Sunday, January 26, 2020

easysara.wordpress.com

मुंबई. शेयर बाजार में गिरावट जारी है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 290 अंक गिरकर 41,323.29 पर आ गया था। निफ्टी में 93 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,154.60 का निचला स्तर छुआ। विश्लेषकों के मुताबिक कमजोर विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

कोटक बैंक के शेयर में 1.6% गिरावट

सेंसेक्स के 30 में 19 और निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में नुकसान देखा गया। टाटा स्टील का शेयर 3% लुढ़क गया। कोटक बैंक में 1.6% गिरावट आ गई। एचडीएफसी बैंक 1.5% और इंडसइंड बैंक 1.4% नीचे आ गया। एसबीआई में 1% और आईटीसी में 0.9% नुकसान देखा गया।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2.5% तेजी आई। आईसीआईसीआई बैंक 1.7% चढ़ा। अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.3% और मारुति में 1.2% बढ़त देखी गई। एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 0.6% से 1% तक चढ़े।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 27 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-january-27-2020-126610155.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via