Friday, August 21, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 69 हजार 28 केस आए, रिकॉर्ड 62 हजार 858 मरीज ठीक हुए और 953 की मौत हो गई। रोज आ रहे केस का आंकड़ा 70 हजार के करीब है, लेकिन राहत की बात है कि बीते 15 दिन से हर दो दिन में एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। देश में अब तक 29.73 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 22.20 लाख ठीक हो चुके हैं। 6.96 लाख लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 55 हजार 926 की मौत हो चुकी है।

15 दिन से हर 2 दिन में एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे

तारीख ठीक हुए
6-7 अगस्त 1 लाख
8-9 अगस्त 1.06 लाख
10-11 अगस्त 1.03 लाख
12-13 अगस्त 1.13 लाख
14-15 अगस्त 1.10 लाख
16-17 अगस्त 1.16 लाख
18-19 अगस्त 1.20 लाख
20-21 अगस्त 1.25 लाख

1. मध्यप्रदेश
राज्य में सबसे ज्यादा 50.8% एक्टिव केस सिंगरौली में हैं। यहां 300 केस आ चुके हैं। इनमें से 167 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा भिंड का है। यहां 95.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 542 केस आए। इनमें से 510 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 7.5% सीहोर में हैं। इसका मतलब यहां 100 लोगों की जांच करने पर 6 से 7 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यहां कुल 538 केस आए हैं। इनमें से 165 एक्टिव केस हैं।

2. राजस्थान
यहां सबसे ज्यादा 69.5% एक्टिव केस बूंदी में हैं। जिले में 454 केस आए हैं। इनमें से 320 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा जालोर का है। यहां 96.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 1312 केस आए। इनमें से 1267 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 8.4% अलवर में है। यानी यहां हर 100 लोगों की जांच करने पर 3 संक्रमित मिल रहे हैं। मौत की दर सबसे ज्यादा 3.3% सवाई माधोपुर में है।

3. बिहार
यहां बीते 24 घंटे में 2451 केस आए, लेकिन अच्छी बात रही कि 3585 मरीज ठीक भी हो गए। राज्य के 13 जिलों में रिकवरी रेट 80% से ज्यादा हो गया है। इनमें जमुई (86.7%), नवादा (86.3%), वैशाली (84.5%), खगड़िया (84%), समस्तीपुर (83.3%), सीवान (83.1%), रोहतास (82.3%), कैमूर (81.4%), गया (81.2%), पटना (81.1%), नालंदा (80.5%), बांका (80.1%) और भागलपुर (80%) शामिल हैं। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण की दर रोहतास में है। यहां हर 100 में से 28 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में शुक्रवार को 14 हजार 160 केस आए। कुल केस 6.57 लाख से ज्यादा है। राज्य में अब तक सबसे ज्यादा 1 लाख 44 हजार 450 केस पुणे में आए हैं। जिले में हर दिन 2-3 हजार केस आ रहे हैं। हालांकि, अभी संक्रमण की सबसे ज्यादा 33% दर रायगढ़ की है। यानी यहां हर 100 लोगों की जांच पर 33 संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, रिकवरी रेट गढ़चिरौली का है। यहां 82.6% मरीज ठीक हो चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बीते 15 दिन से 4 से 5 हजार केस आ रहे हैं। यहां 70% मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे अच्छा रिकवरी रेट हापुड़ का है। यहां 91.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद नोएडा (87.9%) और संभल (86.8%) हैं। संक्रमण की दर सबसे ज्यादा चंदोली में 17.1% है। सबसे ज्यादा 54.6% एक्टिव केस केस ललितपुर में हैं। जिले में 903 केस आए हैं। इनमें से 493 मरीजों का इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-22-august-127640408.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via