Tuesday, October 20, 2020

easysaran.wordpress.com

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से कम हो रहे हैं। एक्टिव केस (ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है) भी तेजी से घटने लगे हैं। डेढ़ महीने में एक्टिव मरीजों की संख्या में करीब 2 लाख से ज्यादा कमी देखी गई है। अभी देश में 7 लाख 39 हजार 895 मरीजों का इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 64% एक्टिव केस सिर्फ 6 राज्यों में हैं। इनमें 50% महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में हैं। बाकी के दूसरे राज्यों में हैं।

देश में कोरोना का आंकड़ा 76 लाख के पार हो गया है। अब तक 76 लाख 48 हजार 373 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 54 हजार 404 नए केस मिले, 61 हजार 933 लोग रिकवर हुए और 714 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 15 हजार 939 हो गई है। अभी 7 लाख 39 हजार 895 मरीजों का इलाज चल रहा है।

रिकवरी के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे

रिकवरी के मामले में भारत पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं। यहां सबसे ज्यादा 67 लाख 91 हजार 113 लोग ठीक हो चुके हैं। टेस्टिंग के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 9.60 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

राज्य में बीते 24 घंटे में 975 नए केस मिले और 1439 लोग रिकवर हुए। 25 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 62 हजार 178 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 12 हजार 507 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 46 हजार 860 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2811 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 77 हजार 123 हो गया है। बीते 24 घंटे के अंदर 1897 नए संक्रमित मिले। अभी 20 हजार 254 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 55 हजार 95 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1774 हो गई है।

3. बिहार

राज्य में संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1 हजार के पार हो गया। अब तक 1011 लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 8 संक्रमितों की मौत हुई। 1837 नए मरीज मिले और 1100 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 6 हजार 961 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11 हजार 60 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 94 हजार 889 लोग ठीक हो चुके हैं।

4. महाराष्ट्र

24 घंटे में राज्य में 8151 लोग संक्रमित पाए गए। 7429 लोग ठीक हुए और 213 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 9 हजार 516 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 74 हजार 268 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 92 हजार 308 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 42 हजार 453 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश

प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 59 हजार 154 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 2289 नए मरीज मिले, 3339 लोग ठीक हुए और 29 मरीजों की मौत हो गई। अभी 30 हजार 426 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 22 हजार 24 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 6714 मरीजों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/64-active-cases-in-the-country-in-only-6-states-more-than-2-lakh-cases-were-reduced-in-one-and-a-half-months-127835143.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via