Friday, October 23, 2020

easysaran.wordpress.com

महाराष्ट्र के पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल होंगे। NCP प्रमुख शरद पवार उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। खडसे ने बुधवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, जिसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंजूर कर लिया था।

इससे पहले खडसे की बहू रक्षा के भी NCP में शामिल होने की चर्चा थी। इस बात को उन्होंने खुद खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि वे अभी भी भाजपा का हिस्सा हैं। खडसे को लेकर चर्चा है कि उन्हें राज्य में कृषि मंत्री का पद मिल सकता है।

खडसे के साथ जाना राजनीतिक आत्महत्या: प्रवीण दरेकर
इस्तीफा देने के बाद खडसे ने जलगांव में कहा था कि भाजपा के 10 से 12 विधायक मेरे साथ में हैं, इसमें से कुछ लोग शुक्रवार को मेरे साथ NCP में शामिल होंगे। खडसे के इस बयान पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि भाजपा का कोई भी विधायक खडसे के साथ नहीं है। भाजपा का कौन सा विधायक खडसे की तरह अपने राजनीतिक करियर की हत्या करना चहेगा। राजनीति में काम करने वालों को भाजपा का भविष्य मालूम है।

6 बार विधायक और 2 बार मंत्री रहे खडसे
एकनाथ खडसे महाराष्ट्र में 6 बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं। 1995 में शिवसेना-भाजपा सरकार में वे जल-संसाधन मंत्री थे। 2009-14 के बीच उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाई। 2014 में भी भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला तो उन्हें कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके पास 10 से ज्यादा विभागों का प्रभार था।

भ्रष्टाचार के आरोप लगे, मंत्री पद छोड़ना पड़ा
खडसे फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्री थे। 2016 में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद उनसे इस्तीफा देने को कहा गया था। मंत्री पद जाने और विधानसभा चुनाव में टिकट न दिए जाने से भी खडसे नाराज थे।

भाजपा को सोचना चाहिए खडसे ने क्यों छोड़ी पार्टी: उद्धव
बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि भाजपा को यह सोचने की जरूरत है कि उनके नेता आखिर पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं। ये वे नेता हैं, जिन्होंने भाजपा के लिए तब काम किया, जब पार्टी सत्ता में नहीं थी। पहले हमने उन्हें (एनडीए) छोड़ा, फिर अकाली दल ने उनका साथ छोड़ा, लेकिन अब उनके अपने लोग ही पार्टी छोड़ रहे हैं। भाजपा को सोचना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
खडसे फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्री थे। 2016 में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद उनसे इस्तीफा देने को कहा गया था। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31vxHjp
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via