Saturday, August 8, 2020

easysaran.wordpress.com

1- शुरुआत केरल विमान हादसे की खबर से। कोझीकोड एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे की वजह तेज बारिश और कम विजिबिलिटी रही। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि तेज बारिश के कारण पायलट को रनवे ठीक से नहीं दिखा। जिसके चलते प्लेन रनवे से करीब एक 1000 मीटर पहले टैक्सी वे पर लैंड हो गया। फिर 2700 मीटर का रनवे पार करने के बाद खाई में गिर गया।

इस हादसे में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई। केंद्र और केरल सरकार ने मारे गए यात्रियों के परिजन को दस-दस लाख रुपए देने की घोषणा की है। उधर, रांची एयरपोर्ट पर भी उड़ान भरते समय प्लेन से एक चिड़िया टकरा गई। बर्ड हिट के बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिसके कारण टायर से चिंगारी निकलने लगी। लेकिन, शुक्र रहा है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पढ़ें: पूरी खबर

2- राजस्थान में अब भाजपा की बाड़ेबंदी
राजस्थान की सियासत में 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' का खेल नहीं थम रहा है। कांग्रेस विधायकों की जैसलमेर के होटल में बाड़ेबंदी के बाद भाजपा ने भी अपने कुछ विधायकों को गुजरात भेजा दिया है। चर्चा है कि सरकार पर संकट को देखते हुए गहलोत खेमे के नेताओं ने भाजपा विधायकों से संपर्क किया। जिसके बाद भाजपा चौकन्नी हुई और अपने 20 विधायकों को गुजरात में शिफ्ट कर दिया।

पहले कहा गया कि ये विधायक अपनी मर्जी से सोमनाथ दर्शन के लिए गए हैं। फिर पार्टी ने सुर बदले और कहा कि उनके विधायकों पर मानसिक दबाव डाला जा रहा है। इस सियासी उठापटक से जुड़ी एक और बात। भाजपा के कुछ नेताओं की बयानबाजी से नाराज वसुंधरा दिल्ली पहुंच गई हैं।

राजस्थान भाजपा के कुछ नेताओं ने इशारों में आरोप लगाया था कि गहलोत-बनाम पायलट लड़ाई में वसुंधरा गहलोत का समर्थन कर रहीं हैं। कहा जा रहा है कि वसुंधरा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात कर ऐसे बयान देने वाले नेताओं पर सख्ती की मांग की है।

पढ़ें: पूरी खबर

3- उलझती जा रही है सुशांत केस की गुत्थी
सुशांत केस में ईडी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से दो दिन पूछताछ कर चुकी है। रिया से पहले ही पूछताछ हो चुकी है। रिया और उसके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत से 15 करोड़ रुपए हड़प लिए। बिहार सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की। सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, महाराष्ट सरकार इसका विरोध कर रही है।

सुशांत सिंह की मैनेजर रही दिशा सालियान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिशा सालियान की मौत से कुछ देर पहले का है। सोशल मीडिया में सवाल उठाए जा रहे हैं कि वीडियो में दिशा बहुत खुश दिख रही हैं तो फिर वह आत्महत्या क्यों करेंगी? यह भी कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत की जांच में इस मामले को भी शामिल करना चाहिए।

गौरतलब है कि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा ने भी आत्महत्या की थी।

पढ़ें: पूरी खबर

4- कोरोना: अभिषेक बच्चन को अस्पताल से छुट्टी, केंद्रीय मंत्री चपेट में आए
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 21 लाख पार कर गया है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें जोधपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती अभिषेक बच्चन को 28 दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

एक बात कोरोना वैक्सीन से जुड़ी भी कर ली जाए। रूस का दावा है कि उसने कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली है। 12 अगस्त तक वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन की बात भी कही जा रही है। लेकिन, डब्लूएचओ का कहना है कि बिना फाइनल ट्रायल के ऐसा करना खतरनाक है।

पढ़ें: पूरी खबर

5- युजवेंद्र चहल की शादी पक्की
इंडियन क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल शादी करने जा रहे हैं। चहल ने ट्विटर पर अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ फोटो शेयर की। चहल ने यह भी लिखा कि ‘रोका सेरेमनी’ के लिए दोनों के परिवार इजाजत दे चुके हैं। चहल की मंगेतर धनश्री पेशे से यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं और मुंबई में रहती हैं।

इस खबर के बाद हार्दिक पंड्या और सुरेश रैना ने चहल को बधाई दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने बधाई संदेश में कहा - रानी के सामने सरेंडर करना, वरना हार पक्की।

पढ़ें: पूरी खबर

संडे के सितारे
राशिफल: रविवार, 9 अगस्त 2020। ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक, आज तीन शुभ योग के साथ एक अशुभ योग भी रहेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से राशियों पर सीधा असर होगा। मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि के लिए समय अनुकूल रह सकता है। वहीं, कर्क, सिंह, वश्चिक, धनु और कुंभ राशियों के लिए थोड़ा संघर्ष भरा दिन रह सकता है।

पढ़ें : पूरा राशिफल

टैरो राशिफल: टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज के मुताबिक, 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई मामलों में सफलता और आर्थिक लाभ देने वाला रह सकता है। वहीं, 4 राशियों के लिए आर्थिक नुकसान और सेहत के बिगड़ने का दिन हो सकता है। मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। वृष राशि वालों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

पढ़ें : पूरा राशिफल



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
india express plane crash kozhikode airport rajasthan politics yuzvendra chahal dhanashree verma engagement


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2POMzDD
via

easysaran.wordpress.com

केरल के करिपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसलकर 35 फीट नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में अब तक 18 यात्रियों की जान जा चुकी है। एयर इंडिया (IX-1344) के इस विमान में 190 लोग सवार थे, जिसमें 10 बच्चे भी शामिल हैं।

