Thursday, July 23, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख 88 हजार 130 हो चुकी है। गुरुवार को रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। गुरुवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9,895, आंध्र प्रदेश में 7,998, तमिलनाडु में 6,472 और कर्नाटक में 5,030 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, रेलवे ने बताया कि देश में 9 जुलाई तक4165 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। अब इनकी कोई मांग नहीं है। इसके जरिए 63 लाख लोगों को उनके घर तक पहुंचाया गया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि अगर कोई राज्य डिमांड करता है तो उस पर विचार किया जाएगा।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: भोपाल में शुक्रवार रात 8 बजे से 4 अगस्त की सुबह 5 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने यह फैसला भोपाल में कोरोना संक्रमण की वजह से लिया है। हालांकि, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट और ट्रेनों का ऑपरेशन जारी रहेगा। जबकि लो फ्लोर बसों, टैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
इंदौर में भी लॉकडाउन लगाने को लेकर चर्चा है। प्रशासन का कहना है कि यहां नए इलाकों में संक्रमण मिल रहा है। पिछले दो दिन में 14 इलाके चिह्नित किए गए हैं। अब तक पुलिस के 55 कर्मचारी और नगर निगम के 49 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। ग्वालियर की सीमाएं तीन दिन के लिए सील कर दी हैं।

महाराष्ट्र: कोरोना महामारी की वजह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 27 जुलाई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता और प्रशंसक उन्हें बधाई देने घर और ऑफिस न आए।
उधर, राज्य में अब तक 17 लाख 41 हजार 992 लोगों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। हर दिन 50 हजार से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। गुरुवार को 50 हजार 466 लोगों के टेस्ट किए गए। राज्य में गुरुवार कोसबसे ज्यादा 78 मौतें पुणे में हुईं। इसके बाद, मुंबई में 55 और ठाणे में 47 और पालघर में 25 लोगों ने दम तोड़ा।

उत्तरप्रदेश: राज्य में गुरुवार को पहली बार रिकॉर्ड 2500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। उधर,प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि हम लगातार अपनी टेस्ट क्षमता को बढ़ा रहे हैं। बुधवार को 54 हजार 897 सैंपल की जांच की गई। अभी तक राज्य में कुल 16 लाख 54 हजार 651 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश कोरोना जांच करने के मामले में तीसरे नंबर पर है।

राजस्थान: पिछले तीन दिनों से जोधपुर में 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 243 मरीज सामने आए। 88 को डिस्चार्ज भी किया गया। जोधपुर में कोरोना के खतरनाक संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने एक और प्रशासनिक अधिकारी यहां लगाने का फैसला लिया है। इसके पीछे कलेक्टर और संभागीय आयुक्त का संक्रमित होना कारण बताया जा रहा है।

जोधपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 5398 पहुंच गई है। 87 लोग दम भी तोड़ चुके हैं।उधर, गुरुवार को अलवर, बीकानेर में 3-3, पाली में 2, जोधपुर, नागौर और जालौर में एक-एक मरीज की मौत हुई।

बिहार: राज्य के कोविड-19 अस्पतालों में बेड की संख्या 8 हजार है। अब सरकार ने 5 हजार बेड बढ़ाने का फैसला किया है। उधर, सैंपल टेस्ट की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। जिला से लेकर तहसील स्तर तक 1 लाख किट्स फील्ड में भेजे जाएंगे, ताकि लोग ऑन डिमांड जांच करा सकें। इस बीच, बिहार में गुरुवार को चार लोगों की जान गई। इनमें जदयू नेता और गया जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन बिंदी यादव भी शामिल हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो मुंबई के धारावी की है। बीएमसी के मेडिकल स्टाफ ने गुरुवार को यहां ब्लड प्लाज्मा सैंपल लिए। इससे पहले टीम के एक सदस्य ने मरीजों के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Nsc11
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via