Wednesday, April 1, 2020

easysaran.wordpress.com

स्वर्ण मंदिर के पूर्व रागी पद्मश्री निर्मल खालसा की कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार तड़के मौत हो गई। उन्हें मंगलवार को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनके संपर्क में आईपत्नी, दोनों बेटियों, एक बेटे, एक ड्राइवर, दो सेवादारों, दो साथी रागियों समेत परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। इसके अलावा एक साथी रागी के परिवार के पांच सदस्यों को भी क्वारैंटाइन किया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने पूरा इलाका सील कर दियाहै।

अमेरिका से घर पर मेहमान आने की सूचना
फिलहाल, अभी यह पता नहीं लग पाया है कि निर्मल रागी कैसे संक्रमित हुए थे। हालांकि, पता चला है कि तीन मार्च को उनके घर पर अमेरिका से कुछ मेहमान आए थे। नवंबर में निर्मल रागी के ब्रिटेन जाने के बारे में भी पता चला है। अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल ने बताया कि उन्हें अस्थमा की शिकयत थी। ऐसे में संक्रमण तेजी से फैला। 19 मार्च को निर्मल सिंह कीर्तन समागम के लिए चंडीगढ़ भीगए थे, जहां 100 लोगों की गैदरिंग हुई थी। 20 मार्च को अमृतसर लौटे और उनका तबीयतखराब होने पर उनकाचेकअप हुआ था।

2009 में मिला था पद्मश्री अवार्ड
निर्मल रागी को 2009 में पद्मश्री अवार्ड मिला था। वह गुरुबानी के जाने-माने गायक थे। दुनियाभर में कीर्तन समागम में जाते थे। पंजाब में अब पॉजिटिव केस की संख्या 46 हो गईहै। वहीं, संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ापांच पर पहुंच गयाहै। पंजाब मेंअब तक 1260 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 1149 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 65 की रिपोर्ट का इंतजार है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
निर्मल खालसा जाने-माने गुरुबानी वाचक थे।- फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wLCEZC
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via