Monday, January 27, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली/ ब्रसेल्स.यूरोपीय संघ की संसद में 150 सांसदों ने भारत के नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाया। इसमें कहा गया है कि इससे भारत में नागरिकता तय करने का तरीका बदलेगा। एक बड़ी आबादी काकोई देश नहीं रह जाएगा। प्रस्ताव पर बुधवार को बहस और गुरुवार को वोटिंग होगी। इसके जवाब में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने यूरोपीय संघ की संसद के अध्यक्ष डेविड मारिया ससौली काे चिट्‌ठी लिखी। इसमें बिरला ने कहा है कि यूरोपीय संघ की संसद प्रस्ताव पर पुनर्विचार करे। भारत का नागरिकता कानून पड़ोसी देशों में धार्मिक प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने के लिए है। यह किसी की नागरिकता नहीं छीनता। भारतीय संसद में चर्चा के बाद इसका बिल पास किया गया। यूरोपीय संघ संसद को भारत के कानून और संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए अहम बात है। एक विधायिका का दूसरी विधायिका पर फैसला सुनाना गलत है। उधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया।।

ईयू सांसदों की राय-सीएए अल्पसंख्यकों के खिलाफ : यूरीपीय संघ की संसद में भारत के नागरिकता कानून के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव पांच पेज का है। इसके कुछ अहम बिंदु इस प्रकार हैं।

  • भारत में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने से दुनिया में बड़ा मानवीय संकट जन्म ले सकता है।
  • यह कानून धार्मिकता के आधार पर भेदभाव करता है। इसलिए यह अल्पसंख्यक लोगों के खिलाफ है।
  • यह मानवाधिकार और राजनीतिक संधियों की भी अवमानना है।
  • अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समझौते के अनुच्छेद-15 का उल्लंघन है।

अमेरिका के 30 शहरों में विरोध, समर्थन में प्रदर्शन

अमेरिका के 30 शहरों में सीएए के विरोध और समर्थन में प्रदर्शन हुए। विरोध में शिकागो समेत अन्य शहरों में लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई। इसमें इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल, इक्विलिटी लैब्स, ब्लैक लाइव्स मैटर, जेविश वॉयस फॉर पीस और हिंदुज फॉर ह्यूमन राइट्स संगठनों ने हिस्सा लिया। वहीं, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन में समर्थन में रैलियां निकाली गईं। यहां लोग ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

भारत के टुकड़े की बात करने वाले को जेल भेजें या नहीं : शाह
असम को देश से अलग करने के पूर्व जेएनयू छात्र शर्जील इमाम के भाषण पर दिल्ली में बवाल मचा। यहां चुनावी सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारत के टुकड़े करने की बात करने वालों को जेल भेजने की अनुमति है या नहीं?

मंत्री अनुराग ने रैली में लगवाया आपत्तिजनक नारा, विवाद हुआ
वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला में रैली की। उन्होंने यहां आपत्तिजनक नारा ‘देश के गद्दारों को...’ लगवाया। इस पर आप के पूर्व नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को जेल में होना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी लोग अनुराग की आलोचना करने लगे।

आप गृह मंत्री हैं, शर्जील को जेल क्यों नहीं भेज देते: केजरीवाल
शाह के बयान पर केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- शर्जील ने असम को देश से अलग करने की बात कही। यह बेहद गंभीर है। आप देश के गृह मंत्री हैं। आपका यह बयान निकृष्ट राजनीति है। आपका धर्म है कि आप शर्जील को तुरंत गिरफ्तार करें। आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सीएए के विरोध में 45 दिनों से प्रदर्शन जारी।


from Dainik Bhaskar /national/news/eu-parliament-bring-proposal-against-citizenship-law-of-india-126616564.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via