Monday, February 24, 2020

easysaran.wordpress.com

आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर भी हैं। अहमदाबाद से शाम को ट्रम्प परिवार ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचेंगे। आगरा दौरेको खास बनाने के लिए एयरपोर्ट से ताजमहल तक के 14 किमीरास्ते को सजाया गया है। पूरे रास्ते में वेलकम की हजारों होर्डिंग लगाई गई हैं। इनमें करीब 1000 से ज्यादा पोस्टर और होर्डिंग हिंदी भाषा में लगाए गए हैं। हालांकि, 10X15 साइज तक केहोर्डिंग पर हिंदी भाषा में लिखेस्लोगन में कईगलतियां हैं।

ताजमहल से दो किमी पहले फतेहाबाद रोड पर यह होर्डिंग लगी है।

इस होर्डिंग में स्लोगन लिखा है- मिलेगा विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से। हालांकि, होर्डिंग में लिखे 12 शब्द के इस स्लोगन में 5 शब्द गलत लिखे हैं। जो शब्द गलत लिखे गए हैं वे बेहदसामान्य शब्द जैसे- ‘लोकतंत्र’, ‘विश्व’ और ‘मिलेगा’ हैं।

यह पोस्टर एयरपोर्ट के पास लगा हुआ है।

इस होर्डिंग में मोदी और ट्रम्प की फोटो के साथ स्लोगन लिखा है- दो महान देश एक बेमिसाल दोस्ती। 6 शब्द के इस स्लोगन में दो शब्द बेमिसाल और दोस्ती गलत तरीके से लिखेगएहैं।

स्वच्छता का संदेश देता यह पोस्टर आगरा नगर निगम की तरफ से लगाया गया है।

यह होर्डिंग नगर निगम आगरा की तरफ से लगाई गई है। होर्डिंग में स्लोगन लिखा है- कूड़ा कचरा अब नहीं बचेगा, क्यूंकि वो आ रहा है आपके शहर...। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा कचरा से ट्रम्प के दौरे को किस आधार पर कनेक्ट किया गया है यह बिल्कुल समझ से परे है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आगरा में एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्ते को ट्रम्प के स्वागत के लिए सजाया गया है।


from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/agra/news/us-president-donald-trump-agra-taj-mahal-visit-updates-hindi-posters-126832128.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via