Saturday, February 1, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली. सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) के लिए 600 करोड़ रु. का आवंटन किया है। पहले एसपीजी का बजट 540 करोड़ रुपए था। पिछले साल के बजट में इसे 420 करोड़ रुपए से बढ़ाकर लगभग 540 करोड़ रुपए किया गया था। वर्तमान में केवल प्रधानमंत्री के पास 300 जवानों वाली एसपीजी सुरक्षा है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पिछले साल नवंबर तक एसपीजी सुरक्षा दी जाती थी। एसपीजी अधिनियम की समीक्षा के बाद उनसे एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई। सरकार के सूत्रों ने कहा कि गांधी परिवार द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। राहुल गांधी प्रत्येक दिन सुरक्षा नियम का उल्लंघन कर रहे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी अगस्त में एसपीजी सुरक्षा वापस ले लिया गया था। इससे पहले दो अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों एचडी देवगौड़ा और वीपी सिंह से भी सुरक्षा वापस लिया गया। एसपीजी की स्थापना 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के एक साल बाद की गई थी। सुरक्षा एजेंसी को प्रधानमंत्रियों की रक्षा करने का काम सौंपा गया था।

राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार को एसपीजी मिली

1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद एसपीजी सुरक्षा पूरे गांधी परिवार के लिए बढ़ा दी गई थी। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने एसपीजी के संचालन की समीक्षा करने का फैसला किया। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, एचडी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुजराल से सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

2003 में भी एसपीजी अधिनियम की समीक्षा की गई थी

वायपेयी सरकार ने एक बार फिर से 2003 में एसपीजी अधिनियम की समीक्षा की और उसमें संशोधन किया। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्रियों को 10 साल के लिए मिलने वाली सुरक्षा को घटाकर एक साल कर दिया गया था। साथ ही सालाना समीक्षा के आधार पर सुरक्षा कवर बढ़ाने का प्रावधान किया गया।

वाजपेयी को उनके निधन तक एसपीजी सुरक्षा मिलती रही

अटल बिहारी वाजपेयी को 2018 में उनके निधन तक एसपीजी सुरक्षा मिलती रही थी। पिछले साल भी एसपीजी अधिनियम को संशोधित किया गया। इसके तहत अबप्रधानमंत्री और उनके साथ रहने वालों को पद छोड़ने के पांच साल बाद तक एसपीजी सुरक्षा मिलेगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
1985 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के एक साल बाद एसपीजी की स्थापना हुई।


from Dainik Bhaskar /national/news/spg-protection-for-pm-modi-now-has-a-budget-of-nearly-rs-600-crore-126656315.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via