Monday, May 18, 2020

easysaran.wordpress.com

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 48 लाख 90 हजार 863 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 19 लाख 7 हजार 392 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 20 हजार 130 हो गया है। दक्षिण सुडान के उपराष्ट्रपति रीक माशर और उनकी पत्नी एजेलिना टेनी संक्रमित पाए गए हैं। एजेलिना देश की रक्षा मंत्री भी हैं।
कोरोना टास्क फोर्स के एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका टेस्ट 13 मई को किया गया था। उनके बॉडीगार्ड और कुछ स्टाफ भी संक्रमित मिले हैं। अफ्रीका देश में अब तक 236 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि चार लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 15,50,294 91,981 3,56,383
रूस 2,90,678 2,722 70,209
स्पेन 2,78,188 27,709 1,95,945
ब्राजील 2,55,368 16,853 1,00,459
ब्रिटेन 2,46,406 34,796 उपलब्ध नहीं
इटली 2,25,886 32,007 1,27,326
फ्रांस 1,79,927 28,239 61,728
जर्मनी 1,77,289 8,123 1,54,600
तुर्की 1,50,593 4,171 1,11,577
ईरान 1,22,492 7,057 95,661

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
अमेरिका: एक दिन में 759 मौतें

अमेरिका में 91 हजार 981 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां एक दिन में 759 लोगों ने जान गंवाई हैं। हालांकि, अब यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। वहीं, यहां संक्रमितों की संख्या 15 लाख से ज्यादा हो गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि संक्रमण से बचने के लिए वे पिछले डेढ़ हफ्ते से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और जिंक सप्लीमेंट ले रहे हैं। हालांकि, पिछले महीने अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को इस दवा को लेकर चेतावनी जारी की थी। साथ ही कहा था कि यह दावा कोरोना मरीजों में हार्ट की समस्या पैदा कर सकती है।

रूस: 2.90 लाख से ज्यादा मरीज
रूस में अब तक दो लाख 90 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। वहीं, यहां 2722 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में मृतकों की संख्या 1651 हो गई है। देश में 70 हजार से ज्यादा लोग अब तक इससे ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील: 2.55 लाख संक्रमित
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 735 लोगों की मौत हो गई है। यहां संख्या पिछले दिन के मुकाबले ज्यादा है। एक दिन पहले यहां 485 लोगों की जान गई थी। यहां मृतकों की संख्या 16 हजार 853 पहुंच गई है। एक दिन में 14,288 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 55 हजार 368 हो गई है। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका, रूस और स्पेन के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है।

फ्रांस: स्कूल में 70 नए केस मिले
फ्रांस में एक हफ्ते पहले स्कूल खोल दिए गए हैं। सरकार के मुताबिक, यहां के स्कूलों में 70 नए मामले सामने आए हैं। यहां मामलों में कमी को देखते हुए लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत दी गई है। यहां धार्मिक स्थलों से भी बैन हटाने की मांग की जा रही है। यहां 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 1 लाख 79 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं, जबकि 28 हजार 239 लोगों की मौत हुई है।

इजराइल: 20 नए मामले मिले
इजराइल में कोरोना के 20 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 16,643 हो गई है। अब तक यहां 276 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले यहां 11 नए मामले दर्ज किए गए थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले गुरुवार को उन क्षेत्रों में स्कूलों को दोबारा खोलने की घोषणा की थी, जहां संक्रमण के मामले कम हैं। इसके बाद कुछ इलाकों में रविवार से स्कूल खोल दिए गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दक्षिण सुडान के उपराष्ट्रपति रीक माशर के बॉडीगार्ड और कई स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WMIvbj
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via