इस एयरपोर्ट का रनवे टेबल टॉप है। टेबल टॉप रनवे से उड़ान भरना और लैंड करना बेहद चैलेंजिंग टास्क होता है। थोड़ी सी भी चूक हुई तो बड़ा हादसा हो जाता है। आइए देश और दुनिया के कुछ ऐसे रनवे के बारे में जानते हैं, जहां से उड़ान भरना और लैंड करना बहुत ही मुश्किल टास्क होता है।

1. लुकला एयरपोर्ट, नेपाल

लुकला एयरपोर्ट नेपाल में है। यह 9 हजार फीट की ऊंचाई पर चारों तरफ हिमालय से घिरा है।

लुकला एयरपोर्ट नेपाल के काठमांडू में है। यहां से उड़ान भरना और लैंड करना दोनों की बेहद खतरनाक होता है। इसके चारों तरफ हिमालय की पहाड़ियां हैं। यहां का रनवे बेहद छोटा है। इसकी लम्बाई 1500 फीट है। और यह 9 हजार फीट की ऊंचाई पर है।

यहां मौसम भी बदलता रहता है। कोहरा और अंधेरा होने के चलते उड़ान भरने और लैंड करने के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तेज हवा के चलते देर सुबह में यहां उड़ान बंद होती है। एक साल में यहां से करीब 1 लाख यात्री उड़ान भरते हैं।

इस रनवे से उड़ान भरने के लिए पायलटों के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं। पायलट के पास कम से कम 100 शॉर्ट लैंडिंग और टेकऑफ एक्सपीरियंस होना चाहिए। कम से कम एक साल का अनुभव नेपाल में उड़ान भरने का भी होना चाहिए। इसके साथ ही लुकला रनवे से कम से कम 10 प्लेन उड़ाने का अनुभव होना चाहिए।

बेहद खतरनाक होने के चलते यहां अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। 2008 में हादसे के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले 20 साल में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

2. कुरशेवल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, फ्रांस

इस एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई सिर्फ 537 मीटर है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरा है, जहां सालभर बर्फ जमी रहती है।

फ्रांस का यह हवाई अड्डा दुनिया के सबसे छोटे रनवे में से एक है, जिसकी लम्बाई सिर्फ 537 मीटर है। यहां से उड़ान भरना और लैंड करना दोनों बेहद खतरनाक और चैलेंजिंग होता है। यह रनवे चारों तरह पहाड़ से घिरा है, जहां सालभर बर्फ जमी रहती है। यह 2007 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां हर साल जाड़े में 6 हजार से ज्यादा प्लेन उड़ान भरते हैं।

यहां उड़ान भरते समय सावधानी बरतनी होती है। बड़े और भारी प्लेन यहां उड़ान नहीं भरते हैं। पिछले साल एक प्लेन हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। यहां का रनवे सीधा नहीं है, बल्कि स्लोप के आकार का है।

3. पारो एयरपोर्ट, भूटान

भूटान का पारो एयरपोर्ट समुद्र तल से 2235 मीटर ऊंचाई पर है। कुछ चुनिंदा पायलटों को ही यहां से उड़ान भरने के लिए सर्टिफिकेशन मिला है।

पारो एयरपोर्ट भूटान में है। यह पारो शहर से करीब 6 किमी दूर है, जो चारों तरफ ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इसकी लम्बाई 6500 फीट है, जबकि समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 2235 मीटर है। यहां रात में उड़ान भरना मना है। इसकी शुरुआत 1968 में हुई थी, भारतीय सेना ने अपने उपयोग के लिए इसकी शुरुआत की थी।

यहां से उड़ान भरने के लिए पायलटों के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। जिन पायलटों ने विशेष ट्रेनिंग ली है, वही उड़ान भर सकते हैं। कुछ चुनिंदा पायलटों को ही यहां से उड़ान भरने के लिए सर्टिफिकेशन मिला है। एक साल में 1.8 लाख यात्री यहां से उड़ान भरते हैं।

4. मैडिएरा एयरपोर्ट, पुर्तगाल

इस एयरपोर्ट के रनवे को बेहद खतरनाक माना जाता है। इसके दोनों तरफ पहाड़ है और दक्षिण में समुद्र है।

मैडिएरा एयरपोर्ट जो पुर्तगाल में है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट माना जाता है। इसके दोनों तरफ पहाड़ी है। साथ ही साउथ में समुद्र भी है। यहां लैंडिंग करना बहुत मुश्किल टास्क होता है। कई बार प्लेन अपने डायरेक्शन से भटक जाता है। शुरुआत में इसका रनवे काफी छोटा था। इससे लैंड करने और उड़ान भरने में दिक्कत होती थी, पास में समुद्र होने के कारण उसमें फिसल जाने की भी आशंका रहती थी। इसलिए इंजीनियरों की मदद से इसे बढ़ाया गया। 1977 में रनवे पर विमान के फिसलने से 131 लोगों की मौत हो गई थी।

5. जुआंचो एयरपोर्ट, साबा

इसे दुनिया का सबसे छोटा रनवे माना जाता है। यह तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है।

कैरेबियाई द्वीप साबा के जुआंचो एयरपोर्ट का रनवे बेहद खतरनाक है। यह दुनिया का सबसे छोटा कमर्शियल रनवे है, जो चट्टान पर बना है। यह तीन तरफ से समुद्र से घिरा है। इस रनवे की लंबाई करीब 396 मीटर है, जबकि आम रनवे 2000 से 2500 मीटर लंबे होते हैं।

6. जिब्राल्टर एयरपोर्ट

जिब्राल्टर एयरपोर्ट दुनिया का एक मात्र ऐसा एयरपोर्ट है, जिसके रनवे के बीच से सड़क होकर गुजरती है।

