Thursday, August 20, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना के केस 29.04 लाख हो गए हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 61 हजार 873 मरीज ठीक हुए, 68 हजार 518 मरीज बढ़े और 981 संक्रमितों की मौत हो गई। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें दिल्ली में सबसे ज्यादा 90.1% मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई है।


1. मध्यप्रदेश
राज्य में सबसे ज्यादा 50.8% एक्टिव केस सिंगरौली में हैं। यहां 299 केस आ चुके हैं। इनमें से 152 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा भिंड का है। यहां 95.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 534 केस आए। इनमें से 510 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 7.5% सीहोर में हैं। इसका मतलब यहां 100 लोगों की जांच करने पर 6 से 7 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यहां कुल 524 केस आए हैं। इनमें से 154 एक्टिव केस हैं।

2. राजस्थान
यहां सबसे ज्यादा 69.5% एक्टिव केस बूंदी में हैं। जिले में 439 केस आए हैं। इनमें से 305 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा जालोर का है। यहां 96.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 1310 केस आए। इनमें से 1264 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 8.4% अलवर में है। यानी यहां हर 100 लोगों की जांच करने पर 3 संक्रमित मिल रहे हैं। मौत की दर सबसे ज्यादा 3.3% सवाई माधोपुर में है।

3. बिहार
यहां बीते 24 घंटे में 2451 केस आए, लेकिन अच्छी बात रही कि 3585 मरीज ठीक भी हो गए। राज्य के 13 जिलों में रिकवरी रेट 80% से ज्यादा हो गया है। इनमें जमुई (86.7%), नवादा (86.3%), वैशाली (84.5%), खगड़िया (84%), समस्तीपुर (83.3%), सीवान (83.1%), रोहतास (82.3%), कैमूर (81.4%), गया (81.2%), पटना (81.1%), नालंदा (80.5%), बांका (80.1%) और भागलपुर (80%) शामिल हैं। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण की दर रोहतास में है। यहां हर 100 में से 28 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

4. महाराष्ट्र
यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 14 हजार 647 केस आए। राज्य में अब तक सबसे ज्यादा 1 लाख 41 हजार केस पुणे में अाए हैं। जिले में हर दिन 2-3 हजार केस आ रहे हैं। हालांकि, अभी संक्रमण की सबसे ज्यादा 33% दर रायगढ़ की है। यानी यहां हर 100 लोगों की जांच पर 33 संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, रिकवरी रेट गढ़चिरौली का है। यहां 82.6% मरीज ठीक हो चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बीते 15 दिन से 4 से 5 हजार केस आ रहे हैं। यहां 70% मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे अच्छा रिकवरी रेट हापुड़ का है। यहां 91.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद नोएडा (87.9%) और संभल (86.8%) हैं। संक्रमण की दर सबसे ज्यादा चंदौली में 17.1% है। सबसे ज्यादा 54.6% एक्टिव केस केस ललितपुर में हैं। जिले में 864 केस आए हैं। इनमें से 472 मरीजों का इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-21-august-127636968.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via