
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 96.76 लाख हो गया है। आज यह 97 लाख के पार हो सकता है। रविवार को 32 हजार 272 केस आए, 38 हजार 225 मरीज ठीक हुए और 370 की मौत हुई, जबकि एक्टिव केस 6325 कम हो गए। अब इलाज करा रहे मरीजों की संख्या चार लाख से कम 3.95 लाख हो गई है। अब तक 91.38 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.40 लाख की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोवीशील्ड के इमरजेंसी यूज के लिए अनुमति मांगी
फाइजर के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने भी कोवीशील्ड के इमरजेंसी यूज की अनुमति मांगी है। इसी के साथ सीरम इंस्टीट्यूट देश की पहली स्वदेशी कंपनी बन गई है, जो कोरोना वैक्सीन को मार्केट में लॉन्च करने को तैयार है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीरम ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के पास इसके लिए आवेदन किया है।
कोरोना अपडेट्स
- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 वैक्सीन वितरण में पंजाब को प्राथमिकता देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि पंजाब में मृत्यु दर सबसे ज्यादा है। यहां ज्यादा लोग उम्रदराज हैं और अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे हैं।
- रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V का पुणे में क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार स्पुतनिक V वैक्सीन के 10 करोड़ डोज खरीदेगी। यह वैक्सीन रूस की कंपनी ने तैयार की है।
- कोरोना वैक्सीन निर्माता फाइजर (Pfizer) की इंडियन यूनिट ने वैक्सीन के भारत में इमरजेंसी यूज के लिए अनुमति मांगी है। इसके लिए DCGI के पास कंपनी ने आवेदन किया है। फाइजर को हाल ही में ब्रिटेन और बहरीन ने मंजूरी दी है।
- DCGI ने जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को वैक्सीन ZyCoV-D के तीसरे चरण के ट्रायल की इजाजत दे दी है। ZyCoV-D अब देश की तीसरी वैक्सीन है जिसका तीसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। इससे पहले भारत बायोटेक और ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को तीसरे चरण के ट्रायल की इजाजत दी गई थी। जायडस का ट्रायल दिसंबर में 20 से 25 सेंटर्स पर 250 वॉलंटियर्स पर होगा।
- केरल के लोकल बॉडी इलेक्शन के मद्देनजर तिरुवनंतपुरम के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नवजोत कालरा ने बताया कि स्टेट इलेक्शन कमीशन (SEC) ने पहली बार कोविड पॉजिटिव लोगों के लिए पोस्टल बैलेट जारी करने का फैसला किया है।
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
यहां रविवार को 2706 लोग संक्रमित मिले। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा बीते 18 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 19 नवंबर को 2154 केस आए थे। राजधानी में रविवार को 4622 लोग ठीक हुए और 69 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 92 हजार 250 हो गया। इनमें से 24 हजार 693 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 57 हजार 914 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9643 हो गई है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 1455 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1585 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 14 हजार 505 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 391 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 97 हजार 777 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3337 हो गई है।

3. गुजरात
रविवार को संक्रमण के 1455 नए मामले सामने आए। 1485 लोग ठीक हुए और 17 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 18 हजार 788 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14 हजार 595 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 112 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 4081 हो गई है।

4. राजस्थान
पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 2089 लोग संक्रमित पाए गए। 2818 लोग ठीक हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 80 हजार 585 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22 हजार 427 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 55 हजार 729 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2429 हो गई है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 4757 लोग संक्रमित मिले। 7486 लोग ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 52 हजार 266 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 17 लाख 23 हजार 370 लोग ठीक हो चुके हैं। 80 हजार 79 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 47 हजार 734 हो गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-7-december-127988139.html
via
No comments:
Post a Comment