इंग्लैंड के पास 6.8 वर्ग किलोमीटर में फैले जिब्राल्टर द्वीप पर बना यह दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट है, जिसके रनवे के बीच से सड़क गुजरती है। ऐसे में अगर कोई कार या पायलट गलती से सिग्नल तोड़ दे तो सैकड़ों यात्री हादसे का शिकार हो सकते हैं। जब इस एयरपोर्ट पर किसी जहाज की लैंडिंग होती हैं, तो दोनों तरफ से सड़क को बंद कर दिया जाता है। यहां एक साल में 5 लाख से ज्यादा यात्री ट्रैवल करते हैं।

7. पाक्योंग एयरपोर्ट, सिक्किम

पीएम मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 2018 में किया था। यह सिक्किम का पहला और देश का 100वां एयरपोर्ट है।

साल 2018 में सिक्किम को अपना पहला एयरपोर्ट मिला था। पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। इस एयरपोर्ट के रनवे को भी टेबल टॉप रनवे कहा जाता है। यह रनवे समुद्र तल से 4,500 फुट की ऊंचाई पर बसे पाक्योंग गांव के करीब दो किलोमीटर ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है। यह एयरपोर्ट 201 एकड़ जमीन में फैला है। यह एयरपोर्ट भारत-चीन सीमा से 60 किमी की दूरी पर है। पहाड़ी पर होने से यहां लैंडिंग करना और यहां से उड़ान भरना मुश्किल टास्क होता है। ट्रेंड पायलट ही यहां से फ्लाइट उड़ाते हैं।

8. कुशोक बाकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट, लेह

इसका रनवे चारों तरफ से बर्फ से ढका हुआ है। यह 3259 मीटर की ऊंचाई पर है।

इसी तरह जम्मू-कश्मीर के लेह में भी कुशोक बाकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट पर टेबल टॉप रनवे हैं। यह एयरपोर्ट सबसे ज्यादा ऊंचाई पर होने की वजह से भी दुनिया भर में चर्चित है। इस एयरपोर्ट की हवाई पट्टी 3259 मीटर की ऊंचाई पर है। इसका रनवे चारों तरफ से बर्फ से ढका हुआ है। इसलिए यहां से प्लेन को उड़ाने और लैंड करने के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

9. लेंगपुई एय़रपोर्ट, मिजोरम

आइजोल से करीब 32 किमी दूरी पर है। यह करीब 2500 मीटर लंबा है। इसे टेबल टॉप रनवे कहा जाता है।

मिजोरम के लेंगपुई एय़रपोर्ट का रनवे भी पहाड़ की चोटियों पर बना है। यह करीब 2500 मीटर लंबा है। यह नदियों के संगम पर बना हुआ है। यह आइजोल से करीब 32 किमी दूरी पर है। इस एयरपोर्ट के रनवे को भी टेबल टॉप रनवे कहा जाता है।

10. कांगड़ा एयरपोर्ट, हिमाचल प्रदेश

1269 एकड़ में बने इस एयरपोर्ट का रनवे 2492 फीट की ऊंचाई पर है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बने गग्गल एयरपोर्ट के रनवे को भी बेहद खतरनाक माना जाता है। 1269 एकड़ में बने इस एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी 2492 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है। यहां विमान लैंड कराने में पूरी सावधानी बरतनी होती है। यह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से 12 किमी की दूरी पर है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर स्कॉटलैंड के बारा एयरपोर्ट की है। यह एयरपोर्ट ट्रेग मोर समुद्री तट पर बना हुआ है। समुद्र में ज्वार-भाटा आने पर यह एयरपोर्ट पानी में डूब जाता है। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F6l71X
via

easysaran.wordpress.com

कानपुर की प्रेरणा वर्मा ने जब 10वीं पास भी नहीं की थी, तभी उन्हें जॉब शुरू करना पड़ा क्योंकि घर के हालात बहुत अच्छे नहीं थे। मां ने अकेले बेटी और बेटे की परवरिश की थी। प्रेरणा बड़ी थीं, तो उन्होंने घर की जिम्मेदारी समझी और एक इंपोर्टर की कंपनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी शुरू की। प्रेरणा को हर महीने 1,200 रुपए सैलरी मिलती थी।

नौकरी के साथ- साथ पढ़ाई भी चल रही थी। सुबह 6 से 10 क्लास अटैंड करती थीं। सुबह 10 से शाम के 6 बजे तक जॉब करती थीं। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे तक ट्यूशन लेती थीं और फिर घर आकर खुद पढ़ती थीं और अगले दिन की तैयारी करती थीं। सायबर कैफे भी जाया करती थीं और सर्च करती थीं कि करियर में कहां और क्या किया जा सकता है।

घर के हालात ठीक नहीं थे, इसलिए प्रेरणा कम उम्र से ही जॉब करने लगी थीं। इस दौरान वो अपनी पढ़ाई भी करती थीं।

एक दिन कैफे में ही लेदर प्रोडक्ट्स का बिजनेस करने वाला मिला और उसने प्रेरणा को लेदर प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करने का ऑफर दिया। बात ये हुई थी कि धंधा अच्छा सेट हुआ तो पार्टनरशिप में आ जाएंगे। लेकिन प्रेरणा को न लेदर प्रोडक्ट्स के बारे में कुछ पता था और न ही उन्हें मार्केटिंग करनी आती थी। इसके बावजूद उन्होंने मार्केटिंग करना शुरू कर दिया।

कहती हैं, मेरा काम लोगों को प्रोडक्ट खरीदने के लिए राजी करना था। एक महीने में ही मैंने कई ग्राहकों को जोड़ लिया। मैं ऑर्डर जनरेट करने लगी तो मेरे पार्टनर को शायद अच्छा नहीं लगा और उसका बिहेवियर बदलने लगा तो मैंने फिर उसका काम छोड़ दिया।

2010 में प्रेरणा को यूपी सरकार ने आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड दिया। वो कई कॉलेजों और सेमिनार में बतौर स्पीकर और एक्सपर्ट स्पीच देने जाती हैं।

