ठंड का ज्यादा असर

रांची सहित झारखंड के अधिकतर जिलों का तापमान 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री न्यूनतम 9.7 दर्ज किया गया है। रांची में 24 घंटे के अंदर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पंजाब साल के आखिर में कोहरे से घिरा, आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में बारिश हो सकती है। वहीं नए साल तक कोहरा भी छाएगा। उत्तरी इलाकों पठानकोट, गुरदासपुर, रोपड़ में हलकी बारिश की संभावना है। शनिवार शाम पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

पंजाब के संगरूर में सुबह 8:15 बजे छाया कोहरा।

हिमाचल के केलांग में माइनस 11 डिग्री तापमान

हिमाचल में शनिवार को लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे अटल टनल के नॉर्थ पॉर्टल पर जाम लग गया। हिमाचल में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। हिमाचल में माइनस 11.10 के साथ केलांग सबसे ठंडा रहा।

अरुणाचल में 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल रही हवाएं

अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे चला गया है। यहां 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है।

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव के बीच आईटीबीपी के जवान स्नो-सूट पहनकर सीमा पर जीरो लाइन तक पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

15 हजार फीट की ऊंचाई पर याक से पहुंचा रहे सामान

एलएसी पर हमारे जवान ऐसी जगह तैनात हैं, जहां सड़कों के जरिए पहुंचना संभव नहीं हैं। इसलिए हम 15,500 फीट की ऊंचाई पर जरूरी संसाधनों को पहुंचाने के लिए याक का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए हम 90 किलो वजनी सामान पहुंचा सकते हैं।

इस तरह से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर याक के जरिए सामान पहुंचाया जा रहा है।

चंडीगढ़ में हो सकती है बूंदाबांदी, गिरेगा तापमान

चंडीगढ़ में रविवार दोपहर के बाद बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। सोमवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद तापमान गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी। कोहरा भी छा सकता है। चंडीगढ़ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राजस्थान के माउंट आबू में सुबह देर तक वादियों में कोहरा छाया रहा।


from Dainik Bhaskar /national/news/himachal-will-experience-snowfall-mercury-in-bihar-below-10-degrees-2-flight-cancells-in-amritsar-six-late-128057181.html
via

easysaran.wordpress.com



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Farmers are hopeful of return of agricultural laws, government is not ready to bother


from Dainik Bhaskar /national/news/mansoor-cartoon-agriculture-laws-protest-govt-news-and-updates-128057169.html
via

easysaran.wordpress.com



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
General Knowledge For School Students Weekly Roundup | Top GK Questions for KIDS, Clear All Your Doubts Now


from Dainik Bhaskar /national/news/gk-general-knowledge-for-school-students-weekly-roundup-22-december-2020-128057158.html
via

easysaran.wordpress.com

नमस्कार!
मध्यप्रदेश सरकार ने लव जिहाद बिल को मंजूरी दी। बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही दिन ऑलआउट हो गई। अरुणाचल में चीन से मुकाबले के लिए बर्फ में डटे हैं ITBP के जवान। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल में आखिरी बार मन की बात करेंगे। उन्होंने लोगों से अगले साल की योजनाओं के बारे में पूछा है।
  • कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने रविवार को मन की बात के दौरान लोगों से ताली-थाली बजाने की अपील की है।
  • गुजरात के साबरमती से केवड़िया के बीच बंद पड़ी सी प्लेन सर्विस आज से फिर शुरू होगी। प्लेन के मेंटेनेंस के चलते यह सर्विस बंद थी।

देश-विदेश
किसान बात करेंगे, शर्तें नहीं छोड़ेंगे

सरकार की तरफ से बातचीत के न्योते पर किसानों ने शनिवार को फैसला ले लिया। उन्होंने बातचीत के लिए सरकार को 29 दिसंबर की तारीख दी है। लेकिन, किसानों ने साफ कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संभावनाएं और मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) की कानूनी गारंटी बातचीत के एजेंडे में होनी चाहिए। किसान नेता राकेश टिकैत ने यह जानकारी दी। इधर, पंजाब में पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने किसानों के समर्थन में भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

कृषि बिलों पर NDA से छूटते सहयोगी
कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल के बाद शनिवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) भी NDA से अलग हो गई। अलवर के शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर RLP के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इसका ऐलान किया। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के इस्तीफे के बाद 26 सिंतबर को NDA का दो दशक से ज्यादा पुराना सहयोगी अकाली दल अलग हो गया था। यानी तीन महीनों में NDA को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है।

PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज
PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री जय सेहत योजना की शुरुआत की। इस योजना में जम्मू-कश्मीर के सभी परिवारों को पांच लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। कार्यक्रम में मोदी ने पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "दिल्ली में कुछ लोग मुझे सुबह-शाम लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते हैं। ये वही लोग हैं, जिनकी सरकार ने पुडुचेरी में पंचायत चुनाव नहीं होने दिए।"

केरल में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा
UK के बाद अब केरल में कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन की मौजूदगी का खतरा सामने आया है। यहां कोझिकोड़ में हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से कराए गए सर्वे में कोरोनावायरस के स्ट्रेन में बदलाव देखा गया है। अब यह सर्वे पूरे केरल में कराने की तैयारी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा- वायरस के स्ट्रेन में मामूली बदलाव देखा गया है। हालांकि, यह बदलाव UK में मिले नए स्ट्रेन जैसा नहीं है। स्ट्रेन में आए बदलाव पर एक्सपर्ट रिसर्च कर रहे हैं।

MP में लव जिहाद के खिलाफ बिल पास
मध्यप्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित बिल धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 के ड्राफ्ट को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब इसे 28 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। शनिवार कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट को हरी झंडी मिली। इसमें कानून को और सख्त बनाने का फैसला लिया गया। कहा जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तेजी से यह कानून बनाया है, उसी की राह पर शिवराज सरकार भी आगे बढ़ रही है।

चीनी घुसपैठ रोकने LAC पर ITBP मुस्तैद
पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवान हाई अलर्ट पर हैं। बर्फीले मौसम में जवान स्नो-सूट पहनकर सीमा पर जीरो लाइन तक पेट्रोलिंग कर रहे हैं। ITBP की 55वीं बटालियन के कमांडर आईबी झा ने बताया कि चीन अब हमें चकमा नहीं दे सकता। हमारे जवान पूरी तरह चौकन्ने और मुस्तैद हैं।

देश में आतंकी घुसपैठ का नया रूट
पाकिस्तान अब आतंकियों को भारत में दाखिल कराने के लिए जम्मू-कश्मीर और पंजाब के अलावा राजस्थान और गुजरात से घुसपैठ करने की फिराक में है। BSF अधिकारियों ने बताया कि इस साल नवंबर के पहले हफ्ते तक जम्मू, कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगे बॉर्डर से घुसपैठ की 11 घटनाएं रिकॉर्ड हुईं। इस साल जम्मू और पंजाब बॉर्डर से सबसे ज्यादा 4-4 घुसपैठ की घटनाएं सामने आईं।

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट
मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पहले दिन भारतीय टीम ने 1 विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई। इस लिहाज से टीम ने 159 रन की बढ़त ले ली है। क्रिकेट इतिहास में 5वीं बार ऑस्ट्रेलिया टीम बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन ऑलआउट हुई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन 98 रन ही बना सकी थी।

एक्सप्लेनर
जम्मू-कश्मीर में AB-PMJAY

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य (AB-PMJAY) सेहत योजना को वर्चुअली लॉन्च किया। इसके तहत पांच लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलता है। यह योजना कई राज्यों में पहले से चल रही है। लेकिन, जम्मू-कश्मीर ऐसा पहला राज्य है जहां हर परिवार को स्कीम का लाभ मिलेगा। इस योजना में क्या-क्या कवर होता है और लोग इसका फायदा कैसे ले सकते हैं? जानिए यहां...

पढ़ें पूरी खबर...
पॉजिटिव खबर
दो किलो का अमरूद उगाकर लाखों की कमाई

आपने कभी डेढ़ से दो किलो का अमरूद देखा है ? आज हम आपको ऐसे किसान से मिलवाने जा रहे हैं, जो नई तकनीक से अमरूद की खेती करते हैं। गुजरात के टंकारा तहसील के रहने वाले मगन कामरिया इस तकनीक से डेढ़ से दो किलो का एक अमरूद उगाते हैं। आज वो 50 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अमरूद की खेती कर रहे हैं। इससे सालाना 10 लाख रुपए की कमाई हो रही है। कई किसान उनसे ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

