
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 9 हजार 603 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 हजार 314 मरीज बढ़े और 388 ने जान गंवाई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कल 7269 मरीज ठीक हुए। ठीक होने वाले मरीजों में यह दूसरा बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 11 जून को 6044 मरीज, 10 जून को 6275 और 29 मई को सबसे ज्यादा 11736 मरीज ठीक हुए थे।
8दिन सेएक्टिव केस से ज्यादा रिकवर केस
तारीख | एक्टिव केस | रिकवर केस |
12 जून | 3667 | 7529 |
11 जून | 4690 | 6044 |
10 जून | 4523 | 6275 |
9 जून | 4075 | 5634 |
8 जून | 3092 | 5711 |
7 जून | 5430 | 5191 |
6 जून | 4677 | 5433 |
5 जून | 4416 | 4790 |
4 जून | 5162 | 4390 |
महाराष्ट्र 1 लाख संक्रमितों वाला देश का पहला राज्य बन गया। पश्चिम बंगाल 10 हजार मरीजों वाला देश का 8वां राज्य हो गया। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 2123 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 40 हजार के पार हो गई।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए
तारीख |
केस |
12 जून | 11314 |
11 जून | 11128 |
10 जून | 11156 |
9 जून | 9979 |
7 जून | 10882 |
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां शुक्रवार को 202 नए मामले सामने आए और 9 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 443 हो गया है, इनमें से 2802 एक्टिव केस हैं। अब तक 440 मौतें हो चुकी हैं। सरकार ने भोपाल मेंसप्ताह में पांच दिन पूरा शहरखोलने का ऐलान किया। यहांशनिवार-रविवार को जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा।

उत्तरप्रदेश: यहांशुक्रवार को कोरोना के 528 मामले सामने आए और 20 की जान गई।नोएडा में एक दिन में सबसे ज्यादा 95 मरीज सामने आए। सहारनपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 270 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 616 हो गई है, इनमें से 4642 एक्टिव केस हैं। अब तक 365 लोगों की मौत हुई।
महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को कोरोना के 3493 केस मिले और 127 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में 55 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।राकांपा नेता और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पॉजिटिव पाए गए।प्रदेश में मरीजों की संख्या 1 लाख 1 हजार 141 हो गई, इनमें से 49 हजार 628 एक्टिव केस हैं। अब तक 3717 की जान गई।

राजस्थान: यहां शुक्रवार को 230 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। सिरोही में 47, अलवर में 32, जयपुर और जोधपुर में 29-29 मरीज मिले।प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 12 हजार 68 हो गई है, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। अब तक 272 लोगों की मौत हुई।
बिहार: यहां शुक्रवार को कोरोना के 148 मामले बढ़े और 1 की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 6096 हो चुकी है, इनमें से 2745 एक्टिव केस हैं। अब तक 35 की जान गई। बिहारमें कुल 325 कंटेनमेन जोन हैं। वहीं, 34 कंटेनमेन जोन ग्रीन जोन में बदल दिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-news-and-updates-13-june-127404971.html
via
No comments:
Post a Comment