इसके बाद मेरे पास कोई काम नहीं था। पैसे भी नहीं थे। सब मिलाकर साढ़े तीन हजार रुपए की सेविंग की थी। डेढ़ महीने लेदर प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करके ये समझ आ गया था कि मैं ग्राहक तो जोड़ सकती हूं। इसलिए सोचा कि कुछ ऐसा काम किया जाए, जिसमें शुरू में पूंजी न लगाना पड़े और अपना काम भी शुरू हो जाए।

तो लेदर प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग शुरू करने का आइडिया आया। लेकिन ऑफिस खोलने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए घर के ही एक कमरे को ऑफिस बना लिया। घर की पुरानी टेबल रखी। कम्प्यूटर रखा और ट्रेडिंग शुरू कर दी।

प्रेरणा की कंपनी आज 25 से ज्यादा देशों में फैशन, फुटवियर, लेदर गुड्स, हैंडीक्रॉफ्ट में डील करती हैं। 3500 रुपए से शुरू हुआ सफर 2 करोड़ रुपए के टर्नओवर तक पहुंच चुका है।

प्रेरणा कहती हैं, मैं लेदर प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग किया करती थी। जिसको जो जरूरत होती थी, उस तक वो सामान पहुंचाती थी। मार्केट भी घूमती थी। लोगों को ऑनलाइन भी जोड़ रही थी। शुरू के सालों में जितना खर्चा होता था, उतना ही पैसा भी आता था। कोई प्रॉफिट नहीं था लेकिन मैं इंडस्ट्री को समझ रही थी। थोड़े क्लाइंट जुड़े तो फिर मैने घर से निकलकर दो कमरों का ऑफिस बना लिया और वहां से ट्रेडिंग करने लगी।

धीरे-धीरे मेरी सोर्सिंग होने लगी थी। क्लाइंट बनने लगे थे। मैं पांच साल ट्रेडिंग करते रही। लेदर इंडस्ट्री मेल डॉमिनेट होती है। यहां के मार्केट में घूमना और लोगों से बात करना भी किसी चुनौती से कम नहीं था लेकिन मेरा फोकस क्लियर था। मुझे सिर्फ अपने काम से मतलब था इसलिए बिना सोचे में लगी रहती थी।

प्रेरणा ने बताया कि 3500 सौ रुपए से 2010 में ही मैंने खुद की फैक्ट्री शुरू की। कम पैसे की वजह से घर के कमरे को ही ऑफिस बना लिया। बाद में कई अवॉर्ड्स भी मिले।

डोमेस्टिक मार्केट का अच्छा नॉलेज होने के बाद मैंने 2007 में पहली बार सामान बाहर भेजा। मुझे एक रिफरेंस से इंग्लैंड का ऑर्डर मिला था। वहां कुछ लेदर प्रोडक्ट्स पहुंचाने थे। मैंने टाइम पर वो प्रोजेक्ट पूरा किया। बस यहीं से मेरे बिजनेस को ग्रोथ मिलना शुरू हुई। मैं विदेशों में एक्सपोर्ट करने लगी। कभी रिस्क लेने से डरी नहीं।

यदि पता चलता था कि कहीं थोड़ी रिस्क है, लेकिन फायदा भी है तो मैं रिस्क ले लेती थी। 2010 में मुझे यूपी सरकार ने आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड दिया। यह मेरे लिए किसी सपने की तरह था। इस अवॉर्ड से मेरा कॉन्फिडेंस बहुत तेजी से बढ़ा और मेरा अपने बिजनेस पर फोकस और ज्यादा हो गया।

प्रेरणा ने बताया कि शुरुआती एक महीने में ही मैंने कई ग्राहकों को जोड़ा। डोमेस्टिक मार्केट का अच्छा नॉलेज होने के बाद मैंने 2007 में पहली बार सामान बाहर भेजा।

2010 में ही मैंने खुद की फैक्ट्री शुरू की। हालांकि तब भी मुझे बैंक से लोन नहीं मिल पाया था क्योंकि उन्हें कुछ गिरवी रखना था, जो मेरे पास था नहीं। फिर मैंने जितना कैपिटल इकट्ठा किया था वो पूरा फैक्ट्री में लगा दिया और लेदर प्रोडक्ट्स का उत्पादन शुरू कर दिया। आज 25 से ज्यादा देशों में फैशन, फुटवियर, लेदर गुड्स, हैंडीक्रॉफ्ट में मेरी कंपनी डील करती हूं। 3500 रुपए से शुरू हुआ सफर 2 करोड़ रुपए के टर्नओवर तक पहुंच चुका है।

मैंने न एमबीए किया, न लेदर मार्केटिंग की कोई ट्रेनिंग ली। मेरा तो आर्ट्स में ग्रेजुएशन और इकोनॉमिक्स में पीजी हुआ है। पढ़ाई भी हिंदी मीडियम में हुई। लेकिन मुझे सिर्फ अपना कुछ करना था, इसलिए मैं ये सब कर पाई और मेहनत के साथ सक्सेस मिलती चली गई। अब एमबीए, बीटेक के स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने के लिए मुझे बुलाया जाता था। एक्सपर्ट पर लेक्चर देने जाती हूं। यही सब मेरी उपलब्धि है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यूपी के कानपुर की रहने वाली प्रेरणा वर्मा लेदर ट्रेंडिंग का काम करती हैं। इन्होंने अपनी कंपनी भी बनाई है। दुनिया के 25 से ज्यादा देशों में प्रोडक्ट सप्लाई करती हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XHUTZW
via

easysaran.wordpress.com

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके से बीते दिनों एक चौंकाने वाली खबर आई। इस खबर में बताया गया कि मोहनपुरी की गली नंबर 7 में रहने वाले कई हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी तमाम तस्वीरें फैलने लगी जिनमें लोगों के घरों के बाहर पोस्टर लगे दिखाई दिए। जिन पर लिखा था ‘धर्म विशेष के भय के कारण यह मकान बिकाऊ है।’

