Tuesday, May 12, 2020

easysaran.wordpress.com

सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बाजार मजबूतबढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 1470.75अंक ऊपर और निफ्टी 387.65पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 218.29 अंक नीचे और निफ्टी 70.35 पॉइंट नीचे खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स फिसलकर 716.56 अंक तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 190.10 अंक नीचे 31,371.12 पर और निफ्टी 42.65 पॉइंट नीचे 9,196.55 पर बंद हुआ।

20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 54 दिन में पांचवीं बार देश के सामने आए। अपने संबोधन में उन्होंने चार अहम बातें कहीं। पहली- देश को आत्मनिर्भर बनना होगा। दूसरी- आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाएगा। तीसरी- आत्मनिर्भर बनने की राह में हमें लोकल प्रोडक्ट्स को अपनाना होगा। चौथी- लॉकडाउन का चौथा फेज आएगा, पर यह नए रंग-रूप और नए नियमों वाला होगा।लॉकडाउन के दौर में भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन गया है, जिसने अपनी जीडीपी का 10% या उससे ज्यादा हिस्सा आर्थिक पैकेज के तौर पर दिया है। भारत से पहले जापान अपनी जीडीपी का 21%, अमेरिका 13%, स्वीडन 12% और जर्मनी 10.7% के बराबर का आर्थिक पैकेज घोषित कर चुके हैं।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 457.21 अंक नीचे 23,764.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.06 फीसदी गिरावट के साथ 189.79 अंक नीचे 9,002.55 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.05 फीसदी गिरावट के साथ 60.20 पॉइंट नीचे 2,870.12 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 5.26 अंक नीचे 2,886.30 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन इटली के बाजार में बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,292 हो गई है। इनमें 47,420 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 24,453 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,415 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,342,345 हो चुकी है। इनमें 292,893 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,601,847 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 83,425 हो चुकी है।

लॉकडाउन के दौर में भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन गया है, जिसने अपनी जीडीपी का 10% या उससे ज्यादा हिस्सा आर्थिक पैकेज के तौर पर दिया है। भारत से पहले जापान अपनी जीडीपी का 21%, अमेरिका 13%, स्वीडन 12% और जर्मनी 10.7% के बराबर का आर्थिक पैकेज घोषित कर चुके हैं।

09:27 AM

बीएसई के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:25 AM

बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 26 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; सबसे ज्यादा बढ़त आईसीआईसीआई के शेयरमें है।

09:15 AM

सेंसेक्स 1016.08 अंक ऊपर 32,387.20 पर और निफ्टी 281.30 पॉइंट ऊपर 9,477.85 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मंगलवार को सप्ताह में कारोबार के दूसरे दिन सेंसेक्स 190 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज ये 1470 अंक की मजबूत बढ़त के साथ खुला


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35UWU81
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via