Wednesday, September 9, 2020

easysaran.wordpress.com

फ्रांस से खरीदे गए 5 आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल गुरुवार को अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना में शामिल हो गए। वे 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के हिस्सा बन गए हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की डिफेंस मिनिस्टर फ्लोरेंस पार्ले की मौजूदगी में सर्वधर्म यानी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के अनुसार पूजा हुई। तस्वीरों में देखें राफेल की सेरेमनी को...

फ्लाईपास्ट के दौरान राफेल ने करीब 15 मिनट कलाबाजियां दिखाईं।
राफेल ने तेजस और जगुआर एयरक्राफ्ट के साथ फ्लाईपास्ट में करतब दिखाए।
अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल एयरक्राफ्ट को वॉटर कैनन से सैल्यूट किया गया।
अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई धर्म के अनुसार पूजा हुई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की डिफेंस मिनिस्टर फ्लोरेंस पार्ले।
पूजा के पहले राफेल को इस तरह सजाया गया।
भारत को जुलाई के आखिर में 5 राफेल फाइटर जेट्स का पहला बैच मिला था। 27 जुलाई को 7 भारतीय पायलट ने राफेल लेकर फ्रांस से उड़ान भरी थी और 7,000 किमी का सफर तय कर 29 जुलाई को भारत पहुंचे थे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राफेल को एयरफोर्स में शामिल करने के लिए सर्वधर्म पूजा की गई। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की डिफेंस मिनिस्टर फ्लोरेंस पार्ले भी मौजूद थीं।


from Dainik Bhaskar /national/news/indian-air-force-iaf-rafale-update-in-pictures-photos-and-images-ambala-air-force-station-127704609.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via