यह खबर आते ही उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने इलाके का दौरा किया। वे उन तमाम लोगों से मिले और उन्होंने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इस संबंध में पत्र लिखते हुए इस मामले पर ध्यान देने की अपील की। 31 जुलाई और 1 अगस्त को मनोज तिवारी ने इस संबंध में कई ट्वीट भी किए, जिसके चलते यह मामला कुछ और चर्चित हुआ।

हालांकि, मौके पर पहुंचने पर तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। मोहनपुरी की गली नंबर 7 दूर से ही पहचानी जा सकती है। इस गली के दोनों छोरों पर लगे चटख भगवा रंग के गेट इसे बाकियों से अलग करते हैं। इस गली में क़रीब 70 घर हैं जिनमें से सिर्फ़ तीन ही घर मुस्लिम समुदाय के लोगों के हैं जबकि बाकी सभी घर हिंदू समुदाय के हैं।

इलाके में रहने वाले लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगा दिया है कि ‘धर्म विशेष के भय के कारण यह मकान बिकाऊ है।’

इनमें से कई घरों के बाहर अब भी ऐसे पोस्टर देखे जा सकते हैं जिन पर लिखा है कि ‘धर्म विशेष के भय के कारण यह मकान बिकाऊ है।’ लेकिन दिलचस्प यह है कि ये सभी पोस्टर एक ही दिन लगाए गए, सभी पोस्टर बिलकुल एक ही जैसी ए-4 शीट पर बनाए गए हैं, सभी पोस्टरों पर लिखे वाक्य अक्षरशः एक जैसे हैं और लगभग सभी पोस्टर लिखे भी एक ही लिखावट (हैंड राइटिंग) में गए हैं।

एक और बात जो ध्यान खींचती है वह यह है कि ‘घर बिकाऊ है’ लिखे इन पोस्टरों में कहीं भी कोई फोन नंबर दर्ज नहीं है। अमूमन लोग जब अपने घर को किराए पर देने या बेचने के लिए ऐसे पोस्टर लगाते हैं तो उनमें अपना कॉन्टैक्ट नंबर जरूर लिखते हैं। लेकिन मोहनपुरी की गली नंबर 7 में लगे इन तमाम पोस्टरों में से किसी एक में भी कोई फोन नंबर दर्ज नहीं है।

इसके साथ ही यहां रहने वाले किसी भी परिवार ने न तो घर बेचने के संबंध में कोई विज्ञापन दिया है और न ही किसी ने प्रॉपर्टी डीलरों से ही घर बेचने के बारे में कोई बात की है। ऐसे में ये सवाल ज़रूर उठता है कि अगर ये लोग घर बेचना नहीं चाहते तो इन्होंने अपने घरों के बाहर यह पोस्टर क्यों चिपकाए हैं?

जिन घरों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं वे लगभग एक ही राइटिंग के हैं और एक ही तरीके से लिखे गए हैं। इन पोस्टरों में से किसी एक में भी कोई फ़ोन नंबर दर्ज नहीं है।

इस सवाल का जवाब यहां रहने वाले लोगों से बात करने पर साफ होने लगता है। इसी गली में रहने वाले राजपाल कहते हैं, ‘फरवरी में जो दंगे हुए उनमें हमारे ही लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और ग़लत कार्रवाई हो रही है। यहां से 16 निर्दोष लोगों को एक हत्या के मामले में उठा लिया गया है और कोई सुनवाई नहीं हो रही। जब यहां हमारी कोई सुनवाई ही नहीं है तो हम यहां रहकर क्या करेंगे?’

राजपाल जिस मामले का जिक्र कर रहे हैं वो परवेज आलम नाम के एक व्यक्ति की हत्या का मामला है। परवेज गली नम्बर सात के ठीक सामने सड़क के दूसरी तरफ रहा करते थे। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने मोहनपुरी के 16 लोगों को आरोपित बनाया है और ये सभी लोग अप्रैल से जेल में क़ैद हैं।

इन आरोपितों में जयवीर सिंह तोमर भी एक हैं। उनकी पत्नी सुनीता बताती हैं, ‘हम लोग 30-32 साल से यहां रह रहे हैं। पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई लेकिन दंगों के बाद से माहौल बिगड़ गया है। उस दिन हमारी दुकान जला दी गई और बाद में मेरे पति को ही हत्या के आरोप में फंसा दिया गया। वो 9 अप्रैल से जेल में हैं और उन्हें ज़मानत तक नहीं मिल रही।’

अपने पति की तस्वीर दिखाती जयवीर सिंह तोमर की पत्नी। परवेज आलम नाम के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मोहनपुरी के 16 लोगों को आरोपित बनाया गया है, उनमें जयवीर भी हैं।

स्थानीय लोग यह भी शिकायत करते हैं कि क्षेत्रीय विधायक गोपाल राय और दिल्ली सरकार सिर्फ़ एक ही समुदाय का पक्ष ले रही है। लोगों का कहना है कि दिल्ली सरकार ने मुस्लिम बहुल इलाकों में राहत सामग्री और मुआवज़ा दिया है, जबकि इस इलाके में कोई पूछने तक नहीं आया।

हालांकि, एक तथ्य यह भी है कि इस गली नंबर 7 के कुल 70 घरों में से सिर्फ़ जयवीर तोमर का घर ही दंगों की चपेट में आया था जो कि मुख्य सड़क से लगा हुआ है। इसके एवज में उन्हें पांच लाख का मुआवज़ा मिला है। गली के अन्य घरों में दंगों के दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ था।

