Tuesday, August 18, 2020

easysaran.wordpress.com

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 23 लाख 5 हजार 880 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 50 लाख 45 हजार 879 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 84 हजार 338 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिका की 6 यूनिवर्सिटी में 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स संक्रमित पाए गए हैं। यूएसए के पांच राज्यों के स्कूलों के 2000 से ज्यादा बच्चों को क्वारैंटाइन किया गया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा में सबसे ज्यादा 175 स्टूडेंट संक्रमित मिले हैं। दूसरे नंबर पर यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रेडेम है, जिसके 80 से ज्यादा स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जॉर्जिया के चेरोकी काउंटी स्कूल के सबसे ज्यादा 1100 बच्चों को क्वारैंटाइन किया गया है। अमेरिका में 3 अगस्त को स्कूल और कॉलेज दोबारा खोलने की इजाजत दी गई थी।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 56,55,974 1,75,074 30,11,098
ब्राजील 34,11,872 1,10,019 25,54,179
भारत 27,66,626 53,014 20,36,703
रूस 9,32,493 15,872 7,42,628
साउथ अफ्रीका 5,92,144 12,264

4,85,468

पेरू 5,49,321 26,658 3,74,019
मैक्सिको 5,31,239 57,774 3,63,307
कोलंबिया 4,89,122 15,619 3,12,323
चिली 3,88,855 10,546 3,62,440
स्पेन 3,84,270 28,670 उपलब्ध नहीं

साउथ अफ्रीका: अमेरिका के वैक्सीन का ट्रायल होगा
दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका की ओर से तैयार किए जा रहे वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल जल्द शुरू होगा। अमेरिकी कंपनी बायोटेक की इस वैक्सीन का नाम नोवावैक्स है। इसके डोज 2900 से ज्यादा वॉलंटियर्स को दिए जाएंगे। कंपनी ने इसे सार्स कोव-2 के जेनेटिक सीक्वेंस की मदद से तैयार किया है। साउथ अफ्रीका में अब तक 5 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 12 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

ब्राजील: 24 घंटे में करीब 50 हजार मामले
ब्राजील में बीते 24 घंटे में 47 हजार 784 नए मामले सामने आए हैं और 1352 मौतें हुई हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब देश में संक्रमितों की संख्या 34 लाख 7 हजार 354 हो गई है। यहां मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 9 हजार 888 हो गया है। हालांकि इसके बावजूद देश ने कई बिजनेस खोलने की मंजूरी दी है।

इजराइल: चीन के 110 मजदूर संक्रमित मिले
इजराइल में कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े काम करने वाले चीन के 110 मजदूर संक्रमित मिले हैं। ये सभी टेकवा शहर के पेटाच इलाके में रह रहे थे। स्थानीय प्रशासन को सबसे पहले 13 अगस्त को यहां रहने वाले 13 से 20 चीन के मजदूरों के संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। जांच कराए जाने के बाद इनमें से 110 की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। इस जगह पर फिलहाल चीन के 300 मजदूर रह रहे थे।

आयरलैंड: पाबंदियां बढ़ाई गईं
आयरलैंड ने मंगलवार से देश में महामारी से जुड़ी पाबंदियां बढ़ा दी है। सरकार ने कहा है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियां सख्त करने का फैसला किया गया है। अगले दो हफ्ते तक सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ वाले कार्यक्रम नहीं किए जा सकेंगे। लोगों से अपील की गई है वे अपने यहां लोगों को आने से रोकें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करें। हालांकि, छोटे दुकानदारों को दुकान खोलने की छूट दी गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मंगलवार की फोटो कैलिफोर्निया के हॉलीवुड हाई स्कूल की है। अमेरिका में स्कूल-कॉलेज 3 अगस्त से खुल गए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YbWyHm
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via