Sunday, July 19, 2020

easysaran.wordpress.com

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रम्प और उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे डेमोक्रेट कैंडिडेट जोबिडेन के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। ट्रम्प ने कहा है कि बिडेन इस लायक नहीं हैं कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकें या देश की कमाम संभाल सकें। ट्रम्प ने बिडेन को दिमागी तौर पर थका हुआ इंसान करार दिया।
इसके कुछ दिन पहले बिडेन ने कहा था कि ट्रम्प की नीतियों का खामियाजा देश को उठाना पड़ रहा है। इस डेमोक्रेट प्रत्याशी ने कोरोनावायरस की रोकथाम में लापरवाही के लिए ट्रम्प की आलोचना भी की थी। इसके बाद से ही ट्रम्प बिडेन पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं।

देश को तबाह कर देंगे बिडेन
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले महामारी के चलते पब्लिक रैली बंद हो चुकी हैं। अब सोशल मीडिया या इंटरव्यू के जरिए बयानबाजी हो रही है। ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को एक लंबा इंटरव्यू दिया। इसमें कहा, “बिडेन मेरी आलोचना करते हैं। जबकि, उनको ऐसा करने का हक नहीं है। पहले वो अपने गिरेबां में झांकें। वे इस लायक नहीं हैं कि देश की कमान संभाल सकें या राष्ट्रपति बन सकें। मानसिक तौर पर वो थके हुए व्यक्ति हैं। अगर ऐसा व्यक्ति देश का राष्ट्रपति बनता है तो वो देश को तबाह कर देगा।”

उनकी दलीलें समझ से परे
बिडेन के हालिया भाषण का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा, “आप उनकी बातें जरा गौर से सुनें। वे क्या कहते हैं। क्या हम लोगों पर लगाए जा रहे टैक्स को तीन गुना बढ़ा सकते हैं। या क्या हम पुलिस की फंडिंग को रोक सकते हैं। वो कहते हैं कि देश में मजहब के कोई मायने नहीं बचे। क्या लोग इसे मानेंगे।”

क्या बढ़त ले रहे हैं बिडेन?
ट्रम्प से एक सवाल कुछ सर्वे के बारे में भी पूछा गया। इनमें कहा गया था कि बिडेन को ट्रम्प पर थोड़ी बढ़त हासिल है। इस सवाल पर ट्रम्प भड़क गए। उन्होंने कहा, “जिन सर्वे की बात की जा रही है, वे सब फर्जी हैं। व्हाइट हाउस ने भी सर्वे कराया है। हम इनमें काफी आगे चल रहे हैं। तमाम अहम राज्यों में हमें बढ़त हासिल है। इसलिए, इन सर्वे पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ये लोगों को गुमराह करने के इरादे से किए जा रहे हैं।

मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगेंगे बिडेन
ट्रम्प ने कहा, “आप जिस तरह के सवाल मुझसे पूछ रहे हैं। या जिस तरह का इंटरव्यू ले रहे हैं। वैसा कभी बिडेन का कीजिए। वो थोड़ी ही देर में मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगेंगे। वे कहेंगे कि मुझे घर ले चलो। सवाल ये है कि क्या बिडेन इतने सक्षम हैं कि देश चला सकें। अगर नहीं तो फिर लोगों को सोचना होगा।”

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...
1. भारतवंशी वोटर बड़ा फेरबदल कर सकते हैं; पिछली बार 77% डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में थे, इस बार रिपब्लिकन पार्टी की तरफ ज्यादा झुकाव
2. ट्रम्प ने कहा- कोरोना की समस्या हल होने तक कोई चुनावी रैली नहीं करेंगे, वोटरों से जुड़ने के लिए टेलीफोनिक रैली कर रहे



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेट कैंडिडेट जोए बिडेन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा- बिडेन सख्त सवालों का सामना करना नहीं जानते। अगर वे जीते तो देश तबाह हो जाएगा। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32yQUSJ
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via