सुर्खियों में और क्या है

  • 26 जनवरी और आर्मी डे की परेड में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सेना के 150 जवान संक्रमित मिले हैं। देशभर से करीब 2000 जवान नवंबर के आखिर में दिल्ली आए थे।
  • कोरोना के एक्टिव मरीजों के मामले में भारत अब दुनिया का 10वां देश हो गया है। देश में 2.80 लाख एक्टिव मरीज हैं। 95.65% मरीज ठीक हुए, जबकि 1.44% की मौत हुई।
  • ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीज दूसरे देशों में भी सामने आने लगे हैं। जापान और फ्रांस के बाद स्पेन में भी शनिवार को इसके चार मरीज मिले हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
The farmers said - they will talk, but will not give up the conditions; NDA's second setback in 3 months and threat of new corona strain in Kerala


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pr3TxY
via

easysaran.wordpress.com

कहानी- महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे थे। उस समय उन्हें मोहनदास करमचंद गांधी के नाम से ही जाना जाता था। जब वे कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, तो वहां उनकी मुलाकात घोषाल जी से हुई।

घोषाल जी ही कांग्रेस कार्यालय का कामकाज देख रहे थे। गांधीजी ने उनसे कहा, 'मैं यहां काम करने आया हूं। कोई काम हो तो बताएं।'

घोषाल जी ने गांधी को देखा तो उन्हें लगा कि ये क्या काम करेगा? कुछ सोचकर वे बोले, 'मेरे पास कोई बहुत बड़ा काम नहीं है। यहां बहुत से पत्र आए हुए हैं। इनमें से जो उपयुक्त हैं, उन्हें अलग निकालना है और उनके उत्तर देना है। क्या तुम ये काम कर सकते हो?'

गांधीजी इस काम के लिए तैयार हो गए और उन्होंने पत्रों के जवाब भी दे दिए। घोषाल जी को ये देखकर आश्चर्य हुआ कि एक-एक पत्र को गंभीरता से पढ़ा गया और उनके सही उत्तर भी गांधीजी द्वारा दिए गए।

घोषाल जी कार्यालय से निकलने लगे तो उनकी शर्ट के बटन गांधीजी ने लगा दिए। आमतौर ये काम घोषाल जी का सेवक ही करता था। जब गांधीजी ने बटन लगाए तो घोषाल जी बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने गांधीजी के बारे जानकारी निकाली तो मालूम हुआ कि वे कितने पढ़े-लिखे हैं।

घोषाल जी हैरान रह गए कि इतना पढ़ा-लिखा व्यक्ति और सेवा करने की ऐसी भावना। उस दिन घोषाल जी ने गांधीजी से एक शिक्षा ली थी कि कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता है।

सीख- हमारी नीयत, इरादे और समझ के आधार काम का महत्व तय होता है। कुछ लोग जो बड़े पद पर होते हैं, उन्हें लगता है कि वे छोटे काम कैसे कर सकते हैं। लेकिन, जीवन में कभी-कभी ऐसे अवसर भी आते हैं जब हमें सामान्य काम भी करने पड़ते हैं। उस समय काम के महत्व को समझें। कभी भी अपने पद पर घमंड नहीं करना चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, we should understand the importance of work, tips for success


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WKCwmr
via

easysaran.wordpress.com

क्या आपने कभी डेढ़ से दो किलो का अमरूद देखा है ? आज हम आपको एक ऐसे ही किसान से मिलवाने जा रहे हैं, जो अपने खेत में इतने बड़े अमरूद उगाते हैं। गुजरात के टंकारा तहसील के रहने वाले मगन कामरिया नई तकनीक से अमरूद की खेती करते हैं। जिससे बड़े आकार और 2 किलो तक वजन का अमरूद पैदा होता है। अब वे 50 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अमरूद की खेती कर रहे हैं। इससे उन्हें हर साल 10 लाख रुपए की कमाई हो रही है।

मगन कहते हैं कि पहले वे कपास, मूंगफली और जीरा उगाते थे। लेकिन, उसमें लागत के हिसाब से कमाई नहीं हो रही थी। पांच साल पहले उन्हें इजरायली तकनीक से उगाए जाने वाले अमरूद के बारे में पता चला। उन्होंने तय किया कि वे भी अमरूद की खेती करेंगे। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर से थाईलैंड में उगाए जाने वाले अमरूद के 5 हजार पौधे मंगाए।

