Wednesday, May 20, 2020

easysaran.wordpress.com

सप्ताह में आज गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन सेंसेक्स 85.68अंक ऊपर और निफ्टी 12.9पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 36.58 अंक नीचे और निफ्टी 10.05 पॉइंट ऊपर खुला था। हालांकि, ट्रेडिंग के शुरुआती मिनट के दौरान ही सेंसेक्स में बढ़त आ गई। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 682.14 अंक तक और निफ्टी 214.70 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 622.44 अंक ऊपर 30,818.61 पर और निफ्टी 187.45 पॉइंट ऊपर 9,066.55 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.52 फीसदी की बढ़त के साथ 369.04 अंक ऊपर 24,575.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.08 फीसदी बढ़त के साथ 190.67 अंक ऊपर 9,375.78 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 48.67 पॉइंट ऊपर 2,971.61 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 26.95 अंक नीचे 24,373.00 पर बंद हुआ। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,12,028 हो गई है। इनमें 63,165 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 45,422 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,434 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,085,504 हो चुकी है। इनमें 329,731 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 94,994 हो चुकी है।

09:34 AM बीएसई के 23 में से 19 सेक्टर में बढ़त और 4 में गिरावट है।

09:28 AM बीएसई के 32 में से 30 इंडेक्स में बढ़त और 2 में गिरावट है।

09:23 AMबीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल17 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 13 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AM सेंसेक्स 98.38 अंक ऊपर 30,975.76 पर और निफ्टी 20.00 पॉइंट ऊपर 9,086.55 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बुधवार को सेंसेक्स 622 अंक ऊपर 30,818 पर बंद हुआ था, वहीं आज ये 85 अंक की बढ़त के साथ खुला है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOfcop
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via