इस गली के रहने वाले 48 वर्षीय राजपाल त्यागी को भी पुलिस ने परवेज आलम की हत्या के आरोप में गिरफ़्तार किया है। राजपाल के भाई जो ख़ुद दिल्ली पुलिस से रिटायर हुए हैं कहते हैं, ‘इस मामले में पुलिस ने मनमाने तौर से गिरफ़्तारी की हैं। जो लोग आरएसएस से जुड़े रहे हैं या जिनका आरएसएस के लोगों के साथ उठना-बैठना रहा है, उन्हें ही पुलिस ने हत्या के आरोप में फंसा दिया है।’

गली नंबर 7 के जिन भी घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ वाले पोस्टर लगे हैं वे सभी लोग इस बारे में पूछने पर परवेज की हत्या के मामले में हुई गिरफ़्तारी का ही जिक्र करते दिखते हैं। इसी गली के रहने वाले एक व्यक्ति बताते हैं, ‘हत्या के मामले में जिन 16 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है वो सभी बीते चार महीने से जेल में हैं। कोर्ट से उन्हें ज़मानत नहीं मिल रही और कोई नेता भी इस मामले में कुछ नहीं कर रहा।

इसी लिए यहां के लोगों ने तय किया अपने घरों के बाहर इस तरह के पोस्टर लगाए जाएं ताकि लोगों का ध्यान इस तरफ लाया जा सके। इसका फ़ायदा भी हुआ क्योंकि पोस्टर लगने के अगले ही दिन सांसद मनोज तिवारी यहां आए और उन्होंने लोगों की बात सुनी।’

हत्या के आरोप में जेल में कैद राजपाल त्यागी की तस्वीर दिखाती हुई उनकी पत्नी। राजपाल के भाई का कहना है कि जो लोग आरएसएस से जुड़े हैं, पुलिस उन्हें फंसा रही है।

लगभग यही बात जाफराबाद थाने के थानाध्यक्ष भी बताते हैं, जिनके थाना क्षेत्र में मोहनपुरी की यह गली आती है। थानाध्यक्ष राम महर इस बारे में पूछने पर कहते हैं, ‘उस इलाके के कुछ लोग जेल में हैं इसलिए लोग ऐसा तरीक़ा निकाल रहे हैं।’ यह पूछने पर कि क्या स्थानीय लोग दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, राम महर कहते हैं, ‘इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन वहां कोई समस्या नहीं है और हालात सामान्य है। मैंने वहाँ मीटिंग भी कर ली है।’

राम महर आगे कहते हैं, ‘जब लोग किसी अपराध में गिरफ़्तार होते हैं तो उनके परिजन कोई न कोई रास्ता निकालने की कोशिश करते ही हैं। लेकिन, इन लोगों को न्यायिक तरीक़े से ही समाधान खोजना चाहिए।’ इलाके के एक अन्य पुलिस अधिकारी इस बारे में कहते हैं, ‘जिस तरह से एक ही रात में कई घरों के बाहर यह पोस्टर लगाए गए वो भी एक ही हैंड राइटिंग में, उससे ही मामले में संदेह पैदा हो जाता है।

अगर यहां कोई व्यक्ति सच में दूसरे समुदाय से परेशान होकर घर बेच रहा होता तो वह प्रॉपर्टी डीलर से बात करता, अख़बार या प्रॉपर्टी साइट्स पर विज्ञापन देता। और अपने घर के बाहर ऐसा तो कभी न लिखता कि ‘धर्म विशेष से भय के कारण मकान बिकाऊ है।’ ऐसा लिखने पर घर कौन खरीदेगा?’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के मोहनपुरी की गली नंबर 7 में रहने वाले कई हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हो रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fHVd0S
via

easysaran.wordpress.com

1- शुरुआत केरल विमान हादसे की खबर से। कोझीकोड एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे की वजह तेज बारिश और कम विजिबिलिटी रही। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि तेज बारिश के कारण पायलट को रनवे ठीक से नहीं दिखा। जिसके चलते प्लेन रनवे से करीब एक 1000 मीटर पहले टैक्सी वे पर लैंड हो गया। फिर 2700 मीटर का रनवे पार करने के बाद खाई में गिर गया।

इस हादसे में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई। केंद्र और केरल सरकार ने मारे गए यात्रियों के परिजन को दस-दस लाख रुपए देने की घोषणा की है। उधर, रांची एयरपोर्ट पर भी उड़ान भरते समय प्लेन से एक चिड़िया टकरा गई। बर्ड हिट के बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिसके कारण टायर से चिंगारी निकलने लगी। लेकिन, शुक्र रहा है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पढ़ें: पूरी खबर

2- राजस्थान में अब भाजपा की बाड़ेबंदी
राजस्थान की सियासत में 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' का खेल नहीं थम रहा है। कांग्रेस विधायकों की जैसलमेर के होटल में बाड़ेबंदी के बाद भाजपा ने भी अपने कुछ विधायकों को गुजरात भेजा दिया है। चर्चा है कि सरकार पर संकट को देखते हुए गहलोत खेमे के नेताओं ने भाजपा विधायकों से संपर्क किया। जिसके बाद भाजपा चौकन्नी हुई और अपने 20 विधायकों को गुजरात में शिफ्ट कर दिया।

पहले कहा गया कि ये विधायक अपनी मर्जी से सोमनाथ दर्शन के लिए गए हैं। फिर पार्टी ने सुर बदले और कहा कि उनके विधायकों पर मानसिक दबाव डाला जा रहा है। इस सियासी उठापटक से जुड़ी एक और बात। भाजपा के कुछ नेताओं की बयानबाजी से नाराज वसुंधरा दिल्ली पहुंच गई हैं।

राजस्थान भाजपा के कुछ नेताओं ने इशारों में आरोप लगाया था कि गहलोत-बनाम पायलट लड़ाई में वसुंधरा गहलोत का समर्थन कर रहीं हैं। कहा जा रहा है कि वसुंधरा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात कर ऐसे बयान देने वाले नेताओं पर सख्ती की मांग की है।

