Sunday, February 23, 2020

easysaran.wordpress.com

आगरा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सपरिवार 24 फरवरी को ताजमहल देखने आ रहे हैं।वैसे तो कहा जाता है किताजमहल कादीदार करने वालों का प्यार अमर हो जाता है। लेकिन, ऐसा भी संयोग बना जब दुनिया की छह हस्तियों ने ताजमहल का दीदार किया और कुछ समय बाद वे सभी अपने पार्टनर से अलग हो गए। इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही ब्रिटिश राजकुमारी डायना भी शामिल हैं।


व्लादिमीर पुतिन: 2000 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पत्नी ल्यूडमिला के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। लेकिन, तीन साल बाद दोनों का तलाक हो गया।


प्रिंसेस डायना: 1992 में ब्रिटिश राजकुमारी डायना भी ताजमहल देखने पहुंची थीं। हालांकि, वे यहां अकेले ही आई थीं। प्रिंस चार्ल्स की गैर-मौजूदगी को लेकर किए गए सवाल पर डायना ने कहा था किअच्छा होता अगर वो भी यहां होते। दस महीने बाद ही डायना और चार्ल्स के तलाक की खबर ने सभी को चौंका दिया था।


टॉम क्रूज: 2011 में टॉम क्रूज फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल:घोस्ट प्रोटोकॉल’ के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले भारत पहुंचे थे। हॉलीवुड स्टारटॉम क्रूज,अनिल कपूर के साथ ताजमहल देखने गए थे। वहां से लौटने के बाद 2012 में टॉम क्रूज का उनकी तीसरी पत्नी कैटी होम्स से तलाक हो गया था।


रसेल ब्रांड -कैटी पेरी: 2009 (दिसंबर) में हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर रसेल ब्रांड ताजमहल देखने पहुंचे थे। उनके साथ उनकीगर्लफ्रेंड कैटी पेरी भी आई थीं। यहां से लौटने के बाद दोनों ने शादी भी की, मगर 14 महीनों बाद ही दोनों का तलाक हो गया।


बोरिस बेकर: 2012 मेंदुनिया के महानटेनिस प्लेयरबोरिस बेकर पत्नी लिली के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। बाद में इन दोनों का भी तलाक हो गया। बेकर ने 17 साल की उम्र में विंबलडन ग्रैंडस्‍लैम जीता था।


जैकलीन कैनेडी: 1962 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की पत्नी जैकलीन कैनेडी अमेरिका की फर्स्ट लेडी रहते हुए भारत-पाकिस्तान कीगुडविल ट्रिप पर आई थीं। इस दौरान वेताजमहल देखने भी पहुंची थीं। यहां से लौटने के बाद 1963 में राष्ट्रपति जॉन एफ.कैनेडी की हत्या हो गई और जैकलीन अकेली रह गई थीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
व्लादिमिर पुतिन व उनकी पत्नी ल्यूडमिला ने साल 2000 में ताजमहल का किया था दीदार। -फाइल


from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/agra/news/uttar-pradesh-untold-story-of-taj-mahal-who-a-sign-of-love-donald-trump-agra-taj-mahal-visit-today-news-and-update-126824117.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via