इजराइली तकनीक से अमरूद उगाते हैं
मगन कहते हैं कि मैंने सबसे पहले इजरायली टेक्नोलॉजी से अमरूद उगाना सीखा। इसमें टपक विधि से सिंचाई करते हैं। पौधों पर बूंद-बूंद पानी टपकाया जाता है। इससे फसल अच्छी होती है और पानी की खपत भी कम होती है। इतना ही नहीं, रोज-रोज की सिंचाई से छुटकारा मिल जाता है।

मगन के पास सूरत, नवसारी, वडोदरा, अहमदाबाद, मोरबी और राजकोट तक से व्यापारी अमरूद खरीदने आते हैं।

डेढ़ साल में ही मेहनत रंग लाई
करीब एक-डेढ़ साल की मेहनत के बाद ही मगन को उनकी मेहनत का फल अमरूद के रूप में मिलने लगा। कम ऊंचाई वाले पौधों में ही 350 ग्राम से डेढ़ किलो वजन तक के अमरूद उगने लगे। इन अमरूदों का स्वाद भी इतना अच्छा था कि उन्हें इसकी अच्छी कीमत मिली।

दूसरी फसलों से कम मेहनत लगती है
खेती में मगन का साथ देने वाली उनकी पत्नी पुष्पाबेन बताती हैं कि इन पौधों की बहुत देखरेख करनी पड़ती है। हर पौधे की जांच करनी पड़ती है कि वे कीड़ों का शिकार न हो जाएं। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों से ही फसल की सुरक्षा की जा सकती है। इसके बावजूद वे कहती हैं कि इसमें दूसरी फसलों से कम मेहनत लगती है।

खेत से ही बिक जाते हैं अमरूद

आज मगन 50 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अमरूद की खेती कर रहे हैं। इस साल उनके खेत में 35 टन अमरूद का उत्पादन हुआ है।

मगन बताते हैं कि इन अमरूदों के बारे में कहावत है कि 'एक बार चखोगे तो याद रखोगे'। इनका स्वाद इतना अच्छा होता है कि लोगों की इनकी लग जाती है। इसी वजह से इन अमरूदों की बहुत डिमांड है। वे बताते हैं कि आज उनके अमरूद इतने फेमस हो गए हैं कि अब इन्हें बेचने बाजार नहीं ले जाना पड़ता। खेत से ही सारे अमरूद बिक जाते हैं। सूरत, नवसारी, वडोदरा, अहमदाबाद, मोरबी और राजकोट तक से व्यापारी उनके पास आते हैं।

कैसे करें ऑर्गेनिक अमरूद की खेती
ऑर्गेनिक अमरूद की बागवानी शुरू करने से पहले रिसर्च जरूरी है। आपको जहां खेती करनी है वहां के मार्केट, डिमांड और ट्रांसपोर्टेशन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही हम जिस जमीन पर बागवानी शुरू करने जा रहे हैं, वो कम पानी वाली होनी चाहिए। केमिकल की जगह ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ती है।

दो पौधों के बीच 9/6 की दूरी होनी चाहिए। जुलाई से सितंबर के महीने पौधे लगाए जाते हैं। अच्छे किस्म की अमरूद के पौधे लगभग एक साल में तैयार हो जाते हैं। पहले साल में एक पौधे से 6-7 किलो तक अमरूद निकलता है। कुछ समय बाद 10-12 किलो तक उत्पादन होने लगता है।

मगन की पत्नी पुष्पाबेन बताती हैं कि हर पौधे की यह भी जांच करनी पड़ती है कि वे कीड़ों का शिकार न हो जाएं।

क्या- क्या सावधानियां जरूरी?

अमरूद की बागवानी के लिए सही समय और सही मिट्टी का होना जरूरी है। इस पर क्लाइमेट और बारिश का असर ज्यादा होता है, इसलिए उसके लिए पहले से तैयारी जरूरी है। ज्यादा प्रोडक्शन के लिए अक्सर लोग केमिकल फर्टिलाइजर का उपयोग करने लगते हैं। लेकिन, हमें इससे बचना चाहिए। इससे प्लांट को नुकसान तो होता ही है, साथ ही हमारी जमीन की सेहत के लिए भी ये ठीक नहीं होता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुजरात की टंकारा तहसील में रहने वाले मगन कामरिया के अमरूद इतने फेमस हैं कि अब व्यापारी खेत से ही उनकी फसल खरीद ले जाते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nVjPIs
via