पढ़ें: पूरी खबर

3- उलझती जा रही है सुशांत केस की गुत्थी
सुशांत केस में ईडी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से दो दिन पूछताछ कर चुकी है। रिया से पहले ही पूछताछ हो चुकी है। रिया और उसके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत से 15 करोड़ रुपए हड़प लिए। बिहार सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की। सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, महाराष्ट सरकार इसका विरोध कर रही है।

सुशांत सिंह की मैनेजर रही दिशा सालियान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिशा सालियान की मौत से कुछ देर पहले का है। सोशल मीडिया में सवाल उठाए जा रहे हैं कि वीडियो में दिशा बहुत खुश दिख रही हैं तो फिर वह आत्महत्या क्यों करेंगी? यह भी कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत की जांच में इस मामले को भी शामिल करना चाहिए।

गौरतलब है कि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा ने भी आत्महत्या की थी।

पढ़ें: पूरी खबर

4- कोरोना: अभिषेक बच्चन को अस्पताल से छुट्टी, केंद्रीय मंत्री चपेट में आए
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 21 लाख पार कर गया है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें जोधपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती अभिषेक बच्चन को 28 दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

एक बात कोरोना वैक्सीन से जुड़ी भी कर ली जाए। रूस का दावा है कि उसने कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली है। 12 अगस्त तक वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन की बात भी कही जा रही है। लेकिन, डब्लूएचओ का कहना है कि बिना फाइनल ट्रायल के ऐसा करना खतरनाक है।

पढ़ें: पूरी खबर

5- युजवेंद्र चहल की शादी पक्की
इंडियन क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल शादी करने जा रहे हैं। चहल ने ट्विटर पर अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ फोटो शेयर की। चहल ने यह भी लिखा कि ‘रोका सेरेमनी’ के लिए दोनों के परिवार इजाजत दे चुके हैं। चहल की मंगेतर धनश्री पेशे से यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं और मुंबई में रहती हैं।

इस खबर के बाद हार्दिक पंड्या और सुरेश रैना ने चहल को बधाई दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने बधाई संदेश में कहा - रानी के सामने सरेंडर करना, वरना हार पक्की।

पढ़ें: पूरी खबर

संडे के सितारे
राशिफल: रविवार, 9 अगस्त 2020। ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक, आज तीन शुभ योग के साथ एक अशुभ योग भी रहेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से राशियों पर सीधा असर होगा। मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि के लिए समय अनुकूल रह सकता है। वहीं, कर्क, सिंह, वश्चिक, धनु और कुंभ राशियों के लिए थोड़ा संघर्ष भरा दिन रह सकता है।

पढ़ें : पूरा राशिफल

टैरो राशिफल: टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज के मुताबिक, 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई मामलों में सफलता और आर्थिक लाभ देने वाला रह सकता है। वहीं, 4 राशियों के लिए आर्थिक नुकसान और सेहत के बिगड़ने का दिन हो सकता है। मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। वृष राशि वालों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

पढ़ें : पूरा राशिफल



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
india express plane crash kozhikode airport rajasthan politics yuzvendra chahal dhanashree verma engagement


from Dainik Bhaskar /national/news/kerala-plane-crash-due-to-land-on-taxi-way-before-runway-127600401.html
via

easysaran.wordpress.com

सूरत समेत देश मे एक तरफ कोरोना महामारी से लोग परेशान हैं। कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को ध्यान में रखते शहर में प्रशासन द्वारा कई धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों पर रोक लगाई गई है। वहीं 15 अगस्त को लेकर जरूरी तैयारियां शुरू की गई हैं। आठवा लाइंस स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मी एवं ट्रैफिक ब्रिगेड कर्मियों को परेड की रिहर्सल करवाई गई।

हालांकि इस साल कोरोना संकट और बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के साथ देश का यह पर्व मनाया जाएगा। 15 अगस्त के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में हर साल पुलिस विभाग द्वारा ध्वजारोहण सहित विशेष कार्यक्रम किए जाते हैं। परेड की रिहर्सल के साथ तैयारियां शुरू की गई है।

सचिवालय गोलीकांड में हुई थी 4 छात्रों की मौत

11 अगस्त 1942 को सचिवालय पर झंडा फहराने दिन के दो बजे निकले छात्रों के हुजूम पर पटना के तत्कालीन डीएम डब्लू जी आर्चर के आदेश पर शाम 4.57 बजे गोली चली। 4 छात्रों की मौत मौके पर ही हो गई। तीन की अस्पताल में मौत हुई। गोली लगने से घायल एक छात्र की मौत एक दिन बाद हुई जिसका नाम आजतक अज्ञात है। सात शहीदों की याद में आजादी के बाद विधानसभा के सामने शहीद स्मारक बना। आठवें अज्ञात शहीद का जिक्र प्रो.बलदेव नारायण की पुस्तक ‘अगस्त क्रांति’ में है जो बिहार राज्य अभिलेखागार से प्रकाशित है।

दर्दनाक: दम तोड़ती प्रतिभा

आज विश्व आदिवासी दिवस पर हम एक ऐसे शख्स की तस्वीर साझा कर रहे हैं, जो दिव्यांग होने के साथ-साथ नेशनल फुटबॉलर और कबड्‌डी खिलाड़ी हैं। अपनी प्रतिभा से झारखंड का नाम रोशन करने वाले 22 वर्षीय जग्गा कच्छप आज दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर हैं। डुमरगढ़ी टोड़ाग जोन्हा के रहनेवाले जग्गा इंटर तक पढ़े हैं लेकिन पैसे के अभाव में पढ़ाई छूट गई। अब हर दिन महज 240 रुपए कमा कर अपना घर चला रहे हैं। सरकार आखिर कब ऐसे खिलाड़ियों की सुध लेगी।

