Saturday, April 4, 2020

easysaran.wordpress.com

कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर के धार्मिक स्थलों को बंद किया गया है। अब इसका असर सऊदी अरब में मक्का-मदीना पर भी दिख सकता है। अधिकारियों काकहना है कि कोरोनावायरस के कारण इस साल जुलाई में होने वाली हज यात्रा रद्द की जा सकतीहै। ऐसा इससे पहले 1798 में किया गया था। सऊदी सरकार ने 27 फरवरी को उमरा पर बैन लगा दिया था। उमरा हज की तरह ही होता है,लेकिन निश्चित इस्लामी महीने में मक्का और मदीना की यात्रा को हज कहा जाता है। महामारी को रोकने के लिए सरकार ने पहले ही सभी सीमाएं सील कर दी हैं।

हज यात्रा का समय चंद्र कैलेंडर से तय किया जाता है। यह सालाना इस्लामिक कार्यक्रमों का प्रमुख हिस्सा है। यही कारण है कि 1918 फैले फ्लू के दौरान भी इसे रद्द नहीं किया गया था। अगर यात्रा रद्द होती है, तो सऊदी के लिए यह साल घाटे का होगा,क्योंकि महामारी के कारण तेल की कीमतें पहले ही गिरी हुई हैं। ऐसे में हज यात्रा से मिलने वाला रुपया भी नहीं आएगा। सऊदी में कोरोनावायरस के करीब 1500 मामले सामने आए हैं। 10 लोगों की मौत हो गई। पूरे पश्चिम एशिया में करीब 72 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हैं।पिछले साल यहां करीब 20 लाख लोग पहुंचे थे।सऊदी को हर साल हज यात्रा से91 हजार 702 करोड़ रुपए (12 अरब डॉलर) की आमदनी होती है।

सूना पड़ा काबा: अगर हज यात्रा रद्द होती है तो सऊदी के लिए यह साल घाटे का होगा। महामारी के कारण तेल की कीमतें पहले ही गिरी हुई हैं।

हज के लिए यात्रा अनुबंध नहीं मुस्लिम
सऊदी के उमरा मंत्री मुहम्मद सालेह बिन ताहिर ने बुधवार को कहा, ‘‘हमारी सरकार सभी देशों के मुसलमानों की सुरक्षा की तैयारी में है। दुनियाभर के मुस्लिमों से अपीलहैं कि जब तक हमारी ओर से साफ नकर दिया जाए, तब तक सभीयात्रा अनुबंधों को रोक दिया जाए।’’

लोगों को मानसिक रूप से तैयार कर रही सरकार
लंदन में किंग्स कॉलेज में वॉर स्टडीज के लेक्चरर शिराज मेहर ने कहा, ‘‘सऊदी सरकार के अधिकारी लोगों को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं,ताकि यात्रा रद्द हो तो ऐसा नहीं लगे कि यह पहली बार हो रहा है। वे अतीत में हुई घटनाओं को जिक्र कर यह बताना चाहते हैं कि विशेष परिस्थतियों में हज यात्रा रोकी गई और ऐसा एक बार और हो सकता है।’’


इस्लामिक मान्यता के अनुसार, सभी सक्षम मुस्लिमों के लिए जीवन में एक बार हज यात्राअनिवार्य है। सऊदी स्थित मक्का और मदीना के कारण यहां हर साल दुनियाभर से औसतन 30 लाख मुस्लिम जुड़ते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पिछले साल मक्का में करीब 20 लाख लोग पहुंचे थे। सऊदी को हर साल हज यात्रा से 91 हजार 702 करोड़ रुपए की आमदनी होती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/346NMfN
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via