easysaran.wordpress.com

'होगा कोई ऐसा जो 'गालिब' को न जाने, शायर तो अच्छा है पर बदनाम बहुत है..' ये शेर है मिर्जा असदुल्लाह बेग खान का, जिन्हें लोग मिर्जा गालिब के नाम से जानते हैं। गालिब उनका तखल्लुस (पेन नेम) था। इसी नाम से वो शेरो-शायरी करते थे। उनके दादा उज्बेकिस्तान से भारत आए थे। मिर्जा गालिब का जन्म आज ही के दिन 1797 में आगरा के एक दौलतमंद खानदान में हुआ था। उनकी शादी भी दिल्ली के एक रईस खानदान की लड़की से हुई थी। मगर उनकी जिंदगी मुश्किलों में ही गुजरी। गालिब के सात बच्चे हुए और कोई भी दो साल से ज्यादा नहीं जी पाया।

शराब पीने के बड़े शौकीन, वो भी महंगी और अंग्रेजी वाली
इस्लाम में शराब को हराम माना जाता है, लेकिन गालिब को शराब पीने का बहुत शौक था। वो भी महंगी और अंग्रेजी। भले ही पैसों की कितनी ही किल्लत हो। चाहे सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर शराब लानी पड़े, लेकिन लाते थे और पीते थे।

एक शाम मिर्जा को शराब न मिली, तो वो नमाज पढ़ने चले गए। इतने में उनका एक शागिर्द आया और उसने गालिब को शराब की बोतल दिखाई। बोतल देखते ही गालिब मस्जिद से निकलने लगे, तो किसी ने कहा- 'ये क्या कि बगैर नमाज पढ़े चल दिए?' तो गालिब बोले 'जिस चीज के लिए दुआ मांगना थी, वो तो यूंही मिल गई।'

मिर्जा गालिब दौलतमंद जरूर थे, लेकिन उनके नवाबी शौक ने उन्हें कर्जदार बना दिया था। बताते हैं कि उस समय उन पर 40 हजार रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया था। उस समय 40 हजार बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी। कर्ज न चुकाने के आरोप में एक बार उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

महफिलों से ज्यादा इज्जत जुआरी देते थे
ऐसा कहा जाता है कि मिर्जा गालिब को जितनी इज्जत महफिलों में मिलती थी, उससे कहीं ज्यादा इज्जत उन्हें दिल्ली के जुआरी देते थे। उन्हें जुआ खेलने की जबरदस्त आदत थी। इसके लिए उन्हें 6 महीनों की जेल भी हुई थी। मिर्जा गालिब के रिश्ते उस समय के दिल्ली के बादशाह बहादुर शाह जफर से बहुत अच्छे थे।

बादशाह जफर ने गालिब को जेल से छोड़ने की सिफारिश भी की, लेकिन उनकी एक न चली। वो इसलिए भी, क्योंकि उस वक्त तक मुगलों की नहीं बल्कि अंग्रेजों की चलने लगी थी। बाद में मिर्जा गालिब ने बहुत जुगाड़ लगाया और तीन महीने में जेल से छूट गए।

गालिब की मौत की खबर 17 फरवरी 1869 को एक उर्दू अखबार में छपी थी। लेकिन उनकी मौत 15 फरवरी को ही हो चुकी थी।

पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री की हत्या
27 दिसंबर 2007 को एक धमाके में बेनजीर भुट्टो की मौत हो गई। बेनजीर पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, बल्कि किसी मुस्लिम देश की भी पहली महिला थीं, जो प्रधानमंत्री बनीं। 27 तारीख की शाम को बेनजीर रावलपिंडी से एक चुनावी रैली करके लौट रही थीं। तभी हमलावर उनकी कार के पास आया और बेनजीर को गोली मार दी। बाद में खुद को भी उड़ा लिया। बेनजीर भुट्टो दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं। पहली बार 1988 से 1990 तक और दूसरी बार 1993 से 1996 तक।

भारत और दुनिया में 27 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं :

  • 1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
  • 1939 : तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
  • 1960 : फ्रांस ने अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया और परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के रास्ते पर एक कदम और आगे बढ़ गया।
  • 1965 : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का जन्म।
  • 1975 : झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
  • 1979 : अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया।
  • 2000 : ऑस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को कानूनी मान्यता दी गई।
  • 2008 : वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में 'तारे जमीं पर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
  • 2013 : बॉलीवुड अभिनेता फारुख शेख का निधन।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 27 December Update | Mirza Ghalib Facts, Pakistan Benazir Bhutto Assassination


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WLD7V1
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via