बूढ़ी गंडक नदी की पेटी में डूबे घर निकलने लगे बाहर

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में एक मीटर से ज्यादा की आई गिरावट बाद पेटी में डूबे हुए घर बाहर निकलने लगे हैं। बहादुरपुर व धरमपुर इलाके में बांध की पेटी में बसे 150 से अधिक परिवार की झोपड़ी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पूरी तरह से डूब गई थी। जिसके बाद से वे बांध पर शरण लिए हैं। अब एक सप्ताह से पानी घटने की प्रवृति के बाद उनके घरों के छत दिखने शुरू हो गए हैं। ऐसे में 10-15 दिन में घर से पूरा पानी निकलने की उम्मीद के बीच घर के गिरने व नया घर बनाने की चिंता भी पीड़ितों को सताने लगी है।

प्रशासन बेखबर, व्यवस्था पर सवाल

छपरा में बाढ़ पीड़ितों की वास्तविक स्थिति क्या है यह आप इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकते है। यह तस्वीर तरैया के भटगाई पंचायत के मौलनापुर गांव की वार्ड नम्बर 13 की है। जहां राजा भगत की पत्नी ममता देवी गर्भवती थी। जब उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुआ तो अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों ने नाव की तलाश की लेकिन उन्हें जब नाव नहीं मिला तो वे प्रसव पीड़ित महिला को खाट पर लेटा दिए और चार-पांच आदमी मिलकर खाट को अपने कंधे पर उठा लिए और अस्पताल लेकर चल दिए।

3 फुट ऊपर बह रहा पानी

बिलासपुर के लपटी एनीकट पर लगातार 3 फुट ऊपर पानी बह रहा है और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पैदल उस पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

टिपटा में नाले के लिए खोद दी सड़क

नगर निगम की लापरवाही के कारण 20 दिन से टिपटा और कैथूनीपोल इलाके के 25 हजार लोग परेशानी झेल रहे हैं। दरअसल टिपटा से कैथूनीपोल थाने तक सीसी रोड का काम चल रहा है। इसी दौरान करीब 20 दिन पहले नया नाला बनाने के लिए पुराना नाला खोद दिया गया। नाले के लिए दुकानों के सामने से खुदाई की गई, जिससे व्यापारी भी परेशान हैं। वहीं नगर निगम के एसई का कहना है कि यहां केवल सड़क बनानी थी, लेकिन लोगों की डिमांड पर नाले का काम शुरू किया गया है। पानी भरने की समस्या को दूर करने के लिए स्थायी नाला बनाने से वक्त लग रहा है।

3 साल का तेंदुआ पिंजरे में

रामपुर की झाकड़ी पंचायत में शुक्रवार रात को 3 साल का तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। कुछ दिन पहले यहां तेंदुए ने एक पालतु कुत्ते और तीन खरगोशों का शिकार किया था। लोगों मे दहशत थी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन अगस्त को लोगों की निशानदेही पर पिंजरा लगा दिया और पिंजरे में जिंदा कुत्ता रख दिया। तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने पिंजरे में घुसा लेकिन कैद हो गया। कुत्ता सुरक्षित है। पिंजरे में दो कैबिन होते हैं एक में शिकार रखा जाता है और दूसरा खाली होता है। तेंदुए के पिंजरे में आते ही पहला कैबिन लॉक हो गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
For the first time, there will be a parade with mask on August 15, police personnel rehearsal, World Tribal Day today


from Dainik Bhaskar /local/delhi-ncr/news/for-the-first-time-there-will-be-a-parade-with-mask-on-august-15-police-personnel-rehearsal-world-tribal-day-today-127600295.html
via

Friday, August 7, 2020

easysaran.wordpress.com

केरल में शुक्रवार शाम हुए विमान हादसे में मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया है। इनमें दोनों पायलट भी शामिल हैं। विमान लैंडिंग के बाद हवाईपट्टी पर फिसल गया। लैंडिंग के बाद यह पहले रनवे पार कर 35 फीट गहरी खाई में गिरते ही 2 हिस्सों में टूट गया। वंदे भारत मिशन के तहत यह फ्लाइट AXB-1344 दुबई से कोझीकोड पहुंची थी। घटनास्थल से बेहद भयावह तस्वीरें सामने आई हैं...

हादसे के बाद 40 से ज्यादा सीआईएसएफ कर्मी, क्विक रिस्पॉन्स टीम और मुख्य सुरक्षा अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को बार निकालने का काम शुरू किया।
बचाव और राहत का काम देर रात तक चलता रहा। एनडीआरएफ, क्विक रिस्पॉन्स टीम और मेडिकल स्टाफ ने 149 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।
विमान में 180 यात्री और 6 क्रू सवार थे। बचाव टीम ने 22 ऐसे लोगों को निकाला, जिनकी हालत गंभीर थी।
खाई में नीचे गिरने के बाद यह एयरपोर्ट कैंपस की दीवार से टकरा गया।
हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया। एक हिस्सा उससे अलग हो गया।
विमान से लोगों को बाहर निकालने के लिए कई हिस्सों को काटना पड़ा।
इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 190 लोग सवार थे और हादसे में दो पायलटों समेत 18 लोगों की जान गई है। विमान लैंड होते ही मलबे में बदल गया।
एनडीआरएफ के सूत्रों ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान विमान के अगले हिस्से को हुआ।
हादसे के बाद एनडीआरएफ की 50 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू शुरू किया था। यह टीम पूरी रात काम करती रही। विमान के कुछ हिस्सों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला।
विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है।
जख्मी पैसेंजर को कोझिकोड़ के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हादसा शुक्रवार शाम को लैंडिंग के दौरान हुआ। अच्छा रहा कि विमान में आग नहीं लगी।


from Dainik Bhaskar /national/news/kerala-plane-crash-photos-know-how-many-died-in-air-india-express-flight-crash-127597421.html
via

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via