Tuesday, May 19, 2020

easysaran.wordpress.com

सप्ताह में आज बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन सेंसेक्स 36.58अंक नीचे और निफ्टी 10.05पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, शुरुआती 10 मिनट की ट्रेडिंग के दौरान ही सेंसेक्स में 300 अंक की बढ़त आ गई। इससे पहले मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ साथ बंद हुआ था। सुबह सेंसेक्स 421.76 अंक ऊपर और निफ्टी 138.45 पॉइंट ऊपर खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 710 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167.19 अंक ऊपर 30,196.17 पर और निफ्टी 55.85 पॉइंट ऊपर 8,879.10 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को भारतीय बाजारों के साथ कई देशों के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 390.51 अंक नीचे 24,206.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.54 फीसदी गिरावट के साथ 49.72 अंक नीचे 9,185.10 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.05 फीसदी गिरावट के साथ 30.97 पॉइंट नीचे 2,922.94 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.37 फीसदी गिरावट के साथ 10.59 अंक नीचे 2,887.98 पर बंद हुआ। इधर इटली और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन जर्मनी के बाजार में बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,06,475 हो गई है। इनमें 60,858 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 42,309 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,302 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,986,332 हो चुकी है। इनमें 324,910 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 93,533 हो चुकी है।

09:46 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स में शामिल 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:42 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; भारती इन्फ्राटेल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:40 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स;यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:34 AMबीएसई सेंसेक्स के 23 सेक्टर में सेअभी 22 में बढ़त है, सिर्फ आईटी सेक्टर में गिरावट है।

09:31 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 इंडेक्स में से अभी 31 में बढ़त है।

09:24 AMसेंसेक्स 300.09 अंक ऊपर 30,496.26 पर और निफ्टी 83.35 पॉइंट ऊपर 8,962.45 पर कारोबार कर रहा है।

09:23 AM बीएसईसेंसेक्स 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 5 में गिरावट है।

09:15 AMसेंसेक्स 162.94 अंक ऊपर 30,359.11 पर और निफ्टी 54.25 पॉइंट ऊपर 8,933.35 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के ज्यादातरबाजारों में रही गिरावट



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मंगलवार को सेंसेक्स 167 अंक ऊपर 30,196 पर बंद हुआ था, वहीं आज ये 36 अंक नीचे खुला है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LF1IFg
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via